न्यूज हंट. चंडीगढ़ : Punjab Cabinet Decisions : सरकारी मुलाजिमों (Govt Employees) की भलाई यकीनी बनाने के उद्देश्य से उठाये गये ऐतिहासिक कदम के अंतर्गत मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व अधीन पंजाब कैबिनेट (Punjab Cabinet Meeting) की तरफ से राज्य सरकार के मुलाजिमों के लिए पुरानी पैंशन स्कीम (Old Pension Scheme) बहाल करने को मंजूरी दे दी है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस सम्बन्धी फ़ैसला आज यहाँ पंजाब सिवल सचिवालय-1 में मुख्यमंत्री का नेतृत्व अधीन हुई मंत्रीमंडल की मीटिंग में लिया गया।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि मुलाजिमों को पुरानी पैंशन स्कीम या नयी पैंशन स्कीम दोनों में से चयन करने का अधिकार होगा। ज़िक्रयोग्य है कि मुलाजिमों के लिए पुरानी पैंशन स्कीम साल 2004 में बंद कर दी गई थी और तभी से मुलाजिमों को नयी पैंशन स्कीम दी जा रही है परन्तु मुलाज़िम पुरानी पैंशन स्कीम बहाल करने की लंबे समय से माँग कर रहे हैं।
लाखों मुलाजिमों की भलाई को ध्यान में रखते हुये कैबिनेट ने राज्य में पुरानी पैंशन स्कीम बहाल करने का फ़ैसला किया है। यह स्कीम लागू होने से राज्य के मुलाजिमों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है। मुलाजिमों को सरकार की रीढ़ की हड्डी मानते हुये राज्य सरकार ने यह ऐतिहासिक कदम उठाया है, जिसका राज्य सरकार के सभी मुलाजिमों को फ़ायदा मिलने की संभावना है।
पंजाब के सरकारी मुलाजिमों और पैनशनरों को पहली अक्तूबर, 2022 से मिलेगा छह प्रतिशत महँगाई भत्ता
इस दौरान एक और अहम फ़ैसले में पंजाब कैबिनेट ने पहली अक्तूबर, 2022 से पंजाब के सरकारी मुलाजिमों और पैनशनरों को छह प्रतिशत महँगाई भत्ता ( डी.ए.) देने का फ़ैसला किया है। लाखों मुलाजिमों और पैनशनरों को लाभ पहुँचाने वाले इस फ़ैसले को कैबिनेट ने आज मंजूरी दी।
मंत्रीमंडल की यह राय थी कि मुलाज़िम प्रांतीय प्रशासन का सबसे अहम अंग हैं और उनके हितों की रखना सरकार की मुख्य प्राथमिकता है।
Good News : पंजाब सरकार का मुलाज़िमों दीवाली गिफ्ट, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल व 6 फीसदी DA को मंजूरी
News Hunt Daily Evening E-Paper
21 October 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
21 October 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
भारत में कोरोना के दो नए वेरिएंट की एंट्री, दिल्ली AIIMS के पूर्व डायरेक्टर ने दी ये चेतावनी
न्यूज हंट. नई दिल्ली : देश में फिर से कोरोना के मामलों में बढ़त देखने को मिल रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में 1946 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र, केरल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, झारखंड, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, मणिपुर और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। हाल ही में महाराष्ट्र में कोरोना के नए XBB वेरिएंट के 18 मामले भी देखने मिले हैं जिनको देखते हुए वहां पर ए़डवाइजरी जारी की गई है। दिल्ली एम्स के पूर्व डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा, “नए वेरिएंट की प्रकृति म्यूटेट होने वाली है। कोरोना के इस तेजी से फैलने वाले ओमिक्रॉन वैरिएंट को फैलने से रोकने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। हालांकि पहले कोई वैक्सीन नहीं थी लेकिन अभी अधिकतर लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका था इसलिए लोगों ने वायरस के खिलाफ इम्यूनिटी पैदा कर ली है।”
गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर द्वारा जानकारी दी गई थी कि ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट BF.7 और BA.5.1.7 ने भी भारत में एंट्री ली है। दिल्ली एम्स के पूर्व डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया (Randeep Guleria) ने तेजी से फैल रहे ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट के खिलाफ चेतावनी दी है।
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री Liz Truss ने दिया इस्तीफा, महज़ 45 दिन में छोड़नी पड़ी कुर्सी
Liz Truss ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल सिर्फ 45 दिन का रहा है। लंबे समय से कयास लग रहे थे कि उनका इस्तीफा होने वाला है। आखिरकार वह फैसला ले लिया गया है। इस्तीफे के बाद लिज ट्रस ने कहा है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए मुझे लगता है कि मैं उन वादों को पूरा नहीं कर पाई, जिनके लिए मैं लड़ी थी। मैंने जानकारी दे दी है कि अब प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे रही हूं। जानकारी के लिए बता दें कि कंजर्वेटिव पार्टी के 530 सदस्यों के YouGov सर्वेक्षण में भी पाया गया था कि 55% सदस्य का मानना है कि लिज ट्रस को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। कुछ दूसरे सर्वे में भी संकेत दे दिए गए थे कि लिज ट्रस को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ेगा। उनकी खुद की पार्टी ही उनके फैसलों से खफा चल रही थी।
News Hunt Daily Evening E-Paper
20 October 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
20 October 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
इस देश में सिरप पीने से चली गई 100 बच्चों की जान, आनन-फानन में सरकार ने बिक्री पर लगाया बैन
जकार्ता : इंडोनेशियाई सरकार ने बुधवार को सभी सिरप और लिक्विड दवाओं के प्रिसक्रिप्शन और ओवर-द-काउंटर बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इस साल किडनी की चोट के चलते लगभग 100 बच्चों की मौत हो गई है। यह बैन उस फैसले के बाद लिया गया है, जब दक्षिण पूर्व एशियाई देश के स्वास्थ्य अधिकारियों ने किडनी की गंभीर चोट (AKI) से बच्चों की मौतों की संख्या में जनवरी के बाद से हुई आसाधारण बढ़ोतरी की जांच की।
मालूम हो कि इससे पहले गाम्बिया में भारतीय कंपनी की सिरप पीने के बाद लगभग 70 बच्चों की मौत हो गई थी, जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मेडिकल अलर्ट जारी किया था। इंडोनेशियाई खाद्य और औषधि एजेंसी ने कहा कि गाम्बिया में इम्पोर्ट किए जाने वाले सिरप उनके देश में नहीं थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सियारिल मंसूर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “आज तक, हमें 20 प्रांतों से 99 मौतों के साथ 206 मामले मिले हैं।” उन्होंने आगे कहा कि एहतियात के तौर पर, मंत्रालय ने स्वास्थ्य सुविधाओं में सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को अस्थायी रूप से तरल दवा या सिरप नहीं लिखने के लिए कहा है।
टीवी अभिनेत्री Vaishali Thakkar सुसाइड मामले में फरार आरोपी राहुल नवलानी गिरफ्तार, पत्नी की तलाश जारी
मुंबई. टीवी अभिनेत्री Vaishali Thakkar के सुसाइड मामले में इंदौर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राहुल नवलानी को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। वैशाली के आत्महत्या करने के बाद से वह फरार चल रहा था। वैशाली ने अपने सुसाइड नोट पर राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा नवलानी पर गंभीर आरोप लगाए थे।
बताते चलें, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने हाल ही में अपने इंदौर स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके घर में जब सुसाइड नोट मिला, तब उनकी आत्महत्या का राज खुला। सुसाइड नोट में वैशाली ने लिखा था, उनका शादीशुदा पड़ोसी राहुल नवलानी उन्हें बहुत परेशान कर रहा था। इसकी वजह से वैशाली काफी उलझी हुई थीं। इस मामले में उनकी माता-पिता और भाई ने कई बातें बताई हैं। इस बीच उनके को-स्टार निशांत सिंह मलखानी ने इस मामले में हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। निशांत, वैशाली ठक्कर के साथ टीवी सीरियल ‘रक्षा बंधन’ में काम कर चुके हैं। दोनों ने शो में पति-पत्नी का किरदार निभाया था।
24 साल बाद कांग्रेस को मिला ग़ैर-गांधी अध्यक्ष, Mallikarjun Kharge के हाथ आई कमान, शशि थरूर की हार
न्यूज हंट. नई दिल्ली : मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) कांग्रेस के अगले अध्यक्ष होंगे। खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। इसी सोमवार को हुए चुनाव के नतीजे आज यानि बुधवार को आ गए हैं। खड़गे ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में खड़गे के सामने कांग्रेस के लोकसभा सांसद शशि थरूर थे। कांग्रेस प्रधान पद के उम्मीदवारों को 9,385 कुल वोट पड़े। इनमें से मल्लिकार्जुन खड़गे के 7897 वोट व शशि थरूर को 1072 वोट मिले। 416 वोट खारिज कर दिए गए।
खड़गे की जीत शशी थरूर ने उन्हें जीत की बधाई दी। थरूर ने खड़गे को बधाई देते हुए कहा, ‘कांग्रेस का अध्यक्ष बनना एक बहुत बड़ा सम्मान और एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं इसके लिए खड़गे जी की सफलता की कामना करता हूं।’ थरूर ने आगे कहा कि एक हजार से अधिक सहयोगियों का समर्थन प्राप्त करना और पूरे भारत में कांग्रेस के इतने सारे शुभचिंतकों की आशाओं और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।
