25.6 C
Jalandhar
Monday, April 20, 2026
Home Blog Page 373

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आयोजकों ने हमेशा भारत को तोड़ने की कोशिश की और देश के लोगों के साथ अन्याय किया: बिक्रमजीत चीमा

0

चंडीगढ़, 8 जनवरी (न्यूज़ हंट): भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह चीमा ने कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए अपना बयान जारी करते हुए कहा कि भारत जोड़ों न्याय यात्रा निकालने वालों ने हमेशा भारत को बांटने की कोशिश की है और देश के लोगों के साथ हमेशा अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने धारा 370 और 35-ए लगाकर देश को बांटा और देश में दो विधान और दो संविधान बनाये। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी कांग्रेस पार्टी की ही देन है।

बिक्रमजीत सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 1984 में सिखों का नरसंहार किया था। चीमा ने कहा कि 1984 के नरसंहार के अपराधियों को सजा देने या उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय कांग्रेस ने उन्हें उच्च पद देकर पुरस्कृत किया।

बिक्रमजीत सिंह चीमा ने कहा कि राहुल गांधी ने सिख समुदाय से अभी तक माफी तक नहीं मांगी। चीमा ने कहा कि कांग्रेस से देश देश की जनता का कांग्रेस से मोह भंग हो चुका है और जनता इनकी सच्चाई जान चुकी है कि इन लोगों के दिलों में देश के लिए कोई प्रेम नहीं, बल्कि परिवारवाद प्रेम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा है और देश की जनता का शोषण किया है। इस वजह से अब इस कांग्रेस पार्टी अब देश में कोई वजूद नहीं है। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है और लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। 

CM Di Yogshala- 52 Yoga classes offering free training to people in Jalandhar

0

People should participate in huge number in this program to achieve fitness- DC Vishesh Sarangal

Jalandhar, January 8 (News Hunt)- Deputy Commissioner Vishesh Sarangal today called upon people to participate in CM Di Yogshala program in huge numbers as it will help them achieve physical and mental fitness in their lives.

Divulging the details, the DC said that district administration was offering as many as 52 yoga classes to provide benefit of this ancient physical technique at doorsteps. Likewise, over 10 yoga instructors have been roped in to impart yoga training among participants, he added.

DC also said that these classes were being held at several places in the district including parks, residential societies, indoor stadiums, besides others.

He further mentioned that people can contact helpline number 7669400500 where people could give a missed call to seek a free yoga instructor besides they could also register on cmdiyogshala.punjab.gov.in.

Notably,If a group of people want to do yoga in their mohalla or any colony, then all they need to do is give a missed call to the given phone number.

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

8 January 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

8 January 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

Speed ​​of development works will be accelerated in Hoshiarpur: Bram Shankar Gimpa

0

News Hunt –

Hoshiarpur, 07 January

Cabinet Minister Punjab Bram Shankar Jimpa said that the Punjab government under the leadership of Chief Minister Bhagwant Singh Mann works with different thinking and we talk about development in every area by rising above vote bank politics. He was addressing the local residents during the initiation of the sewerage work at the cost of 20 lakh rupees in Sant Bhag Singh Nagar of Ward No. 45. He said that the pace of development works in Hoshiarpur will be accelerated in the coming time. During this time Mayor Surinder Kumar, Senior Deputy Mayor Praveen Saini and Councilor Kulwinder Kaur were also present with him.

The cabinet minister expressed his gratitude to Chief Minister Bhagwant Singh Mann and said that due to his efforts, development wave is going on in Punjab. He said that every demand of the people is being seriously considered and resolved. He said that the aim of the Punjab government is to fulfill the basic needs of the people.

Bram Shankar Jimpa said that record breaking development work has been done in the state by the Punjab government. He told that 600 units of free electricity are being given to the people of the state. Chintapurni Road, which has been in bad condition for almost a decade, has been constructed, the work of the new building of the Tehsil has been started in Hoshiarpur and apart from this, the Government Medical College is being established in Hoshiarpur. Many such development projects are running only in Hoshiarpur. He assured the people of Hoshiarpur that the wheel of development will continue to run like this

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने नियुक्त किए भाजपा पंजाब के प्रदेश प्रकोष्ठों के संयोजक व सह-संयोजक।

0

चंडीगढ़, 7 जनवरी (न्यूज़ हंट) : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से विचार-विमर्श के बाद भाजपा पंजाब के प्रदेश प्रकोष्ठों के संयोजकों व सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है।

सुनील जाखड़ ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा पंजाब के सभी प्रकोष्ठों के संयोजक के पद पर रंजम कामरा तथा सह-संयोजक के पद पर राहुल महेश्वरी को नियुक्त किया गया है।

सुनील जाखड़ द्वारा भाजपा ट्रेड सैल के संयोजक के पद पर दिनेश सरपाल व सह-संयोजकों के पद पर सरजीवन जिंदल, कपिल अग्रवाल व रविंदर धीर को, लीगल सैल के संयोजक के पद पर एडवोकेट एन.के. शर्मा व सह-संयोजक के पद पर एडवोकेट हरनीत सिंह ओबराय, सुरजीत सिंह रंधावा व एडवोकेट राकेश भाटिया को, बुद्धिजीवी सैल के संयोजक के पद पर पी.के.एस. भारद्वाज व सह-संयोजक के पद पर मोहन लाल शर्मा को, राईस ट्रेड सैल के संयोजक के पद पर रोहित कुमार अग्रवाल व सह-संयोजक के पद पर अभिनंदन गोयल को, मीडिया मैनेजमेंट सैल के संयोजक के पद पर विनीत जोशी व सह-संयोजक के पद ध्रुव वधवा व सुनील सिंगला को, MSME सैल के संयोजक पद पर सुभाष डावर व सह-संयोजक अनिल दत्त, दर्शन वधवा व कुमद शर्मा को, लोकल बॉडी सैल के संयोजक पद पर के.के. मल्होत्रा व सह-संयोजक के पद पर प्रशोतम पासी को, बूथ मैनेजमेंट सैल के संयोजक के पद पर गोबिंद अग्रवाल व सह-संयोजक के संयोजक के पद पर बकसीस सिंह को, पूर्वांचल सैल के संयोजक के पद पर राजेश कुमार मिश्रा व सह- संयोजक के संयोजक के पद पर राम चेत गौड़ को, स्पोर्ट्स सैल के संयोजक के पद पर सन्नी शर्मा व सह-संयोजक के पद पर राजपाल चौहान को, मेडिकल सैल के संयोजक के पद पर डॉ. नरेश व सह-संयोजक के पद पर डॉ. ए.पी. सिंह को, ट्रेनिंग सैल के संयोजक के पद पर प्रतीक आहलुवालिया व सह-संयोजक के पद पर रिपिन जैन को, कल्चरल व रूरल स्पोर्ट्स सैल के संयोजक के पद पर हॉबी धालीवाल व सह-संयोजक के पद पर राजीव झांजी व विक्रांत शोरी, काऊ प्रोटेक्शन सैल के संयोजक के पद पर चंदर मोहन हांडा व सह-संयोजक के पद पर प्रवीन कुमार को, पंचायती राज सैल के संयोजक के पद पर बलविंदर सिंह लाडी व जोरा सिंह संधू को, सीनियर सिटिज़न सैल के संयोजक के पद पर राकेश शर्मा व सह-संयोजक के पद पर वेद आर्य को, एक्स-सर्विसमैन सैल के संयोजक के पद पर कर्नल सुभाष डडवाल व सह-संयोजक के पद पर कर्नल एस.पी.आर. गाबा को, ट्रांसपोर्ट सैल के संयोजक के पद पर गुरतेज सिंह झंजेरी व सह-संयोजक के पद पर जगमेल सिंह ढिल्लों व प्रवीन मनहास को, आरटीआई सैल के संयोजक के पद पर कीमती रावल व सह-संयोजक के पद पर नरिंदर मैनी को, को-ओपरेटिव सैल के संयोजक के पद पर जुगराज सिंह कटोरा व सह-संयोजक के पद पर पलविंदर सिंह चिंतावालिया को, एजुकेटर सैल के संयोजक के पद पर पंकज महाजन व सह-संयोजक के पद पर राजिंदर गिरधर व अशोक मोंगा को, NRI सैल के संयोजक के पद पर गगन विधु व सह-संयोजक के पद पर जवाहर खुराना व राहुल बहल को, हिमाचल सैल के संयोजक के पद पर सुनील मोदगिल व सह-संयोजक के पद पर डॉ. कुलबीर सिंह बेनीवाल को, इंडस्ट्री सैल के संयोजक के पद पर आशु वधवा व सह-संयोजक के पद पर समीर मरवाहा को, स्वच्छ भारत सैल के संयोजक के पद पर राज कुमार मागो व सह-संयोजक के पद पर अरुण खोसला को, ह्युमन राईट्स सैल के संयोजक के पद पर एडवोकेट कामेश्वर गुम्बर व सह-संयोजक के पद पर मनमोहन सिंह राजपूत व सुनील शर्मा को, NGO सैल के संयोजक के पद पर मनजिंदर सिंह व सह-संयोजक के पद पर अंकित शर्मा व सचिन बस्सी को, मनरेगा सैल के संयोजक के पद पर तरसेम सिंह को, DNT सैल के संयोजक के पद पर रणबीर सिंह को, यूपी सैल के संयोजक के पद पर संजीव तिवारी को व आढ़तिया सैल के संयोजक के पद पर धीरज कुमार को नियुक्त किया गया है।

पंजाब से नयी फ़्लाइटें शीघ्र शुरू होंगी: शर्माभाजपा नेता अश्वनी शर्मा और सुभाष शर्मा ने मंत्री से की मुलाक़ात ।

0

चंडीगढ़, 7 जनवरी (न्यूज़ हंट): भाजपा पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पठानकोट से मौजूदा विधायक अश्वनी शर्मा तथा भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से मुलाकात की तथा उनसे पंजाब के हवाई अड्डों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।

सुभाष शर्मा ने इस संबंध में जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के समक्ष मोहाली हवाई अड्डे से अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवाएं शुरू करने संबंधी मांग की गई है, जिसे उन्होंने बड़ी गंभीरता से सुना और जल्द ही इस संबंधी विचार करके जल्द से जल्द यहाँ से अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवाएं शुरू करने का आश्वासन दिया है। 

सुभाष शर्मा ने कहा कि विधायक अश्वनी शर्मा ने पठानकोट हवाई अड्डे से हवाई सेवा शुरू करने की मांग उड्डयन मंत्री के सामने रखी, जिसपर उड्डयन मंत्री ने पठानकोट से भी जल्द हवाई सेवा शुरू करने का भरोसा दिया। आदमपुर हवाई अड्डे से फिर से हवाई सेवाएं शुरू करने की अपील पर बोलते हुए नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा कि आदमपुर का हवाई अड्डा का पुनर्निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही उनके द्वारा उसका उद्घाटन करके वहां से हवाई सेवाएं शुरू कर दी जाएगी और वहां से चलने वाली हवाई सेवा से ही दिल्ली लौटेंगें। 

विधायक अश्वनी शर्मा व सुभाष शर्मा ने नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के दिए आश्वासन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब के विकास के लिए केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार वचनबद्ध तथा प्रतिबद्ध है। चाहे वो सड़कों का निर्माण हो, चाहे वंदे भारत रेलगाड़ियाँ हों, चाहे नए हवाई अड्डों का निर्माण या उनका आधुनिकीकरण हो या नई हवाई सेवाएं शुरू करनी हों, केंद्र सरकार ने हमेशा ही पंजाब की मांगों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पंजाब की मांगें पूरी किए जाने से पंजाब के विकास की गति को एक नई दिशा मिलेगी।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

7 January 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

7 January 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu