30.9 C
Jalandhar
Sunday, April 26, 2026
Home Blog Page 445

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने सुन्नी मस्जिद बजवाड़ा में पहुंचकर दी ईद-उल-फितर की मुबारकबाद

0

होशियारपुर, 22 अप्रैल (न्यूज़ हंट)- कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने ईद-उल-फितर के मौके पर प्रदेश वासियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह शुभ दिन सभी के लिए शान्ति, खुशहाली और खुशियां लेकर आए और समाज में एकजुटता, भाईचारक सांझ और मानवीय नैतिक मूल्यों में विस्तार हो। उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार हमें आपसी प्रेम व भाईचारे के लिए प्रेरित करतें हैं और हम सभी का फर्ज बनता है कि हम परमात्मा के प्रेम व सद्भाव के संदेश को अपने जीवन में उतारें। वे आज सुन्नी मस्जिद गांव बजवाड़ा में मुस्लिम व गुज्जर भाईचारे के लोगों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यह पवित्र त्यौहार हमें दूसरों की मदद करने की प्रेरणा देता है।
कैबिनेट मंत्री ने दुआ करते हुए कहा कि मानवता सबसे बड़ा धर्म है और सभी धर्म हमें मानवता का ही संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सभी धर्म व वर्गों के लिए बिना भेदभाव के काम कर रही हैं और सभी का समान आदर भी करती है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न देते हुए आपसी प्रेम व भाईचारा बनाए रखें ताकि हमारा प्रदेश और ज्यादा तरक्की करें।
इस मौके पर गुज्जर समुदाय के प्रधान हाजी शेर अली, शरीफ मोहम्मद, हाजी बशीर, अली मोहम्मद के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

सर्व नौजवान सभा ने ऐतिहासिक गुरु घरों की यात्रा पर भेजा जत्था

0

फगवाड़ा 22 अप्रैल (शिव कौड़ा) सर्व नौजवान सभा (रजि.) द्वारा सोसवा पंजाब के सहयोग से स्कीम नंबर 3 होशियारपुर रोड फगवाड़ा में चलाए जा रहे वोकेशनल सेंटर की छात्राओं को श्री आनंदपुर साहिब सहित अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई गई। केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश कैंथ के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक यात्रा को आज प्रात: उनकी धर्मपत्नी एवं समाज सेविका श्रीमति अनीता कैंथ ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए सभा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों की यात्रा से मन शुद्ध होता है और आत्मिक शांति मिलती है। अच्छी बात यह है कि यात्रियों को गुरु धामों के साथ-साथ विरासत ए खालसा के दर्शन कर पंजाब की समृद्ध विरासत से जुडऩे का भी मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से सर्व नौजवान सभा से जुड़ा हुआ है। सभा के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह के नेतृत्व में सभा अनेकों समाज सेवी कार्य किये जा रहे हैं जिनसे अन्य संस्थाओं को भी मार्गदर्शन मिलता है। सभा के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह के अनुसार इस यात्रा के दौरान सेंटर के स्टाफ एवं छात्राओं को श्री आनंदपुर साहिब, विरासत-ए-खालसा, किला आनंदगढ़, बाबा बुढऩ शाह, बाबा गुरदित्ता जी, कीरतपुर साहिब, गुरुद्वारा भ_ा साहिब और गुरुद्वारा परिवार विछोड़ा के दर्शन करवाये जाएंगे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश द्वारा मिले अपार सहयोग और श्रीमती अनीता कैंथ की ओर से यात्रा के दौरान खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सभा के महासचिव डा. विजय कुमार, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह राय, कोषाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह, नरिंद्र सिंह सैनी, साहिबजीत साबी, मनदीप बस्सी, अनूप दुग्गल, राकेश कोछड़, सुरिंद्र बद्धन, डा. नरेश बिट्टू के अलावा शरणजीत बस्सी, मैडम पूजा सैनी, मैडम तनु, मैडम नीतू गुडिंग, पूजा, खुशप्रीत, यासमीन, पूनम शर्मा, आंचल, मनदीप, मनप्रीत, मोनिका, सुमन, रानी, प्रभजोत, अमन, प्रियंका, गुरप्रीत, अंजलि, दीपिका चावला, भुवनेश, नीलम, परमजीत, नवजोत, नीलू, निशा, रुचिका, अनीशा, मनीषा, राजविंद्र, राजवीर, जसप्रीत, सलोनी, रवीना, सुधा, निधि, काजल, माला, कशिश, कार्तिका, गुरलीन, ईशा आदि मौजूद रहीं।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

22 April 2023

Page 1

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

22 April 2023

Page 4

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

21 April 2023

Page 1

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

21 April 2023

Page 4

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

विश्व कल्याण है सनातन संस्कृति का उद्देश्य: ब्रम शंकर जिंपा

0

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि सनातन संस्कृति का उद्देश्य विश्व कल्याण है और सनातन धर्म लगातार विश्व कल्याण के लिए कार्य कर रहा है। वे आज भगवान परशुराम सेना की ओर से आयोजित गायत्री महा यज्ञ में पूजा अर्चना के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, पार्षद प्रदीप बिट्टू व भगवान परशुराम सेना के अध्यक्ष पंडित आशुतोष शर्मा व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मानव कल्याण के लिए आयोजित इस महा यज्ञ के आयोजन के लिए भगवान परशुराम सेना के पदाधिकारी प्रशंसा के पात्र है। उन्होंने कहा कि  गायत्री मंत्र को समझने मात्र से चारों वेदों के ज्ञान की प्राप्ति हो जाती है। इसी लिए गायत्री मंत्र को वेदों का सार भी माना जाता है। उन्होंने होशियारपुर वासियों को अपील करते हुए कहा कि विश्व कल्याण के लिए वे इस गायत्री महा यज्ञ में आहूति जरुर दें। इस दौरान उन्होंने स्थापित किए गए 16 स्तंभ व 4 द्वारों की विधिवत पूजा की और भगवान परशुराम कथा का श्रवण किया। भगवान परशुराम सेना के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि महा गायत्री यज्ञ 22 अप्रैल तक चलेगा। उन्होंने बताया कि 24 लाख आहूति से संकल्पित यह महा यज्ञ आज दसवें दिन में प्रवेश कर गया है।
इस मौके पर आचार्य अजय शा ी, उपाचार्य सुशील शा ी, विजय लक्ष्मी, धीरज शर्मा, पंडित विष्णु कांत, राम भरोसे, दीपक शर्मा, उत्तम शा ी, धर्मेंद्र कौशल, हरिंदर, पंकज, राम अवतार, राधे श्याम, श्रवण, अंकित, अर्जुन पंडित भी मौजूद थे।

जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने गांव फलाही में निकाली वातावरण जागरुकता रैली

0

जवाहर नवोदय विद्यालय के आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अध्यापक सीता राम बांसल व लाईब्रेरियन संतोष यादव के नेतृत्व में गांव फलाही में वातावरण जागरुकता रैली निकाली। इस रैली को प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने कहा कि यह रैली वातावरण को और बिगाडऩे से बचाने व आने वाली पीढिय़ों के लिए इसको बचाने का संदेश देते हुए गांव के अलग-अलग इलाकों में गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने ‘वातावरण बचाओ-धरती बचाओ’ का संदेश देने वाली तख्तियां पकड़ी हुई थी।
गांव के अलग-अलग इलाकों से होते हुए यह जागरुकता रैली सरकारी एलीमेंट्री स्कूल फलाही पहुंची और वहां के विद्यार्थियों को भी वातावरण के प्रति जागरुक किया। इस रैली में महमूलवाल बाजार के दुकानदारों व स्थानीय लोगों ने भी शमूलियत की। इसके अलावा सरकारी स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फलाही की प्रिंसिपल मृदुला शर्मा ने विशेष योगदान दिया। इस मौके पर सरकारी स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फलाही की अध्यापिका अर्चना कालिया, रुपिंदर कौर, मनी हंस, अच्छर सिंह, सुखविंदर सिंह, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल फलाही की मुख्य अध्यापिका रीना कुमारी, ई.टी.टी अध्यापक संदीप कौर ने भी हिस्सा लिया।

जालंधर उपचुनाव में रिकॉर्ड वोट से जीतेगी ‘आप’– मान

0

फगवाड़ा 20 अप्रैल (शिव कौड़ा) जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू की प्रचार मुहिम के सिलसिले में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मतदाताओं से संपर्क साधने के लिए फगवाड़ा के आप कार्यकर्ताओं का एक बड़ा जत्था हलका इंचार्ज जोगिंद्र सिंह मान के नेतृत्व में रवाना हुआ। इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए जोगिंद्र सिंह मान ने कहा कि आप पार्टी जालंधर सीट पर रिकॉर्ड मतों से शानदार जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जालंधर उपचुनाव में आप की जीत की भनक पाकर पार्टी की छवि खराब करने की नीयत से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने का डर दिखा रही है। लेकिन पंजाब के लोग बहुत समझदार हैं। मान के साथ मौजूद दलजीत सिंह राजू तथा हरनूर सिंह हरजी मान ने भी कहा कि जालंधर के मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि आगामी साल होने वाले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भाजपा काविकल्प बन कर कड़ी टक्कर देते हुए देश को मोदी सरकार की तानाशाही से मुक्त करेगी। इस अवसर पर कृष्ण कुमार हीरो, राजा कोलसर, सूबेदार जीत दास, गुरदीप सिंह तुली, प्रीतपाल कौर तुली, अमनदीप बाबा गद्दिया, गुरप्रीत जंडू, ज्योति पंच खंगूड़ा, सुखविंद्र सिंह काला सरपंच, निर्मल सिंह, चमन लाल, सरबजीत सिंह, तीर्थ राम, मंजीत सिंह लवली भगतपुरा, अमन बसरा, सुखदेव सिंह लाल, सूबेदार जीत दास, गुरजीत सिंह गुरी, पुरुषोत्तम लाल वाहद, जिंदर हदियाबाद आदि मौजूद थे।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

20 April 2023

Page 1

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive