न्यूज हंट. चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के नौजवानों को रोजग़ार देने के लिए लगातार यत्नशील है, इसी दिशा में काम करते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राईमरी अध्यापकों की ईटीटी काडर के 5994 पदों का विज्ञापन जारी किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इन पदों के लिए ई.टी.टी. टैट पास उम्मीदवार 14 अक्तूबर 2022 से लेकर 10 नवंबर 2022 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन www.educationrecruitmentboard.com पर अप्लाई कर सकते हैं।
स. बैंस ने बताया कि यह सारी भर्ती परीक्षा पारदर्शी तरीके से पूरी की जायेगी।
उन्होंने बताया इन पदों के लिए 200 अंकों की ऑब्जैक्टिव टाईप लिखित परीक्षा ली जायेगी। इन पदों के लिए जनरल वर्ग के लिए अप्लाई करने के लिए उम्र 18 से 37 साल रखी गई है और बाकी आरक्षित और अन्य कैटेगरियों को नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट दी गई है। इन पदों के लिए जनरल वर्ग के लिए बारहवीं कक्षा में भी कम से कम 50 प्रतिशत और आरक्षित श्रेणी के लिए 45 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं। इन पदों के लिए दो साल का ईटीटी कोर्स के साथ अध्यापक योग्यता परीक्षा-1 पास होना अनिवार्य है।
इन कुल 5994 पदों में से 975 पद औरतों के लिए विशेष तौर पर रिज़र्व रए गए हैं और इन पदों में 2994 बैकलॉग के पद भी शामिल किए गए हैं। इन पदों के लिए अप्लाई करने की फीस जनरल वर्ग के लिए 1000 रुपए और रिज़र्व कैटेगरी के लिए 500 रुपए रखी गई है।
स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा ईटीटी काडर के प्राईमरी अध्यापकों के 5994 पदों का विज्ञापन जारी : हरजोत सिंह बैंस
पीसीए प्रधान गुलज़ार इन्दर चाहल ने दिया इस्तीफा
न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) के प्रधान गुलज़ार इन्दर सिंह चाहल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी बकायदा उन्होंने ट्वीट कर दी है। बता दे कि पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पीसीए में धाँधली के आरोप लगाते हुए जाँच की मांग की थी और उन्होंने कहा था कि पीसीए का मुख्य सलाहकार होने के नाते यह मुद्दा उठाना उनका फर्ज था। हरभजन सिंह के बीसीसीआई को लिखे इस पत्र के बाद ही गुलज़ार इन्दर सिंह चाहल विवादों में घिर गए और आखिरकार उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
MBBS स्टूडेंट्स ध्यान दें! 15 नवंबर से लगेगी क्लास, NMC ने जारी की गाइडलाइन
अगर आपने इस साल NEET UG 2022 क्वालिफाई किया है और एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग में हिस्सा ले रहे हैं आने वाले कोर्स का शेड्यूल जान लीजिए। NMC ने नए एमबीबीएस स्टूडेंट्स के लिए क्लास शुरू होने की तारीख से लेकर एग्जाम के शेड्यूल तक की जानकारी दी है। एनएमसी ने MBBS Academic Calendar 2022 जारी किया है। इसके अनुसार एमबीबी फर्स्ट सेमेस्टर 2022 की क्लास 15 नवंबर से शुरू होगी।
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने इलेक्टिव्स को लेकर भी घोषणा की है। ऑफिशियल वेबसाइट nmc.org.in पर जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि प्री पैराक्लीनिकल ब्रांच और क्लिनिकल ब्रांच के लिए MBBS Electives के दो ब्लॉक्स बनाए जाएंगे जो 15-15 दिन के होंगे।
सप्लीमेंट्री एग्जाम्स एक महीने के गैप पर होंगे। यानी एमबीबीएस रेगुलर सेमेस्टर एग्जाम खत्म होने के एक महीने बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा ली जाएगी। कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा खत्म होने के 15 दिन बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाए। नए शेड्यूल के अनुसार एनाटॉमी, फीजियोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री का एक साल का करिकुलम अब 13 महीने का होगा, यानी एक महीना ज्यादा। ये 15 नवंबर 2022 से शुरू होकर 15 दिसंबर 2023 तक चलेगा।
पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और फार्माकोलॉजी सेकंड ईयर का करिकुलम भी 13 महीने का होगा। इसकी अवधि 16 दिसंबर 2023 से लेकर 15 जनवरी 2025 तक होगी।
एनएमसी ने कहा है कि इसके अलावा सेमेस्टर ब्रेक, वैकेशन और एग्जाम का डिटेल शेड्यूल संबंधि मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धारित किया जाएगा।
नेशनल मेडिकल कमीशन पर जारी NMC MBBS Guideline 2022 डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
मेडिकल कमीशन ने ये शेड्यूल तब जारी किया है जब MCC NEET Counselling 2022 की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग का प्रॉसेस जारी है। 17 अक्टूबर तक mcc.nic.in पर नीट काउंसलिंग के लिए रजिस्टर और च्वाइल फिल कर सकते हैं। इसके बाद सेकंड राउंड, मॉप-अप राउंड होंगे। इस साल एनटीए ने नीट एग्जाम 2022 यूजी का संचालन 17 जुलाई को किया था। नीट रिजल्ट की घोषणा 7 सितंबर 2022 को neet.nta.nic.in पर की गई थी।
AAP के गुजरात अध्यक्ष को दिल्ली पुलिस ने छोड़ा, तीन घंटे तक चली पूछताछ
न्यूज हंट. अहमदाबाद : आम आदमी पार्टी के गुजरात संयोजक गोपाल इटालिया (Gopal Italia) को दिल्ली पुलिस ने तीन घंटे की हिरासत के बाद छोड़ दिया। इस दौरान उनसे वायरल वीडियो को लेकर पूछताछ की गई। वहीं आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया- गुजरात के लोगों के भारी दबाव के चलते इन्हें गोपाल इटालिया को छोड़ना पड़ा। गुजरात के लोगों की जीत हुई। दिल्ली पुलिस गोपाल इटालिया को सरिता विहार थाने लेकर गई थी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए गोपाल इटालिया को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया था। इससे पहले गोपाल इटालिया का एक और वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वे पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद से बीजेपी लगातार आम आदमी पार्टी और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध रही है।
बीजेपी ने हाल ही में गोपाल इटालिया का एक वीडियो शेयर किया था। इसमें गोपाल इटालिया कहते दिख रहे हैं, मैं माताओं और बहनों से अपील करता हूं कि कथाओं और मंदिरों में आपको कुछ नहीं मिलेगा, ये शोषण के घर हैं, अगर आपको आपका अधिकार चाहिए, इस देश पर आपको शासन करना हो, समान हक चाहिए। तो कथाओं में नाचने की बजाय, मेरी माताओं, बहनों ये पढ़ो (हाथ में एक किताब की तरफ इशारा करते हुए)।
इससे पहले आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपशब्द कहने का एक वीडियो सामने आया था। इसमें AAP नेता गोपाल इटालिया ने पीएम नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरों को नौटंकी बताया। इसके साथ ही वह पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। गोपाल ने कहा है कि क्या इससे पहले कभी किसी प्रधानमंत्री ने ऐसी कोई नौटंकी की है?
सीनियर सिटीजंस को रेल टिकट में फिर मिलेगी छूट, लेकिन बदलेंगे नियम! जानिए सरकार का नया प्लान
Railway Concession to Senior Citizen: भारतीय रेलवे ने कोरोना काल के समय बंद हुए सीनियर सिटीजन ( Senior Citizen) और खिलाड़ियों समेत दूसरे कैटगरी के यात्रियों को रियायती टिकट ( Concession Ticket) की सेवा फिर से शुरू करने पर सरकार प्लान कर रही है। दरअसल, आलोचनाओं के बाद रेलवे वरिष्ठ नागरिकों के लिए रियायतें बहाल करने पर विचार कर रहा है, लेकिन संभव है यह केवल सामान्य और शयनयान श्रेणी के लिए हो।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार इसके नियम और शर्तें जैसे आयु मानदंड में बदलाव कर सकती है। ऐसा हो सकता है कि सरकार रियायती किराये की सुविधा 70 वर्ष से ऊपर के लोगों को मुहैया कराए जो पहले 58 वर्ष की महिलाओं और 60 वर्ष के पुरुषों के लिए थी। सूत्रों ने संकेत दिया है कि इसके पीछे मुख्य कारण बुजुर्गों के लिए सब्सिडी बरकरार रखते हुए इन रियायतों को देने से रेलवे पर पड़ने वाले वित्तीय भार का समायोजन करना है।
गौरतलब है कि रेलवे ने मार्च 2020 से पहले वरिष्ठ नागरिकों के मामले में महिलाओं को किराये पर 50 फीसदी और पुरुषों को सभी क्लास में रेल सफर करने के लिये 40 फीसदी छूट देता था। रेलवे की तरफ से ये छूट लेने के लिये बुजुर्ग महिलाओं के लिए न्यूनतम आयु सीमा 58 और पुरुषों के लिये 60 वर्ष थी लेकिन कोरोना काल के बाद इन्हें मिलने वाली सभी तरह की रियतें खत्म कर दी गई है।
News Hunt Daily Evening E-Paper
13 October 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
13 October 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
सस्ता LPG Cylinder देने वाली तेल कंपनियों को तोहफा, सरकार ने दिया 22000 करोड़ का अनुदान
LPG Gas Cylinder : कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद देश में LPG गैस सिलेंडरों की कीमतों को स्थिर रखने वाली तेल कंपनियों को मोदी सरकार ने तोहफा दिया है। कैबिनेट बैंठक के दौरान तेल कंपनियों के लिए सरकार ने 22000 करोड़ के ग्रांट को मंजूरी दे दी है। देश में LPG की स्थिर कीमतों के चलते तेल कंपनियों को घाटा हो रहा था। इन तेल कंपनियों के नुकसान की भरपाई करते हुए सरकार ने 22000 करोड़ की मदद दी है। केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को राहत देने के लिए 22 हजार करोड़ रुपए के वन टाइम ग्रांट को मंजूरी दे दी हैं। जिसकी मदद से तंल कंपनियां अपने दवाब को कुछ कम कर सकेंगी।
कैबिनेट बैठक के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के नुकसान को कम करने के लिए उनके लिए 22000 करोड़ के अनुदान की घोषणा की है। ये वो तेल कंपनियां है, जो पिछले दो साल के लागत से कम मूल्य पर एलपीजी सिलेंडर बेच रही थीं और जिसकी वजह से उन्हें नुकसान हो रहा था। इस नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने ये सहायता राशि देने का फैसला किया है।
कुमार विश्वास और तजिंदर बग्गा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अदालत ने रद्द की FIR
न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab & Haryana HIgh Court) से कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) और भारतीय जनता पार्टी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajiner pal Singh Bagga) को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने दोनों के खिलाफ दर्ज FIR रद्द करने के निर्देश दिए हैं। अदालत के फैसले के बाद कुमार विश्वास ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा- सरकार बनते ही, मुझ पर FIR करके असुरक्षित आत्ममुग्घ बौने ने जो पंजाब-पुलिस मेरे घर भेजी थी उस बेबुनियाद FIR को आज उच्च न्यायालय पंजाब ने ख़ारिज कर दिया। न्यायपालिका व मुझे प्यार करने वालों का आभार।
बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) नेता डॉक्टर सनी सिंह ने इस साल एक अप्रैल को मोहाली में धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में एक केस दर्ज कराया था। दरअसल बग्गा ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी के बाद उन पर निशाना साधा था। उन्होंने केजरीवाल को कश्मीरी पंडित विरोधी बताया था।
पंजाब में अब आसान हुआ पारिवारिक जमीन-जायदाद का बंटवारा, CM भगवंत मान ने लांच की वेबसाइट
न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब में अब लोग जमीन जायदाद के बंटवारे को बिना किसी मशक्कत के राजस्व विभाग में दर्ज करा सकेंंगे।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजस्व विभाग के कामकाज को डिजिटल करके राज्य के नागरिकों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण फ़ैसला किया है। उन्होंने पारिवारिक ज़मीन- जायदाद के बंटवारे को दर्ज करने की प्रक्रिया को और अधिक सुचारू बनाने के लिए वेबसाइट लांच की।
मुख्यमंत्री ने वेबसाइट https://eservices.punjab.gov.in को लांच की। उन्होंने इस कदम को राज्य के लोगों की सुविधा के लिए क्रांतिकारी फ़ैसला बताया। उन्होंनेेकहा कि इससे पारिवारिक जमीन-जायदादके बंंटवारे को दर्ज करने की प्रक्रिया को और अधिक सुचारू बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट से पारिवारिक विभाजन के लिए लोगों की अर्जियां एक क्लिक में आसानी से जमा हो सकेंगी।
