30.9 C
Jalandhar
Sunday, April 26, 2026
Home Blog Page 450

जिले की 73 मंडियों में की जाएगी गेहूं की खरीद: कोमल मित्तल

0

डिप्टी कमिश्नर ने कोमल मित्तल बताया कि जिले की मंडियों में गेहूं की सुचारु खरीद के लिए सभी जरुरी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं और जिले की 73 मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद की जाएगी। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में गेहूं की खरीद के प्रबंधों संबंधी आयोजित अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) दलजीत कौर, एस.डी.एम. दसूहा ओजस्वी अलंकार, एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस भी मौजूद थे।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि वर्ष 2022-23 में जिले में गेहूं की बिजाई का रकबा 1,42,000 हैक्टेयर रहा है और इस वर्ष मंडियों में 3,75,687 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 के दौरान मंडियों से 2,71,163 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई थी। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों की फसल का दाना-दाना सरकार की ओर से खरीद जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडियों में गेहूं की खरीद के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रबंध पूरे किए जा रहे हैं ताकि किसानों को मंडियों में फसल बेचने के दौरान किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सरकार की ओर से गेहूं का एम.एस.पी 2125 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उन्होंने किसानों को पूरी तरह से सूखी व साफ सुथरी फसल मंडी में लाने की अपील की ताकि किसानों को फसल के मंडीकरण में कोई दिक्कत न आए।
कोमल मित्तल ने कहा कि सभी मंडियों में फसल बेचने आने वाले किसानों के लिए शैड, पीने का पानी, रोशनी, पंखे, छाया, जनरेटर व शौचालय का प्रबंध किया गया है। उन्होंने बताया कि गेहूं बेचने के लिए किसानों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी व किसानों की फसल का दाना-दाना सरकार की ओर से खरीद जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मंडियों में गेहूं की आमद के साथ-साथ ही बिना किसी देरी के फसल की खरीद, लिफ्टिंग व खरीदी गई फसल की अदायगी सहित अन्य प्रबंध यकीनी बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि मंडियों में गेहूं की आमद व खरीद प्रबंधों का जायजा लेने के लिए टीमें बना दी गई है जो कि मंडियों में सुचारु व्यवस्थाओं को यकीनी बनाएंगी।
इस मौके पर जिला खाद्य व आपूर्ति कंट्रोलर संयोगिता, मुख्य कृषि अधिकारी डा. गुरदेव सिंह के अलावा अलग-अलग एजेंसियों के अधिकारी भी मौजूद थे।  

अधिकारियों को फसलों की उचित ढंग से खरीद सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

0

डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने आज जिले में गेहूं खरीद प्रबंधो की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को रबी फसल की उचित ढंग से खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, मंडी बोर्ड व खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले की 79 रैगुलर मंडियों, जिनमें 12 मुख्य यार्ड, 28 सब यार्ड और 39 उप यार्ड शामिल है पर गेहूं की खरीद की जाएगी। उन्होंने सभी मंडियों में खरीद प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी बोर्ड के अधिकारियों को मंडियों में साफ-सफाई पेयजल, लाइट व शौचालय की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा । बारदानो की उपलब्धता, खरीद केन्द्र से भण्डारण स्थल तक पहुँचाने की व्यवस्था, आवश्यक श्रमिकों की व्यवस्था, तोल के लिए काँटे तथा नमी मीटर ठीक स्थिति में होने चाहिए, ताकि फसल की खरीद प्रक्रिया उचित एवं कुशल ढंग से हो सके।

उन्होंने कहा कि बेमौसम बारिश और खराब मौसम के कारण अभी तक जिले की मंडियो में फसल की आमद नहीं हो पायी है। खरीद समय दौरान बारिश होने की स्थिति में गेहूँ के ढेरों एवं फसल की बोरियों को नुक्सान से बचाने के लिए तरपाल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाए। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, डी.एफ.एस.सी. नरिंदर सिंह, जिला मंडी अधिकारी अरविंदर सिंह सहित विभिन्न खरीद एजेंसियों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

5 April 2023

Page 1

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

5 April 2023

Page 4

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

4 April 2023

श्री महावीर जैन माडल सी.सै. स्कूल की कार्यसम्मति का हुआ चुनाव

0

फगवाड़ा 3 अप्रैल (शिव कौड़ा) श्री महावीर जैन माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल होशियारपुर रोड फगवाड़ा में आज कार्यकारी सम्मति का चुनाव किया गया। इस दौरान अजय जैन को अध्यक्ष, अतुल जैन को सचिव तथा अजीत जैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विद्यालय के इंचार्ज जगपाल सिंह सहित समूह स्टाफ की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट करके शुभकामनाएं दी गई। नवगठित समिति के अध्यक्ष अजय जैन ने नूतन अकादमिक वर्ष के लिए सभी अध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं को शुभाशीष देते हुए आश्वासन दिया कि विद्यालय की बेहतरी तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

3 April 2023

2 April 2023

Page 1

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive