न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने एक नयी पहलकदमी करते हुए धान की पराली को आग न लगाने वाले अपने हलके के गाँवों की पंचायतों को अपने ऐच्छिक कोटे में से एक-एक लाख रुपए देने का ऐलान किया है।
स. संधवां ने कहा है कि परली को जलाने से ज़मीन की उपजाऊ शक्ति ख़त्म होने के साथ-साथ वातावरण पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि गुरबानी के मार्गदर्शन अनुसार पंजाब के लोग कुदरत को सबसे अधिक प्यार करने वाले हैं। जैसे-जैसे लोगों को पराली जलाने के नुक्सान के बारे ज्ञान प्राप्त हो रहा है वैसे-वैसे लोग इस रुझान को छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब राज्य के लोग पराली और गेहूँ के अवशेष को जलाने के रुझान को पूरी तरह त्याग देंगे।
स. संधवां पराली न जलाने के बारे लगातार न केवल लोगों जागरूक करते रहे हैं बल्कि उन्होंने ऐसा न करने वाले लोगों का सम्मान भी किया है। पिछले दिनों उन्होंने राज्य के अलग-अलग जिलों के किसानों का विधान सभा में एक समरोह के दौरान सम्मान किया। यह अपने किस्म की एक नवीन पहलकदमी थी। इस सम्मान समारोह में फरीदकोट जिले 18, मोगा के 13, संगरूर के 10, रूपनगर के 1 और गुरदासपुर 10 और लुधियाना और बरनाला के 7 वातावरण प्रेमी किसानों का सम्मान किया गया था। उन्होंने किसानों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की भी अपील की।
विधान सभा स्पीकर द्वारा पराली न जलाने वाले गाँवों को अपने ऐच्छिक कोटे में से एक-लाख रुपए देने का ऐलान
पंजाब पुलिस ने तरन तारन में कपड़ा व्यापारी की हत्या करने वाले चार व्यक्तियों समेत दो शूटर किए गिरफ्तार; 4 विदेशी पिस्तौल बरामद
न्यूज हंट. चंडीगढ़/ तरन तारन : पंजाब पुलिस की तरफ से तरन तारन के एक दुकानदार गुरजंट सिंह के कत्ल के दोष में दो शूटरों समेत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किये जाने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा निर्देशों पर गैंगस्टरों के विरुद्ध चल रही जंग को एक और सफलता हासिल हुई है। यह जानकारी देते हुये डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने आज यहाँ बताया कि गुरजंट सिंह की 11 अक्तूबर, 2022 को उसकी दुकान पर दो हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।
गिरफ्तार किये गए व्यक्ति कैनेडा स्थित आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लंडा और यूरोप आधारित आतंकवादी सतपाल सिंह उर्फ सत्ता के नज़दीकी साथी हैं, जो आगे बब्बर खालसा इंटरनेशनल ( बीकेआई) के पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविन्दर सिंह रिन्दा से सम्बन्धित हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किये गए शूटरों की पहचान तरन तारन के गाँव शेरों के गुरकीरत सिंह उर्फ घुग्गी और तरन तारन के नौशहरा पन्नूआं के अजमीत सिंह के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि दो और व्यक्ति, जो शूटरों को हथियार और अन्य लौजिस्टिक सहायता प्रदान करते थे, की पहचान बटाला के हरमनजोत और अकाशदीप के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से दो 9 एमएम और दो .30 बोर समेत चार पिस्तौल भी बरामद किये हैं।
यह कार्यवाही इस केस में दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी से चार दिन बाद अमल में लाई गई है, जिनकी पहचान तरन तारन के गाँव शेरों के रवीशेर सिंह उर्फ रवि और तरन तारन के नौशहरा पन्नूआं के वरिन्दर सिंह उर्फ भिंडी के तौर पर हुई है, जिन्होंने इस मामले में रेकी और गोलीबारी को अंजाम दिया था। पुलिस ने उनके कब्ज़े में से एक .30 बोर का पिस्तौल और दो कारें जिनमें हुंडयी वर्ना और वोलकसवैगन वैंटो शामिल हैं- जो कि अपराध में इस्तेमाल की गई थीं, भी बरामद की हैं।
सीपी अमृतसर अरुण पाल सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर तरन तारन पुलिस, कमिशनरेट पुलिस अमृतसर और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीऐफ) ने एक सांझे आपरेशन के दौरान चारों मुलजिमों को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक जांच से पता लगा है कि पकड़े गए व्यक्ति लंडा और रिन्दा के इशारे पर अमृतसर के इलाके में एक और सुनियोजित हत्या को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।
तरन तारन के एसएसपी रणजीत सिंह ढिल्लों ने खुलासा किया कि गुरजंट और उसके चचेरे भाई अरशदीप सिंह उर्फ बाटी, जो कि सतनाम सत्ता और लंडा का करीबी है, के बीच पारिवारिक झगड़ा चल रहा था और उसे दिल्ली स्पैशल सैल ने कुरूक्षेत्र आईईडी प्लांटिंग मामले में गिरफ्तार किया था। लंडा और सत्ता ने गुरजंट, जोकि उनके अनुसार पुलिस का मुखबिर था और अरसदीप बाटी को गिरफ्तार करवाने में भी गुरजंट की अहम भूमिका थी, का कत्ल करके बाटी की गिरफ्तारी का बदला लिया।’’
ज़िक्रयोग्य है कि थाना सदर तरन तारन में आइपीसी की धारा 302, 506 और 120-बी और हथियार एक्ट की धारा 25/ 54/ 59 के अंतर्गत एफआईआर नंबर 200 तारीख़ 11. 10. 2022 को मामला पहले ही दर्ज है।
Ayodhya Deepotsav: 18 लाख दीपकों से जगमग हुई अयोध्या नगरी, पीएम मोदी ने किया भगवान राम के स्वरूप का अभिषेक
न्यूज हंट. लखनऊ : Deepotsav in Ayodhya: भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में दिपावली महोत्सव मनाया जा रहा है। दिवाली पर अयोध्या में 18 लाख दीये जलाएं गए हैं। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या पहुंचे हैं। इससे पहले रामलीला के कलाकारों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने स्वागत किया। फिर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने रामलला के दर्शन करके पूजा अर्चना की।
दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘आज से 6 वर्ष पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन और उनकी प्रेरणा से अयोध्या का दीपोत्सव कार्यक्रम शुरु हुआ, यह प्रदेश का एक उत्सव देश का उत्सव बनता गया। आज ये अपनी सफलता की नई ऊंचाई को छू रहा है।
अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, ‘श्री रामलला के दर्शन और उसके बाद राजा राम का अभिषेक यह सौभाग्य राम जी की कृपा से ही मिलता है। जब श्रीराम का अभिषेक होता है तो हमारे भीतर भगवान राम के आदर्श व मूल्य और दृढ़ हो जाते हैं. राम के अभिषेक के साथ ही उनका दिखाया गया पथ और प्रदीप्त हो उठता है।’
Diwali 2022: दिवाली पर बिल्कुल न करें ये पांच गलतियां, जानें कैसे प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
Diwali 2022: दिवाली का भारतीयों की धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं से गहरा संबंध है। दिवाली का पावन पर्व कार्तिक मास को मनाया जाता है। यह पांच दिवसीय त्योहार है। इस बार दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन लोग एक-दूसरे को उपहारों और मिठाइयों से सम्मानित करते हैं। एक-दूसरे को धन, सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की शुभकामनाएं भी देते हैं। हालांकि, पूजा करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। क्या करें और क्या न करें आइए जानते हैं।
- पूजा के लिए स्थापित की गई मूर्तियों का मुख पूर्व की ओर होना चाहिए। पूजा करने वालों को उत्तर की ओर पीठ करके बैठना होता है।
- दिवाली के दौरान अपने घर और ऑफिस को साफ और अच्छी तरह से सजाएं। देवी लक्ष्मी को साफ वातावरण प्रिय है।
- पूजा में कीमती सामान, जैसे सोना, चांदी, हीरे और अन्य चीजें रखें। यह कार्य सौभाग्य ला सकता है। पूजा में अपने बिजनेस या पढ़ाई से संबंधित वस्तुओं, लेखा पुस्तकों और अन्य वस्तुओं को शामिल करना भी एक अच्छा विचार है।
- अपने घरों में सफलता, धन और खुशियां लाने के लिए, सामने के दरवाजे के दोनों ओर मांगलिक कलश के ऊपर एक पूरा बिना छिला नारियल रखें। यह शुभ माना जाता है।
- सुनिश्चित करें कि दिवाली पूजा प्रदोषकाल के दौरान की जाए। मूर्ति को एक कॉफी टेबल या फर्श से ऊपर उठी हुई जगह पर रखें। मेज पर एक लाल कपड़ा बिछाएं जिसे साफ और इस्त्री किया गया हो। उसके बाद, लाल कपड़े के बीच में कुछ मुट्ठी चावल के दाने रखें। फिर मूर्ति को साफ पानी से धोकर पोंछ लें. पोंछने के बाद मूर्ति को वापस कलश के पास रख दें।
दिवाली पर क्या न करें - त्योहार में किसी को लैदर से बना तोहफा, धारदार तोहफा और पटाखे जैसी चीजें न दें। इसे अशुभ माना जाता है इसलिए इन वस्तुओं को उपहार में देने से बचें।
- दिवाली के दौरान घर में मांसाहारी खाना न बनाएं और न ही इसका सेवन करें। दिवाली के दौरान शराब का सेवन भी न करें।
- लक्ष्मी की पूजा के समय तालियां नहीं बजानी चाहिए। आरती बहुत तेज आवाज में नहीं गाएं। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी शोर से घृणा करती हैं। मां लक्ष्मी शांति प्रिय हैं, इसलिए परिवार के सदस्यों के बीच झगड़ा नहीं होना चाहिए। लक्ष्मी मां की अकेले पूजा ना करें। भगवान विष्णु के बिना उनका पूजन अधूरा माना जाता है।
- धन संबंधी किसी भी गतिविधि में शामिल न हों। दिवाली के त्योहार पर कभी भी कर्ज न लें और न ही उधार लें। सूर्यास्त के बाद कभी भी किसी को कुछ न बांटें।
- दिवाली पूजा स्थल को कभी भी रात भर खाली न छोड़ें. उसमें इतना घी या तेल डाले की वह पूरी रात जलता रहें।
इन गलतियों से रहें सावधान - देर से जागने की गलती : दिवाली के दिन सुबह देर तक सोते ना रह जाएं। जल्दी उठें और पूजा-पाठ करें। दिवाली के दिन नाखून काटना, शेविंग जैसे कार्य नहीं किए जाते हैं।
- मूर्ति स्थापना : मूर्तियों को एक निश्चित क्रम में रखें। बाएं से दाएं भगवान गणेश, लक्ष्मी जी, भगवान विष्णु, मां सरस्वती और मां काली की मूर्तियां रखें। इसके बाद लक्ष्मण जी, श्रीराम और मां सीता की मूर्ति रखें।
- भगवान गणेश की सूंड : गणेश भगवान की ऐसी मूर्ति पूजा कक्ष में ना रखें जिसमें वह बैठी हुई मुद्रा में ना हों और उनकी सूंड दायीं तरफ ना हो। ज्यादा से ज्यादा लाल रंग का प्रयोग करें। दीया, कैंडल्स, लाइट्स और लाल रंग के फूलों का इस्तेमाल करें। दिवाली पूजा की शुरुआत विघ्नकर्ता भगवान गणेश की पूजा के साथ करें।
- बिखरा हुआ घर : दिवाली की पूजा के बाद पूजा कक्ष को बिखरा हुआ ना छोड़ दें। इस दिन साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।
मेलबर्न में दिवाली की धूम, कोहली ने आखिरी ओवर में भारत को जिताया, पिट गया पाकिस्तान
मुंबई. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया है। भारतीय टीम की जीत के हीरो विराट कोहली रहे जिन्होंने 53 बॉल पर 82 रनों की नाबाद पारी खेली। रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी बॉल पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत को जीत के लिए 160 रन बनाने थे। भारतीय बॉलर्स ने मैच के शुरुआती ओवर्स और मिडिल ओवर्स में शानदार बॉलिंग की जिसके चलते पाकिस्तान 159 रन के स्कोर तक ही पहुंच सका। अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या भारतीय टीम के लिए बॉलिंग में काफी असरदार साबित हुए।
कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया पहली बार किसी वर्ल्ड कप में उतरी। भारत को पाकिस्तान के हाथों पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में मेलबर्न में अब टीम इंडिया ने बाबर आजम की इस आर्मी को धोकर अपना बदला पूरा कर लिया।। टीम इंडिया 15 साल से कोई टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीता, ऐसे में इस सपने को भी पूरा करना जरूरी था।
News Hunt Daily Evening E-Paper
23 October 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
23 October 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
ब्रिटिश पीएम की दौड़ में ऋषि सुनक समेत ये तीन नाम, अब ‘मिशन 100’ पर सबकी नजरें
लंदन : ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन फिर से नेतृत्व के उसी संकट में फंस गया है, जिस भंवर से बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद बड़ी मुश्किल से निकल पाया था। लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद बोरिस जॉनसन भी एक्टिव हो गए हैं तो वहीं सत्ताधारी पार्टी में भी ये माथापच्ची शुरू हो गई है कि अब नया नेता किसे चुना जाए जो 2023 के आम चुनाव में जीत दिलाकर पार्टी को फिर से सत्ता में वापस ला सके। 24 अक्टूबर को पहला मतदान होगा, जिस उम्मीदवार को पार्टी के 100 एमपी का समर्थन मिल जाएगा, वह पीएम पद के लिए अंक तक लड़ेगा।
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन फिर से नेतृत्व के उसी संकट में फंस गया है, जिस भंवर से बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद बड़ी मुश्किल से निकल पाया था. लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद बोरिस जॉनसन भी एक्टिव हो गए हैं तो वहीं सत्ताधारी पार्टी में भी ये माथापच्ची शुरू हो गई है कि अब नया नेता किसे चुना जाए जो 2023 के आम चुनाव में जीत दिलाकर पार्टी को फिर से सत्ता में वापस ला सके। 24 अक्टूबर को पहला मतदान होगा, जिस उम्मीदवार को पार्टी के 100 एमपी का समर्थन मिल जाएगा, वह पीएम पद के लिए अंक तक लड़ेगा।
CM मान ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका, पंजाबियों को दी बंदी छोड़ दिवस और दीवाली की बधाई
न्यूज हंट. अमृतसर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि मार्च-2023 में पवित्र नगरी अमृतसर में होने वाला प्रतिष्ठित जी-20 सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय मंच पर पंजाब को व्यापार के लिए पसंदीदा स्थान के तौर पर उभरेगा और हमें अपनी प्राप्तियों और दी जा रही सहूलतों के बारे बताने का मौका मुहैया करेगा।
सम्मेलन को सफल बनाने में कोई कसर बाकी न छोड़ने का ऐलान करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनहरी मौका है जब पंजाब को बेहतरीन मौकों वाली धरती के तौर पर उभारा जा सकता है जिससे अधिक से अधिक निवेश लाकर हम नौजवानों के लिए रोज़गार के नये मौके सृजित कर सकें।
सम्मेलन की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए यहाँ सिवल सचिवालय में मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च महीने होने वाले इस सम्मेलन में विश्व के अग्रणी मुल्क शिरकत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समागम की मेज़बानी करने का मौका मिलने पर राज्य अपने आप को सौभाग्यशाली समझता है, जिसमें विश्व भर के प्रमुख देश शिक्षा और काम संबंधी विचार-विमर्श करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वैश्विक समागम की सफलता के लिए व्यापक स्तर पर इंतज़ाम किये जाएंगे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री को बताया गया कि समागम की सफलता को यकीनी बनाने के लिए पवित्र शहर को प्रशासनिक आधार पर पाँच प्रमुख सैक्टरों में बांटा जायेगा। पुख़्ता प्रबंधन के लिए राज्य के सिवल और पुलिस प्रशासन के सीनियर अधिकारियों को इन सैक्टरों में तैनात किया जायेगा। सम्मेलन के दौरान यह अधिकारी ही अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में समूचे कार्य को सुचारू बनाने के लिए ज़िम्मेदार होंगे। मुख्यमंत्री ने इस मौके शहर की सुंदरता और प्रारंभिक ढांचा मज़बूत करने के लिए किये जाने वाले कामों के विवरण लिए और कहा कि जो भी काम किया जाये, वह मानक हो, जो लंबे समय तक शहर निवासियों के काम आए।
इस मौके पर प्रोग्राम की सफलता के लिए बनाई कैबिनेट सब-कमेटी के मैंबर स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ. के इलावा कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल उपस्थित थे।
मीटिंग के उपरांत मुख्यमंत्री ने मंत्री साहिबान के साथ श्री दरबार साहिब माथा टेका और पंजाब निवासियों को बंदी छोड़ दिवस और दीवाली की बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ मुलाकात भी की।
रिश्वत मांगने वाले हवलदार के विरुद्ध ऑनलाइन शिकायत मिलने पर विजीलैंस की तरफ से केस दर्ज
न्यूज हंट.चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) की तरफ से भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने वाले हवलदार हरमनजीत सिंह (नंबर 1310/संगरूर) के खि़लाफ़ रिश्वतख़ोरी का मुकदमा दर्ज किया है। यह मुलाज़िम पुलिस चौकी, कालाझाड़, थाना भवानीगढ़, ज़िला संगरूर में तैनात है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त हवलदार हरमनजीत सिंह के खि़लाफ़ शिकायतकर्ता पप्पू सिंह निवासी गाँव बागड़िया, ज़िला मलेरकोटला की तरफ से ब्यूरो के पास दर्ज करवाई एक आनलाइन शिकायत के आधार पर यह केस दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने दोष लगाया है कि उक्त मुलाज़िम एक केस में उसकी मदद करने के एवज़ में रिश्वत माँग रहा है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत के साथ पेश किये तथ्यों और सबूतों की पड़ताल के उपरांत उक्त पुलिस मुलाज़िम के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अंतर्गत रिश्वतख़ोरी का मामला ब्यूरो के थाना पटियाला में दर्ज किया गया है और आगे जांच जारी है।
