25 October 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
25 October 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
25 October 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
न्यूज हंट. नई दिल्ली : दुनिया के सबसे लोकप्रिय चैटिंग प्लेटफॉर्म Whatspp की सेवाएं मंगलवार दोपहर में अचानक ठप हो गईं। दो घंटे से ज्यादा वक्त बीतने के बाद इन्हें रीस्टोर किया जा सका। ऐसा कई बार ऐसा हो चुका है। यूजर्स के पास हर बार केवल वॉट्सऐप रीस्टोर होने तक इंतजार करने का विकल्प बचता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि वॉट्सऐप डाउन होने जैसे मामलों में यूजर्स को पता नहीं होता कि परेशानी क्यों हुई और कितनी देर में ठीक होगी। अक्टूबर, 2021 में तो करीब छह घंटे तक वॉट्सऐप काम नहीं कर रहा था।
सवाल यह भी उठता है कि क्या मेसेजिंग ऐप किसी बड़ी खामी का शिकार होने पर हमेशा के लिए ठप हो सकता है या फिर क्या इतनी बड़ी परेशानी आ सकती है कि वॉट्सऐप दोबारा काम ही ना करे? इसका जवाब ‘ना’ है। बेशक वॉट्सऐप अपने यूजर्स से कोई फीस नहीं लेता या फिर सेवाएं देते रहने की बाध्यता नहीं है, लेकिन हजारों इंजीनियर्स और डिवेलपर्स की टीम ऐप पर हमेशा काम करती रहती है।
मेटा दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है, ऐसे में वह अपने प्रोडक्ट्स के साथ यूजर्स को बेहतर अनुभव देते रहने को हमेशा तैयार है। वॉट्सऐप या अन्य सोशल मीडिया ऐप्स में वक्त के साथ कुछ बदलाव और सुधार जरूर किए जा सकते हैं, लेकिन कोई खामी इन्हें पूरी तरह और हमेशा के लिए ठप नहीं कर सकती।
वॉट्सऐप कोड्स पर आधारित प्लेटफॉर्म है लेकिन इसका यूजरबेस बाकी ऐप्स के मुकाबले कहीं ज्यादा है। इस ऐप के दुनियाभर में दो अरब से ज्यादा यूजर्स हैं, जिनकी जानकारी और डाटा इसके सर्वर्स पर स्टोर होता है। इन सर्वर्स में सुधार या किसी बदलाव की जरूरत पड़ने पर डाटा वैकल्पिक सर्वर्स में भेजा जाता है। हर बार बेशक कंपनी ‘तकनीकी खामी’ को वजह बताती हो लेकिन यह खामी कई स्तर पर हो सकती है, यही वजह है कि कई बार वॉट्सऐप डाउन होने की वजह पता लगाने में लंबा वक्त लग जाता है।
Bhai Dooj 2022 : कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस साल भाई दूज 26 अक्टूबर 2022 को है। भाई दूज 5 दिन दिपोत्सव पर्व का आखिरी दिन होता है। इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बहन अपने भाई को तिलक कर उनकी रक्षा, लंबी उम्र और उन्नति की कामना करती हैं। भाई उन्हें उपहार देते हैं। इस साल भाई दूज का पर्व बेहद शुभ संयोग में मनाया जाएगा, इस दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट भी है। भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के बीच अटटू प्रेम और पवित्रता रिश्तों को दर्शाता है। आइए जानते हैं भाई दूज का शुभ मुहूर्त और विधि।
भाई दूज 2022 मुहूर्त (Bhai Dooj 2022 Shubh Muhurat)
कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि शुरू : 26 अक्टूबर 2022, दोपहर 02.42
कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि समाप्त : 27 अक्टूबर 2022, दोपहर 12.45
भाई दूज पूजा मुहूर्त
दोपहर 01.18 : दोपहर 03.33 (26 अक्टूबर 2022)
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:03 – दोपहर 02:48
गोधूलि मुहूर्त : शाम 05:49 – शाम 06:14
भाई दूज पूजा विधि (Bhai Dooj Puja Vidhi)
भाई दूज वाले दिन यमुना नदी में स्नान का खास महत्व है। अगर ऐसा संभव न हो तो सूर्योदय से पूर्व स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य दें। भाई के स्वागत के लिए बहनें तरह-तरह के पकवान बनाती हैं। पूजा की थाल तैयार कर लें। भाई दूज की पूजा शुभ मुहूर्त में ही करें। सबसे पहले भाई को एक चौकी पर बिठाएं और फिर कुमकुम से तिलक कर अक्षत लगाएं। टीका करते हुए ये मंत्र बोलें -‘गंगा पूजे यमुना को यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजा कृष्ण को, गंगा-यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़े।
तिलक करने के बाद भाई को मिठाई खिलाएं और यम देवता से भाई की लंबी आयु की कामना करें।
भाई दूज पर तिलक लगाने का महत्व
तिलक विजय, पराक्रम और सम्मान का प्रतीक माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार तिलक लगाने से व्यक्ति की स्मरण शक्ति बढ़ती है। निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है. तिलक के ऊपर चावल लगाने से मानसिक शांति मिलती है. अक्षत चंद्रमा का प्रतीक है। मान्यता है कि जो लोग इस दिन सुवासिनी बहनों के घर जाकर तिलक करवाता है और भोजन करता है उन्हें कलह, अपकीर्ति, शत्रु, भय आदि का सामना नहीं करना पड़ता और जीवन में धन, यश, आयु, और बल की वृद्धि होती है।
न्यूज हंट. लुधियाना : दिवाली वाली रात टिब्बा रोड के गरेवाल कालोनी में सब-इंस्पेक्टर के बेटे ने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। आरोप है कि वह पत्नी और उसके परिवार की प्रताड़ना से परेशान था। मृतक युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। घटना का पता उस समय चला जब गुरप्रीत की मां कमरे में गई तो अंदर शव नीचे था और चुन्नी पंखे से लटक रही थी। उनके चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना टिब्बा पुलिस ने इस मामले में एक सुसाइड नोट लिखा मिला है। जिसमें गुरप्रीत ने अपनी पत्नी हरमन कौर व मां से माफी मांगी है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
परिवार वालों ने लगाए आरोप, सुसाइड नोट में मांगी माफी
सुसाइड नोट में गुरप्रीत ने लिखा कि आज तक मैंने जो कुछ किया उसके लिए मुझे माफ कर दें। मुझे खुद को नहीं पता कि मैं ऐसा क्यों हो गया हूं। मेरे दिल में बहुत सी बातें हैं जो मैं किसी से कर नहीं सकता। मैंने आज तक किसी का बुरा नहीं किया। हां गुस्से वाला हूं, ये मानता हूं। मुझे माफ कर दें। बस एक बार हरमन से कह देना कि मेरे मरने पर आ जाए। मैं उसे बहुत प्यार करता हूं। मैं हरमन और मां से माफी मांगता हूं। उसने लिखा कि माफ कर देना, मां तेरा बेटा सही नहीं निकला। मैं सभी से प्यार करता हूं, बस हरमन को बुला लेना। गुरप्रीत के भाई सिमरन ने बताया कि शादी के 15 दिन बाद ही भाभी ने घर में कलह करना शुरू कर दिया था। हरमन को कनाडा भेजने के लिए उन लोगों ने 25 लाख रुपये लगाए। मगर जैसे ही कनाडा का वीजा आया, उसी दिन से हरमन के हाव-भाव बदल गए। बात यहां तक बढ़ गई थी कि उसके परिवार के सदस्य घर आकर मारपीट करने लगे थे। हरमन ने गुरप्रीत को यह तक बोल दिया था कि वह उसे कनाडा बुलाकर तलाक दे देगी।
भारतीय मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चुने गए हैं। वो पहले भारतवंशी हैं, जो ब्रिटेन में प्रधानमंत्री का पद संभालेंगे। सुनक राजनीति की अलावा अपनी संपत्ति को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। सुनक की शादी इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायणन मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई है। इस साल संडे टाइम्स की रिच लिस्ट में सुनक यूके के सबसे धनी 250 लोगों की सूची में 222वां स्थान पर थे। रिपोर्ट में, ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति की 730 मिलियन पाउंड बताई गई थी।
संपत्ति की वैल्यू : सुनक को हाउस ऑफ कॉमन्स में सबसे अमीर व्यक्ति कहा जाता है. सुनक और अक्षता मूर्ति के पास 15 मिलियन पाउंड की अचल संपत्ति है। सुनक और मूर्ति के पास चार घर हैं। दो लंदन में, एक यॉर्कशायर में और एक घर लॉस एंजिल्स में है. केंसिंग्टन में पांच बेडरूम वाले घर की कीमत अकेले 7 मिलियन पाउंड बताई जाती है। इस चार मंजिले घर में एक गार्डन भी है। लंदन के ओल्ड ब्रॉम्प्टन रोड पर एक दोनों का दूसरा घर है। यॉर्कशायर में दंपति के पास एक ग्रेड- II लिस्टेड जॉर्जियाई हवेली है। यह 12 एकड़ में फैली है और इसमें एक सजावटी झील भी है। इसके अलावा कैलिफोर्निया में एक पेंटहाउस भी है।
कितनी मिलेगी सैलरी? : चांसलर के रूप में सुनक का सरकारी वेतन 1,51,649 पाउंड था. हालांकि, प्रधानमंत्री बनने की बाद उनकी सैलरी बढ़ जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का कुल वेतन 161,401 पाउंड है। यह प्रधानमंत्री और एक सांसद की सैलरी को मिलाकर है। इस तरह प्रधानमंत्री को 79,496 पाउंड की रकम वेतन के रूप में मिलता है। वहीं, बाकी की राशि एक सांसद के रूप में उन्हें मिलती है।
राजनीति में आने से पहले क्या करते थे सुनक : राजनीति में आने से पहले सुनक 2001 से 2004 तक निवेश बैंक, गोल्डमैन सैक्स के विश्लेषक थे और बाद में दो हेज फंडों में हिस्सेदार भी रहे। हालांकि, उनकी संपत्ति का अधिकांश हिस्सा अक्षता मूर्ति से शादी के बाद का है। अक्षता के पास इंफोसिस में 690 मिलियन पाउंड की 0.93 फीसदी हिस्सेदारी है।
भारत से कैसा कनेक्शन? : ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को ब्रिटेन के साउथम्पैटन में हुआ था। ऋषि के पिता डॉक्टर और मां एक दवाखाना चलाती थीं। ऋषि सुनक के दादा-दादी का जन्म पंजाब प्रांत (ब्रिटिश इंडिया) में हुआ था, जबकि ऋषि सुनक के पिता का जन्म केन्या तो उनकी मां का जन्म तंजानिया में हुआ था। इतिहास में यह पहला मौका है, जब कोई भारतीय मूल का व्यक्ति ब्रिटेन में पीएम का पद संभालेगा।
Surya Grahan 2022 : सूर्य ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है। इस दिन पूजा-पाठ और किसी भी तरह के शुभ कार्यों की मनाही होती है। बता दें कि साल 2022 का ये सूर्य ग्रहण साल का आखिरी और दूसरा ग्रहण है और यह शाम 4 बजकर 22 मिनट से ग्रहण शुरू हुआ। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस तरह सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ कार्यों की मनाही होती है, उसी प्रकार ग्रहण के तुरंत बाद कुछ कामों को करना बेहद जरूरी होता है। मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। ऐसे में उसे समाप्त करने और उसेक प्रभावों से बचने के लिए सूर्य ग्रहण के बाद कुछ चीजों को जरूर करना चाहिए।
सूर्य ग्रहण के बाद जरूर करें ये काम
From- Raman Kumar Verma
Chief Editor- News Hunt & Panchayat Bani
Contact- 98154-97207
दिवाली (Diwali 2022)का जश्न शुरू हो चुका है। आसमान में पटाखों की रोशनी भी नजर आने लगी है। दिवाली में जहां चारों तरह इतनी रोशनी फैली होती है, रातभर पटाखे की गूंज रहती हैं। वहीं, दिवाली के समय पटाखों की चिंगारी से जलने के मामले भी बहुत आते है। ऐसे में सुनिश्चित करें कि आप और आपके बच्चे दिवाली पर दीयों और पटाखों को सावधानी से जला रहे हैं। इसके अलावा यदि पटाखे फोड़ते समय या गर्म तरल पदार्थ या दीयों को जलाने के दौरान जल जाते हैं, तो तुरंत प्राथमिक उपचार करें।
हल्के बर्न इंजरी के इलाज
1. जले हुए स्थान पर ठंडा पानी डालें : मामूली जला होने पर आपको सबसे पहले जो करना चाहिए, वह है जले हुए हिस्से को लगभग 20 मिनट तक ठंडे पानी में डुबोए रखें। फिर जले हुए स्थान को हल्के साबुन और पानी से धो लें।
2. जले हिस्से पर रखें ठंडा कपड़ा : जले हुए स्थान पर साफ गीला कपड़ा रखने से दर्द और सूजन को दूर करने में मदद मिलता है। आप 5 से 15 मिनट के अंतराल में जले घाव को ठंडा सेक लगा सकते हैं। लेकिन कोशिश करें कि अत्यधिक ठंडे कंप्रेस का उपयोग न करें क्योंकि वे जलन को और अधिक बढ़ा सकते हैं।
3. जले पर लगाएं ऐलोवेरा : अध्ययनों से पता चलता है कि एलोवेरा पहली से दूसरी डिग्री की जलन को ठीक करने में प्रभावी है। एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण मौजूद होते हैं, इसके साथ ही यह सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है, और बैक्टीरिया के विकास को रोकता है। ऐसे में एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकालकर प्रभावित क्षेत्र पर लगाना फायदेमंद साबित हो सकता है। यदि आप किसी स्टोर से एलोवेरा खरीदते हैं, तो सुनिश्चित करें कि उसमें एलोवेरा की मात्रा अधिक हो।
4. जले का घरेलू उपचार है शहद : शहद मीठे स्वादिष्ट स्वाद के अलावा मामूली जलन को ठीक करने में मदद कर सकता है। शहद एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा यह एंटी बैक्टीरियल और एंटिफंगल है, जिससे जला घाव पकता नहीं है।
5. इन चीजों को लगाने से बढ़ सकती है समस्या : ज्यादातर लोग जलने पर नारियल तेल या बर्फ लगाते हैं। लेकिन इससे समस्या और भी बढ़ सकती है। साथ ही जलने पर टूथपेस्ट, घी, एग व्हाइट, बर्फ का उपयोग भी नुकसादायक होता।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
मुंबई : विराट कोहली को क्यों रनचेज मास्टर कहा जाता है, आज उन्होंने बता दिया है। पूर्व भारतीय कप्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान के खिलाफ 82 रनों की नाबाद पारी खेली और भारत को चार विकेट से अविश्वसनीय जीत दिला दी। विराट की इस अब तक सबसे बेस्ट पारी की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है। विराट की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इमोशनल नोट लिखा है। अनुष्का ने इस मैच को अपनी जिंदगी का अब तक का सबसे बेस्ट मैच बताया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का ने मैच खत्म होने के बाद इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘दिवाली की पूर्वसंध्या पर आज आपने लोगों के जीवन को खुशियों से भर दिया। आप एक अद्भुत इंसान हैं माई लव। आपका धैर्य, दृढ़ संकल्प और विश्वास मन को चकरा देने वाले हैं!! मैं कह सकती हूं कि मैंने अभी-अभी अपने जीवन का सबसे अच्छा मैच देखा है। हालांकि हमारी बेटी यह समझने के लिए बहुत छोटी है कि उसकी मां क्यों डांस कर रही थी और अपने कमरे में खूब चिल्ला रही थी, लेकिन वह भी एक दिन समझ जाएगी कि उसके पिता ने उस रात अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। एक ऐसे फेज के बाद जो उनके लिए काफी कठिन था। लेकिन वह इन सब से पार पाते हुए कहीं ज्यादा मजबूती से लौटकर आए हैं। आप पर गर्व है।”
भारत ने इस जीत के साथ ही पाकिस्तान से पिछले टी20 वर्ल्ड कप 2021 में मिली 10 विकेटों से हार का बदला भी ले लिया है। भारत को अंतिम ओवर में 16 रन बनाने थे और बाबर आजम ने गेंद मोहम्मद नवाज को थमा दी। भारत ने यहां से रोमांचक अंदाज में आखिरी गेंद पर जीत हासिल कर ली। विराट ने 53 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के लगाए। उन्होंने हार्दिक के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 73 गेंदों पर 113 रन की शानदार शतकीय साझेदारी की।