फगवाड़ा 16 अप्रैल (शिव कौड़ा) एंटी करप्शन फाऊंडेशन आफ इंडिया के स्टेट डायरैक्टर एवं लांयस इंटरनैशनल 321-डी के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन (साईट फस्ट) लायन गुरदीप सिंह कंग ने आज समाज सेवा की अपनी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए अप्रवासी भारतीय गगन भोपाल (कैनेडा) के सहयोग से दो कंबल, पांच सूट के अलावा बतौर शगुन 51 सौ रुपए नगद सहायता भेंट की। इस पूर्व पार्षद जतिन्द्र वरमानी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने गुरदीप सिंह कंग के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि गुरदीप सिंह कंग अक्सर इस तरह के प्रयास करतेे हैं जो सराहनीय हैं। उन्होंने गुरदीप सिंह कंग के साथ एन.आर.आई. गगन भोपाल के प्रयास को भी सराहा तथा कहा कि जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के विवाह में सहायता करने का फल कन्यादान करने के समान ही होता है। उन्होंने समूह समाज सेवी संस्थाओं से अपील कर कहा कि वे भी कंग परिवार से प्रेरणा लेकर इस तरह के प्रयास अवश्य करें ताकि जरूरतमंद परिवारों को अपनी बेटियां विदा करने में सहायता मिल सके। गुरदीप सिंह कंग ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता उन्हें परमात्मा की भक्ति जैसी लगती है जिससे आत्मिक शांति मिलती है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के प्रयास जारी रखने का भरोसा दिया। इस अवसर पर जसवीर माही, विनय कुमार बिट्टू, संजीव गुप्ता, विशाल जुनेजा, पंकज चड्ढा आदि उपस्थित थे।
News Hunt Daily Evening E-Paper
16 April 2023
Page 1
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
16 April 2023
Page 4
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
कैबिनेट मंत्री जिंपा ने वार्ड नंबर 15 में 34 लाख रुपए की लागत से लग रहे ट्यूबवेल के कार्य की करवाई शुरुआत
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हर घर स्वच्छ पीने योग्य पानी मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। वे आज वार्ड नंबर 15 में 34 लाख रुपए की लागत से बन रहे ट्यूबवेल के कार्य की शुरुआत करने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व डिप्टी मेयर रंजीच चौधरी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जल सप्लाई विभाग की ओर से ट्यूबवेल लगाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल लगने के बाद इलाके के लोगों की लंबे समय से पीने वाले साफ पानी वाली बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का विजन है कि प्रदेश के हर घर नल व हर घर जल की सुविधा पहुंचे ताकि सभी को पीने का साफ पानी मिले। उन्होंने लोगों को पानी का सही इस्तेमाल करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जल सप्लाई विभाग लोगों तक साफ पीने वाला पानी पहुंचाने के लिए दिन-रात काम कर रहा है और जहां तुरंत काम करने की जरुरत है वहां बिना देरी काम किया जा रहा है। उन्होंने इस दौरान जल सप्लाई विभाग के अधिकारियों को मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया।
इस मौके पर नगर निगम फाइनांस कमेटी के चेयरमैन बलविंदर बिंदी, एक्सियन जल सप्लाई विभाग सिमरनजीत सिंह खांबा, पार्षद चंद्रावती, कामरेड गंगा प्रसाद, चंदन लक्की, मोहन लाल आदि भी मौजूद थे।
रोटरी क्लब फगवाड़ा जैम्स की 18वीं जनरल मीटिंग का हुआ आयोजन
फगवाड़ा 15 अप्रैल (शिव कौड़ा) रोटरी क्लब फगवाड़ा जैम्स की 18वीं जनरल मीटिंग रोटरी प्रधान डा. चिमन अरोड़ा की अध्यक्षता में स्थानीय रेस्तरां में संपन्न हुई। जिमें डा. रोहन सिंह परहार अतिथि वक्ता और वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. अमरीक सिंह परहार सम्मानीय अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। बैठक के दौरान क्लब सचिव रोटे. सुरिंद्र चावला ने क्लब की गतिविधियों से अवगत करवाया। रोटे. निखिल गुप्ता ने अतिथि वक्ता डा. रोहन सिंह परहार का औपचारिक परिचय करवाया। जिसके बाद डा. रोहन परहार ने परहार अस्पताल में स्थापित अत्याधुकि यंत्र द्वारा रोबोटिक सर्जरी की तकनीक से सभी को अवगत करवाते हुए बताया कि इस तरह की सर्जरी की सुविधा वाला परहार अस्पताल पूरे रिजन का इकलौता स्वास्थ्य केन्द्र है। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों को क्लब कबाना में होने वाली रोबोटिक सर्जरी की ग्रैंड लांचिंग में शामिल होने का निमंत्रण दिया। वरिष्ठ रोटारी सदस्यों ने डा. रोहन परहार के साथ अपने विचार साझा किए। बैठक के दौरान सीपीसी सतीश जैन और रोटेरियन आईपी खुराना ने क्लब की आगामी परियोजनाओं के विषय में उपस्थित सदस्यों को अवगत करवाया तथा उनके सुझाव भी लिये।
News Hunt Daily Evening E-Paper
15 April 2023
Page 1
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
15 April 2023
Page 4
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
14 April 2023

13 April 2023
Page 1
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive