42 C
Jalandhar
Sunday, April 26, 2026
Home Blog Page 456

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

19 March 2023

Page 4

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

18 March 2023

Page 1

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

18 March 2023

Page 4

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

कबड्डी खिलाड़ी संदीप की ह्त्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने और गवाहों को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग

0

चंडीगढ़ 17 मार्च : इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर संदीप सिंह उर्फ़ नांगल अम्बियां की सरेआम जालंधर के मल्लिया गांव में कबड्डी मेले के दौरान कुछ लोगो ने गोलिया मार कर ह्त्या कर दी थी | ह्त्या के मामले में आरोपी बनाये गए लोगो को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं है जिसपर संदीप की विधवा रुपिंदर कौर संधू ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाये हैं | यूके से न्याय की गुहार लगाने आई रुपिंदर कौर ने चंडीगढ़ में बुलाये पत्रकार सम्मलेन में बताया कि ह्त्या के साजिशकर्ता सरेआम घूम रहे हैं लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही | उन्होंने बताया कि वह इससे पहले कई बार पंजाब के पुलिस प्रमुख को मेल की मार्फ़त न्याय की गुहार लगा चुकी है यहाँ तक कि आरोपियों के ठिकाने भी बताये और लोकेशन भी इसके बावजूद गिरफ्तारी नहीं हुई |

रुपिंदर कौर ने संदीप की ह्त्या के गवाहों की जान को भी ख़तरा बताया और पुलिस प्रमुख से मांग की है की सभी गवाहों को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए जिन्हे लगातार धमकिया मिल रही है | संदीप की कबड्डी टीम के कप्तान और लीग कबड्डी फेडरेशन के सदस्य सुलतान सिंह ने फेसबुक पर कबड्डी लवर्स को सम्बोधित करते हुए फेडरेशन में रही धांदलियो और कबड्डी की आड़ में चल रहे गोरख धंधे का  खुलासा कर कबड्डी को साफ़ सुथरा बनाने में सहयोग माँगा था जिसके बाद उनके पति की ह्त्या के आरोपियों ने सुलतान को भी फेसबुक पर धमकिया दी थी और स्वीकार किया था कि संदीप को उन्होंने ही मौत के घाट  उतारा है और अगर किस ने भविष्य में उनके काम में या फेडरेशन में दखलंदाज़ी की तो उसका भी वही हश्र होगा जो संदीप का हुआ था | उक्त फेसबुक का स्क्रीनशॉट भी रुपिंदर कौर ने पुलिए प्रमुख को शिकायत के साथ भेजा था बावजूद इसके कुछ नहीं हुआ |

रुपिंदर कौर ने कहा कि उनके पति को मौत के घाट उतारने वाले बहुत पावरफुल है जिनके पास पैसे की भी कमी नहीं है जोकि सुपारी किलर बुला कर किसी को भी ठिकाने लगा सकते हैं \ रुपिंदर कौर ने मांग की है कि  किसी आला पुलिस अफसर की निगरानी में एसआईटी गठित कर मामले की निष्पक्ष इन्वेस्टिगेशन कराई जाए |  

रुपिंदर कौर ने हत्या के गवाह हाकम सिंह,प्रीतम सिंह ,इन्दर पाल सिंह और सोहन सिंह को तुरंत सुरक्षा प्रदान करने की मांग करते हुए एफआईआर में शामिल किये गए सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है | एफआईआर में  सुरजन सिंह चट्ठा ,सनोवर ढिल्लों ,सरबजीत सिंह ,सुखविंदर सिंह व अन्य को नामजद किया गया था  |  

रुपिंदर कौर के साथ उनके वकील भी शामिल थे जिन्होंने कहा कि संदीप सिंह की हत्या के आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए वह संदीप के परिवार के साथ हैं और न्याय के लिए वह हर संभव  कानूनी कदम उठाएंगे |

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

17 March 2023

Page 1

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

17 March 2023

Page 4

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

खसरा और रूबेला के पूर्ण उन्मूलन के लिए 20 से 25 मार्च तक मनाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह : कोमल मित्तल

0

खसरा एवं रूबेला को इस वर्ष के अंत तक समाप्त करने के लक्ष्य को प्राप्त करने की योजना बनाने के उद्देश्य से आज डिपटी कमिश्नर कोमल मित्तल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों के अधिकारियों की विशेष बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान डिपटी कमिश्नर ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के तहत द्वितीय चरण में खसरा और रूबेला के पूर्ण उन्मूलन के लिए 20 से 25 मार्च तक विशेष टीकाकरण सप्ताह मनाया जा रहा है


उन्होंने कहा कि इस टीकाकरण सप्ताह का मुख्य उद्देश्य 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस टीकाकरण सप्ताह के तहत उच्च जोखिम वाली प्रवासी आबादी, झुग्गी-झोपड़ियों और ईंट भट्ठों में रहने वाले लोगों और उन क्षेत्रों या गांवों में रहने वाले लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि खसरा एवं रूबेला के टीकाकरण से वंचित बच्चों को चिन्हित कर उनका टीकाकरण पूर्ण किया जाये। इसी तरह उन्होंने अन्य संबंधित विभागों को भी इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग को पूरा सहयोग देने का आदेश दिया।


उन्होंने लोगों से भी अपील की कि यदि उनके बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ है या टीकाकरण की कोई खुराक बची है तो वह उक्त सप्ताह में नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जाकर अवश्य ही टीका लगवाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाना स्वास्थ्य विभाग का प्राथमिक कर्तव्य है, लेकिन इस प्रक्रिया में अभिभावकों का जागरूक होना भी बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर सहायक सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार ने कहा कि खसरा और रूबेला वायरस से होने वाली बीमारी है और इसका मुख्य लक्षण बुखार के साथ शरीर पर दाने निकल आना है। उन्होंने कहा कि इससे बचाव के लिए क्रमशः 9 और 18 माह की उम्र में 2 टीके लगवाने चाहिए। लेकिन अगर ये टीके किसी विशेष परिस्थिति में नहीं दिए जाते हैं, तो इन्हें अधिकतम 5 वर्ष की आयु में लगाया जा सकता है। इस मौके पर एसडीएम दसूहा ओजस्वी अलंकार, एसपी मनजीत कौर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लखवीर सिंह के अलावा स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

होशियारपुर के नए ज्यूडिशियल कोर्ट काम्प्लेक्स का उद्घाटन 17 मार्च को चीफ जस्टिस करेंगे

0

होशियारपुर के नव निर्मित आलीशान बहुमंजिला ज्यूडिशियल कोर्ट काम्प्लेक्स का उद्घाटन 17 मार्च को माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रविशंकर झा द्वारा किया जाएगा।  इस मौके पर उनके साथ सेशन डिवीजन के प्रशासनिक जज जस्टिस अरुण पल्ली भी मौजूद रहेंगे। यह बात जिला एवं सत्र न्यायाधीश होशियारपुर दिलबाग सिंह जौहल ने आज नए ज्यूडिशियल कोर्ट काम्प्लेक्स इस समागम की तैयारियों का जायजा लेने के मौके पर कही। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, विभिन्न जज, सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतिंदर सिंह बैंस, एस.पी मनजीत कौर सहित अन्य न्यायिक व सिविल अधिकारी भी उपस्थित थे। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिलबाग सिंह जौहल ने इस आयोजन के सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 उन्होंने कहा कि 14 एकड़ 10 मरला क्षेत्र में बने 6 लिफ्ट वाले इस पांच मंजिला कोर्ट परिसर में 17 कोर्ट रूम, एक बच्चों का कोर्ट रूम और एक एडीआर सेंटर होगा। उन्होंने कहा कि बेसमेंट, पार्किंग के अलावा 1,65,000 वर्ग फुट क्षेत्र में ओपन पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा यहां सीसीटीवी कैमरे, डाटा नेटवर्किंग और कई अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं, ताकि यहां न्याय मांगने आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो।  उन्होंने कहा कि परिसर में वकीलों के लिए आरामदायक और अच्छा माहौल मुहैया कराया गया है।  इसी तरह यहां पौधे लगाने के लिए उपयुक्त जगह की भी व्यवस्था की गई है।  उन्होंने कहा कि माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निरंतर प्रयासों से होशियारपुर के इस आलीशान कोर्ट परिसर का सपना पूरा होने जा रहा है।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

16 March 2023

Page 1

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

16 March 2023

Page 4

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive