24.5 C
Jalandhar
Tuesday, April 21, 2026
Home Blog Page 391

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

5 November 2023

Page 4

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

4 November 2023

Page 1

3 November 2023

ब्लाक प्रधान बंटी वालिया की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस पार्टी की बैठक

0

फगवाड़ा 1 नवम्बर (शिव कौड़ा) ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा शहरी की एक बैठक ब्लाक प्रधान तरनजीत सिंह बंटी वालिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी के प्रधान एवं हलका फगवाड़ा के निर्वाचित विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक के दौरान आगामी महीनों में संभावित फगवाड़ा नगर निगम चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। विधायक धालीवाल ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं से उनके वार्ड में कांग्रेस पार्टी की स्थिति और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा करते हुए पार्टी की मजबूती संबंधी सुझाव लिये। उन्होंने समूह कार्यकर्ताओं से आह्वान कर कहा कि वे डोर-टू-डोर सभी मतदाताओं से संपर्क करें और कांग्रेस पार्टी की धर्मनिर्पेक्ष नीतियों उन्हें अवगत करवाने के साथ ही पंजाब तथा केन्द्र सरकार की नाकामियों बारे भी बतायें। वार्ड स्तर पर जो भी विकास के काम अधूरे हैं उनकी लिस्ट बनाई जाये ताकि निगम चुनाव में जमीनी मुद्दों पर जनता को साथ लेकर फगवाड़ा नगर निगम पर कांग्रेस पार्टी का भारी जीत के साथ परचम फहराया जा सके। शहरी प्रधान बंटी वालिया ने भी कार्यकर्ताओं से निगम चुनाव की तैयारी करने का आह्वान किया और कहा कि किसी भी तरह  की कोई दिक्कत हो तो बताया जाये ताकि विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल के सहयोग से हर दिक्कत को दूर करके कांग्रेस पार्टी को फगवाड़ा में चट्टान की तरह मजबूत किया जा सके। इस अवसर पर पूर्व पार्षद दर्शन लाल धर्मसोत, सुनील पांडे, प्रमोद जोशी, संजीव कुमार टीटू, रणजीत कौर रानी, तुलसी राम खोसला, डा. जोगिन्द्रपाल बतरा, संजीव शर्मा, सतविन्द्र सिंह सत्ती, मैडम पिंकी, धीरज घई, बाबी नाहर, जोगेश कौल, कुंदन राजपूत, तलविन्द्र बिट्टू बसरा, संजीव पसरीचा, डा. रमन शर्मा, सौरव जोशी, तुषार उप्पल आदि उपस्थित थे

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी: एस.पी मेजर सिंह

0

होशियारपुर, 01 नवंबर: विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट की ओर से विजिलेंस जागरुकता सप्ताह संबंधी ‘भ्रष्टाचार का विरोध करो, देश के प्रति वचनबद्ध बनो’ थीम के अंतर्गत आज जी.जी.एस.डी कालेज हरियाना में सैमीनार करवाया गया। चीफ डायरेक्टर विजिलेंस ब्यूरो पंजाब वरिंदर कुमार के दिशा निर्देशों के अंतर्गत करवाए गए इस सैमीनार में एस.पी मेजर सिंह व जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखबीर सिंह ने विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर अलग-अलग सरकारी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

सैमीनार में कालेज के प्रिंसिपल राजीव शर्मा की उपस्थिति में कालेज के करीब 250 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान एस.पी मेजर सिंह व डी.एच.ओ डा. लखबीर सिंह ने सभी उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी व मेहनत से निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर, देश की तरक्की में अपना योगदान दें।

डी.एस.पी मुनीश कुमार ने उपस्थित सभी को भ्रष्टाचार रोकने संबंधी शपथ दिलाते हुए विजिलेंस ब्यूरो की कार्यशैली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी काम करने के बदले रिश्वत की मांग करता है कि इस संबंधी वे विजिलेंस ब्यूरो से शिकायत कर सकते हैं या उक्त अधिकारी या कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ विजिलेंस विभाग को गिरफ्तार करवा सकते हैं। इसके अलावा अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए किसी व्यक्ति विशेष या संस्था को निजी या वित्तिय लाभ पहुंचाता है, तो वह भी दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि इस संबंधी विजिलेंस विभाग को सूचित किया जा सकता है और सूचना देने वाला चाहे तो उसका नाम गुप्त भी रखा जा सकता है। उन्होंने लोगों को अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी इस तरह की कार्रवाई उनके ध्यान में आती है, तो वे विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-1000, एंटी क्रप्शन लाइन नंबर 95012-00200 या विजिलेंस ब्यूरो के नजदीकी कार्यालय में इसकी जानकारी दे सकते हैं। अंत में कालेज के प्रिंंसिपल राजीव शर्मा ने कालेज के समूह स्टाफ व विद्यार्थियों का धन्यवाद किया और भ्रष्टाचार के विरुद्ध लडऩे में एकजुट होकर देश के प्रति वचनबद्ध रहने के लिए जागरुक होकर विजिलेंस ब्यूरो का सहयोग देने की अपील की।

मुकेरियां के गांव खिच्चियां की अनधिकृत कालोनी को किया गया ध्वस्त

0

होशियारपुर, 01 नवंबर:पंजाब सरकार की ओर से अनधिकृत कालोनियों पर सख्त कार्रवाई करने की हिदायत के मद्देनजर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा के  निर्देशों पर मुकेरियां के गांव खिच्चियां की अनधिकृत कालोनी को आज ध्वस्त किया गया। जानकारी देते हुए जिला नगर योजनाकार नवल किशोर शर्मा ने बताया कि रेगुलेट्री स्टाफ(जिला नगर योजनाकार, होशियारपुर)कार्यालय की ओर से नगर निगम होशियारपुर की सीमा से बाहर अनधिकृत कालोनियों को ध्वस्त करनेे की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अनधिकृत कालोनियों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि अनधिकृत कालोनियों में प्लांट न खरीद नहीं तो उनको आर्थिक नुकसान व मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

2 November 2023