29.7 C
Jalandhar
Saturday, April 25, 2026
Home Blog Page 424

जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो ने प्लेसमैंट कैंप आयोजित किया, 38 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

0

जालंधर, 28 जून (न्यूज़ हंट)- जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो (डीबीईई) ने बुधवार को अपने दफ्तर में एक प्लेसमैंट कैंप का आयोजन किया, जिसमें 38 उम्मीदवारों को नौकरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

रोजगार उत्पति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी रंजीत कौर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्लेसमैंट कैंप में एच.डी.एफ.सी. बैंक, एसबीआई जीवन बीमा, आईसीआईसीआई बैंकों और यूनिक करियर कंपनियों ने भाग लिया और 78 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें से 38 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया।

रणजीत कौर ने कहा कि जिला प्रशासन के नेतृत्व में जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए समय-समय पर ऐसे प्लेसमैंट कैंप आयोजित करता रहता है।उन्होंने जिले के युवाओं से इन प्लेसमैंट कैपों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए युवा जिला प्रशासकीय कंपलैक्स स्थित जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो और दफ्तर के हैल्पलाइन नंबर 90569-20100 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

28 June 2023

Page 1 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

28 June 2023

Page 4#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

27 June 2023

Page 1 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

27 June 2023

Page 4 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

तय समय पर करवाए जाएं विकास कार्य: सोम प्रकाश

0

केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री  सोम प्रकाश ने कहा कि सरकार की ओर से शुरु किए गए विकास कार्यों को तय समय पर मुकम्मल करवाना यकीनी बनाया जाए ताकि लोगों को इसका समय पर लाभ प्राप्त हो सके। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में जिला विकास कोआर्डिनेशन व मानिटरिंग कमेटी(दिशा) के अंतर्गत की बैठक के दौरान जिले में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ लोक सभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवाड़ी, विधायक जंगी लाल महाजन, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, कमेटी सदस्य पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, डा. दिलबाग राय, महिंदर कौर जोश, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) बलराज सिंह, एस.पी. मंजीत कौर, एस.डी.एम दसूहा ओजस्वी अलंकार, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस, एस.डी.एम मुकेरियां कनु थिंद, एस.डी.एम गढ़शंकर जश्नप्रीत कौर गिल भी मौजूद थे।


केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार की अलग-अलग योजनाओं को सुचारु  ढंग से लागू किया जाए, ताकि इन योजनाओं का संबंधित लाभार्थियों को फायदा पहुंचाया जा सके। इस दौरान उन्होंने प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना, समग्र शिक्षा अभियान, मैडिकल कालेज के निर्माण, जननी सुरक्षा योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, मगनरेगा, पी.एम.के.वी.वाई, बी.एस.एन.एल व नेशनल हाईवेज अथारिटी की ओर से किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया।  उन्होंने खुशी प्रकट करते हुए बताया कि प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि के अंर्तगत जिले में लाभार्थियों 02 अरब 54 करोड़ 86 लाख 58 हजार रुपए की राशी (2,54,86,58,000) लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की हिदायतों के अनुसार लाभार्थियों की ओर से अपना ई-के.वाई.सी. करवाना अनिवार्य है जो कि अपने नजदीकी सेवा केंद्र से करवाया जा सकता है। उन्होंने इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रधान मंत्री ग्राम सडक़ योजना निर्माण कार्य में और अधिक गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लेते हुए कहा कि शुरु  किए गए कार्य जल्द मुकम्मल कर उनके उपयोगिता सर्टिफिकेट भेेजे जाएं।


डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश व सांसद मनीष तिवाड़ी को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिले में एम.पी लैड फंड के अलावा अन्य केंद्रीय योजनाओं के अंतर्गत शुरु  किए गए विकास कार्य जल्द मुकम्मल करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाओं को जिले में सुचारु  ढंग से लागू करने के लिए पूरी गंभीरता दिखाई जा रही है और इन योजनाओं का संबंधित विभागों से लगातार रिव्यू भी किया जा रहा है। उन्होंने विभागों को शुरु  किए गए विकास कार्य निर्धारित समय पर पूरे करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

बरसात के मौसम में फगवाड़ा वासियों को नहीं होने देंगे किसी तरह की असुविधा : मान

0

फगवाड़ा 26 जून (शिव कौड़ा) आम आदमी पार्टी हलका विधानसभा फगवाड़ा के इंचार्ज जोगिन्द्र सिंह मान ने आज सीवरेज बोर्ड और पी.डब्ल्यू.डी. विभाग के अधिकारियों से बैठक करके चल रहे प्रोजैक्टों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो भी प्रोजैक्ट चल रहे हैं उन्हें बरसात के मौसम से पहले पूरा कर लिया जाए ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो। बैठक संबंधी जानकारी देते हुए मान ने बताया कि बंगा रोड की सडक़ व पटेल नगर की सीवरेज संबंधी समस्याओं को खास तौर पर अधिकारियों के ध्यान में लाया गया है। इसके अलावा सीवरेज की सफाई के लिये कहा गया है ताकि बरसात में ब्लाकेज की समस्या से बरसाती पानी का जलभराव न हो। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा वासियों की हर समस्या का समाधान करवाना तथा मूलभूत सुविधाओं का प्रबंध करवाना उनकी हमेशा प्राथमिकता रही है। इस बार भी बरसात के मौसम में लोगों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने देंगे। उन्होंने समूह फगवाड़ा वासियों से अपील कर कहा कि अपनी कोई भी जायज समस्या लेकर जब चाहें उनसे संपर्क कर सकते हैं। जनता की हर समस्या का समुचित समाधान करवाया जायेगा। इस अवसर पर सीवरेज बोर्ड के एक्स.ई.एन. प्रितपाल सिंह, राजविन्द्र सिंह एस.डी.ओ. सीवरेज बोर्ड, सुखविन्द्र सिंह जे.ई. के अलावा पी.डब्ल्यू.डी. विभाग के जे.ई. परमिन्द्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, राजीव उप्पल एवं सचिन खन्ना आदि उपस्थित थे।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

26 June 2023

Page 1 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

26 June 2023

Page 4 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

25 June 2023

Page 1 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive