14 July 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara
14 July 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara
जालंधर, एमबीडी ग्रुप ने ‘लीगेसी लिव्स ऑन’ थीम के अंतर्गत सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ अपना 79वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर एमबीडी के संस्थापक, अशोक कुमार मल्होत्रा की उत्कृष्ट विरासत को याद किया गया और विभिन्न सामाजिक कार्यों को अंजाम दिया। एमबीडी ग्रुप ने दिल्ली, नोएडा, लुधियाना और जालंधर जैसे स्थानों पर सीएसआर गतिविधियों का आयोजन किया, जो स्थापना से ही उनके सिद्धांत का हिस्सा रहा है। ग्रुप ने रेडिसन ब्लू एमबीडी होटल, नोएडा; रेडिसन ब्लू होटल एमबीडी, लुधियाना और जालंधर व लुधियाना में स्थित एमबीडी नियोपोलिस मॉल तथा प्रिंटिंग कारखानों में वृक्षारोपण के साथ पर्यावरणीय स्थिरता की पैरवी की। ग्रुप ने सीमापुरी में स्थित ‘जीजीविषा द ह्यूमेनिटी’ के बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित की और स्थापित एमबीडी पुस्तकालय को विस्तारित करने का भी कार्य किया। लुधियाना में ग्रुप लगातार ‘निष्काम सेवा ट्रस्ट’ के साथ राशन वितरण किया। ग्रुप ने ‘डू गुड फाउंडेशन’ के विशेष बच्चों की मेजबानी करके उनके लिए एक दिन के आतिथ्य, खेल और मनोरंजन की व्यवस्था करके समावेशिता को बरकरार रखने की सराहनीय कोशिश की। इसके अतिरिक्त, ‘आसोका’ के समर्थन से हम भारत के स्कूलों में उत्कृष्ट शैक्षिक उपकरणों और संसाधनों को ला रहे हैं।
एमबीडी ग्रुप की अध्यक्ष सतीश बाला मल्होत्रा ने कहा, “शिक्षा सशक्तिकरण और प्रगति का आधार है। हमारी सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से, हम समुदायों में खुशी और सहानुभूति फैलाने का प्रयास करते हैं, जो वैश्विक रूप से महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है।” प्रबंध निदेशिका मोनिका मल्होत्रा ने कहा, “यह अवसर हमें हमारी उपलब्धियों पर विचार करने का अवसर देता है, जिसमें ‘आसोका’ की निरंतर सफलता और हमारे विविध पोर्टफोलियो में विशेष प्रदर्शन शामिल हैं। हम आगे बढ़ते हुए, शिक्षा को बढ़ावा देने, प्रतिभा को पोषित करने और हर समुदाय में सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एमबीडी ग्रुप संस्थापक अशोक कुमार मल्होत्रा चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से अपने धार्मिक प्रयासों को बढ़ाता है। यह ट्रस्ट शिक्षा के माध्यम से लड़कियों को सशक्तिकरण प्रदान करने, विभिन्न स्कूलों में एमबीडी पुस्तकालय स्थापित करने, पुस्तकों और स्टेशनरी दान करने और अन्य कई परियोजनाओं का समर्थन करता है।” संयुक्त प्रबंध निदेशिका सोनिका मल्होत्रा कंधारी ने कहा ” एमबीडी ग्रुप में, हम एक ऐसी कॉर्पोरेट संस्कृति का पोषण करते हैं, जो ऐसे सिद्धांतों को अपनाती है, जो हमें सभी प्रयासों में नवाचार और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करती है।
– पंजाब के जालंघर वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में ‘‘आप’’ प्रत्याशी ने 38 हजार मतों के अंतर से जीत दर्ज की- संजय सिंह
– जालंधर वेस्ट उपचुनाव ने बड़ा संदेश दिया है कि जो आम आदमी पार्टी को धोखा देगा, उसकी राजनीति खत्म हो जाएगी- संजय सिंह
– ‘‘आप’’ कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से जीते शीतल अंगुराल भाजपा में चले गए थे और आज उन्हें करारी हार देखनी पड़ी- संजय सिंह
– ‘‘आप’’ कार्यकर्ता बड़ी निष्ठा के साथ किसी के साथ जुड़ता है, वह मुसीबत में पार्टी को धोखा देना कतई बर्दाश्त नहीं करेगा- संजय सिंह
– जालंधर उपचुनाव की जीत केजरीवाल के काम की राजनीति पर मोहर और भाजपा के मुंह पर करारा तमाचा है- डॉ. संदीप पाठक
– अरविंद केजरीवाल और सरदार भगवंत मान पर पंजाब की जनता का भरोसा कायम है और उनके काम से बेहद खुश है- डॉ. संदीप पाठक
– अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद भी भाजपा ने साजिश के तहत उनको जेल के अंदर बंद कर रखा है- डॉ संदीप पाठक
– जालंधर समेत 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में इंडिया गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की है और भाजपा की बुरी हार हुई है- डॉ. संदीप पाठक
नई दिल्ली/पंजाब, 13 जुलाई 2024: पंजाब की जनता ने जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाकर भगवंत मान सरकार के प्रति अपने अटूट विश्वास पर अपनी मुहर लगा दी है। ‘‘आप’’ के सभी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि हमारे प्रत्याशी मोहिंदर भगत ने 38 हजार मतों से जीत दर्ज की है। इस जीत ने यह संदेश दिया है कि जो आम आदमी पार्टी को धोखा देगा, उसकी राजनीति खत्म हो जाएगी। ‘‘आप’’ कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत से शीतल अंगुराल को जिताया था, लेकिन वो धोखा देकर भाजपा में चले गए और अब उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि जालंधर वेस्ट की जीत ने केजरीवाल के काम की राजनीति पर मोहर लगाई है और भाजपा के मुंह पर करारा तमाचा मारा है। इस जीत ने यह भी साबित किया है कि अरविंद केजरीवाल और सरदार भगवंत मान पर पंजाब की जनता का भरोसा कायम है और उनके काम से बेहद खुश है।
देश भर में इंडिया गठबंधन की लगभग एकतरफा हुई जीत ने बता दिया कि अब भाजपा के जुमले नहीं चलने वाले- संजय सिंह
संजय सिंह ने कहा कि शुक्रवार को पंजाब के जालंधर बेस्ट उपचुनाव का भी परिणाम आया है। लगभग 38 हजार मतों के अंतर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मोहिंदर भगत चुनाव जीत गए हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपने सभी मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ दिन-रात प्रचार करके चुनाव लड़ा। आम आदमी पार्टी के संगठन की यही खूबसूरती है कि सभी लोग मिलकर अपने लक्ष्य के लिए काम करते हैं। लोकसभा चुनाव का परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरुप नहीं रहा, लेकिन पंजाब के जालंधर वेस्ट के उपचुनाव ने साबित कर दिया कि राज्य सरकार के प्रति पंजाब के लोगों की पूरी आस्था और विश्वास अटूट है। यह परिणाम इस बात को साबित करता है। संजय सिंह ने कहा कि अगर पूरे देश में इंडिया गठबंधन की बात करें, तो इंडिया गठबंधन के लिए अच्छी खबरें हैं। इंडिया लगभग एकतरफा इस चुनाव में जीत रहा है। इसलिए भाजपा को यह बात समझ लेना चाहिए कि सिर्फ कोरे वादे और झूठे जुमलों से काम चलने वाला नहीं है। भाजपा को किसानों, नौजवानों के लिए कुछ करके दिखाना होगा। अग्निवीर जैसी योजना को खत्म करके पुरानी सेना की भर्ती बहाल करनी होगी।
जो भी ‘‘आप’’ को छोड़कर भाजपा में गया, उसका हस्र देश के सामने है- संजय सिंह
संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए सबसे बड़ी और उत्साह जनक बात यह है कि आम आदमी पार्टी को ईश्वर का वरदान मिला है। जो पार्टी को धोखा देगा, उसकी राजनीति खत्म हो जाएगी। अब तक का इतिहास यही दिखाता है कि जो भी आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में गया, उसका क्या हस्र हुआ, यह पूरे देश के सामने है। पंजाब के उपचुनाव में हमारे विधायक, सांसद, मंत्री और अन्य साथियों के लिए एक बड़ा संदेश भी छिपा है। हम यह नहीं कहते हैं कि हमारे अंदर सिर्फ अच्छाइयां ही हैं। हमारे अंदर भी कुछ कमियां होंगी। अगर कुछ बात है तो हमें आपस में बैठ कर संवाद करना चाहिए। एक-दूसरे से मतभेद है तो उसे दूर कीजिए, लेकिन आम आदमी पार्टी के परिवार के अंदर ही रहिए। इस परिवार के बाहर जाएंगे तो कोई इज्जत नहीं मिलेगी।
जालंधर से सांसद रहे रिंकू ने भी ‘‘आप’’ को धोखा दिया और वो लोकसभा चुनाव हार गए- संजय सिंह
उन्होंने जालंधर से ‘‘आप’’ के सांसद रहे रिंकू का उदाहरण देते हुए कहा कि रिंकू को हमारे कार्यकर्ताओं ने बड़ी मेहनत करके जिताया था। हम लोगों ने छोटा भाई मान कर उसको बहुत समझाया, लेकिन वो भाजपा में चला गया और लोकसभा का चुनाव हार गया। इसके अलावा, जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत की बदौलत जीते थे। लेकिन शीतल ‘‘आप’’ को छोड़कर भाजपा में चले गए। इसी वजह से जालंधर वेस्ट का उपचुनाव हुआ और ‘‘आप’’ के प्रत्याशी मोहिंदर भगत 38 हजार वोटों से जीत गए। भाजपा में जाने के बाद रिंकू और शीतल दोनों ही हार गए। इन दोनों से शिक्षा मिलती है कि ‘‘आप’’ को धोखा देंगे तो राजनीति खत्म हो जाएगी। आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बड़ी निष्ठा और मेहनत के साथ किसी के साथ जुड़ता है, उसको किसी तरह से ठेस पहुंचाना ठीक नहीं है। अगर पार्टी मुसीबत में हो तो उसको धोखा देना ठीक नही है। जालंधर वेस्ट उपचुनाव का बड़ा संदेश है कि अगर पार्टी मुसीबत में हो तो उसके साथ मजबूती से खड़ा रहिए। अगर पार्टी को छोड़कर जाएंगे तो आपको हार का मुंह देखना होगा।
जालंधर वेस्ट की जीत ‘‘आप’’ को छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने वालों के लिए एक संदेश है- डॉ. संदीप पाठक
जालंघर वेस्ट सीट पर ‘‘आप’’ की जीत पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत इस बात का प्रमाण है कि पंजाब की जनता आज भी आम आदमी पार्टी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के कामों पर भरोसा करती है। यह विशाल बहुमत इस बात का संकेत है कि पंजाब में जो काम भगवंत मान की सरकार कर रही है, उसकी सराहना जनता कर रही है। जिस तरीके से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल काम की राजनीति को पूरे देश में लेकर जा रहे हैं यह जीत उस काम की राजनीति पर मोहर लगाती है। साथ ही, यह जीत उन लोगों के लिए संदेश है, जो पैसा या पॉवर के लिए ‘‘आप’’ को छोड़ कर चले गए। जालंधर से ‘‘आप’’ के निशान पर जो लोग लोकसभा और विधानसभा चुनाव जीते थे, वह भाजपा में चले गए। उन्होंने जनता के मतों का अपमान किया। जो जनता के बहुमत के साथ गद्दारी करता है, जनता उसे कभी माफ नहीं करती। जनता ऐसे व्यक्ति को दोबारा प्यार या आशीर्वाद नहीं देती। जो लोग छोटे से फायदे के लिए एक पार्टी से दूसरी पार्टी में चले जाते हैं, उनसे कहना चाहता हूं कि आप अपना राजनीतिक करियर बर्बाद मत कीजिए।
अरविंद केजरीवाल को रोक पाना अब भाजपा के लिए नामुमकिन है- डॉ. संदीप पाठक
डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि जो लोग एजेंसियों के डर, पैसा, पावर या किसी अन्य परिस्थिति में पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, उनको अपने धर्म पर अड़े रहना चाहिए। परेशानी में ही एक व्यक्ति की परीक्षा होती है। संकट की घड़ी आने पर जो लोग भाग जाते हैं, ऐसे लोगों को जनता नकार देती है। हमें चट्टान के जैसे भाजपा के सामने खड़े रहना है। हमें संघर्ष करना है। केजरीवाल जी जेल के अंदर रहकर इनको 400 से 240 पर लेकर आ गए हैं। अगर उनको ज्यादा दिन तक जेल के अंदर रखा गया तो यह स्पष्ट दिख रहा है कि अब भाजपा को 40 सीटों पर आने में ज्यादा देर नहीं लगेगी। पंजाब में आम आदमी पार्टी व्यवस्थागत परिवर्तन लाने की कोशिश कर रही है। 75 सालों में जो काम नहीं हुए उन कामों को आम आदमी पार्टी कर रही है। भाजपा केजरीवाल को जेल में रखकर कमजोर करने की कोशिश कर रही है। लेकिन यह उपचुनाव बीजेपी के मुंह पर करारा तमाचा है। अरविंद केजरीवाल की जड़ें अब बहुत अंदर तक जा चुकी हैं। आप इस तरह से अरविंद केजरीवाल को नहीं हरा सकते।
स्वराज की बातें करने वाली भाजपा अब गुंडागर्दी और तानाशाही पर उतर आई है- डॉ. संदीप पाठक
डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि जनता ने भाजपा को जो आशीर्वाद दिया है, उसको मानते हुए भाजपा को देश हित में कार्य करने चाहिए। यह गुंडागर्दी और घटिया राजनीति भाजपा को बंद करनी चाहिए। इस देश के इतिहास और संस्कृति को अगर आप उठाकर देखेंगे तो कोई भी ऐसी पार्टी जिसने द्वेष, गुंडागर्दी और तानाशाही जैसे हथियारों का जब भी इस्तेमाल किया है, वह ज्यादा समय तक चल नहीं पाया है। भाजपा के लिए अभी भी समय है कि वह इस बात को समझे और गंदी राजनीति से बाज आए। जब भाजपा की शुरुआत हुई थी तो उस वक्त आडवाणी जी और अटल बिहारी वाजपेई जी स्वराज की बात करते थे। आज इनकी स्वराज की बातें गुंडागर्दी और तानाशाही में बदल चुकी हैं। आज यह सिर्फ रात दिन जोड़-तोड़ और खरीद-फरोख्त के साथ सरकार बनाने और गिराने में लगे हुए हैं। जब आप भारत जैसे विशाल और महान देश का नेतृत्व कर रहे हों तो इस तरह की चोरी आपको शोभा नहीं देती। आपको अपनी सोच में किसी भी कीमत पर परिवर्तन लाना ही पड़ेगा। आज सवाल हार और जीत का नहीं है, आज सवाल देश का है।
जमानत मिलने के बाद भी केजरीवाल को जेल से बाहर नहीं आने दिया जा रहा है- डॉ. संदीप पाठक
डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को लेकर हर न्यायालय में स्पष्ट हो चुका है कि दिल्ली में कोई शराब घोटाला नहीं हुआ है। किसी भी मामले में अरविंद केजरीवाल दोषी नहीं हैं। इसके बावजूद उनको जबरदस्ती जेल के अंदर बंद कर रखा है। जमानत मिलने के बाद भी केजरीवाल को जेल से बाहर नहीं आने दिया जा रहा है। आपको क्या लगता है कि आप जबरदस्ती करके अरविंद केजरीवाल को जेल के अंदर रखकर चुनाव जीत लोगे? आपको क्या लगता है कि आप पैसे, पावर और धमकी के दम पर हमारे नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करा लोगे? ऐसा कभी नहीं होगा। इन सभी चीजों को जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता सही समय आने पर जवाब देती है। जालंधर समेत 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव पर इंडिया गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। उपचुनाव में भाजपा की बुरी हार हुई है। इस उपचुनाव से यह भी साबित हो गया है कि आप गुंडागर्दी, दादागिरी और तानाशाही के दम पर चुनाव नहीं जीत सकते। यह उपचुनाव बीजेपी के मुंह पर जनता के द्वारा करारा तमाचा है।
13 July 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara
13 July 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara
– कैबिनेट मंत्री ने रेलवे मंडी स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर क्लब को दिया 2 लाख रुपए का चैक
– कहा, समाज निर्माण में वेलफेयर क्लबों का अहम योगदान
होशियारपुर, 12 जुलाई: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार खेलों को प्रोत्साहित कर प्रदेश के नौजवानों को नहीं दिशा प्रदान कर रही है। प्रदेश में खेल का नया माहौल पैदा हुआ है, जिससे नौजवानों में एक नया जोश पैदा हुआ है। वे आज सुबह रेलवे मंडी ग्राउंड में रेलवे मंडी स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर क्लब को 2 लाख रुपए का चैक सौंपने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वेलफेयर क्लब समाज निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नौजवानों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में आगे ले जाने के लिए हमेशा से ही प्रयासरत है, यही कारण है कि आज पंजाब ने खेलों में मामलों में पूरे देश में अलग मुकाम हासिक कर लिया है। उन्होंने मुख्य मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने समाज सेवी संस्थाओं को हमेशा प्रोत्साहित किया है और हमेशा उनके लिए आगे आए हैं। इस मौके पर पार्षद बलविंदर कतना, क्लब के प्रधान जगविंदर सिंह रामगढ़, महासचिव सतीश राणा, वित्त सचिव लोकेश पुरी, कमलजीत सिंह, जोगा सिंह, विकास त्रिखा, सुखविंदर सिंह राजू, इंजीनियर सुलक्खन सिंह, रजिंदर सिंह जिंदी, सुरिंदर कुमार भी मौजूद थे।
फगवाड़ा 12 जुलाई (शिव कौड़ा) आम आदमी पार्टी हलका विधानसभा फगवाड़ा के इंचार्ज जोगिंदर सिंह मान ने आज गांव रामगढ़ में विभिन्न विकास कार्यों का रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ करवाया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा के उद्देश्य से जहां पेड़ लगवाए, वहीं इंटरलॉकिंग टाइल्स से पक्की गलियों का निर्माण भी शुरू करवाया। आप पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह राजू और ब्लॉक प्रधान वरुण बंगड़ चक हकीम ने विकास कार्यों को शुरू करने में उनका साथ दिया। इससे पहले जोगिंदर सिंह मान और उनके साथियों का गांव रामगढ़ पहुंचने पर हरजीत सिंह रामगढ़ सहित समूह गांव वासियों ने जोरदार स्वागत किया। जोगिंदर मान ने सभी ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि विधानसभा क्षेत्र के अन्य गांवों की तरह रामगढ़ गांव का भी पूर्ण विकास किया जाएगा। विकास कार्यों में अनुदान की बिल्कुल कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का लक्ष्य अपने पांच साल के कार्यकाल में राज्य को रंगला पंजाब बनाना है और रंगले पंजाब का सपना आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित विकसित गांवों के बिना साकार नहीं हो सकता। क्योंकि गांवों में पंजाबी संस्कृति के प्राण हैं। इसलिए गांवों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इस अवसर पर मनदीप कौर, शरणजीत सिंह, मलकीत सिंह पंचायत सचिव, अमनदीप जेई, सुरिंदर कुमार एपीओ के अलावा गांव के अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
12 July 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara
12 July 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara