Home Blog Page 476

शहर के सभी पार्को का किया जाएगा सौंदर्यीकरण: ब्रम शंकर ज़िम्पा

होशियारपुर, 04 जून (न्यूज़ हंट)- कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर ज़िम्पा ने कहा कि होशियारपुर के पर्यावरण को साफ रखने के लिए नगर निगम की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत शहर के सभी पार्को का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वे आज स्थानीय ग्रीन व्यू पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ‘बीट प्लास्टिक पाल्यूशन’ अभियान को  प्रोत्साहन देने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने जहां इस अभियान की प्रशंसा की वहीं अन्यों को भी इससे प्रेरणा लेने के लिए कहा।  इस दौरान उन्होंने पार्क में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी व डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण खात्मे के लिए स्वच्छ भारत मिशन नगर निगम होशियारपुर के ब्रांड एंबेसडर मनी गोगिया की ओर से ‘बीट प्लास्टिक पाल्यूशन’ नाम से अभियान चलाया गया है और 45 दिन चलने वाले अभियान का पहला चरण था जो कि विश्व अर्थ दिवस पर शुरू होकर विश्व पर्यावरण दिवस पर खत्म हुआ है। इस अभियान के अंतर्गत ईको ब्रिक्स बनाई गई है, जो कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक वेस्ट को बॉटल में डाल कर बनाई जा रही है, जिसको बाद में डेकोरेशन के तौर पर प्रयोग किया जा रहा है।  

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया पर्यवारण संरक्षण को लेकर बहुत  गम्भीरता से कार्य कर रही है, जो कि मौजूद समय की मुख्य जरूरत भी है। उन्होंने कहा कि पर्यवारण संरक्षण के ऐसे कार्यों में पंजाब सरकार हमेशा ऐसी संस्थाओं को सहयोग करेगी।
इस दौरान उन्होंने स्वच्छता बिन सेवा धर्म सेवा सोसायटी के प्रधान  अशोक शर्मा की ओर से किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की। इस मौके पर वरिंदर शर्मा बिंदू, चरणजीत यादव, संतोष सैनी, अमित शर्मा, अतुल जैरथ के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

ਕਬੀਰ ਜਯੰਤੀ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਕਰਕੇ ਵਰਤਾਈ  ਐਤਵਾਰ ਦੁਪਿਹਰ ਦੇ ਲੰਗਰ ਦੀ ਸੇਵਾ

0

ਫਗਵਾੜਾ 4 ਜੂਨ (ਸ਼ਿਵ ਕੋੜਾ) ਪ੍ਰਾਚੀਨ ਸ੍ਰੀ ਖਾਟੂ ਸ਼ਿਆਮ ਮੰਦਿਰ ਫਰੈਂਡਜ਼ ਕਲੋਨੀ ਫਗਵਾੜਾ ਦੇ ਮੁੱਖ ਸੇਵਾਦਾਰ ਪੰਡਿਤ ਜੁਗਲ ਕਿਸ਼ੋਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ‘ਚ ਸਥਾਨਕ ਰੇਲਵੇ ਰੋਡ ‘ਤੇ ਸ਼ਿਆਮ ਰਸੋਈ ਦੇ ਬੈਨਰ ਹੇਠ ਹਰੇਕ ਐਤਵਾਰ ਨੂੰ ਵਰਤਾਏ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਦੁਪਿਹਰ ਦੇ ਫਰੀ ਭੋਜਨ ਦੀ ਲੜੀ ਹੇਠ ਅੱਜ ਦੀ ਸੇਵਾ ਭਗਤ ਕਬੀਰ ਜੀ ਦੀ ਜਯੰਤੀ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਕਰਕੇ ਵਰਤਾਈ ਗਈ। ਜਿਸਦਾ ਸ਼ੁੱਭ ਆਰੰਭ ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਅਮਨਦੀਪ ਕੁਮਾਰ ਵਲੋਂ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਪੁਲਿਸ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਹੋਰ ਅਧਿਕਾਰੀ ਤੇ ਕ੍ਰਮਚਾਰੀ ਵੀ ਸਨ। ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਸਿਟੀ ਨੇ ਸਮੂਹ ਹਾਜਰੀਨ ਨੂੰ ਭਗਤ ਕਬੀਰ ਜੀ ਦੀ ਜਯੰਤੀ ਦੀਆਂ ਸ਼ੁੱਭ ਇੱਛਾਵਾਂ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੰਡਿਤ ਜੁਗਲ ਕਿਸ਼ਰੋ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਟੀਮ ਦੇ ਇਸ ਉਪਰਾਲੇ ਦੀ ਭਰਪੂਰ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਰ ਸਮਰੱਥ ਵਿਅਕਤੀ ਅਤੇ ਸੰਸਥਾ ਨੂੰ ਲੋੜਵੰਦਾਂ ਦੀ ਸੰਭਵ ਸੇਵਾ ਸਹਾਇਤਾ ਜਰੂਰ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਭਗਤ ਕਬੀਰ ਜੀ ਦੀਆਂ ਸਿੱਖਿਆਵਾਂ ਤੋਂ ਪ੍ਰੇਰਣਾ ਲੈਣ ਦੀ ਗੱਲ ਵੀ ਕਹੀ। ਪੰਡਿਤ ਜੁਗਲ ਕਿਸ਼ੋਰ ਨੇ ਲੰਗਰ ਦੀ ਸੇਵਾ ਵਰਤਾਉਣ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ ਪਤਵੰਤਿਆਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸਹਿਯੋਗ ਲਈ ਗਉਸ਼ਾਲਾ ਤੇ ਸ਼ਿਆਮ ਰਸੋਈ ਸੇਵਾ ਸੰਮਤੀ ਦਾ ਤਹਿ ਦਿਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹਰੇਕ ਐਤਵਾਰ ਦੁਪਿਹਰ 12 ਤੋਂ 3 ਵਜੇ ਤੱਕ ਫਰੀ ਭੋਜਨ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਭਗਵਾਨ ਸ੍ਰੀ ਖਾਟੂ ਸ਼ਿਆਮ ਜੀ ਦੇ ਅਸ਼ੀਰਵਾਦ ਨਾਲ ਇਹ ਸੇਵਾ ਦੋ ਸਾਲ ਤੋਂ ਵੱਧ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਨਿਰਵਿਘਨ ਜਾਰੀ ਹੈ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਖਾਟੂ ਸ਼ਾਮ ਜੀ ਦੀ ਇੱਛਾ ਤੱਕ ਅੱਗੇ ਵੀ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤਾਰਾ ਚੰਦ, ਜੁਗਲ ਕਿਸ਼ੋਰ ਚਾਨਣਾ, ਦੀਪਕ ਰਾਣਾ, ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਗੋਵਿੰਦ ਭਾਰਗਵ, ਚੇਤਨ ਕੁਮਾਰ, ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ, ਕੰਚਨ, ਪ੍ਰੀਆ, ਸੁਨੀਤਾ, ਵੇਦ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਭਾਰਗਵ, ਯੋਗੇਸ਼, ਮੋਹਿਤ ਆਦਿ ਹਾਜਰ ਸਨ।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

4 June 2023

Page 1

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

4 June 2023

Page 4

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

3 June 2023

Page 1

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #OdishaTrainAccident

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

3 June 2023

Page 4

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #OdishaTrainAccident

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

2 June 2023

Page 1

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

2 June 2023

Page 4

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

जयवीर शेरगिल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की

0

चंडीगढ़, 1 जून: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने आज दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की इस दौरान शेरगिल ने पार्टी अध्यक्ष के साथ पंजाब से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की शेरगिल ने नड्डा को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रेस की स्वतंत्रता को दबाने के लिए कानून का बड़े स्तर पर दुरुपयोग किए जाने के बारे में बताया।

शेरगिल ने नड्डा से कहा कि पंजाब में सत्तारूढ़ आप सरकार मीडिया एजेंसियों को डरा-धमका कर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगा रही है। उन्होंने नड्डा को बताया कि मानदंडों का घोर उल्लंघन करते हुए, हाल ही में टाइम्स नाउ की एक महिला रिपोर्टर को पंजाब पुलिस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के “आलीशान बंगले” का पर्दाफाश करने के चलते गिरफ्तार किया था।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अब एक प्रतिष्ठित स्थानीय दैनिक अखबार अजीत के एडिटर-इन चीफ बरजिंदर सिंह हमदर्द को अत्यधिक उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है और पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा अनावश्यक रूप से तलब किया गया है। शेरगिल ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर आप ब्रिगेड को सच्चाई और निडर मीडिया से इतनी एलर्जी हो गई है कि पंजाब के एक मंत्री इंदरबीर निज्जर को भी हमदर्द के पक्ष में बोलने के लिए इस्तीफा देना पड़ा।

शेरगिल, जो पंजाब भाजपा के स्थायी आमंत्रित सदस्य भी हैं, ने राज्य में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था के एक अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए, कहा कि आप शासन में पंजाब में “जंगल राज” कायम है।  उन्होंने नड्डा से कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और पंजाब में गैंगस्टरों का शासन है।

इसी बीच, जल्लीकट्टू खेल की अनुमति देने वाले सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के मद्देनजर, शेरगिल ने जिला लुधियाना में आयोजित होने वाली किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक्स में बैलगाड़ी दौड़ को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए नड्डा की सहायता मांगी। बाद में, शेरगिल ने कहा कि नड्डा के साथ बैठक उपयोगी रही और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पंजाब से संबंधित सभी मुद्दों को लेकर बेहद गंभीर है।

जि़ला प्रशासन द्वारा चुनावी खर्चों के अंतिम मिलान से पहले उप चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों के लिए प्रशिक्षण सैशन

जालंधर, 1 जून- लोकसभा हलके का उप चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों को चुनावी खर्चों सम्बन्धी मुकम्मल लेखा-जोखा तैयार करने में सुविधा देने के मंतव्य से जि़ला प्रशासन द्वारा चुनावी खर्चों के अंतिम मिलान से पहले आज एक प्रशिक्षण सैशन करवाया गया। 

         प्रशिक्षण सैशन की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह ने बताया कि लोकसभा हलका जालंधर के उप चुनाव के लिए 10 मई को मतदान के उपरांत 13 मई को परिणामों का ऐलान किया गया था। उन्होंने बताया भारतीय चुनाव आयोग के आदेशों के अनुसार चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों द्वारा चुनाव परिणामों के ऐलान के बाद 30 दिनों में यानी 12 जून, 2023 तक चुनावी खर्चों का मुकम्मल और ठीक हिसाब जि़ला चुनाव अधिकारी के पास जमा करवाया जाना है। उन्होंने आगे बताया कि उम्मीदवारों को खर्चा रजिस्टर के साथ चुनावी खर्चों सम्बन्धी अबस्ट्रैक्ट स्टेटमैंट 1 से 4 समेत शड्यूल 1 से 11 जि़ला चुनाव अधिकारी के पास जमा करवाना होगा। इस काम में उम्मीदवारों की सुविधा के लिए उम्मीदवारों और उनके चुनावी एजेंटों को अपेक्षित प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। 

         प्रशिक्षण सैशन के दौरान चुनाव लड़ चुके उम्मीदवारों और उनके चुनावी एजेंटों को खर्चा रजिस्टर के साथ लगाए जाने वाले दस्तावेज़ों के बारे में मुकम्मल जानकारी दी गई, जिससे अकाउँट रीकनसाईलेशन मीटिंग में किसी किस्म की कठिनाई पेश न आए। 

         अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 8 जून को खर्चा ऑब्ज़र्वर की मौजूदगी में खर्चा निगरान टीमों द्वारा उम्मीदवारों के खर्चा रजिस्टरों का खर्चा टीमों द्वारा मैन्टेन किए शैडो ऑब्जऱवेशन रजिस्टरों के साथ अंतिम मिलान किया जाना है। उन्होंने इस मौके पर सहायक खर्चा निगरानों को नामांकन भरने से लेकर गिनती वाले दिन तक उम्मीदवार द्वारा ख़र्च किए गए एक-एक पैसे के मुकम्मल लेखे-जोखे को सुनिश्चित बनाने की हिदायतें भी दी। इस मौके पर चुनाव तहसीलदार सुखदेव सिंह, चुनाव कानूनगो राकेश कुमार आदि भी उपस्थित थे।