न्यूज हंट. नई दिल्ली : मंत्रालय 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘केंद्रीय गृह मंत्री का स्पेशल ऑपरेशन मेडल-2022’ की घोषणा करेगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में गृह मंत्रालय (MHA) यह पुरस्कार 31 अक्टूबर की सुबह घोषित करेगा। ऐलान उस समय होगा जब भारत में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर बड़े पैमाने पर ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
दरअसल साल 2022 में लौह पुरुष सरदार पटेल की स्मृति में दिए जाने वाले स्पेशल ऑपरेशन मेडल के बारे में गृह मंत्रालय के पुलिस डिवीजन- I की ओर से इस सप्ताह की शुरुआत में आधिकारिक आंतरिक आदेश जारी किया गया था। आदेश में लिखा गया, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) से 31 अक्टूबर को एक उपयुक्त प्रतिनिधि को एमएचए की वेबसाइट पर सुबह 9.30 बजे तक अपलोड करने के लिए एक उपयुक्त प्रतिनिधि की प्रतिनियुक्ति करने का अनुरोध किया गया है।
सरदार पटेल की जयंती : 31 अक्टूबर को MHA स्पेशल ऑपरेशन मेडल-2022 की घोषणा करेगा
कोहली के फैन हुए ये पूर्व भारतीय कोच, पाकिस्तान के खिलाफ खेली पारी को बताया ‘भगवान का गीत’
Greg Chappell On Virat Kohli: विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली। उनकी इस पारी पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर और भारत के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने बड़ा बयान दिया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ग्रेग चैपल ने विराट कोहली की पारी को ‘ईश्वर का गीत’ की संज्ञा देते हुए कहा, ‘बल्लेबाजी की कला से समझौता किए बिना जिस तरह से पिछले रविवार को कोहली ने अपने प्रतिद्वंदी को निर्ममता से चारों खाने चित किया वैसे पूर्व में कभी कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया था।’
ग्रेग चैपल ने ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ में अपने कॉलम में लिखा, ‘कोहली मेरे समय के सबसे संपूर्ण भारतीय बल्लेबाज हैं। केवल महानतम चैंपियनों के पास अपनी कल्पना को अनंत तक ले जाने का साहस और बुद्धिमत्ता होती है. कोहली के पास वह है। इस मामले में संभवत: केवल टाइगर पटौदी ही उनके करीब नजर आते हैं।’
ग्रेग चैपल ने कहा, ‘कोहली ने एक ऐसी पारी खेली जो ‘ईश्वर के गीत’ के करीब थी जैसी टी20 क्रिकेट में कभी नहीं खेली गई। पहले कोहली ने पहले उन्हें परेशान किया और फिर पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण को तार-तार कर दिया।’ चैपल ने आगे कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ कोहली की पारी ने टी20 क्रिकेट को भी वैध बना दिया।
New Social Media Guideline : केंद्र सरकार ने बदली सोशल मीडिया गाइडलाइन, आप भी जरूर जान लें
New Social Media Guideline : केंद्र सरकार ने आईटी नियमों के मद्देनजर नए सोशल मीडिया दिशा निर्देश घोषित कर दिए हैं। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस ने नए आईटी नियमों और गाइडलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नए आईटी नियम ज्यादा आसान, सुरक्षित और भरोसेमंद, जवाबदेह होंगे और सुरक्षित इंटरनेट के हमारे लक्ष्यों को साकार करने के लिए अगला कदम हैं। नए नियम हमारे हितों को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने में सरकार और इंटरनेट मध्यस्थों के बीच एक नई साझेदारी भी चिह्नित करते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इंटरनेट को सुरक्षित व विश्वसनीय बनाने के लिए यह एक सामान्य लक्ष्य और साझा मिशन है। नए नियमों के तहत शिकायत निवारण पर फोकस ज्यादा किया गया है। यदि सोशल मीडिया पर कोई फेक कंटेंट या न्यूज जारी की जाती है तो शिकायत मिलने पर 72 घंटों के भीतर हटाना जरूरी होगा।
राजीव चंद्रशेखर ने नए आईटी दिशानिर्देशों पर जानकारी देते हुए कहा कि इंटरनेट खुला और भरोसेमंद बना हुआ है। हमारा ध्यान फेक न्यूज, ऑनलाइन सट्टेबाजी पर है जिसके कारण कई इंटरनेट यूजर्स से धोखाधड़ी की शिकायत मिलती है।
कंगना रनौत को 2024 में मंडी से टिकट देगी BJP? पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने दिया ये बयान
न्यूज हंट. मंडी : चुनावी राज्य हिमाचल प्रदेश में शनिवार को पंचायत आजतक का मंच सजा। शिमला में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे। ‘फिर एक बार बीजेपी सरकार!’ सेशन में उन्होंने राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। जेपी नड्डा ने कंगना रनौत का भी भाजपा में स्वागत किया। साथ ही उन्होंने पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के टिकट कटने के मुद्दे पर भी बात की।
कंगना रनौत के राजनीति में आने के संकेत पर जेपी नड्डा ने कहा कि हम तो निश्चित तौर पर चाहते हैं कि वो आएं। वो पीएम मोदी के कामों से प्रभावित हैं। उनका भाजपा में स्वागत, अभिनंदन है। चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा यह मेरे अकेले का निर्णय नहीं होता है। कंगना पार्टी में आएं,उस समय पार्टी निर्णय लेगी। किसी को भी हम कंडीशनल नहीं लेते हैं। हम किसी से कोई कमिटमेंट करके शामिल नहीं करते हैं।
कंगना रनौत की इमरजेंसी विरोधी और कांग्रेस विरोधी विचारधारा के सवाल पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यहां सबके लिए जगह है, लेकिन किस जिम्मेवारी पर काम करना है यह पार्टी तय करेगी। बता दें कि कंगना रनौत ने आज दोपहर में ही पंचायत आजतक के मंच पर चुनाव लड़ने के लिए खुद को तैयार बताया। उन्होंने मंडी सीट से 2024 लोकसभा का चुनाव लड़ने की इच्छा जताई।
News Hunt Daily Evening E-Paper
29 October 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
29 October 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
उत्तराखंड माइनिंग व्यापारी के दो कातिलों समेत बम्बीहा गैंग के चार शूटर पंजाब से गिरफ़्तार
न्यूज हंट. चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एस.ए.एस. नगर के गाँव छत्त से उत्तराखंड माइनिंग व्यापारी की हत्या करने वाले दो हमलावरों समेत दविन्दर बम्बीहा गैंग के चार शूटरों को गिरफ़्तार किया है। गौरतलब है कि 13 अक्तूबर को काशीपुर के कुंडेशवरी गाँव में माइनिंग व्यापारी महल सिंह (70) की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) पंजाब गौरव यादव ने बताया यह ऑपरेशन एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF), काउन्टर इंटेलिजेंस (CI) पंजाब, जि़ला पुलिस उधम सिंह नगर उत्तराखंड, स्पेशल सैल दिल्ली और जि़ला पुलिस एसएएस नगर द्वारा साझे तौर पर किया गया था।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान साधु सिंह, जगदीश सिंह उर्फ दीशा, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी उर्फ चूची, जसप्रीत सिंह उर्फ लौक सभी निवासी जि़ला मानसा के रूप में हुई है।
उन्होंने आगे बताया कि पुलिस टीमों ने मुलजिमों से एक .30 बोर पिस्तौल समेत दो मैगज़ीनें और सात जिंदा कारतूस; 9 एमएम पिस्तौल समेत एक मैगज़ीन; तुर्की की बनी 9 एमएम मशीन-पिस्टल समेत 31 कारतूसों की क्षमता वाली मैगज़ीन समेत तीन मैगज़ीनें और 19 जिंदा कारतूस के अलावा एक अपाचे मोटरसाईकल बरामद की है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि मुलजिम साधु सिंह और मनप्रीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगस्टर से आतंकवादी बने अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला और सुखदूल सिंह उर्फ सुखा दुन्नेके के निर्देशों पर माइनिंग व्यापारी महल सिंह का कत्ल किया था, जबकि गिरफ़्तार किये गए अन्य दो व्यक्तियों ने उनको हथियार, लॉजिस्टिक्स सहायता प्रदान करने के साथ-साथ मृतक के घर की रेकी भी की थी।
उन्होंने कहा कि पकड़े गए व्यक्ति पंजाब के इलाके और अन्य पड़ोसी राज्यों में और भी घृणित अपराध करने की साजिश रच रहे थे, जिस सम्बन्धी अगली जांच जारी है।
गौरतलब है कि इस सम्बन्धी थाना ज़ीरकपुर जि़ला एस.ए.एस नगर में भारतीय दंडावली की धारा 392, 384, 473, 120बी और आम्र्स एक्ट की धाराओं 25 (7) और (8) के अंतर्गत एफआईआर नंबर 441 तारीख़ 28- 10-2022 दर्ज है।
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की एक और बड़ा एक्शन, रिश्वतखोरी के मामले में एएसआई गिरफ़्तार
न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान वेरका में PSPCL के बिजली चोरी विरोधी (एंटी पावर थैफ्ट) थाने में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ASI) नरिन्दर सिंह (831/ अंमृतसर ग्रामीण) को 4 000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम एएसआई को तरलोचन सिंह निवासी नयी आबादी, वेरका की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर दोष लगाया कि उपरोक्त पुलिस कर्मचारी उसके खि़लाफ़ दर्ज हुए बिजली चोरी केस में जांच अधिकारी है और इस मामले सम्बन्धी अदालत में जांच रिपोर्ट पेश करने के बदले उससे 4,000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहा है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत के तथ्यों की पुष्टि करने के बाद विजीलैंस ब्यूरो के अमृतसर यूनिट की एक टीम ने जाल बिछाया और उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 4,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
उन्होंने बताया कि उक्त ए.एस.आई के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अगली कार्यवाही जारी है।
IRDAI ने नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब इंश्योरेंस खरीदने के लिए 1 नवंबर से पूरी करनी होगी ये शर्त
New Insurance Rule: भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) 1 नवंबर से बीमाकर्ताओं के लिए KYC विवरण अनिवार्य करने की योजना बना रहा है। इसके तहत इंश्योरेंस के लिए क्लेम करते समय केवाईसी दस्तावेजों को अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। IRDAI के इस प्रस्ताव से क्लेम प्रोसेस में दिक्कतें कम हो जाएंगी।
इस समय नॉन-लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी में खरीदते समय केवाईसी का विवरण देना स्वैच्छिक है। हालांकि, केवाईसी दस्तावेज जैसे पता और पहचान प्रमाण एक लाख रुपये या उससे ज्यादा के इंश्योरेंस क्लेम के लिए अनिवार्य है, लेकिन अब नए नियम के अनुसार नियामक पॉलिसी खरीदते समय केवाईसी विवरण अनिवार्य करने की योजना बना रहा है। केवाईसी से जुड़े ये नियम नए और मौजूदा दोनों ही तरह के ग्राहकों के लिए अनिवार्य होंगे।
IRDAI के इस नए फैसले से आपको कई फायदे मिलेंगे। केवाईसी प्रोसेस से सेंट्रलाइज्ड पॉलिसी डेटाबेस का लाभ उठाया जा सकेगा और इससे बीमा सुगम पोर्टल पर पॉलिसी रिकॉर्ड को बनाए रखने में मदद मिलेगी। दरअसल, इस पोर्टल पर पॉलिसी होल्डर ई-इंश्योरेंस अकाउंट बना सकेंगे, जहां वे अपनी पॉलिसी से जुड़ी डिटेल्स देख सकेंगे, साथ ही आसानी से इंश्योरेंस क्लेम कर सकेंगे। इससे विभाग के पास भी आपकी विस्तृत जानकारी सेव रहेगी।
दरअसल, केवाईसी होने से यह सुनिश्चित रहेगा कि किसी तीसरे पक्ष को इंश्योरेंस राशि का भुगतान ना हो। सभी भुगतान नॉमिनी और पॉलिसीधारकों के कानूनी उत्तराधिकारियों को किए जाए। यानी इससे विभाग और ग्राहक दोनों को ही फायदा मिलेगा।
10,000 रुपए देकर बन जाइए सरकार के पार्टनर, BSE में लिस्ट हुआ NHAI InvIT
न्यूज हंट. नई दिल्ली : शुक्रवार को NHAI का इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (NHAI InvIT) नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर BSE में लिस्ट हो गया जिसकी शुरुआत केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने की। गडकरी ने कहा कि आज एतिहासिक दिन है और हमें उम्मीद है कि अब खुदरा खरीददार 10,000 रुपये देकर राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों का भागीदार बन पाएगा। NHAI का इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (NHAI InvIT) नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर में कोई भी आम आदमी 10,000 रुपये देकर इसका हिस्सेदार बन सकता है। नितिन गडकरी ने कहा कि इसमें निवेश पर 8% का रिटर्न पाया जा सकता है।
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि NHAI के इस प्रयास में रिटायर्ड लोग, सैलरीड क्लास, स्मॉल और मीडियम बिजनेस ओनर 10,000 रुपये देकर राष्ट्रनिर्माण की गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि रोड इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करने पर रिटर्न बहुत बेहतर है। गडकरी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन तक पहुंचाने के लिए हर आम आदमी को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंफ्रा के प्रोजेक्ट आर्थिक तौर पर बहुत ही फायदेमंद है और ये बेहतर रिटर्न देते हैं।
केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इसमें निवेश करने पर 8.05 प्रतिशत रिटर्न मिलेगा। ये इसकी लोकप्रियता ही है कि InvIT के दूसरे राउंड को इसके खुलने के केवल 7 घंटे के भीतर ही 7 गुना ओवरसब्सक्राइब हो गया। नितिन गडकरी ने कहा कि BSE पर InvIT एनसीडी की लिस्टिंग एक ऐतिहासिक कदम है, क्योंकि यह इंफ्रा फंडिंग में लोगों की भागीदारी के लिए नई सुबह के प्रतीक जैसा है।
