न्यूज हंट. बटाला : Punjab Encounter : गुरदासपुर जिले में आज अपराधियों और पुलिस के बीच एनकाउंटर हुआ। इस दौरान दोनों ओर से करीब 70 से 80 राउंड गोलियां चली। गोलियों की आवाज सुनकर आस-पास के इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि इसके बाद पंजाब पुलिस ने रंजोध सिंह उर्फ बबलू नामक एक कुख्यात गैंगस्टर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। यह एनकाउंटर बटाला में हुआ, जहां के एसएसपी ने बताया कि इस एनकाउंटर में गैंगस्टर रंजोध सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। रंजोध सिंह के खिलाफ कुल 7 मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके घर छापेमारी को गई थी, लेकिन वो चकमा देकर भाग गया था। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसकी ओर से गोली चलाई जाने लगी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वो घायल हो गया उसके कब्जे से 2 पिस्टल बरामद की गई हैं।
Shehnaaz Gill के पिता को दी गई घर में घुसकर मारने की धमकी, केस दर्ज
Punjabi actress Shehnaaz Gill : एक्ट्रेस शहनाज गिल के पिता को जान से मार डालने की धमकी दी गई। शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के पिता संतोख सिंह सुख ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। संतोख सिंह ने मीडिया को बताया कि, उन्हें एक शख्स का फोन आया, जिसने काफी गाली-गलौच की और कहा कि आपको आपके ही घर में घुसकर मार डालूंगा।’
एक्ट्रेस शहनाज गिल के पिता को धमकी दी गई
संतोख सिंह ने कहा, ‘फोन करने वाला शख्स अपना नाम हैप्पी बता रहा था। उसके खिलाफ मैंने आज एसएसपी अमृतसर ग्रामीण को शिकायत दी है। पुलिस ने भरोसा दिया है कि धमकी देने वाले के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।’ संतोख सिंह सुख ने यह भी कहा, ‘मुझे लगता है कि कोई मुझे इसलिए निशाना बनाना चाहता है क्योंकि मैं एक हिंदू नेता हूं।’ बकौल संतोख सिंह सुख, ”धमकी देने वाले ने यहां तक कहा कि वो उसे गोलियों से नहीं मारेंगे बल्कि उसके टुकड़े-टुकड़े कर देंगे।’ बहरहाल, पुलिस धमकी देने वालों का पता लगाने में जुट गई है। खबरों के अनुसार, जहां से फोन आया, अभी तक उस नंबर का पता नहीं चल सका है। हालांकि, शहनाज के पिता ने पुलिस शिकायत दर्ज करा दी है। एक पुलिस अधिकारी ने बयान में कहा कि, उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है साथ ही शहनाज के पिता को सुरक्षा भी दे दी गई है।
दिवाली पर PF खाताधारकों के लिए अच्छी खबर, अकाउंट में आएगा ब्याज का पैसा, ऐसे करें चेक
EPFO के 6.5 करोड़ से ज्यादा अकाउंट होल्डर्स के लिए अच्छी खबर है। इस बार कर्मचारियों की दिवाली और ज्यादा रोशन होने वाली है। पीएफ खाताधारकों के खाते में जल्द ही ब्याज की रकम ट्रांसफर होने वाली है। ईपीएफओ जल्द ही अपने 6.5 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के खातों में 2021-22 के लिए ब्याज ट्रांसफर करने का ऐलान कर सकता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) इस बार अपने सदस्यों के खाते में 8.1 फीसदी की दर से ब्याज जमा करेगा जिसकी रकम सीधे आपके PF अकाउंट में क्रेडिट होगी। EPFO के केंद्रीय बोर्ड (Central board of trustee) की पिछली बैठक में ब्याज पर फैसला हुआ था. इसके बाद वित्त मंत्रालय ने भी इस पर अपनी सहमति दे दी है। आपको बता दें कि प्रोविडेंट फंड अकाउंट में एम्प्लॉई और एम्प्लॉयर (Employee & Employer) दोनों का कंट्रीब्यूशन होता है। इसमें बेसिक और डियरनेस अलाउंस मिलाकर 24 फीसदी हिस्सा जमा होता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी संगठन पूरे पेमेंट पर ब्याज नहीं देता है। आइए जानते हैं कि भविष्य निधि संगठन किस राशि पर ब्याज की रकम देता है।
दिल्ली में 8 साल की बच्ची की हत्या, भाई से बदला लेने के लिए पहले किया किडनैप
न्यूज हंट. नई दिल्ली : दिल्ली के नरेला इलाके में आठ साल की बच्ची की हत्या मामले में पुलिस ने अनवर नाम के आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखा था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से उसकी पहचान की।
पुलिस द्वारा की गई छताछ में सामने आया कि आरोपी का बच्ची के भाई के साथ विवाद चल रहा था। बच्ची के भाई ने आरोपी की पिटाई कर दी थी। इसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने उसकी बहन की हत्या कर दी। शुक्रवार रात करीब 10 बजे पुलिस को 8 साल की बच्ची के लापता होने की खबर मिली। पुलिस का कहना है कि बच्ची के घर से लगभग 150 मीटर दूर सड़क के CCTV फुटेज चेक किए गए, इसमें पता चला कि एक आरोपी बच्ची को अपने साथ ले जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने छानबीन कर आरोपी की पहचान की। रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
इसके बाद पुलिस ने छानबीन कर आरोपी की पहचान की। रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) देवेश कुमार महला ने बताया कि पिटाई का बदला लेने के लिए आरोपी ने बच्ची की हत्या कर दी।
News Hunt Daily Evening E-Paper
8 October 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
8 October 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
ਜਿਲ੍ਹਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਵਿੱਚ ਪਟਾਕਿਆਂ ਦੀ ਵਿਕਰੀ ਅਤੇ ਸਟੋਰ ਕਰਨ ਸਬੰਧੀ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸਨਰ ਨੇ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ
ਪਠਾਨਕੋਟ: 7 ਅਕਤੂਬਰ 2022 (ਨਿਊਜ਼ ਹੰਟ)- ਜਿਲ੍ਹਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਵਿੱਚ ਪਟਾਕਿਆਂ ਦੀ ਵਿਕਰੀ ਅਤੇ ਸਟੋਰ ਕਰਨ ਸਬੰਧੀ ਸ. ਹਰਬੀਰ ਸਿੰਘ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸਨਰ ਪਠਾਨਕੋਟ-ਕਮ-ਜਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਵਿੱਚ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕੀ ਕੰਪਲੈਕਸ ਮਲਿਕਪੁਰ ਪਠਾਨਕੋਟ ਵਿਖੇ ਸਥਿਤ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸਨਰ ਦਫਤਰ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਵਿਸੇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਆਯੋਜਿਤ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਹੋਰਨਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸਰਵਸ੍ਰੀ ਅੰਕੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸਨਰ (ਜ), ਕਾਲਾ ਰਾਮ ਕਾਂਸਲ ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ. ਪਠਾਨਕੋਟ, ਸੁਮੀਰ ਸਿੰਘ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਦਿਹਾਤੀ, ਲਛਮਣ ਸਿੰਘ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਪਠਾਨਕੋਟ, ਰਵਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਜਨਰਲ ਮੈਨੇਜਰ ਉਦਯੋਗ ਤੇ ਕਾਮਰਸ ਵਿਭਾਗ ਪਠਾਨਕੋਟ, ਵਰਿੰਦਰਜੀਤ ਉਪ ਮੰਡਲ ਅਫਸਰ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਦੂਸਣ ਕੰਟਰੋਲ ਬੋਰਡ ਬਟਾਲਾ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਬੰਧਤ ਵਿਭਾਗੀ ਅਧਿਕਾਰੀ ਹਾਜਰ ਸਨ।
ਮੀਟਿੰਗ ਦੋਰਾਨ ਸ. ਹਰਬੀਰ ਸਿੰਘ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸਨਰ ਪਠਾਨਕੋਟ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੀਵਾਲੀ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖਦਿਆਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਵਿੱਚ ਪਟਾਕਿਆਂ ਦੀ ਵਿਕਰੀ ਲਈ ਆਰਜੀ ਲਾਇਸੰਸ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਜਾਣੇ ਹਨ, ਜਿਸ ਅਧੀਨ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਈਆਂ ਅਰਜੀਆਂ ਦੇ ਡਰਾਅ 14 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਸਵੇਰੇ 11 ਵਜੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕੀ ਕੰਪਲੈਕਸ ਵਿਖੇ ਸਥਿਤ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸਨਰ ਦਫਤਰ ਵਿਖੇ ਕੱਢੇ ਜਾਣੇ ਹਨ। ਡਰਾਅ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਪਟਾਕਿਆਂ ਦੇ ਵੇਚਣ ਲਈ ਡਰਾਅ ਨਿਕਲਦੇ ਹਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਇੰਨ ਬਿੰਨ ਪਾਲਣਾ ਦੇ ਲਈ ਸਵੈ ਘੋਸਣਾ ਪੱਤਰ ਦੇਵੇਗਾ ਅਤੇ ਅਪਣਾ ਲਾਇਸੰਸ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਦੇਵੇਗਾ ਅਗਰ ਅਜਿਹਾ ਕਰਦਾ ਕੋਈ ਪਾਇਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਮੋਕੇ ਤੇ ਲਾਇਸੰਸ ਰੱਦ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਟਾਕਿਆਂ ਦੀ ਵਿਕਰੀ ਲਈ ਸਥਾਨ ਨਿਰਧਾਰਤ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ ਅਤੇ ਇਸ ਵਾਰ ਰਾਮ ਲੀਲਾ ਗਰਾਉਂਡ ਦੇ ਸਥਾਨ ਤੇ ਐਸ.ਡੀ.ਸਕੂਲ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੀ ਗਰਾਉੰਡ ਨੂੰ ਪਟਾਕਿਆਂ ਦੀ ਵਿਕਰੀ ਲਈ ਵਰਤਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿੱਥੇ ਪਟਾਕਿਆਂ ਦੀ ਵਿਕਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਉੱਥੇ ਫਲੈਕਸ ਲਗਾ ਕੇ ਆਮ ਜਨਤਾਂ ਨੂੰ ਪਟਾਕਿਆਂ ਦੇ ਦੁਸਪ੍ਰਭਾਵ ਬਾਰੇ ਜਾਗਰੂਕ ਜਰੂਰ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇ।
ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਟਾਕਿਆਂ ਦੇ ਡਰਾਅ ਕੱਢਣ ਸਮੇਂ ਵੀਡਿਓਗ੍ਰਾਫੀ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਫਾਇਰ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੂੰ ਹਦਾਇਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਸਥਾਨ ਤੇ ਪਟਾਕਿਆਂ ਦੀ ਵਿਕਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾਣੀ ਹੈ ਉੱਥੇ ਫਾਇਰ ਬਿ੍ਰਗੇਡ ਦੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਮੁਹਈਆ ਕਰਵਾਈਆਂ ਜਾਣ ਅਤੇ ਇਹ ਵੀ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇ ਕਿ ਪਟਾਕੇ ਵਿਕਰੇਤਾ ਵੱਲੋਂ ਹਰੇਕ ਦੁਕਾਨ ਤੇ 5-5 ਕਿਲੋ ਵਾਲੇ ਦੋ ਅੱਗ ਬੁਝਾਓ ਯੰਤਰ , ਪਾਣੀ ਦੀਆਂ ਬਾਲਟੀਆਂ ਅਤੇ ਰੇਤਾਂ ਦੀਆਂ ਬਾਲਟੀਆਂ ਉਪਲੱਬਦ ਹੋਣ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਹਦਾਇਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਸਥਾਨ ਤੇ ਪਟਾਕਿਆਂ ਦੀ ਵਿਕਰੀ ਹੋਵੇਗੀ ਉਹ ਖੇਤਰ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਨੋ ਸਮੋਕਿੰਗ ਏਰੀਆਂ ਹੋਵੇਗਾ ਅਤੇ ਅਗਰ ਕੋਈ ਸਮੋਕਿੰਗ ਕਰਦਾ ਪਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਉਸ ਦਾ ਚਲਾਨ ਕੱਟਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर द्वारा पंचायतों के बकाया एपीआर की समीक्षा
जालंधर, 7 अक्टूबर (न्यूज़ हंट)- अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा ने समूह ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारियों को 18 अक्टूबर से पहले अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों की पंचायतों को बकाया पेंशन एपीआर जमा करने के निर्देश दिए।
स्थानीय जिला प्रशासनिक परिसर में बैठक के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने पंचायतों को पेंशन योजना से संबंधित लंबित एपीआर की समीक्षा की और बीडीपीओ को कहा कि इस काम को प्राथमिकता के आधार पर करें । उन्होंने कहा ही एपीआर की समीक्षा जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय के अधिकारी द्वारा निर्धारित तिथि से पहले जमा करवाने को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन पंचायतों में एपीआर लंबित हैं, उनके सरपंचों के साथ संबंधित पंचायत सचिवों द्वारा तालमेल स्थापित किया जाए ताकि बकाया एपीआर समय पर जमा हो सकें। उन्होंने कहा कि इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी पंचायत के खाते में पेंशन की राशि पड़ी है तो यह सुनिश्चित किया जाए कि उक्त राशि ब्याज सहित वापस कर सरकारी खजाने में जमा करा दी जाए।इस अवसर पर जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी राजकिरण कौर, बीडीपीओ आदि उपस्थित थे।
पंजाब सरकार ने नौ हजार शिक्षकों को किया स्थायी, अब 36 हजार कर्मियों की बारी
न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने राज्य के नाै हजार कच्चे (अस्थायी) शिक्षकाें काे पक्का (स्थायी) करने का अपना वादा पूरा कर दिया है। इन शिक्षकों को पक्का करने का फैसला 5 सितंंबर को अध्यापक दिवस (Teachers’ Day) वाले दिन लिया था। इस संबंध में आज नोटिफिकेशन जारी किया है। अब जल्द ही 36 हजार कच्चे कर्मचारियों की बारी आएगी और उनको पक्का किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस संबंध ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह वादा सरकार ने पूरा कर दिया है। और लगभग नौ हजार कच्चे अध्यापकों को पक्का करने वाला नोटिफिकेशन जारी कर दिया। अब बाकियों को भी जल्द ही स्थायी किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के 36 हज़ार कच्चे कर्मचारियो को भी जल्द स्थायी करने की भी बात कही। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम जाे कहते हैं वाे करते हैं। हम पंजाब के लोगों और कर्मचारियों से किए गए वादे निभाएंगे। बता दें कि राज्य में 36 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का मामला कांग्रेस सरकार के समय से लटका हुआ है। आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान वादा किया था कि उसकी सरकार बनने पर इन कर्मचारियाें को स्थायी किया जाएगा। लेकिन, इस मामले मेंं कानूनी अड़चन के कारण ऐसा करना संभव नहीं हुआ है।
11 अक्तूबर को सरकारी दफ्तर व स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, जाने क्यों
न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरू रामदास जी के प्रकाश पर्व के पवित्र दिवस पर 11 अक्तूबर 2022 को अमृतसर जिले में स्थानक छुट्टी का ऐलान किया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि श्री गुरू रामदास जी के प्रकाश पर्व पर 11 अक्तूबर 2022 (अक्तूबर) को अमृतसर जिले में सरकारी दफ्तरों, बोर्ड/कार्पोरेशन व सरकारी मेडीकल संस्थाओं में स्थानक छुट्टी होगी।

