18 October 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
18 October 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
उत्तराखंड में केदारनाथ के पास आज एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक पायलट समेत सभी सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर सुबह करीब 11 बजकर 40 मिनट पर रुद्रप्रयाग में गरुड़ चट्टी के पास केदारनाथ मंदिर से उड़ान भरने के ठीक बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा, “स्थल से छह तीर्थयात्रियों और एक पायलट के शव बरामद किए गए हैं।”
नई दिल्ली. अहमदाबाद : गुजरात सरकार (Gujrat Government) ने प्रदेश के लोगों को दिवाली से पहले बड़ा गिफ्ट दिया है। सरकार ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) पर वैट में 10 प्रतिशत की कटौती की है। गुजरात के मंत्री जीतू वघानी ने सोमवार को ये ऐलान किया। सरकार के इस ऐलान के बाद अब गुजरात में सीएनजी और पीएनजी के दाम घट जाएंगे। राज्य सरकार ने पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की है। वर्तमान में अहमदाबाद में सीएनजी की कीमत 83.9 रुपये है, जबकि गांधीनगर में यह 82.16 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। औसत सीएनजी कीमतों में कमी के बाद उपभोक्ताओं को 6 से 7 रुपये प्रति किलोग्राम का लाभ मिल सकता है, जबकि पीएनजी का उपयोग करने वालों को 5 से 6 रुपये प्रति किलोग्राम की बचत हो सकती है।
बता दें कि जल्द ही यहां विधानसभा चुनाव की घोषणा होने वाली है। अनुमान है कि दिवाली के बाद चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। सीएनजी और पीएनजी में राहत देकर सरकार पर 300 करोड़ का बोझ पड़ेगा। इसके अलावा एलपीजी में राहत से सरकार पर भी कुल 1650 करोड़ का बोझ पड़ेगा। वहीं सरकार के इस एलान से 35 लाख एलपीजी धारकों को फायदा होगा।
न्यूज हंट. चंडीगढ़ : अनाज ढुलाई घोटाले (Grain Lifting Scam) में फंसे पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री व कांगेस नेता भारत भूषण आशु (Bharat Bhushan Ashu) को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। जिक्रयोग्य है कि करोड़ों रुपये के अनाज ढुलाई घोटाले में आशु इस समय पटियाला जेल में बंद हैं। पंजाब विजिलेंस की तरफ से आशु के बेहद नजदीकी और कांग्रेस पार्षद गगनदीप सिंह उर्फ सन्नी भल्ला को 12 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। 13 अक्तूबर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। हालांकि बाद में सन्नी को छोड़ दिया गया।
विजिलेंस ब्यूरो ने 22 अगस्त को आशु को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि आशु के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रहते हुए लुधियाना जिले की मंडियों से अनाज ढुलाई के लिए ठेकेदारों को फायदा पहुंचाया गया था। विजिलेंस ने यह भी दावा किया था कि अनाज ढुलाई में प्रयुक्त वाहनों के लिए स्कूटर और मोटरसाइकिल और कारों के फर्जी पंजीकरण नंबरों का उपयोग किया गया था।
Google Meet : सबसे लोकप्रिय ऐप में से एक है, खासकर iOS और एंड्रॉइड डिवाइस के लिए टेक दिग्गज Google ने घोषणा की है कि मीट कॉल को अब टेक्स्ट में ट्रांसक्राइब किया जा सकता है। उपयोगकर्ता उन्हें Google डॉक फॉर्मेट में सेव कर सकते है। एंड्रॉइड सेंट्रल के मुताबिक, सेव की गई फाइल को गूगल ड्राइव से एक्सेस किया जा सकता है। हालांकि, Google ने नई सुविधा बताई है जिसे डेस्कटॉप या लैपटॉप क्लाइंट के लिए Google मीट में एक्सेस किया जा सकता है और यह केवल English Language के लिए उपलब्ध है।
नई सुविधा 24 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है। यह Google वर्कस्पेस बिजनेस स्टैंडर्ड, बिजनेस प्लस, एंटरप्राइज स्टार्टर, एंटरप्राइज स्टैंडर्ड, एंटरप्राइज प्लस, एजुकेशन प्लस और टीचिंग एंड लर्निंग अपग्रेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। ट्रांसक्राइब की गई फाइल को गूगल मीट ऐप के उसी “मीटिंग रिकॉर्डिंग्स” फोल्डर में स्टोर किया जा सकता है, जो गूगल ड्राइव स्टोरेज के साथ है। Google मीट कॉल में शामिल होने से पहले, वह लोगों को इन्फॉर्म किया जाएगा कि कॉल को ट्रांसक्रिप्ट ( Transcribed ) किया गया है।
Google Meet Calls Transcribed का उद्देश्य मीटिंग की बातों को ध्यान में रखना है, और यह एक रिकॉर्ड के रूप में काम करता है, और यदि आप पूरी मीटिंग में किसी विशेष बात या बिंदु को याद करना चाहते है तो ये आपकी पक्का मदद करने वाला है। एक अन्य विशेषता यह है कि 200 से अधिक उपस्थित लोगों की मीटिंग के लिए, ट्रांसक्रिप्ट ( Transcribed ) की गई फ़ाइल मीटिंग Organisers , Hosts, Co-hosts, और Individual यूजर के साथ शेयरकी जाएगी, जिन्होंने ट्रांसक्रिप्शन ( Transcribed ) शुरू किया था। Google मीट वेब पर वीडियो बैकग्राउंड के लिए सपोर्ट रोल आउट करता है।
Happy Diwali 2022: दिवाली के त्योहार की शुरूआत धनतेरस से होती है और भाई दूज के साथ खत्म। धनतेरस के दिन सभी लोग धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। इस दिन सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने पर घर परिवार में बरकत आती है और घर के सदस्यों पर धन वर्षा होती है। धनतेरस के दिन को लेकर लोगों के बीच कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। इस दिन कुछ लोग बर्तन खरीदते हैं तो कुछ लोग चांदी के सामान घर में लाने को शुभ मानते हैं। धनतेरस के दिन लोगों में झाड़ू खरीदने का खासा क्रेज देखा जाता है। आइए जानते हैं इस दिन झाड़ू क्यों खरीदी जाती है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन जो भी चीज खरीदी जाती है, उसमें आगे चलकर तेरह गुना बढ़ोत्तरी हो जाती है। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने को बेहद शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि मत्स्य पुराण में झाड़ू को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इस दिन झाड़ू को खरीदने को सुख-शांति और धन में बढ़ोत्तरी से जोड़कर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि झाड़ू घर की दरिद्रता को दूर करता है।
धनतेरस के दिन सोने और चांदी के सामान की खरीदारी को भी शुभ माना जाता है। कई लोग इस दिन नए कपड़े भी खरीदते हैं। अगर आप कोई गाड़ी लेने की सोच रहे हैं तो धनतेरस का दिन इसके लिए बिलकुल अच्छा है। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने को लेकर एक और मान्यता यह है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी घर छोड़कर नहीं जाती हैं। इसके साथ कुछ लोग मानते हैं कि इस दिन झाड़ू घर लाने से पुराने कर्ज से मुक्ति मिल जाती है और घर में सकारात्मता का प्रसार होता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। NEWS HUNT इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Omicron’s new sub-variant in India : कोरोना के एक नए वैरिएंट ने सबकी चिंताएं फिर बढ़ा दी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना का यह नया वैरिएंट ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट है जिसका नाम BA.5.1.7 है। यह वायरस काफी तेजी से फैलता है। भारत में BF.7 सब-वैरिएंट के पहले मामले के बारे में गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर ने पता लगाया है। हेल्थ एक्सपर्ट ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। देश के सबसे बड़े त्योहारों में से एक दिवाली को लोग धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन विशेषज्ञों ने दिवाली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के पहले भी उचित सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है किसी को अभी मास्क लगाना नहीं छोड़ना चाहिए और अगर कोई लक्षण नजर आते हैं तो तुरंत आइसोलेट कर लेना चाहिए।
एशियाई अस्पताल फरीदाबाद की कंसल्टेंट फिजिशियन और संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. चारु दत्त अरोड़ा (Dr Charu Dutt Arora) के मुताबिक, ‘ओमिक्रॉन स्पॉन’ नाम का एक नया वैरिएंट जिसे तकनीकी रूप से बीए.5.1.7 और बीएफ 7 नाम दिया गया है, चीन के मंगोलिया में पाया गया था। इस वैरिएंट के बारे में यह बताया गया था कि पिछले दो हफ्तों में यह वैरिएंट संयुक्त राज्य अमेरिका में (0.8 से 1.7%) दोगुना हो गया है। यूके, जर्मनी और फ्रांस जैसे यूरोपीय देशों में इस वैरिएंट के लगभग 15-25 प्रतिशत मामले हैं।” डॉ. चारु दत्त ने आगे कहा, हम देख रहे हैं कि पिछले कुछ महीनों से दुनियाभर में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं लेकिन लगातार इसके और नए वैरिएंट सामने आ रहे हैं।’
NTAGI के चेयरमैन डॉ. एन.के. अरोड़ा (Dr N.K. Arora) के मुताबिक, ‘अगले दो से तीन सप्ताह हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। Covid-19 अभी भी हमारे आसपास ही है और दिन-ब-दिन दुनिया के कई हिस्सों में इसके नए वैरिएंट भी सामने आ रहे हैं। ये वैरिएंट हमसे अलग नहीं हो सकते इसलिए हमें इन वायरस से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कुछ दिन बाद ही त्योहार हैं।’
BA.5.1.7 और BF.7 वैरिएंट के लक्षण : एक्सरपर्ट का कहना है कि इन वैरिएंट के लक्षण पुराने वैरिएंट की तरह ही होंगे लेकिन एक निश्चित समय के साथ ही सामने आएंगे। डॉ. अरोड़ा के मुताबिक, शरीर में दर्द इस वैरिएंट का मुख्य लक्षण है जिन लोगों में इसके लक्षण नहीं नजर आते और अगर वे संक्रमित हैं तो वह भी संक्रमण फैला सकते हैं।”
17 October 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
17 October 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
न्यूज हंट. मोहाली : Sunder Sham Arora arrested: पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को विजिलेंस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पूर्व मंत्री ने सहायक महानिरीक्षक (AIG) को 50 लाख रुपये की रिश्वत की पेशकश की थी। इसी मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पूर्व मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनके पास से 50 लाख रुपये कैश भी बरामद किया गया है। अदालत ने उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि पंजाब के पूर्व मंत्री अरोड़ा ने एआईजी मनमोहन शर्मा को उनके खिलाफ दर्ज किए गए मामलों को निपटाने के लिए 50 लाख रुपये की रिश्वत की पेशकश की थी। अरोड़ा पूर्व की कांग्रेस सरकार में उद्योग मंत्री थे।
अरोड़ा के कार्यकाल के दौरान उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले और अन्य अनियमितताओं के संबंध में मामले दर्ज किए गए थे। विजिलेंस की ओर से कहा गया है कि हम पूर्व मंत्री को आज अदालत में पेश करेंगे और पूछताछ के लिए रिमांड की मांग करेंगे। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक वी कुमार ने कहा कि अरोड़ा ने कथित तौर पर 14 अक्टूबर को एआईजी मनमोहन शर्मा से संपर्क किया था। अरोड़ा के खिलाफ जांच की निगरानी मनमोहन शर्मा कर रहे थे।
वी कुमार ने कहा कि पूर्व मंत्री ने शुरुआत में इसके लिए 1 करोड़ रुपये देने की पेशकश की। उन्होंने पहली किश्त के रूप में 50 लाख रुपये और शेष राशि बाद में देने की बात कही थी। वी कुमार ने कहा कि अरोड़ा को उस समय गिरफ्तार किया गया जब उसने 50 लाख रुपये नकद से भरा एक बैग सौंपने की कोशिश की।