24 C
Jalandhar
Tuesday, April 14, 2026
Home Blog Page 524

AGTF पंजाब की पंजाब पुलिस की 16 सदस्यीय टीम ‘केंद्रीय गृह मंत्री स्पेशल ऑपरेशन मेडल’ से सम्मानित

0

MHA Awards 2022 : न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस की उत्कृष्ट सेवाओं को मान्यता देते हुए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF), पंजाब की 16 सदस्यीय टीम को गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2022 के लिए “केंद्रीय गृह मंत्री विशेष अभियान पदक” से सम्मानित किया गया है। पुरस्कार विजेताओं में एजीटीएफ के प्रमुख एडीजीपी प्रमोद बान व उनकी टीम के सदस्य डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एआईजी गुरमीत सिंह चौहान, एआईजी संदीप गोयल, डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़, उपनिरीक्षक सुखप्रीत सिंह, एसआई सुमित गोयल, एसआई नितिन कुमार, एसआई शगनजीत सिंह, एसआई कुलविंदर सिंह, एसओ राहुल कुमार चेची, एसआई मोनिंदर सिंह, एसआई राहुल शर्मा, एसआई गुरप्रीत सिंह, एसआई अवतार सिंह और एएसआई सुखजिंदर सिंह शामिल हैं।
गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर ख़ुफिय़ा सूचनाओं का प्रयोग करते हुए और पंजाब पुलिस की फील्ड यूनिटों के तालमेल के साथ राज्य से गैंगस्टरों और समाज विरोधी तत्वों पर नकेल कसने के लिए ए.डी.जी.पी. प्रमोद बान के नेतृत्व अधीन ए.जी.टी.एफ. का गठन किया गया था, जिससे कानून एवं व्यवस्था में लोगों का विश्वास पुन: बहाल किया जा सके।
डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव निजी तौर पर ए.जी.टी.एफ. के कामकाज की निगरानी कर रहे हैं।
ए.जी.टी.एफ. टीम को बधाई देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने इन अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवाओं को मान्यता देने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह मान्यता पूरे पंजाब पुलिस बल का हौसला बढ़ाएगी और उनको और लगन एवं निष्ठा से काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
ए.जी.टी.एफ. के गठन के बाद फोर्स ने कई दिलेराना कार्यवाहियों में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके नतीजे के तौर पर बहुत से गैंगस्टरों को मार गिराया/गिरफ्तार किया गया, जबकि बहुत से समाज विरोधी तत्व मजबूर होकर राज्य छोड़ गए।
ए.जी.टी.एफ. के इन विशेष ऑपरेशनों में दो ख़तरनाक गैंगस्टरों को मार गिराया गया और 12 गैंगस्टरों को समय पर गिरफ़्तार किया गया। इसके अलावा उनके कब्ज़े से 24 हथियार, 1.05 किलोग्राम हेरोइन और 79.27 लाख रुपए की ड्रग मनी, 11 वाहन और एक पुलिस वर्दी बरामद की गई, जिससे सरहद पार से नशों/हथियारों की तस्करी को सफलतापूर्वक रोका जा सका और पंजाब में सनसनीखेज़ जुर्म करने की उनकी योजनाओं को नाकाम कर दिया।

पराली को आग लगाने की घटनाएं रोकने के लिए नंबरदारों की ज़िम्मेदारी तय करने की हिदायत

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पराली जलाने की घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोकने के प्रयासों के तहत आज मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ ने पराली जलाए जाने वाले संभावित क्षेत्रों में ऐसी घटनाओं को नियंत्रित करने की हिदायतें दी हैं।

पिछले दिनों के दौरान सभी ज़िलों का दौरा करके आए सचिव इंचार्जों से पराली जलाने की घटनाओं का जायज़ा और स्थानीय स्तर की स्थिति के अनुसार सुझाव लेते हुए मुख्य सचिव ने पराली को आग लगाने की घटनाओं को रोकने के लिए नम्बरदारों की ज़िम्मेदारी तय करने की हिदायत भी दी है। उन्होंने कहा कि नंबरदार किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करें और जिन गाँवों में आग लगाने के मामले सामने आते हैं, वहाँ के नम्बरदारों की जवाबदेही तय की जाए।

यहाँ पराली प्रबंधन के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने अधिकारियों को हिदायत दी कि अगले दिनों के दौरान पराली जलाने की घटनाएँ रोकने के लिए ज़्यादा ध्यान दिया जाए और आग लगाने की घटनाओं को नियंत्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि पराली को आग लगाने वाले हॉट-स्पॉट्स पर ज़्यादा फोकस किया जाए और जिन गाँवों में पिछले सालों के दौरान नाड़ को आग लगाने के मामले सामने आते रहे हैं, वहाँ प्रशासन ज़्यादा चौकसी करे। इसके साथ ही पराली को आग लगाने वाले स्थानों की निजी और सैटेलाइट वैरीफिक़ेशन ज़्यादा पुख़्ता तरीके से की जाए। उन्होंने पराली को आग लगाने की घटनाओं की निजी और सैटेलाइट वैरीफिक़ेशन विधि के द्वारा संख्या में भिन्नताओं पर चिंता ज़ाहिर करते हुए कहा कि अधिकारी पंजाब रिमोट सेंसिंग सैंटर द्वारा ऑप्टिकल सैटेलाइट डेटा विश्लेषण के ज़रिये हासिल क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करें।

ज़िलों का दौरा करके आए सचिव इंचार्जों ने मुख्य सचिव को अवगत करवाया कि राज्य में आग लगाने की घटनाओं में गिरावट पाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 27 अक्तूबर 2021 तक पराली जलाने वाला क्षेत्रफल 400.35 हज़ार हेक्टेयर था, जो 26 अक्तूबर 2022 तक कम होकर 295.60 हज़ार हेक्टेयर रह गया है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को पराली ना जलाने के लिए किसानों को अधिक से अधिक जागरूक करना सुनिश्चित बनाने के आदेश भी दिए। उन्होंने हिदायत की कि ठेके पर दी गईं सरकारी ज़मीनों में पराली जलाने की घटनाएँ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

उन्होंने समूह डिप्टी कमिश्नरों को अपने-अपने ज़िलों में पराली को लगी आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाडिय़ाँ प्रयोग में लाने के आदेश भी दिए। गुरदासपुर ज़िला प्रशासन की ऐसी पहल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जब भी पराली को आग लगाने की घटना सामने आती है तो तुरंत फायर ब्रिगेड की गाडिय़ाँ भेजकर आग को बुझाया जाए और आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाए।

पराली को खेतों में मिलाने और खेतों से बाहर प्रबंधों सम्बन्धी जायज़ा लेते हुए मुख्य सचिव ने गाँवों के कलस्टर स्तर पर पराली की गाँठों के प्लांट लगाने की संभावनाएं खोजने के लिए भी अधिकारियों को हिदायत दी। उन्होंने कहा कि इससे पराली के तुरंत प्रबंधन में सहायता मिलेगी।

बता दें कि मुख्य सचिव द्वारा पिछले दिनों 23 सीनियर आई.ए.एस. अफसरों को सभी 23 ज़िलों का सचिव इंचार्ज नियुक्त किया गया था, जो हर स्थिति पर नजऱ रख रहे हैं और ज़रूरत के अनुसार ज़िला प्रशासन को निर्देश दे रहे हैं। इसके अलावा मुख्य सचिव द्वारा पराली को आग लगाने के मामलों को रोकने के लिए हर हफ़्ते गहराई से समीक्षा की जा रही है।

मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य की सारी मशीनरी इस बात के लिए यत्नशील है कि इस साल पराली जलाने की घटनाओं में बहुत ज़्यादा कमी लाई जाए। उन्होंने दोहराया कि जो किसान पराली नहीं जलाते, डिप्टी कमिश्नर ऐसे किसानों का ज़िला स्तर पर विशेष सम्मान करना सुनिश्चित बनाएं, जिससे और किसान भी उनसे प्रेरणा ले सकें।

अब वाट्सऐप के द्वारा मिलेगी 2 एकड़ तक के क्षेत्रफल में 3 फुट तक मिट्टी की खुदवाई संबंधी मंजूरी, पंजाब सरकार ने जारी किया नंबर

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने मिट्टी की खुदवाई सम्बन्धी मंजूरी की प्रक्रिया को और आसान बना दिया है। मान सरकार के इस फ़ैसले से पंजाब राज्य में अब 2 एकड़ तक के क्षेत्रफल से 3 फुट तक मिट्टी की खुदवाई सम्बन्धी मंजूरी वाट्सऐप मैसज़ के द्वारा ली जा सकेगी। यह जानकारी पंजाब राज्य के खनन और भूमी-विज्ञान मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा दी गई।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स. बैंस ने बताया कि उनके ध्यान में आया था कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा राज्य में ‘सैंड एंड ग्रेवल माइनिंग पॉलिसी-2021’ के अंतर्गत 2 एकड़ तक के क्षेत्र में 3 फुट तक हाथों से मिट्टी निकालने की मंजूरी दी गई थी। जिस कारण लोगों को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और दफ़्तरी चक्कर भी लगाने पड़ते थे। इसके साथ ही यदि कोई व्यक्ति मशीन का प्रयोग करता था, तो उसके खि़लाफ़ माइनिंग का पर्चा दर्ज हो जाता था।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा इस कठिनाई भरी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए मशीनों का प्रयोग करने की मंजूरी दी गई है और इस प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए अब 2 एकड़ तक के क्षेत्रफल से 3 फुट तक मिट्टी की खुदवाई सम्बन्धी मंजूरी वाट्सऐप मैसेज़ के द्वारा देने का दफ़्तरी हुक्म जारी किया गया है। इस हुक्म के द्वारा जिस किसी ने भी 2 एकड़ तक के क्षेत्रफल से 3 फुट तक मिट्टी की खुदवाई सम्बन्धी मंजूरी वाट्सऐप मैसेज़ के द्वारा मिलेगी। मंजूरी लेने के लिए विनती करने वाले को अपना नाम/पिता का नाम, गाँव का नाम, गाँव के सरपंच का नाम, तहसील/जि़ले का नाम, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और जिस जगह की खुदाई की जानी है, उसका राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार नंबर हदबस्त वाट्सऐप नंबर 99140-09095 पर भेजेगा।
इससे आम लोगों और जमीनदारों को अपने घरों या अन्य कामों के लिए खेतों से मिट्टी ले जाना आसान हो जायेगा।
स. बैंस ने बताया कि सूचना मुकम्मल और सही होने की सूरत में नोडल अफ़सर आवेदनकर्ता को यूनिक आईडैंटीफिकेशन नंबर वाट्सऐप या टेक्स्ट मेसेज के द्वारा जारी करेगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई गलत तथ्य देकर खुदवाई संबंधी मंजूरी लेगा और विभागीय जांच के दौरान अधिक खुदाई करने का मामला सामने आता है तो सम्बन्धित के खि़लाफ़ नियमों के अनुसार कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

4 महीनों में पंजाब पुलिस ने 1097 बड़ी मछलियों समेत 6997 नशा-तस्करों को किया गिरफ़्तार; 406.5 किलो हेरोइन की बरामद

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा नशों को जड़ से खत्म करने के लिए शुरु की गई जंग पाँचवें महीने में दाखि़ल हो गई है, जिसके अंतर्गत पंजाब पुलिस ने 5 जुलाई 2022 से अब तक 1097 बड़ी मछलियों समेत 6997 नशा-तस्करों को गिरफ़्तार किया है। इस समय के दौरान पुलिस द्वारा 580 व्यापारिक मामलों समेत कुल 5346 एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं।
आज यहाँ अपनी साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) हैडक्वाटर सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पुलिस टीमों ने राज्य भर के संवेदनशील स्थानों और नशा प्रभावित इलाकों में नाकाबंदी और तलाशी मुहिम चलाकर 259.7 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा, पंजाब पुलिस की टीमों द्वारा गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों से 147.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई थी, जिससे केवल चार महीनों में हेरोइन की कुल रिकवरी 406.5 किलोग्राम हो गई है।
आईजीपी ने बताया कि हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के अलावा पुलिस ने राज्य भर से 300 किलो अफ़ीम, 197.2 किलो गाँजा, 293 क्विंटल भुक्की और फार्मा ओपीऑयड्ज़ की 27.56 लाख गोलियाँ/कैप्सूल/टीके/शीशियाँ भी बरामद की हैं। पुलिस ने इन चार महीनों में गिरफ़्तार किए नशा-तस्करों के कब्ज़े से 4.49 करोड़ रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की है।
दो सप्ताह के दौरान हुई ड्रग रिकवरी के विवरणों के बारे में जानकारी देते हुए आईजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस ने पिछले दो हफ़्तों में 54 व्यापारिक मामलों समेत 399 एफ.आई.आर. दर्ज करके 508 नशा-तस्करों/सप्लायरों को गिरफ़्तार किया है और उनके पास से 26.5 किलो हेरोइन, 17 किलो अफ़ीम, 13.8 किलो गाँजा, 19 क्विंटल भुक्की, फार्मा ओपीऑयड्ज़ की 1.20 लाख गोलियाँ/कैप्सूल/टीके/शीशियों के अलावा 4.5 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।
उन्होंने कहा कि 5 जुलाई, 2022 को भगौड़ों को गिरफ़्तार करने के लिए शुरू की गई विशेष मुहिम के अंतर्गत पिछले दो हफ़्तों में एनडीपीएस मामलों में 07 अन्य भगौड़े गिरफ़्तार किए जाने के साथ गिरफ़्तारियों की कुल संख्या 383 हो गई है।
गौरतलब है कि डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव ने सभी सीपीज़/एसएसपीज़ को सख़्त हिदायतें दी थीं कि वह हरेक मामले ख़ास तौर पर ड्रग रिकवरी से सम्बन्धित मामलों में अगले-पिछले संबंधों की बारीकी से जांच करें, चाहे यह नशे की मामूली मात्रा की बरामदी ही हो।
जि़क्रयोग्य है कि पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने सम्बन्धी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत पंजाब पुलिस द्वारा सरहदी राज्य पंजाब से नशे की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए व्यापक नशा विरोधी मुहिम चलाई जा रही है। डीजीपी द्वारा सभी सीपीज़/एसएसपीज़ को सभी नामी नशा-तस्करों को काबू करने और अपने अधिकार क्षेत्रों में नशा-तस्करी वाले संवेदनशील स्थानों की पहचान करने के सख़्त आदेश दिए गए हैं। उन्होंने पुलिस प्रमुखों को यह भी हिदायत की कि पकड़े गए सभी नशा-तस्करों की जायदाद ज़ब्त की जाए, जिससे उनसे नाजायज राशि बरामद की जा सके।

Tulsi Vivah 2022 : तुलसी विवाह के दिन से शुरू हो जाएंगे सभी शुभ कार्य, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व इसका महत्व

0

Tulsi Vivah 2022 Date : कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को तुलसी विवाह के रूप में मनाई जाती है। साल 2022 में तुलसी विवाह 05 नवंबर शनिवार को पड़ रहा है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु और तुलसी का विवाह करवाया जाता है। आइए जानते हैं कि तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इसके महत्व के बारे में..
तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त
तिथि- 05 नवंबर, 2022 शनिवार
तिथि आरंभ- 04 नवंबर को शाम 6 बजकर 08 मिनट पर
तिथि समाप्त- 05 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 06 मिनट पर
पूजा विधि
इस पूजा में शामिल होने वाले लोगों को स्नान के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनने चाहिए। पूजा के दौरान काले वस्त्र बिल्कुल ना पहनें। तुलसी विवाह कराने वालों को इस दिन व्रत रखना होता है। ऐसे में संभव हो तो इसका पालन करें। इस दिन शुभ मुहूर्त में तुलसी के पौधे को आंगन में पटले पर रखें। आप चाहे तो छत या मंदिर में भी तुलसी विवाह संपन्न करा सकते हैं। तुलसी के गमले की मिट्टी में ही एक गन्ना लगाएं और उस पर लाल चुनरी से मंडप सजाएं। तुलसी के गमले में शालिग्राम पत्थर भी रखें। तुलसी और शालिग्राम की हल्दी करें। इसके लिए दूध में हल्दी भिगोकर लगाएं। गन्ने के मंडप पर भी हल्दी का लेप लगाएं। इसके बाद पूजन करते हुए इस मौसम में आने वाले फल जैसे- आवंला, सेब आदि चढ़ाएं। पूजा की थाली में ढेर सारा कपूर रखकर जलाएं। इससे दोनों की आरती उतारें। इसके बाद तुलसी की 11 बार परिक्रमा करें और प्रसाद बांटे।
तुलसी विवाह के बाद नीचे दिए मंत्र जाप से भगवान विष्णु को जगाएं
”भगवान विष्णु को जगाने का मंत्र
उत्तिष्ठ गोविन्द त्यज निद्रां जगत्पतये
त्वयि सुप्ते जगन्नाथ जगत्‌ सुप्तं भवेदिदम्‌
उत्थिते चेष्टते सर्वमुत्तिष्ठोत्तिष्ठ माधव
गतामेघा वियच्चैव निर्मलं निर्मलादिशः
शारदानि च पुष्पाणि गृहाण मम केशव”
तुलसी विवाह का महत्व
तुलसी का विवाह कराना बेहद शुभ होता है। धार्मिक मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ भी घर में सकारात्मकता बनी रहती है। मान्यता यह भी है कि इस दिन तुलसी विवाह कराने से कन्यादान जितना पुण्य मिलता है। कहा जाता है कि जिस घर में बेटी ना हो तो ऐसे में वे अगर तुलसी विवाह करें तो अच्छा रहता है। इस दिन विष्णु देव के जागने के बाद घर में शुभ और मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं।


( Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। NEWS HUNT इनकी पुष्टि नहीं करता है। )

Morbi Bridge Collapse : मोरबी पुल हादसे में अब तक 132 लोगों की मौत, पुलिस ने नौ लोगों को किया गिरफ्तार

0

Morbi Bridge Collapse : न्यूज हंट. अहमदाबाद : गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मोरबी में घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस हादसे में अब तक 132 लोगों की मौत हो चुकी है। ओरेवा कंपनी के मैनेजर के अलावा उसके भाई, पुल पर मरम्मत करने वाली टीम के सदस्य, पुल पर लगे तीन सिक्योरिटी गार्ड और टिकट कलेक्टर को गिरफ्तार किया गया। मोरबी में दुकानें आज बंद रहीं क्योंकि शहर में कल का झूला पुल गिरने से 132 लोगों की मौत पर लोग शोक में हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मोरबी में आज कई प्रतिष्ठान बंद रहे।
मोरबी रेंज के आईजी अशोक कुमार यादव ने कहा कि रविवार शाम 6.30 बजे पुल गिरा। प्रशासन का रिस्पांस काफी तेज था। हमने हिरासत में लेने के बाद सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपियों पर आईपीसी की धारा 304, धारा 308 के तहत केस दर्ज किया गया है। मानवता को बचाने के लिए हमने पूरी ताकत से अभियान चलाया। आईजी ने दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की बात कही। आईजी ने प्रशासन की मदद करने के लिए मोरबी के लोगों को भी धन्यवाद कहा।
गुजरात के बनासकांठा में जनसभा के दौरान मोरबी हादसे का जिक्र कर पीएम मोदी भावुक हो गए। गुजरात के मोरबी में हुए हादसे के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को मोरबी जाएंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी घटनास्थल का जायजा लेंगे।

Flipkart का झटका ! सामान मंगवाने के लिए अब इन यूजर्स को देनी पड़ेगी फीस

0

न्यूज हंट. लाइफस्टाइल डेस्क : अब Flipkart से सामान मंगवाना महंगा हो गया है। अगर आप ऑनलाइन कॉमर्स साइट Flipkart से प्रोडक्ट ऑर्डर करने के बाद कैश ऑन डिलीवरी (COD) का ऑप्शन सेलेक्ट करते हैं तो आपको एडिशन पैसे खर्च करने होंगे। Flipkart मोबाइल ऐप और वेबसाइट के मुताबिक कंपनी अब इसके लिए 5 रुपये की मामूली फीस लेगी। अभी फ्लिपकार्ट स्पेसिफिक प्राइस रेंज में आने वाले आइटम्स के लिए शिपिंग चार्ज लेता है। Flipkart Plus मार्क वाले प्रोडक्ट के लिए 40 रुपये की डिलीवरी फीस लेता है अगर सामान की कीमत 500 रुपये से कम होती है।
Flipkart वेब पेज के अनुसार 500 रुपये से ऊपर वाले सामान के लिए कोई शिपिंग चार्ज नहीं लिया जाता है। हालांकि, रियल कॉस्ट सेलर के ऊपर डिपेंड करता है। फ्लिपकार्ट के कैश-ऑन-डिलीवरी ऑप्शन को लेकर लिखा गया है कि ऑनलाइन पे करके आप इस फीस से बच सकते हैं। हालांकि, Flipkart Plus सब्सक्राइबर्स के पास बिना डिलीवरी कॉस्ट दिए सामान खरीदने का ऑप्शन होता है।
लेकिन, अब सभी बायर्स को कैश ऑन डिलीवरी ऑप्शन सेलेक्ट करने पर 5 रुपये की नॉमिनल फीस देनी होगी। ये सभी यूजर्स के लिए जरूरी कर दिया गया है। कंपनी इस कदम से यूजर्स को ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए मजबूर कर रही है, यानी कंपनी नहीं चाहती है कि लोग COD ऑप्शन का इस्तेमाल करें। आपको बता दें कि ऐमेजॉन अभी भी कैश ऑन डिलीवरी के कोई चार्ज नहीं लेता है।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

31 October 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

31 October 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

भारत जोड़ो यात्रा : रॉबर्ट वाड्रा ने शिरडी साईं बाबा से की राहुल गांधी की तुलना, बताई ये बड़ी वजह

0

न्यूज हंट. नई दिल्ली : रॉबर्ट वाड्रा ने भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की अगुवाई कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना शिरडी वाले साईं बाबा से कर दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति और कारोबारी रॉबर्ड वाड्रा ने रविवार को महाराष्ट्र के शिरडी में उम्मीद जताई कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से देश में बदलाव नजर आएगा। इसकी वजह ये है कि इससे हजारों लोग जुड़ रहे हैं और कांग्रेस नेता को भविष्य की उम्मीद के रूप में देख रहे हैं। वाड्रा अहमदनगर जिले में स्थित प्रसिद्ध शिरडी साईं बाबा मंदिर में दर्शन और पूजा के लिए पहुंचे थे और इसी दौरान उन्होंने उनकी तुलना साईं बाबा से की है।
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि गांधी परिवार को लोगों से बहुत ज्यादा प्यार मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जनता की मदद करने का प्रयास करेंगे। । इस दौरान उन्होंने अपने साले राहुल गांधी की सोच और साईं बाबा की सोच एक जैसा बताया है, जिन्होंने एकता का उपदेश दिया था। हालांकि, उन्होंने अपने इस विचार पर ज्यादा कुछ नहीं कहा है।
भारत जोड़ो यात्रा के बारे में वाड्रा बोले- ‘राहुल कई जगहों की यात्रा कर रहे हैं और हजारों लोगों से मिल रहे हैं। ये लोग बड़ी तादाद में उनके साथ जुड़ रहे हैं। भविष्य में बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि राहुल गांधी लोगों की नई उम्मीद हैं।’ उन्होंने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘सरकार (केंद्र में सत्ताधारी बीजेपी) हमारे नाकामियों की बात करेगी। वह हमारी (कांग्रेस) पार्टी का मजाक उड़ाएगी, लेकिन राहुल, प्रियंका नहीं रुकेंगे। हम एकसाथ लोगों के बीच हैं और उनके लिए मिलकर काम करेंगे।’