32.7 C
Jalandhar
Monday, April 13, 2026
Home Blog Page 528

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

27 October 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

27 October 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

Arvind Kejriwal wants Laxmi and Ganesha images on currency notes too.

There has been an uproar over Arvind Kejriwal's demand to put the figures of the Father of the Nation Mahatma Gandhi as well as Lakshmi and Ganesha on the Indian currency. Some people are criticizing this demand of Delhi CM Arvind Kejriwal and some are praising him fiercely.

On Wednesday, the BJP scrambled to launch an offensive against Aam Aadmi Party (AAP) convenor and Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal for his suggestion to the government.

Recent election polls show the BJP in serious trouble in Gujarat. But while they're on the defense, they've admitted that Kejriwal was really able to strike a masterstroke. Certain remarks made by AAP leaders have been seen as anti-Hindu by the BJP and have been attacked repeatedly.

The opposition BJP plan to take on AAP Wednesday included a talk by national spokesperson Sambit Patra, who listed "anti-Hindu" instances perpetrated by Kejriwal, as well as its Delhi MP Manoj Tiwari, who called the idea "an unsuccessful attempt" to hide his party's "ugly anti-Hindu face."

BJP leader and former Bihar minister Shahnawaz Hussain accused the Delhi Chief Minister, Kejriwal, of trying to “sideline Mahatma Gandhi”. In response, Amit Malaviya, the head of AAP's IT cell, called him a “Hindu bigot”.

Congress leader Sandeep Dikshit took a potshot at Arvind Kejriwal for his suggestion to the Centre. He said, "He is B team of BJP and RSS. He doesn't have any understanding. It is his vote politics. If he goes to Pakistan, he can also say that I am Pakistani, so vote for me."

An Indian politician, Arvind Kejriwal, recently used the example of Indonesia to illustrate a point and said that if Indonesia could relieve poverty by 19% in one year, then India can too.

"If Indonesia can do it, so can we... I will write to the center tomorrow or the day after tomorrow to appeal for it... we need the Almighty's blessings apart from the efforts to settle the economic condition of the country," Arvind Kejriwal said.

Lord Ganesha is featured on the 20,000 Indonesian rupiah note.

67 सालों से एक भी दिन नहीं नहाया था शख्स, पहले स्नान के बाद ही हुई दुनिया के सबसे ‘गंदे’ आदमी की मौत

0

World’s Dirtiest Man : मौत के बारे आमू हाजी की भविष्यवाणी को कुछ हद तक सही माना जा सकता है क्योंकि पहले स्नान के बाद ही उनकी मौत हो गई। ईरान के आमू हाजी को दुनिया का सबसे गंदा आदमी माना जाता था। उन्होंने 67 साल से अपने शरीर पर पानी की एक बूंद तक नहीं डाली थी क्योंकि उन्हें पानी से डर लगता था। आमू हाजी का मानना था कि अगर वह नहाएंगे तो बीमार पड़ जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी उम्र 94 साल थी। दुनिया के सबसे गंदे आदमी के नाम का वर्ल्ड रिकॉर्ड आमू हाजी के नाम दर्ज था। करीब आधी सदी से ज्यादा आमू हाजी ने पानी को हाथ तक नहीं लगाया था और न ही उन्हें अपनी साफ-सफाई का कोई ध्यान था। कभी न नहाने के पीछे आमू हाजी का डर था कि अगर उन्होंने गलती से नहा लिया तो वह बीमार पड़ जाएंगे। शायद वह इस बारे में सही थे, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ महीनों पहले ही लोगों ने उनको पकड़कर नहला दिया था जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी और बीते रविवार उनकी मौत हो गई।
आमू हाजी के ऊपर “The Strange Life of Amou Haji” नाम से एक डॉक्यूमेंट्री भी बन चुकी है। उनके बारे में कहा जाता है कि काफी कम उम्र में ही आमू हाजी ने दुनियादारी और लोगों से खुद को अलग कर लिया था। अद्भुत रिकार्ड वाले आमू की डाइट भी उतनी ही अजीबोगरीब थी। आमू एक्सीडेंट या प्राकृतिक तरीके से मरे जानवरों का सड़ा मांस खाना पसंद करते थे। उनको नॉन वेज खाना ज्यादा पसंद था। जानवरों के सड़े मांस के अलावा अमोऊ को गंदे सड़े घरेलू साग-सब्जी के कचड़े भी पसंद थे।

IRCTC रेलवे यात्रियों को दे रहा यह खास तोहफा ! बिना पैसे के भी करवा सकते हैं रिजर्वेशन, जानिए डिटेल्स

0

IRCTC Travel Now Pay Later : बदलते वक्त के साथ ही रेलवे अपने यात्रियों के लिए कई तरह की सुविधाएं लेकर आता रहता है। उन्हीं में से एक फैसिलिटी है ट्रैवल नाउ पे लेटर। इस ऑप्शन के जरिए यात्री खाते में बिना पैसे के भी रेलवे टिकट की बुकिंग करवा सकते हैं। आईआरसीटीसी ने इस सुविधा की शुरुआत रेल कनेक्ट ऐप के जरिए की है। इसके लिए IRCTC क्रेडिट कंपनी CASHe के साथ पार्टनरशिप की है। इस सहूलियत के बारे में नोटिफिकेशन 19 अक्टूबर को जारी कर दिया था।
उन करोड़ों रेल यात्रियों को इस सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा जो रेल कनेक्ट ऐप और IRCTC ट्रैवल ऐप के जरिए बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग करने के बाद आप पेमेंट करते वक्त CASHe के ईएमआई ऑप्शन को चुन सकते हैं। आप नॉर्मल टिकट बुकिंग और तत्काल दोनों तरह की बुकिंग के लिए TNPL ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। छठ पूजा के अवसर पर आप घर जाना चाहते हैं, लेकिन खाते में पैसे नहीं हैं तो TNPL का यूज करके तत्काल टिकट बुक कर लें।
आप इस बिल को छोटी ईएमआई में बदल दें। इसके बाद आप हर महीने छोटी-छोटी ईएमआई देकर आसानी से अपने बिल का पेमेंट कर सकते हैं। इस सुविधा की खास बात ये है कि इसमे लिए आपको किसी तरह के डॉक्यूमेंटेशन की जरूरत नहीं पड़ती है। आपको टिकट बुकिंग करने के बाद 3 से 6 महीने का वक्त मिलता है जिसमें आप लोन आसानी से चुका सकते हैं।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

26 October 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

26 October 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

Lunar Eclipse 2022 Date and Time : सूर्य ग्रहण के बाद अब इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, बरतें ये सावधानियां

0

Lunar Eclipse 2022 : 25 नवंबर 2022 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लग चुका है और अब 15 दिनों बाद कार्तिक मास की पूर्णिमा को यानी 8 नवंबर 2022 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) लगने जा रहा है। कार्तिक मास की पूर्णिमा को लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इसके अलावा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तरी प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में भी दिखाई देगा। जानें क्या होगा इस ग्रहण का असर और समय…
समय : साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 कार्तिक मास की पूर्णिमा को लगने वाला है। यह भारत में भी दिखाई देगा, जिसका समय होगा। 8 नवंबर 2022 शाम के करीब 5 बजे के बाद शुरू होगा और शाम को 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। भारत में इसका समय करीब डेढ़ घंटा रहेगा।
15 दिनों के अंदर 2 ग्रहणों का प्रभाव
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 15 दिनों के अंदर में दो ग्रहण पड़ने से दुनिया पर इसका असर पड़ना निश्चित है। उनके अनुसार इन ग्रहणों के प्रभाव से प्राकृतिक आपदाएं आ सकती हैं या मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है। दो देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है, या दो देशों के बीच सीमा विवाद पैदा हो सकता है तथा विकास की गति स्लो हो सकती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण को एक अशुभ घटना माना जाता है जिससे हमारे जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है। इसलिए जब ग्रहण पड़ता है तो उसके के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए कई उपाय बताए और किए जाते हैं। जैसे-

  • – ग्रहण काल में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।
  • – ग्रहण काल में भोजन नहीं करना चाहिए।
    – ग्रहण काल में अपने इष्टों के नाम का जाप करना चाहिए।
  • – ग्रहण लगने के कुछ समय पहले खाद्य पदार्थों में कुश या तुलसी के पत्ते डाल देना चाहिए।
  • – ग्रहण खत्म होने के बाद ये पत्ते और कुश को घर से बाहर फेंक देना चाहिए।
  • – ग्रहण के बाद स्नान करें और उसके बाद घर में गंगाजल का छिड़काव जरूर करें।

इन देशों में है हिंदू देवी-देवताओं की तस्‍वीर वाली करेंसी, मुस्लिम देश इंडोनेशिया देश भी शामिल

0

न्यूज हंट. नई दिल्ली : दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के ब्यान के बाद देश में नई चर्चा छिड़ गई है। दरअसल, उन्होंने भारतीय करेंसी नोटों पर महात्‍मा गांधी के साथ लक्ष्‍मी-गणेश की फोटो छापने की अपील की है। उनका कहना है कि ऐसा करने से पूरे देश को इन देवी-देवताओं का आर्शीवाद मिलेगा। इससे देश की अर्थव्‍यवस्‍था सुधरेगी। भारत में फिलहाल करेंसी नोटों पर महात्‍मा गांधी और दूसरी ओर देश के दर्शनीय स्‍थलों की तस्‍वीर छपी हैं। आइये जानते हैं किन देशों में करेंसी पर हिंदू देवी-देवताओं की तस्‍वीरें छपी हैं…
इंडोनेशिया दुनिया का एकमात्र देश है जिसके करेंसी नोट पर भगवान गणेश की तस्‍वीर हैं। यहां 87.5% आबादी मुस्लिम और 1.7% आबादी हिंदू है। यहां 20,000 रुपये के नोट पर भगवान गणेश की तस्‍वीर छपती है जबकि यह दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है। यह गौर करने वाली बात है कि इंडोनेशिया में हिंदू देवताओं और प्रतीकों का उपयोग आम है। थाईलैंड राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास बोर्ड ने अपने 60वां स्‍थापना वर्ष का जश्न मनाते हुए 2011 में 20 बहत का सिक्का जारी किया था। इस सिक्‍के पर एक तरफ त्रिमूर्ति यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश की तस्‍वीर उकेरी गई थी।
संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका में वर्ष 2001 में महर्षि महेश योगी से जुड़े एक NGO द ग्‍लोबल कंट्री ऑफ वर्ल्‍ड पीस (GCWP) ने राजा राम मुद्रा लॉन्‍च की थी। हालांकि, इसका इस्‍तेमाल आश्रम के भीतर या आश्रम से जुड़े सदस्‍यों के बीच ही किया जा सकता था। 24 फरवरी 2002 को वैदिक सिटी ने राम मुद्रा बांटना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद सिटी काउंसिल ने राम मुद्रा का चलन स्‍वीकर कर लिया और 1 राम मुद्रा की कीमत 10 अमेरिकी डॉलर तय हो गई। यूरोप में 1 राम मुद्रा की कीमत 10 यूरो के बराबर थी।

चंडीगढ़ में छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, कॉलेज की चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, मां पंजाब पुलिस में

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : सेक्टर-42 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स (GCG) की एक छात्रा ने बुधवार सुबह करीब नौ बजे कॉलेज की मुख्य इमारत की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत अन्य छात्राओं की छुट्टी कर दी। छात्रा की पहचान सेक्टर-39 निवासी इशिता (19) के रूप में हुई है। वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक समस्याओं की वजह से वह अवसाद में चल रही थी। इस वजह से ही उसने यह कदम उठाया है। छात्रा बुधवार को ठीक समय पर कॉलेज पहुंच गई। कॉलेज में छात्राओं की संख्या कम थी। कॉलेज पहुंचने के बाद वह सीधे मुख्य इमारत की चौथी मंजिल पर गई और वहां से छलांग लगा दी।
गेटकीपर ने यह सब देखा लेकिन वह रोक पाता इससे पहले ही छात्रा कूद गई। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने अन्य छात्राओं की छुट्टी कर दी। पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। पुलिस छात्रा को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के परिवार को भी जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि छात्रा की मां पंजाब पुलिस में है।