38.3 C
Jalandhar
Monday, April 20, 2026
Home Blog Page 501

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड केस में गायक मनकीरत औलख और बब्बू मान से कई घंटे पूछताछ

0

न्यूज हंट. मानसा : दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड (Sidhu Moosewala Murder Case)) में पंजाबी गायक और फिल्म प्रोड्यूसर बब्बू मान (Babbu Maan) और गायक मनकीरत औलख (Mankirat Aulakh) से मानसा पुलिस ने कई घंटे पूछताछ की। बब्बू मान ने बुधवार को मानसा के सीआईए स्टाफ ऑफिस पहुंच कर एसआईटी के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार एसआईटी ने बब्बू मान और सिद्धू मूसेवाला की आपसी तकरार के संबंध में भी पूछताछ की है। इसके अलावा मशहूर पंजाबी गायक मनकीरत औलख से भी मानसा पुलिस ने कई सवाल किए।
पंजाब के जिन बड़े गायकों से पूछताछ की जानी है, उनमें बब्बू मान का नाम सबसे ऊपर है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से कुछ ही समय पहले दोनों गायकों के बीच विवाद हुआ था। सिद्धू मूसेवाला ने बब्बू मान का नाम लिए बिना लाइव होकर अपनी बात भी रखी थी। यहां तक कि इस मामले में दोनों पक्षों के फैंस भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए थे।

पंजाब विजिलेंस का एक्शन: मार्कफेड का सीनियर ब्रांच अधिकारी गिरफ्तार, सवा करोड़ के गेहूं का किया गबन

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस (Punjab Vigilance) ने बुधवार को मार्कफेड (Markfed) के राजपुरा स्थित एमआरएम कंपलैक्स (MRM Complex) में गेहूं के स्टाक में बड़ा गबन करने के आरोपी सीनियर ब्रांच अधिकारी राजबीर सिंह बैंस को गिरफ्तार किया है। राजबीर सिंह बैंस समेत मार्कफेड के चार कर्मचारियों ने एमआरएम कंपलैक्स में भंडारित 6097 क्विंटल गेहूं की 12,194 बोरियों की हेरा-फेरी करके सरकारी खजाने को करीब एक करोड़ 24 लाख रुपये का भारी नुकसान पहुंचाया है।
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में आईपीसी की धारा 409, 120-बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13(1) डी, 13(2) के अंतर्गत एफआईआर विजिलेंस ब्यूरो के पटियाला थाने में पहले ही दर्ज है। इस केस में राजबीर सिंह बैंस सीनियर ब्रांच अपसर मार्कफेड (राजपुरा), फरीद खान, निगरान (कस्टोडियन), एमआरएम कंपलैक्स और दलेर सिंह, सेल्समैन को इस गबन का जिम्मेदार पाया गया। इस मामले की जांच के दौरान अश्वनी कुमार, फील्ड अफसर, ओपन पलिंथ (गोदाम), गांव ढींडसा, राजपुरा को भी बाद में नामजद किया गया।
यह मामला एमआरएम कंपलैक्स राजपुरा में खाद्य और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मार्कफेड के भंडारण गोदामों और ढींडसा में खुले पलिंथ की अचानक जांच करने के उपरांत दर्ज किया गया है। जांच में विजिलेंस ब्यूरो की टीम को पता लगा है कि मार्कफेड के उक्त मुलाजिमों ने साल 2013-2014, 2014-2015 और 2015-2016 के दौरान 6097 क्विंटल गेहूं की 12194 बोरियों का गबन किया।

IND vs BAN : टीम इंडिया ने बांग्लादेश के आगे टेके घुटने, दूसरे वनडे सीरीज भी गंवाई

0

India vs Bangladesh: टीम इंडिया ने मीरपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भी बांग्लादेश की टीम के आगे घुटने टेक दिए हैं। दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को 5 रनों से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है, जबकि एक मैच खेला जाना अभी भी बाकी है। दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और टीम इंडिया को गेंदबाजी की जिम्मेदारी सौंपी।
बांग्लादेश की टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 271 रन बनाए और भारत के सामने जीत के लिए 272 रनों का टारगेट रखा। जवाब में टीम इंडिया 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 266 रन ही बना पाई। इसी के साथ ही बांग्लादेश ने मैच और सीरीज दोनों ही जीत लीं। तीसरा वनडे मैच 10 दिसंबर को चटगांव में खेला जाएगा। मेहदी हसन मिराज (100 नाबाद) और महमूदुल्लाह (77) की 165 गेंदों में 148 रनों की शानदार साझेदारी की बदौलत बांग्लादेश ने भारत को 272 रनों का लक्ष्य दिया।
बांग्लादेश ने 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 271 रन बनाए। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक ने दो-दो विकेट झटके। मेहदी हसन मिराज और महमूदुल्लाह (77) ने 165 गेंदों में 148 रनों की शानदार साझेदारी को उमरान मलिक ने तोड़ा, जब महमूदुल्लाह को राहुल के हाथों कैच आउट कराया। बांग्लादेश को 46.1 ओवर में 217 पर सातवां झटका लगा।
आखिरी के कुछ ओवर में मेहदी और नसुम अहमद ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. मेहदी ने 83 गेंदों में अपना पहला शतक पूरा किया। बांग्लादेश ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 271 रन बनाए। मेहदी आठ चौके और चार छक्कों की मदद से 83 गेंदों में 100 रन और अहमद ने दो चौके और एक छक्के की मदद से 11 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद रहे।

फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल ने की हद पार ! प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस के पैरों पर बैठे, फिर किया KISS और…

0

राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Verma) अपनी आने वाली फिल्म डेंजरस (Film Dangerous) का कुछ इस तरह प्रमोशन कर रहे हैं कि हर कोई हैरान रह गया है। फिल्म की एक्ट्रेस के साथ अजीबो-गरीब हरकत करते हुए राम गोपाल वर्मा की फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं।
रामू ने अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए ऐसी हरकत की कि सोशल मीडिया पर डायरेक्टर की जमकर किरकिरी हो रही है। राम गोपाल वर्मा वीडियो में डेंजरस फिल्म की एक्ट्रेस नैना गांगुली को फुट मसाज दे रहे हैं। आप सोचेंगे कि इसमें अजीब क्या है तो बता दें, राम एक्ट्रेस को फुट मसाज मूंह से दे रहे हैं। राम एक्ट्रेस के सामने नीचे जमीन पर बैठे हुए हैं। वहीं नैना सामने सोफे पर बैठी हैं।
डायरेक्टर ने इस वीडियो का एक फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर भी खुद शेयर किया था। रामू ने फोटो शेयर कर लिखा था कि आशू रेड्डी में डेंजरस मार्क कहां है, फुल वीडियो 30 मिनट में 9:30 पर. इस फोटो में राम एक्ट्रेस के पैर को अपने हाथों में लिए जमीन पर बैठे हैं और साइको लुक में कैमरा की तरफ देखकर पोज दे रहे हैं।
राम गोपाल वर्मा को फिल्म का इस तरह से प्रमोशन करने के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा- मुझे बुरा लगता है जब मैं रामू सर को ऐसे देखता हूं। कभी ये इंडियन सिनेमा के एक टॉप के डायरेक्टर थे। सभी बड़े एक्टर्स इनके साथ काम करना चाहते थे। वहीं एक और यूजर ने चिंता जताते हुए कहा- रामू ये क्या है। आप ये तो नहीं थे। आपने अपना दर्जा कहां गिरा लिया है। उठ जाओ और कुछ सत्य-कंपनी जैसा क्लासिक बनाओ।
बात करें राम गोपाल वर्मा की फिल्म डेंजरस की तो, ये एक लेसबियन क्राइम स्टोरी है। इस फिल्म में अप्सरा रानी और नैना गांगुली लीड रोल में हैं। फिल्म 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी दो लड़कियों पर बेस्ड है, जो एक दूसरे से जुनूनी हद तक प्यार करती हैं, फिल्म में राजपाल यादव भी हैं।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

7 December 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

7 December 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

Kisan Portal : अब सीधी शिकायत कर सकेंगे किसान, केंद्र सरकार ने बनाया किसान ग्रीवेंस रिड्रेसल पोर्टल

0

Kisan Portal: अब किसान अपनी समस्या सीधे केंद्र सरकार को बता पाएंगे। बीज, खाद, फसल बीमा हो या अन्य शिकायत, कृषक ग्रीवेंस रिड्रेसल पोर्टल के लिए शिकायत कर सकेंगे। मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिलने पर कार्रवाई हो सकेगी। बीज, फर्टिलाइजर नहीं मिलने की शिकायत सरल होगी। छत्तीसगढ़ में इसका ट्रायल शुरू हो गया है।
रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार किसानों के शिकायत के निपटारे के लिए किसान ग्रीवेंस रिड्रेसल पोर्टल लाने वाली है। भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ में इसका ट्रायल शुरू कर दिया है। पोर्टल पर किसान अपने सुझाव भी दे सकेंगे। पूरे देश में पोर्टल 1 जनवरी को लॉन्च हो सकता है। कृषक अपनी शिकायत एसएमएस, कॉल और ऐप के जरिए कर सकते है। कंप्लेंट्स के निपटारे के लिए तीन टायर मैकेनिज्म बनेगा।
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को 13वीं किस्त का इंतजार है। इसी महीने के आखिरी तक कृषकों के खाते में पैसे ट्रांसफर हो सकते है। पीएम योजना से जुड़े उन किसानों के किस्त के पैसे अटक सकते हैं। जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। सभी लाभार्थी के लिए ये जरूरी है। किसान अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा किसान पोर्टल pmkisan.gov.in के जरिए भी ई-केवाईसी कर सकते हैं।

रिट्रीट सेरेमनी में 1 जनवरी से मिलेगी ऑनलाइन एंट्री, अब यहां करें पंजीकरण, पहले कटती थी पर्ची

0

न्यूज हंट. अमृतसर : अटारी-वाघा सीमा पर रोज शाम को होने वाली BSF की ‘बीटिंग द रिट्रीट’ (Beating The Retreat) सेरेमनी में वीआईपी एंट्री (VIP Entry) के लिए जल्द सैलानियों को ऑनलाइन एंट्री (Online Entry) मिलेगी। बीएसएफ के डीजी (DG BSF) पंकज कुमार सिंह ने दो दिन पहले ऑनलाइन साइट attari.bsf.gov.in को लांच कर दिया है। हालांकि अभी इसकी शुरुआत नहीं हुई लेकिन एक जनवरी 2023 से लोग इस साइट पर रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए खुद को रजिस्टर्ड करवा वीआईपी एंट्री हासिल कर सकेंगे।
भारत और पाकिस्तान सरकार की सहमति से ज्वाइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) अटारी पर 1959 से बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है। सबसे पहले भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट ने 11 अक्तूबर 1947 को यहां परेड की थी। 1950 के बीच में जेसीपी को पंजाब पुलिस ने टेकओवर कर लिया और आज की तरह होने वाली बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी की शुरुआत 1952 में हुई।
वैसे तो इस सेरेमनी को कोई भी देखने जा सकता है मगर वीआईपी गैलरी में सीट हासिल करने के लिए सैलानियों को अपने नाम व मेहमानों की संख्या के साथ अपने वाहन को भी रजिस्टर्ड करवाना पड़ता है। शुरू में तो वीआईपी एंट्री बीएसएफ सेक्टर हेडक्वार्टर खासा के गेट नंबर तीन पर पहुंचने के बाद एक पर्ची के रूप में नंबर मिलता था।
कुछ साल पहले बीएसएफ ने पर्ची देना बंद कर दिया और सैलानी को अपना नाम और वाहन नंबर बता कर बीएसएफ सेक्टर हेडक्वार्टर के गेट नंबर तीन से एक नंबर दिया जाने लगा। डीजी सिंह ने कहा कि एक जनवरी के बाद से लोग इस वेबसाइट पर जाकर वीआईपी बुकिंग करवा सकेंगे।

गैंगस्टर लखबीर लंडा गैंग के तीन गुर्गे हथियारों समेत काबू, विरोधी गैंग के सदस्यों की करनी थी हत्या

0

न्यूज हंट. जालंधर : जालंधर जालंधर देहात पुलिस ने गैंगस्टर लखबीर लंडा ( Gangster Lakhbir Landa) गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। एसएसपी जालंधर (SSP Jalandhar) स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि थाना फिल्लौर की पुलिस ने लंडा गैंग के तीन शातिरों से सात पिस्टल मैगजीन सहित 30 कारतूस, एक रिवाल्वर और एक 315 बोर पिस्टल सहित दो कारतूस और आई 20 कार बरामद की है।
एसएसपी संधू ने बताया कि फिल्लौर पुलिस ने जज्जा चौक के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार आती दिखाई दी जिसको शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका गया। जब कार सवारों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम लवप्रीत सिंह उर्फ लाडी निवासी गढ़शंकर, गगनदीप सिंह निवासी जालंधर और सुखविंदर सिंह निवासी गोराया बताया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से हथियारों की खेप बरामद हुई।
पुलिस ने हथियार और कार को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एसएसपी संधू ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह तीनों अमृतसर जेल में बंद रवि बलाचौरिया निवासी होशियारपुर के गैंग के सदस्य हैं और विरोधी गैंग के सदस्यों के कत्ल की प्लानिंग बनाकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। उन्हें हथियारों की सप्लाई पटियाला जेल में बंद गैंगस्टर राजवीर कौशल करवाता था जोकि रवि बलाचौरिया से मिला हुआ है और पूरी प्लानिंग गैंगस्टर लखबीर लंडा वासी हरीके की होती थी। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से बरामद हथियार मेरठ यूपी से लाए गए थे और इनका इस्तेमाल विरोधी गैंग के सदस्यों का कत्ल करने, फिरौती मांगने और बड़ी वारदातों को अंजाम देने के लिए किया जाना था।
एसएसपी ने बताया कि बलाचौरिया गैंग के सदस्य लवप्रीत कत्ल का एक, इरादा-ए-कत्ल के 2 सहित कुल पांच केस दर्ज हैं। गगनदीप सिंह पर इरादा-ए-कत्ल का एक लूटपाट करने के तीन सहित कुल पांच केस दर्ज हैं। गगनदीप सिंह के भाई अमनदीप सिंह की बूटा पिंड कपूरथला में विरोधी गैंग के साथ लड़ाई हुई थी जिसमें उसे गोली लग गई थी, उसी का बदला लेने के लिए इन हथियारों का प्रयोग किया जाना था। इन आरोपियों की गिरफ्तारी से बड़ी गैंगवार टल गई और कई वारदातें होने से बच गई।