Chia Seeds Benefits For Women: चिया सीड्स में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड (Fiber, Protein, Omega-3 Fatty Acids), कैल्शियम और फॉस्फोरस की प्रचुर मात्रा में पाई जाती है लेकिन यह महिलाओं के लिए कई तरह से फायदेमंद है। इसे डाइट में शामिल करके आप अपने आपको फिट बना सकती हैं। इसका सेवन करने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि चिया सीड्स का सेवन करने के क्या फायदे होते हैं।
चिया सीड्स से मिलने वाले फायदे :
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार : चिया सीड्स का सेवन करने महिलाओं को डायबिटीज की परेशानी नहीं होती है। वहीं अगर आप डायबिटीज (diabetes) से परेशान हैं तो वे खाना खाने के बाद भीगे चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं।
बाल मजबूत होंगे : महिलाओं के बालों के लिए चिया सीड्स किसी रामबाण से कम नहीं है। चिया सीड्स (Chia Seeds) अगर डाइट में है तो बालों की ग्रोथ तो होगी ही इसके अलावा बाल टूटना और झड़ना भी बंद हो जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि चिया सीड्स में पाया जाने वाला फॉस्फोरस जड़ों तक जाकर उसे मजबूत प्रदान करते हैं। इसलिए महिलाओं को चिया सीड्स का सेवन जरूर करना चाहिए।
चेहरे चमक बढ़ाए : चिया सीड्स का सेवन करने वाली महिलाओं के चेहरे पर ग्लो आता है। जी हां, इसे खाने से स्किन हाइड्रेट (skin hydrate) रहती है। इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन स्किन डैमेज को रिपेयर करता है और आपको जवां और खूबसूरत बनाता है।
वेट लॉस में मदद : चिया सीड्स का सेवन करने से वज़न नहीं बढ़ता है और ना ही मोटापा आता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो चिया सीड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं । अगर आप इसका सेवन रोजाना करते हैं तो इससे आपका पेट ज्यादा समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इसके साथ ही आपको अपच और एसिडिटी की समस्या नहीं होती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। NEWS HUNT इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Chia Seeds के सेवन से महिलाओं का वजन होता है कम, शरीर को मिलते हैं अनेकों लाभ
Ram Rahim on Parole : राम रहीम को चुनाव के समय क्यों मिली पैरोल? BJP नेता ने दिया जवाब
न्यूज हंट. सिरसा : हरियाणा में पंचायत और आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। इन चुनावों में अब गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) की एंट्री हो चुकी है। राम रहीम खुद चुनाव तो नहीं लड़ रहा है लेकिन कई नेता ऐसे हैं जो चुनाव को लेकर कई गुरमीत राम रहीम के सत्संग में पहुंचकर आशीर्वाद ले रहे हैं। इनमें करनाल के कई नेता शामिल हैं। इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवालों के बीच हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोषी नेता गुरमीत राम रहीम पैरोल पर ऑनलाइन ‘सत्संग’ कर रहे हैं। जेल विभाग द्वारा पैरोल दी जाती है। मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। अगर करनाल का कोई व्यक्ति गुरमीत राम रहीम पर विश्वास करता है और उसे देखने गया है, तो आदमपुर चुनाव से क्या संबंध है?
बता दें कि गुरमीत राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया है। आते ही उसने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो अपलोड कर अपने अनुयायियों को संदेश दिया। फिर दो बार सोशल मीडिया के जरिए सत्संग किया। सत्संग को यूपी, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि प्रांतों और विदेशों में रह रहे अनुयायियों ने यू-ट्यूब पर सुना। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने यूपी से ऑनलाइन सत्संग किया। सत्संग में करनाल जिला में साध संगत ने इकट्ठे होकर सत्संग सुना। इस दौरान जिले के पंचायती चुनाव में खड़े होने वाले उम्मीदवारों ने भी आशीर्वाद लिया। इनमें करनाल नगर निगम मेयर रेणु बाला गुप्ता, जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, डिप्टी मेयर नवीन कुमार व सीनियर डिप्टी मेयर राजेश ने भी गुरमीत राम रहीम के संबोधन से अपनी हाजिरी लगाई। साथ ही करनाल में आने का न्योता दिया। भाजपा नेताओं का मर्डर और यौन मामले में सजायाफ्ता राम रहीम के सामने नतमस्तक होना, चर्चा का विषय बना हुआ है।
पैरोल का चुनाव से कनेक्शन होने के सवाल पर डिप्टी मेयर ने कहा कि कोई भी इंसान अपनी खुशी से पैरोल की मांग कर सकता है। उस पर हमारे जेल मंत्री और न्यायालय को पैरोल देने का अधिकार है। हो सकता है कि उन्होंने दिवाली के त्यौहार को लेकर पैरोल ली हो और हम इसको चुनाव के साथ जोड़ कर ना देखें।
News Hunt Daily Evening E-Paper
19 October 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
19 October 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
केंद्र ने किसानों को दिया दिवाली का तोहफा, गेहूं-मसूर समेत इन फसलों की MSP में बढ़ोतरी
न्यूज हंट. नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने रबी की फसलों के लिए एमएसपी में बढ़ोतरी का एलान कर दिया है। सबसे अधिक एमएसपी 500 रुपये प्रति कुंतल मसूर की फसल पर बढ़ाई गई है। सरकार की ओर से इसे किसानों को दिवाली का तोहफा माना जा रहा है। कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) ने गेहूं समेत सभी रबी फसलों की एमएसपी में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी की सिफारिश की थी। पिछले दिनों हुई भारी बारिश से फसलों को नुकसान को देखते हुए इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। सरकार ने सरसों की एमएसपी में 400 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी की है। वहीं, मसूर की एमएसपी में 500 रुपये प्रति कुंतल, गेहूं की एमएसपी में 110 रुपये कुंतल, जौ की एमएसपी में 100 रुपये प्रति कुंतल, कुसुम की एमएसपी में 209 रुपये प्रति कुंतल और चना की एमएसपी में 105 रुपये प्रति कुंतल का इजाफा किया गया है।
महाकाल मंदिर में Reels बनाने वाली लड़की आई सामने, जानिए विवाद पर क्या कहा ?
Ujjain के महाकालेश्वर मंदिर में लड़की के वीडियो बनाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर रील्स वीडियो सामने आने के बाद महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी ने आपत्ति दर्ज कराई है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। इन सबके बीच वीडियो में दिख रही युवती सामने आई और कहा कि किसी ने वीडियो को एडिट कर उसमें फिल्मी गाने जोड़े और दूसरे अकाउंट से शेयर किया है।
महाकाल मंदिर में बनाए गए वीडियो में जो युवती दिख रही है वो उज्जैन निवासी शालिनी वर्मा है। शालिनी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत मंत्री बताई जा रही हैं। वर्तमान में वह संगठन के काम से बैतूल में रहती हैं। वीडियो पर विवाद बढ़ने के बाद शालिनी मीडिया के सामने आईं और कहा कि वह समाज सेवा के क्षेत्र में हैं, इसलिए उनके सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या ज्यादा है। किसी ने जानबूझकर यह वीडियो एडिट किया है। शालिनी का कहना है कि उन्होंने इस वीडियो रील को लेकर उज्जैन पुलिस से शिकायत कराई है।
बता दें, महाकाल मंदिर में वीडियो बनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर के पुजारी का कहना है कि मंदिर में बालीवुड गानों के साथ वीडियो बनाना उचित नहीं है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। क्योंकि इससे महाकाल मंदिर की छवि खराब हो रही है।
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो बनाने के लिए और भी कई स्थान हैं। मंदिर जैसी पवित्र जगहों पर वीडियो न बनाएं। उन्होंने कहा कि इस तरह की चीजें बर्दाश्त नहीं की जाएगी, न धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ किसी को करने दिया जाएगा।
बिन्नी बने BCCI अध्यक्ष, 83 वर्ल्ड के लीडिंग विकेट टेकर रहे ‘ऑलराउंडर’ रोजर
Roger Binny BCCI President: भारत के पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का नया अध्यक्ष चुना गया। वे बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष हैं। इससे पहले सौरव गांगुली इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। गांगुली का कार्यकाल 2019 से 2022 तक रहा। अगर बिन्नी के क्रिकेट करियर की बात करें तो वह प्रभावी रहा है। वे भारत की विश्वकप 1983 की विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। बिन्नी का टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान रहा था।
बिन्नी भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। वे 1983 में कपिल देव की कप्तानी में भारत की विश्वकप टीम का हिस्सा थे। इस टूर्नामेंट में बिन्नी ने खतरनाक गेंदबाजी की थी। वे विश्वकप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उन्होंने 8 मुकाबलों में 18 विकेट झटके थे। बिन्नी ने इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे। यह उनके वनडे करियर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
रोजर बिन्नी से जुड़ा एक दिलचस्प तथ्य यह है कि उन्होंने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 1979 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलकर की थी। इसके साथ ही उन्होंने करियर आखिरी टेस्ट भी पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। बिन्नी ने इस फॉर्मेट में 47 विकेट लेने के साथ-साथ 830 रन बनाए थे। उनका सर्वेश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर नाबाद 83 रन रहा है।
रोजर बिन्नी ने 72 वनडे मैच खेले और इस दौरान 77 विकेट लिए। उन्होंने इस फॉर्मेट की 49 पारियों में 629 रन बनाए हैं। वे 136 फर्स्ट क्लास मैचों में 6579 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 14 शतक और 33 अर्धशतक लगाए। बिन्नी ने इस फॉर्मेट में 205 विकेट अपने नाम किए। वे लिस्ट ए के 113 मैचों में 1038 रन बना चुके हैं। इस दौरान 122 विकेट भी लिए।
पंजाब सरकार की घर-घर राशन योजना में होगा बदलाव, हाईकोर्ट में दाखिल जवाब में कही यह बात
पंजाब सरकार की योजना को चुनौती देने वाली याचिका पर पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया और बताया कि योजना में सरकार संशोधन करने जा रही है। पंजाब सरकार द्वारा दी गई इस जानकारी के बाद हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया। साथ ही याची को छूट दी कि अगर संशोधन के बाद उसे योजना से कोई आपत्ति हो तो वह फिर से हाईकोर्ट की शरण ले सकते हैं।
बठिंडा की NFSA डिपो होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन ने याचिका दाखिल करते हुए बताया कि एसो. के सदस्य पंजाब में उचित मूल्य की दुकानें चलाते हैं। पंजाब सरकार ने योजना बनाई है कि राशन होम डिलीवरी के माध्यम से सीधा लाभार्थियों के घर तक पहुंचाएंगे। याची ने बताया कि उनके पास डिपो के लिए उचित लाइसेंस मौजूद हैं और अभी तक वह लाभार्थियों तक राशन पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। अब सरकार ने आटा निजी कंपनी के माध्यम से सीधा लाभार्थियों के घर तक पहुंचाने की योजना बनाई है। सरकार का यह फैसला संविधान में मौजूद प्रावधानों के विपरीत है।
पंजाब सरकार ने निजी कंपनियों को बीच में लाकर उचित मूल्य की दुकानों को बायपास किया है। याचिका में पंजाब सरकार की इस योजना को रद्द करने की मांग की गई है। साथ ही यह भी मांग की गई है कि पंजाब में सार्वजनिक वितरण प्रणाली से छेड़छाड़ न करने का पंजाब सरकार को आदेश दिया जाए। सिंगल बेंच ने योजना पर रोक लगाते हुए पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया था।
रोक के खिलाफ पंजाब सरकार बेंच के समक्ष पहुंची थी जिसने सिंगल बेंच को आदेश पर फिर से विचार करने को कहा था। सिंगल बेंच ने अब रोक को हटाते हुए याचिका खंडपीठ को रेफर कर दी थी। खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए इस योजना के तहत तीसरे पक्ष को लाभ देने पर रोक लगा दी थी। अब योजना में संशोधन की पंजाब सरकार द्वारा दी गई जानकारी के बाद हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया।
Jio ने ग्राहकों को दिया झटका! अब इन प्लान्स से भी हटाया Disney + Hotstar
हाल में ही Jio ने अपने 12 रिचार्ज प्लान्स से Disney + Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन हटाया था। अब कंपनी ने पोस्टपेड प्लान के साथ भी ऐसा ही किया है। जियो के पोर्टफोलियो में सिर्फ दो प्रीपेड प्लान्स ऐसे हैं, जिनमें Disney + Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है। दोनों ही प्लान्स के साथ Disney + Hotstar का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलता है। वहीं बात करें पोस्टपेड प्लान्स की तो कंपनी के किसी भी रिचार्ज प्लान में यूजर्स को Disney + Hotstar का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है। कंपनी ने बिना कोई कारण बताए Disney + Hotstar सब्सक्रिप्शन को हटा दिया है।
Jio पोस्टपेड प्लान्स से भी नहीं मिलेगा Disney + Hotstar
T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई है और ऐसे मौके पर कंपनी द्वारा Disney + Hotstar का सब्सक्रिप्शन हटा दिया गया है। इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। हालांकि जियो पोस्टपेड प्लान्स के साथ Netflix और Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। वहीं Airtel और Vi (वोडाफोन आइडिया) के रिचार्ज प्लान्स के साथ अभी भी Disney + Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। फिलहाल जियो के सिर्फ दो रिचार्ज प्लान्स के साथ आपको Disney + Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
दो रिचार्ज प्लान्स में मिल रहा प्रीमियम सब्सक्रिप्शन
दोनों ही प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स ज्यादा कीमत वाले हैं। इन प्लान्स में यूजर्स को OTT का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। Jio के 1499 रुपये के प्लान और 4199 रुपये के प्लान के साथ Disney + Hotstar Premium का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।
News Hunt Daily Evening E-Paper
News Hunt Daily Evening E-Paper
18 October 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
