24 February 2023
Page 4
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
24 February 2023
Page 4
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
23 February 2023
Page 1
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
23 February 2023
Page 4
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
22 February 2023
Page 1
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
22 February 2023
Page 4
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
चंडीगढ़ : न्यू कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमति रजनी खोसला ने मोनिका मसीह को चंडीगढ़ वार्ड नं.35 का इंचार्ज व गरिमा हंस को वार्ड नं.33 का इंचार्ज नियुक्त किया | उन्होंने कहा कि मोनिका मसीह व गरिमा हंस पढ़ी – लिखी, ईमानदार व जुझारू महिला हैं जो अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएंगी उनका धार्मिक व सामाजिक दायरा काफ़ी बड़ा है मोनिका मसीह ने कहा कि पार्टी द्वारा दिये गये कार्य को व पूरी निष्ठा और लगन से पूरा करेंगी और पार्टी को सत्ता में लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी | तो दूसरी ओर वार्ड नं.33 इंचार्ज गरिमा ने कहा कि पार्टी को जन आधार बड़ा करने की जरूरत है जिसके लिए हम अपने क्षेत्र में पार्टी अध्यक्ष एडवोकेट विवेक हंस गरचा जी की अनुमति से सदस्य अभियान जल्द शुरू करेंगे ताकि शहर के लोग पार्टी की विचारधारा से परिचित हो सकें एवंम “न्यू कांग्रेस पार्टी” की सदस्य्ता लेकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाकर जन आंदोलन की आवाज़ बने |
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिले के समूह इनपुट्स डीलरों को कोई भी खाद, बीज या कीड़ेमार दवाईयों के साथ किसी भी तरह की टैगिंग करने से गुरेज करने की सख्त हिदायत की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई कृषि इनपुट डीलर की ओर से किसी भी तरह की टैगिंग का मामला पाया गया तो उसके विरुद्ध बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने किसानों को मानक खाद, बीज, कीड़ेमार दवाईयों की सप्लाई यकीनी बनाने की बात पर जोर देते हुए कृषि विभाग को सख्ती से इस बात को लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि व किसान कल्याण विभाग की ओर से समय-समय पर कैंपों के माध्यम से इनपुट्स खरीदने के समय बिल अनिवार्य लेने संबंधी जागरुक किया जाता है। इसके साथ ही विभाग की ओर से खाद, बीज व कीड़ेमार दवाईयों के विक्रेताओं की क्वालिटी कंट्रोल के अंतर्गत चैकिंग की जाती है व सैंपल भी भरे जाते हैं।
मुख्य कृषि अधिकारी डा. गुरदेव सिंह ने समूह किसानों को अपील की कि कृषि संबंधी कोई भी इनपुट खरीदने के समय डीलर की ओर से इसका बिल लेना यकीनी बनाया जाए व किसी भी तरह की टैगिंग संबंधी शिकायत होने पर नजदीकी ब्लाक कृषि अधिकारी के ध्यान में लिखित लाया जाए ताकि संबंधित डीलर के विरुद्ध बनती कार्रवाई अमल में लाई जा सके। डा. गुरदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने जिला विकास कोआर्डिनेशन व मानिटरिंग कमेटी की बैठक के दौरान केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश को खादों की निर्विघ्न व समय पर किसानों को उपलब्ध करवाने के लिए जिले में ही खादों की पहुंच के लिए रैक की उपलब्धता करवाने की प्रार्थना की है।
लोक निर्माण मंत्री पंजाब हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि प्रदेश की सडक़ों का कायाकल्प करना मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। पंजाब सरकार प्रदेश के रोड नेटवर्क को मजबूत करने के लिए बहुत गंभीरता से कार्य कर रही है और राज्य में कोई भी ब्लैक स्पॉट नहीं छोड़ा जाएगा। वे आज डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण रोढ़ी की मौजूदगी में गढ़शंकर के अड्डा झुंग्गियां में 14.32 करोड़ रुपए की लागत से 16.40 किलोमीटर लंबी बनने वाली गढ़शंकर-संतोखगड़ रोड को मजबूत करने के कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी करमजीत कौर, एस.डी.एम. प्रीत इंदर सिंह बैंस के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
लोक निर्माण मंत्री ने इस दौरान बताया कि यह सडक़ पंजाब व हिमाचल प्रदेश को आपस में जोड़ती है और पर्यटन व व्यापार के दृष्टिगत यह सडक़ काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस सडक़ की 16.40 किलोमीटर लंबाई होशियारपुर जिले में पड़ती है, इससे आगे यह सडक़ हिमाचल प्रदेश के संतोखगड़, ऊना, नंगल डैम आदि को जाती है। उन्होंने बताया कि यह सडक़ हिमाचल के धार्मिक स्थान नैना देवी जी, पीर निगाहा, बाबा बालक नाथ जी, श्री आनंदपुर साहिब, कीरतपुर साहिब व आगे मनाली, रोहतांग, मनीकरन आदि स्थान को जोड़ती है। उन्होंने कहा कि भारी गिनती में सैलानी इस रोड से आते-जाते हैं। इसके अलावा माइनिंग, सीमेंट के डंप व औद्योगिक इकाईयों के लिए भारी वाहन भी इसी सडक़ के माध्यम से पंजाब व हिमाचल के अलग-अलग इलाकों तक समान की ढुलाई इस सडक़ के माध्यम से होती है। उन्होंने कहा कि इस सडक़ की आखिरी मुरम्मत अगस्त 2015 को हुई थी और अब भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने इसकी सुध ली है। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2023 तक इस सडक़ की मुरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि जल्द ही माहिलपुर-फगवाड़ा रोड का निर्माण कार्य शुरु करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण सडक़ माहिलपुर से जेजों व आगे हिमाचल प्रदेश को आपस में जोड़ती है। उन्होंने कहा कि इस सडक़ की खस्ता हालत को ठीक करने के लिए काफी समय से मांग की जा रही थी, जिसे इलाके के प्रतिनिधि डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण रोढ़ी के प्रयासों के चलते नाबार्ड राइड स्कीम में 11.25 करोड़ रुपए से मंजूर किया गया है। उन्होंने कहा कि इस सडक़ की टेंडरिंग प्रक्रिया प्रगति के अंतर्गत है व अप्रैल 2023 तक इसकी स्पैशल रिपोर्ट का कार्य शुरु कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली की स्थिति काफी मजबूत है और पंजाब सरकार ने अपनी गारंटी को पूरा करते हुए लोगों तक 600 यूनिट नि:शुल्क बिजली पहुंचाई है, जिसके चलते मौजूदा समय में प्रदेश के 90 प्रतिशत लोगों का बिजली बिल जीरो आ रहा है।
डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण रोढ़ी ने लोक निर्माण मंत्री के इस प्रयास का आभार जताते हुए कहा कि इलाके में उनके प्रयासों से दो सडक़ों का निर्माण कार्य मंजूर हुआ है। उन्होंने मुख्य मंत्री भगवंत मान का भी आभार जताया जिन्होंने गढ़शंकर विधान सभा क्षेत्र की हर मांग को पहल के आधार पर पूरा किया है।
शहर के अलग- अलग स्वयंसेवी संगठनों, स्कूलों/कालेजों के वालंटियरों के सहयोग से नगर निगम होशियारपुर द्वारा चलाए जा रहे भंगी चोअ सफाई अभियान के अंतर्गत नगर निगम गौशाला के करीब भंगी चो में सफाई की गई । इस दौरान डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर के विद्यार्थियों व स्वच्छता का लंगर सेवा सोसायटी के सदस्यों ने इस सफाई अभियान में हिस्सा लिया और शहरवासियों को शहर को साफ रखने का संदेश दिया। इस दौरान संजीव कुमार बख़्शी, जगजीत सिंह तथा संजीव कुमार स्वच्छता का लंगर सेवा सोसायटी की ओर से अनित नैयर, मनदीप शर्मा, सतिंदर शर्मा, नरिंदर सिंह, प्रदीप कन्वर, पुनीत शर्मा और जयपाल हंस भी थे। इस अवसर पर नगर निगम के सहायक कमिश्नर संदीप तिवारी भी मौजूद थे। तिवारी ने शहरवासियों से अपने शहर को साफ रखने की अपील की व कहा कि भंगी चोअ क्षेत्र में साफ सफाई करके इस क्षेत्र को पूरी तरह कूड़ा मुक्त बनाया जाएगा । उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और स्वयंसेवी संगठनों द्वारा इस में दिया जा रहा सहयोग सराहनीय है और उनकी भागीदारी का से जहां इस अभियान में मदद मिल रही है वही समाज में जागरूकता लाने में भी यह मुहिम सहायक साबित हो रही है। उन्होंने डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल तथा मैनेजमेंट तथा स्वच्छता का लंगर सेवा सोसायटी के सदस्यों का इस अभियान में सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर चीफ सैनेटरी इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह, सैनेटरी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह, राजेश कुमार व एम.आई.एस. एक्सपर्ट गौरव कुमार शर्मा उपस्थित थे।
21 February 2023
Page 1
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive