25 C
Jalandhar
Monday, April 13, 2026
Home Blog Page 535

Vaishali Thakkar Suicide : ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने की खुदकुशी

0

Vaishali Thakkar Suicide : टीवी धारावाहिक की अभिनेत्री वैशाली ठक्कर (Vaishali Thakkar) ने इंदौर में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। वैशाली टीवी धारावाहिक ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ और जैसे कई धारावाहिक में काम कर चुकी है रही हैं, वह बिग बास में भी हिस्सा ले चुकी है । बताया जा रहा है कि वैशाली एक साल से इंदौर में रह रही थी। आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद तेजाजी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम क लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस के अनुसार, शक है प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी की है। तेजाजी नगर थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वैशाली ठक्कर फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्तों में शामिल रही हैं।
जानकारी के अनुसार वैशाली एक वर्ष से इंदौर में रह रही थी। वैशाली ने ससुराल सिमर का, आशिकी, लाल इश्क, सुपर सिस्टर और विष और अमृत में भी काम किया था। ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरीयल में उन्होंने संजना का कैरेक्टर निभाया था। इस दौरान वे काफी फेसम हो गई थीं। इसके बाद ससुराल सिमर का सीरील में उन्होंने अंजलि का रोल निभया था। वैशाली को बेस्ट एक्ट्रेस इन निगेटिव रोल का सम्मान भी गोल्डन पेटल अवार्ड में मिल चुका है। टीवी सीरीयल के अलावा वैशाली ने कुछ फिल्मों में भी काम किया था। बताया जाता है कि उनका परिवार उज्जैन के पास महिदपुर का रहने वाला है, लेकिन वैशाली इंदौर में ही पली-बढ़ी थीं। शुरू से ही एक्टिक को लेकर उनका आकर्षण रहा था।
टीवी धारावाहिक अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता भी दो साल पहले इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में आत्महत्या कर चुकी हैं। प्रेक्षा कोरोना संक्रमण के दौरान लगे लाकडाउन की वजह से 25 मार्च को इंदौर आ गई थी। इस दौरान वो डिप्रेशन में आ गई थी। पुलिस ने प्रेक्षा के रूम से जो नोट बरामद किया उसमें लिखा था- ‘मेरे टूटे हुए सपनों ने मेरे कॉन्फिडेंस का दम तोड़ दिया है। मैं मरे हुए सपनों के साथ नहीं जी सकती। इस नेगेटिविटी के साथ रहना मुश्किल है। पिछले एक साल से मैंने बहुत कोशिश की, अब मैं थक गई हूं।’ इसके साथ ही प्रेक्षा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आखिरी बार एक मैसेज पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था ‘सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना।’

हर रसोई में इस्तेमाल होता है ये विदेशी मसाला ! अंग्रेज कहते थे ‘शैतान का गोबर’

0

History Of Hing: आपकी रसोई में खाने का स्वाद बढ़ाने वाले कई मसाले होते हैं। भारत को मसालों का देश कहा जाता था। एक मसाला ऐसा है जो भारत में पैदा नहीं होता लेकिन लगभग हर घर में इसका इस्तेमाल किया जाता है। ये न सिर्फ खाने का टेस्ट बढ़ाता है, साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। हम बात कर रहे हैं तड़का लगाने वाली हींग की। हींग भारत में नहीं पैदा होती बल्कि ये दूसरे देशों से इंपोर्ट की जाती है।
अंग्रेज करते थे शैतान का गोबर
हींग बनाने के लिए कच्चा माल मुख्यतौर पर अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान और ईरान से आता है। हींग को बनाने वाला कच्चा माल मटमैला सफेद या हल्का सा गुलाबीपन का होता है। ये सफेद फेविकोल की तरह होता है। हींग के कच्चे माल की गंध बहुत तीखी होती है। आप इसक पास ज्यादा देर खड़े नहीं रह सकते। इसके तीखेपन की वजह से अंग्रेज इसे ‘शैतान का गोबर’ Devil’s Dung कहते थे। वहीं इसके औषधीय गुणों के चलते इसे God’s Food भी कहा जाता है।
भारत में होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल
भारत में हींग भले ही पैदा नहीं होती लेकिन दुनिया में इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल भारत ही करता है। एक अनुमान के मुताबिक दुनिया में पैदा होने वाले हींग का 40 फीसदी भारत में इस्तेमाल होता है। भारत में ईरान, अफगानिस्तान और उज्बेकिस्तान से हींग आती है। अफगानिस्तान से आने वाले हींग की मांग सबसे ज्यादा है। CSIR के मुताबिक, भारत हर साल 1,200 टन हींग इन देशों से 600 करोड़ रुपये खर्च कर आयात करता है।
कैसे तैयार होती है हींग?
हींग का गाढ़ा कच्चा माल फेरुला एसाफोइटीडा के जड़ से निकाले गए रस से तैयार किया जाता है। पहले इस कच्चे माल को बकरे की खाल में भरकर ट्रांसपोर्ट किया जाता है। लेकिन अब प्लास्टिक की पैकेट में ये इंपोर्ट किया जाता है। भारत में पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान के कई शहरों में इस कच्चे माल में गोंद और स्टार्च मिलाकर खाने लायक हींग तैयार की जाती है। ये हींग छोटी-छोटी डिब्बियों में भरकर आपकी रसोई तक पहुंचती है।

The dominant T20 squad of minnows Namibia stunned Asia Cup champions, Sri Lanka, by 55 runs in the opening match of the international cricket tournament.

0

Namibia scored 163/7 against Sri Lanka with help from Jan Frylinck’s 44 and JJ Smit’s 31*. This proved to be too many for the Asia Cup champions, who were dismissed for 108 in reply.

Bernard Scholtz, David Wiese, Ben Shikongo, and Frylinck all picked up two wickets apiece on Friday as Sri Lanka’s world-class batting line-up failed to fire in a major way.

Skipper Dasun Shanaka (29) and Bhanuka Rajapaksa (20) put on some hope for Sri Lanka in the middle overs, when they scored 34 runs. Unfortunately, six of the last seven wickets fell and Sri Lanka ended up on just 65.

Solar Eclipse 2022: सूर्य ग्रहण पर बन रहा खतरनाक ‘चतुर्ग्रही योग’, इन 3 राशि वालों पर लाएगा संकट!

0

Surya Grahan 2022 Effect on Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है। साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण तुला राशि में लगेगा, चूंकि तुला राशि में सूर्य नीच के माने जाते हैं, इसलिए अशुभ फल देते हैं। इस बार सूर्य ग्रहण के समय सूर्य के साथ चंद्रमा, शुक्र और केतु भी तुला में रहेंगे जिससे तुला राशि में चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है। साथ ही इन ग्रहों पर राहु की सीधी नजर रहेगी और शनि भी इनको देखेंगे। इस कारण इस योग का बुरा असर ज्‍यादातर राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशि वालों के लिए यह समय विशेष तौर पर संकट कारक हो सकता है।
सूर्य ग्रहण के समय सावधान रहें ये लोग
मिथुन राशि : चतुर्ग्रही योग मिथुन राशि वालों के लिए अच्‍छा नहीं रहेगा। उनके खर्च बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। जीवनसाथी को समस्‍या हो सकती है। पति-पत्‍नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। नौकरी, व्‍यापार में नुकसान हो सकता है। इस समय निवेश बिल्‍कुल न करें।
तुला राशि: इस राशि में ही सूर्य ग्रहण लग रहा है और इसी राशि में चतुर्ग्रही योग बन रहा है। इसलिए इन जातकों को बहुत संभलकर रखने की जरूरत है। दुर्घटना हो सकती है। चोट लग सकती है। तनाव हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। किसी से कहासुनी हो सकती है. कामकाज को लेकर अलर्ट रहें।
मकर राशि: सूर्य ग्रहण मकर राशि वालों के लिए भी अच्‍छा नहीं रहेगा। उन्‍हें सेहत का बहुत ख्‍याल रखना होगा। नौकरी और व्‍यापार में संभलकर काम करना होगा, वरना नुकसान हो सकता है। निवेश न करें। नौकरी में बदलाव न करें। कह सकते हैं कि अहम निर्णय लेने के लिए यह समय बिल्‍कुल ठीक नहीं है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। NEWS HUNT इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की वोटिंग प्रक्रिया में बदलाव, अब उम्मीदवार के नाम के आगे मार्क करना होगा ‘A’

0

न्यूज हंट, नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष (Congress President) पद के चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सोमवार सुबह 10 बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शनिवार को केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (Central Election Authority) ने दोनों प्रत्याशियों मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के चुनाव एजेंट के साथ मीटिंग की और वोटिंग प्रक्रिया से अवगत कराया। शशि थरूर के एजेंट ने वोटिंग के सिस्टम पर सवाल उठाए तो CEA ने रविवार को तत्काल बड़ा बदलाव कर दिया जिस पर दोनों कैंडिडेट ने सहमति भी दे दी है।
जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी ने शनिवार को दोनों उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सभी चुनाव पीआरओ की एक बैठक बुलाई थी। इसमें मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। इलेक्शन अथॉरिटी ने बताया कि डेलिगेट्स को अपनी पसंद के उम्मीदवार के आगे ‘1’ लिखना होगा, उसके बाद बैलेट पेपर फोल्ड करके उसे बैलेट बॉक्स में डालना होगा. इस पर थरूर के प्रतिनिधि ने प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
थरूर की टीम का कहना था कि इससे भ्रम पैदा हो सकता है, क्योंकि बैलेट पेपर में खड़गे का सीरियल नंबर 1 है और इससे ऐसा लग रहा है कि अथॉरिटी सीरियल नंबर 1 चुनने के लिए कह रहा है. अगर इस चुनाव में तीन उम्मीदवार होते, तब नियमानुसार आम तौर पर प्रतिनिधियों को वरीयता 1 और 2 को चिह्नित करने की जरूरत होती है, लेकिन इस चुनाव में सिर्फ दो उम्मीदवार हैं।
सूत्रों के मुताबिक, थरूर की टीम की आपत्ति को इलेक्शन अथॉरिटी ने गंभीरता से लिया और रविवार को बड़ा बदलाव किया। अब चुनाव में हिस्सा लेने वाले डेलिगेट्स को ‘1’ लिखने की बजाय उम्मीदवार के आगे ‘A’ टिक मार्क करना होगा। फिलहाल, चुनाव प्राधिकरण ने ये मामला सुलझा दिया है।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

16 October 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

16 October 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

15 October 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

15 October 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

Vande Barat Express: दिवाली के बाद इन रूट्स पर दौड़ेगी 5वीं वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी इस दिन दिखाएंगे हरी झंडी

0

Indian Railways: जल्द ही देश में पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express Train) का संचालन किया जाएगा। पीएम मोदी (PM Modi) नवंबर महीने में इसको हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे विभाग ने उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों के बाद अब दक्षिणी क्षेत्र में वंदे भारत (vande bharat train) चलाने का फैसला लिया है। देश की पांचवी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन चेन्नई-बेंगलुरू-मैसूरु रूट (Chennai- Bengaluru- Mysuru route) पर किया जाएगा। इस ट्रेन को 10 नवंबर को लॉन्च करने का प्लान बनाया जा रहा है। बता दें यह ट्रेन करीब 483 किमी की दूरी को तय करेगी। फिलहाल इस समय देश में 4 वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं।
आपको बता दें देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच में चल रही है। दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से कटड़ा के लिए चल रही है। तीसरी वंदे भारत एक्स्प्रेस मुंबई से अहमदाबाद के बीच में चल रही है। वहीं, चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से हिमाचल के ऊना के बीच में हाल ही में शुरू की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी का प्लान है कि जल्द ही देश में 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे यात्री लंबी दूरी के सफर को कम समय में पूरा कर सकेंगे। बता दें देश की पहली सेमी हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस 2019 में शुरू की गई थी।