20.4 C
Jalandhar
Monday, April 13, 2026
Home Blog Page 538

Karwa Chauth 2022: इस दिन कर लें मंगलसूत्र का उपाय, मिलेगा सौभाग्यवती का वरदान

0

Karwa Chauth 2022 : करवा चौथ 13 अक्टूबर 2022, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। सूर्योदय से पहले यह व्रत शुरु हो जाता है और चांद निकलने तक रखा जाता है। साथ ही इस दिन मंगलसूत्र से जुड़े कुछ उपाय बहुत लाभप्रद होते हैं। कहा जाता है कि मंगलसूत्र में जो काला धागा होता है वो पति-पत्नी को बुरी नजर से बचाता है। इसलिए सुहागन महिलाओं को मंगलसूत्र जरूर पहनना चाहिए। आइए जानते हैं इस दिन कैसे करें मंगलसूत्र का उपाय-
करवाचौथे के दिन अपने मंगलसूत्र को गंगाजल से धो लें और इस पर हल्दी और कुमकुम का टीका लगाएं। इसके बाद अपने मंगलसूत्र का पूजन करें। मंगलसूत्र का पूजन करने से पति-पत्नी के बीच का संबंध मजबूत होता है और सौभाग्यवती का आशीर्वाद मिलता है।
हिंदू धर्म में मंगलसूत्र का विशेष महत्व है, शास्त्रों के अनुसार मंगलसूत्र का सीधा संबंध भगवान शिव और माता पार्वती से है। मंगलसूत्र में कई सारे काले मोती एक धागे में पिरोए जाते हैं, जिन्हें भगवान शिव और माता पार्वती के बीच एक बंधन का प्रतीक माना गया है और जो मंगलसूत्र में सोना (गोल्ड ) होता है वह माता पार्वती का प्रतीक होता है।

Cabinet Meeting: केन्द्र सरकार ने रेल कर्मियों को दिया दिवाली का तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस

0

Cabinet Meeting : केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार की तरफ से घाटे में चल रही ऑयल मार्केट‍िंग कंपन‍ियों को केंद्र सरकार ने राहत देने वाली प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बैठक के बाद प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि दुनिया भर में रसोई गैस की कीमतें बढ़ रही हैं। ऐसे में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को 22,000 करोड़ रुपये का वन टाइम ग्रांट दिया गया है, ताकि आम लोगों पर बढ़ती कीमतों का बोझ न पड़े।
आपको बता दें सरकारी तेल कंपन‍ियों एलपीजी गैस स‍िलेंडर बाजार रेट से नीचे बेच रही हैं। इससे उन्‍हें बड़ा नुकसान हो रहा है। ऐसें सरकार नुकसान की भरपाई के लिए राशि आवंटन करने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से इंड‍ियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड को फायदा पहुंचेगा।
रेल कर्मियों को बोनस
नरेंद्र मोदी सरकार ने दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों (Indian Railway) को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र ने रेलवे के 11.28 लाख कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस देने का ऐलान किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को इसका ऐलान किया। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि रेलवे के 11.27 लाख कर्मचारियों को 1,832 करोड़ रुपये का बोनस देने को मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि रेल विभाग के 11,27,000 कर्मचारियों को 1,832 करोड़ रुपये का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा। यह 78 दिनों का बोनस होगा और इसकी अधिकतम सीमा 17,951 रुपए होगी।

Sagar Dhankar death case : पहलवान सुशील कुमार समेत 17 लोगों पर हत्या का आरोप तय

0

न्यूज हंट. नई दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामले में पहलवान सुशील कुमार समेत कुल 17 लोगों के खिलाफ आरोप तय किया है। यह आरोप हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा और अन्य आपराधिक धाराओं के तहत आपराधिक साजिश रचने के लिए कोर्ट ने तय किया है। इस मामले में 17 में से 2 आरोपी फरार हैं, कोर्ट ने उन फरार आरोपियों के खिलाफ भी आरोप तय किया है।
गौरतलब है कि 4 मई 2021 की रात छत्रसाल स्टेडियम में सागर और सोनू की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई की गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान सागर की मौत हो गई थी और इस घटना में सोनू महाल गंभीर रूप से घायल हो गया था।
ज़िक्रयोग्य है कि दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामले में अभियोजन पक्ष और आरोपी व्यक्तियों की दलीलें सुनने के बाद आरोप तय करने पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने अब 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर लिया है।

‘बकरीद में बचेंगे तो मोहर्रम में नाचेंगे’; मल्लिकार्जुन खड़गे के इस ब्यान पर राजनीति शुरू

0

न्यूज हंट. भोपाल : कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को भोपाल में थे। यहां उनसे पत्रकारो ने पूछा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री पद का चेहरा कौन होगा? उन्होंने कहा कि पहले यह वाला (कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव) आंतरिक चुनाव तो निपट जाए। इसके बाद बोले कि हमारे यहां एक कहावत है- बकरीद में बचेंगे तो मोहर्रम में नाचेंगे।
उनके इस बयान पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। बीजेपी ने उन पर मुसलमानों का अपमान करने का आरोप लगाया। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया- कांग्रेस परिवार द्वारा चुने गए पहले प्रॉक्सी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार से पूछा गया कि 2024 में कांग्रेस का पीएम उम्मीदवार कौन होगा। इस पर उनका जवाब था, “बकरीद में बचेंगे तो मोहर्रम में नाचेंगे।” सबसे पहले मुहर्रम कोई जश्न नहीं बल्कि मातम है! यह मुसलमानों का बहुत अपमान है।
खड़गे ने ट्विटर पर अपील की- कांग्रेस पार्टी ने अपना अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कांग्रेस देश की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से पार्टी अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है। इस चुनाव में उम्मीदवार के रूप में मुझे आपके वोट और समर्थन की उम्मीद है।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

12 October 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

12 October 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

Karwa Chauth की इस कथा के बिना अधूरा है व्रत, ‘करवा’ ने यूं बचाई थी यमराज से पति की जान

0

Karwa Chauth Vrat Katha in Hindi : कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ के नाम से जाना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और बेहतर स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं, इस दिन कुंवारी स्त्रियां मनचाहे वर के लिए भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस बार कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि 13 अक्टूबर के दिन पड़ रही है।
ज्योतिष शास्त्रइस दिन महिलाएं भूखी-प्यासी रहकर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। रात में चंद्रोदय के बाद चांद के दर्शन करती हैं और चांद को अर्घ्य देकर पति के हाथों से जल ग्रहण करती हैं और व्रत का पारण किया जाता है। इस दिन शुभ मुहूर्त में चौथ माता की कथा और आरती की जाती है। इस दिन करवा चौथ की कथा के बिना व्रत अधूरा माना जाता है। आइए जानें करवा चौथ व्रत की कथा के बारे में।
करवा चौथ की कथा
प्राचीन समय में करवा नाम की एक पतिव्रता स्त्री थी। करवा अपने पति के साथ नदी किनारे एक गांव में रहा करती थी। उसका पति बूढ़ा था। एक दिन वह नदी में स्नान के लिए गया। उस नदी में नहाते समय मगरमच्छ ने उसे पकड़ लिया। करवा का पति डरकर ‘करवा करवा’ चिल्लाने लगा और करवा को मदद के लिए पुकारने लगा। पति की आवाज सुनकर करवा एकदम से नदी के पास पति को बचाने पहुंची और दौड़कर कच्चे धागे से मगर को आन देकर बांध दिया। मगरमच्छ को सूत के कच्चे धागे से बांधने के बाद करवा यमराज के पास पहुंची।
यमराज उस समय चित्रगुप्त के खाते देख रहे थे. करवा ने सात सींक ली और उन्हें यमराज के खाते झाड़ने शुरू दिए। इससे सभी खाते आकाश में उड़ने लगे। करवा ये हरकत देख कर यमराज घबरा गए और बोले- ‘देवी! तू क्या चाहती है?’ तब यमराज से करवा ने कहा- ‘मेरे पति का नहाते समय नदी में मगर ने पैर पकड़ लिया। आप उस मगर को अपनी शक्ति से नरक में ले आओ और मेरे पति को चिरायु करो।’ करवा की ये बात सुनकर उन्होंने कहा- ‘देवी! अभी मगर की आयु शेष बची है और आयु रहते हुए मैं मगर को मार नहीं सकता।’ यमराज की बात सुनकर करवा क्रोधित हो गई और बोली- अगर आप मगर को मारकर मेरे पति की रक्षा नहीं करेंगे, तो मैं आपको शाप देकर नष्ट कर दूंगी।
करवा की ये बात सुनकर यमराज डर गए और करवा के साथ मगर के पास आए। वहां मगर ने उसके पति को पकड़ रखा था. यमराज ने मगर मारा और उसे यमलोक पहुंचा दिया। करवा के पति की प्राण रक्षा की और उसे दीर्घायु का वरदान दिया। इतना ही नहीं, वे जाते समय करवा को सुख-समृद्धि देकर गए और ये वर दिया कि ‘इस दिन व्रत रखने वाली स्त्रियों के सौभाग्य की मैं रक्षा करूंगा।’
करवा ने पतिव्रत के बल से अपने पति के प्राण बचा लिए। इस घटना के बाद से करवा चौथ का व्रत करवा के नाम से ही प्रचलित हो गया। ये घटना जिस दिन घटी उस दिन कार्तिक माह की चतुर्थी थी. तभी से इसी दिन ये व्रत रखा जाने लगा। हे करवा माता ! जैसे आपने करवा के पति के प्राण रक्षा की वैसे ही सबके पतियों के जीवन की रक्षा करना।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। NEWS HUNT इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Apple Airtag को इस एयरलाइन ने किया बैन, जाने वजह

0

Apple AirTag का इस्तेमाल बहुत से लोग करते हैं। फ्लाइट्स में लोग इसका खासा यूज करते हैं, जिसकी मदद से वे अपने लगेज को ट्रैक कर सकते हैं। हालांकि, एक एयरलाइन ने इस पर बैन लगा दिया है यानी कंज्यूमर्स अपने लगेज में ऐपल एयरटैग नहीं रख सकते हैं। अगर रखते भी हैं, तो इसे ऑफ करके रखना होगा।
Lufthansa ने लगेज में एयरटैग के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। एयरलाइन ने ICAO गाइडलाइन्स का हवाला देते हुए इस पर रोक लगाई है। ऐपल इंसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, एयरलाइन ने इस जानकारी की पुष्टि की है।
Lufthansa का कहना है कि ‘Airtag को लगेज में रखने पर रोक लगाई गई है, क्योंकि इन्हें खतरनाक माना गया है। इन्हें रखते वक्त ऑफ करना होता है।’ Lufthansa की माने तो ICAO गाइडलाइन्स के मुताबिक, बैगेज ट्रैकर्स खतरनाक सामान का हिस्सा हैं।
इसके अलावा ट्रांसमिशन फंक्शन की वजह ट्रैकर को फ्लाइट में ऑफ रखना जरूरी है। हालांकि, रिपोर्ट की मानें तो ये दावा गलत है। ICAO की जिस गाइडलाइन की बात की गई है, वो लीथियम आयन बैटरी वाले डिवाइसेस के लिए है। नियमानुसार इसमें 15-inch की स्क्रीन वाले Apple Macbook Pro (सितंबर 2015 से फरवरी 2017 के बीच खरीदे हुए) शामिल हैं। ऐपल एयरटैग इनके मुकाबले बहुत छोटी बैटरी पर काम करते हैं।
इनमें CR2032 सेल का इस्तेमाल किया गया है, जो लीथियम आयन बैटरी नहीं है। इसलिए एयरटैग ICAO की गाइडलाइन के तहत इस कैटेगरी में नहीं आते हैं। अगर एयरटैग में इस्तेमाल हुए CR2032 सेल को खतरनाक माना जाता है, तो फ्लाइट में कई स्मार्टवॉच के यूज पर भी रोक लगानी होगी। इसके अलावा एयरलाइन ने कोई ठोस वजह नहीं बताई है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह कदम कंपनी ने अपनी मिसमैनेजमेंट को छिपाने के लिए उठाया है।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

11 October 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

11 October 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive