23.9 C
Jalandhar
Monday, April 20, 2026
Home Blog Page 377

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अयोध्या के इंटरनैशनल हवाई अड्डे का नाम भगवान वाल्मीकि जी के नाम पर रखने की घोषणा से वाल्मीकि समाज का सिर गर्व से हुआ ऊँचा : राजेश बाघा

0

अयोध्या नगरी के इंटरनैशनल एयरपोर्ट का नाम भगवान वाल्मीकि जी के नाम पर रखे जाने का राजेश बाघा ने किया स्वागत।

चंडीगढ़, 1 जनवरी (न्यूज़ हंट): एक तरफ जहाँ सारा भारतवर्ष श्री अयोध्या जी में बन रहे भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण तथा श्री राम लला जी की 22 जनवरी 2024 को होने जा रही प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित है, वहीँ इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने एक बार फिर से सभी वर्गों को एकसाथ लेकर चलने का स्पष्ट प्रमाण देते हुए अयोध्या नगरी के इंटरनैशनल एयरपोर्ट का नाम भगवान महार्षि वाल्मीकि जी के नाम पर रखने का एतिहासिक निर्णय लिया है, जिसके लिए समूचा सनातनी एवं वाल्मीकि समाज प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी का आभार व्यक्त करता है। इन शब्दों का प्रगटावा पूर्व चेयरमैन अनुसूचित जाति कमीशन पंजाब व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंजाब राजेश बाघा ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में किया।

राजेश बाघा ने कहा कि आज तक कांग्रेस की सरकारों ने वाल्मीकि समाज को सिर्फ अपने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने वाल्मीकि समाज का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। उन्होंने अयोध्या के एयरपोर्ट का नाम भगवान महार्षि वाल्मीकि जी के नाम पर रख कर वाल्मीकि समाज को बहुत बड़ा सम्मान दिया है, जिसके लिए वाल्मीकि समाज सदा उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने देश के दबे-कुचले व पिछड़े समाज की समस्याओं को ध्यान में रख कर उनके उत्थान हेतु बहुत सारी कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है, जिसका लाभ आज अनुसूचित समाज के लोग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने एयरपोर्ट का नाम भगवान महार्षि वाल्मीकि जी के नाम पर रख कर पूरे विश्व को भारतीय संस्कृति से परिचित करवाया है।

राजेश बाघा ने कहा कि नव वर्ष के 22 जनवरी 2024 को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या जी में जहां भव्य श्री राम मंदिर में श्री राम लला को प्रतिष्ठित किया जा रहा है, को लेकर सभी तरफ हर्ष और उत्साह की लहर है। यह एतिहासिक दिन देखने के लिए समूह सनातनियों को 500 वर्ष से अधिक का समय लगा है। उधर इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंदर भाई मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा अयोध्या जी के इंटरनैशनल हवाई अड्डे का नाम भगवान महार्षि वाल्मीकि जी के नाम पर रखने की घोषणा ने इस अवसर को चार चाँद लगा दिए हैं। भगवान महार्षि वाल्मीकि जी के प्रति नरेंदर भाई मोदी जी द्वारा इस प्रकार आदर दिया जाना देश भर में उनके संदेश पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा।

डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को नए साल की बधाई दी

0

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में हुएए नतमस्तक, जिलावासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की

जालंधर, 1 जनवरी (न्यूज़ हंट)- डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने आज नए साल के पहले दिन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन में नतमस्तक होकर जिला निवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि जिलावासियों के लिए नया साल-2024 प्रगति, समृद्धि, स्वास्थ्य, शांति एवं सौहार्दपूर्ण हो।

उन्होंने अधिकारियों/कर्मचारियों को जिले के विकास के लिए और अधिक लगन से काम करने का न्योता दिया।उन्होंने कहा कि जिले को विकास की बुलंदियों पर पहुंचाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए और अधिक समर्पित होकर काम किया जाए।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि नया साल सभी के लिए खुशी, शांति और सफलता लेकर आए। डिप्टी कमिश्नर ने लोगों को महान गुरुओं और संतों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने और एकता, शांति और प्रेम से रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर की पत्नी डा. प्रीतकंवल भी उपस्थित थे।

पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने लिखा मुख्यमंत्री मान को पत्र

0

हिन्दू धार्मिक स्थलों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करे पंजाब सरकार: डा. सुभाष शर्मा

हिन्दू धार्मिक स्थलों को हिन्दू समाज को सौंपा जाए

हजारों धार्मिक डेरे पंजाब सरकार के नियंत्रण में

चंडीगढ़: पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सुभाष शर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर मांग की है कि हिन्दू धार्मिक स्थानों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करके हिन्दू समाज को सौंपा जाए। पत्र के माध्यम से मुख्यमंंत्री को नववर्ष की बधाई देते हुए सुभाष शर्मा ने लिखा कि पंजाब में इस समय करीब 200 मंदिर एवं हजारों धार्मिक डेरे प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से पंजाब सरकार के नियंत्रण में हैं। बहुत से ऐतिहासिक मंदिर जिनमें काली माता मंदिर, पटियाला एवं काली माता मंदिर संगरूर भी शामिल हैं, ये प्रत्यक्ष रूप से पंजाब सरकार के नियंत्रण में हैं वहीं जालंधर का प्रसिद्ध सोढल मंदिर भी इनमें शामिल है जोकि अप्रत्यक्ष रूप से सरकार के नियंत्रण में है। इसके अतिरिक्त पंजाब में हजारों डेरे ऐसे हैं जिनके महंतों की नियुक्ति पंजाब सरकार ने अपने हाथ में ली हुई है। इसके परिणामस्वरूप उन पर भी नियंत्रण पंजाब सरकार ही कर रही है। पत्र में यह भी लिखा गया है कि इन मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा दी जा रही दान राशि (चढ़ावा) का प्रयोग मंदिर के रखरखाव एवं धर्म के प्रचार के अलावा अन्य कई कार्यों में किया जा रहा है। इस प्रकार मंदिरों एवं डेरों की जमीन को भी कई तरीकों से हड़पने की कोशिशें बहुत सारे स्थानों पर चल रही हैं। डा. सुभाष शर्मा ने लिखा कि पटियाला के केदारनाथ मंदिर का उदाहरण सबके सामने है। मंदिर की 100 एकड़ जमीन पहले तो पीआरटीसी को बस स्टैंड बनाने के लिए ट्रांसफर कर दी गई अब उसी जमीन पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कालोनी काट रहा है। ऐसी अनेक घटनाएं पजाब में घटित हो रही हैं। डा. सुभाष शर्मा ने सीएम को लिखा कि, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हिन्दू धर्म से संबंधित धार्मिक स्थलों के साधनों की खुली लूट सरकार द्वारा की जा रही है। हिन्दू संतों एवं कई धार्मिक संगठनों द्वारा इसके खिलाफ निरंतर मुहिम भी चलाई जा रही है। आम आदमी पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले इस संबंधी कार्रवाई करने का वादा भी किया गया था परंतु बाकी गारंटियों की तरह इसे भी भुला दिया गया। इसलिए आपसे मांग है कि हिन्दू मंदिरों एवं डेरों को तुरंत प्रभाव से पंजाब सरकार के नियंत्रण से मुक्त करवाकर हिन्दू समाज को सौंपा जाए ताकि इन धार्मिक स्थलों का पूरी मान मर्यादा के साथ रख रखाव किया जा सके।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

1 January 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

1 January 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

31 December 2023

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

31 December 2023

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

30 December 2023

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

30 December 2023

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu