न्यूज हंट.चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAM AADMI PARTY) के एक और विधायक की शादी होने जा रही है। संगरूर से विधायक चुनी गईं नरिंदर कौर भराज (Narinder Kaur Bharaj) शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। उनकी शादी का समागम पटियाला के पास होगा। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की सोच से प्रभावित नरिंदर कौर की शादी का समारोह बहुत सादगी के साथ आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) भी उनकी शादी के समागम में शामिल होंगे। नरेंदर कौर उस समय चर्चा में आई थीं जब उन्होंने 2014 में लोकसभा चुनाव दौरान आप उम्मीदवार और मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए पोलिंग एजेंट बूथ लगाया था। इसके बाद मान खुद उनके गांव उनसे मुलाकात के लिए पहुंचे थे। इसके बाद नरेंदर कौर भराज ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। उनके पिता गुरमेल सिंह किसान हैं। नरेंदर ने संगरूर के भाई गुरदास कालेज आफ लॉ से 2021 में एलएलबी की डिग्री ली थी।
27 साल की नरेंदर कौर ने पंजाब के संगरूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता है। उन्होंने इस साल मार्च में हुए चुनाव में उन्होंने पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे विजयइंद्र सिंगला को 36 हजार से अधिक वोटों के अंतर से मात दी थी। वो संगरूर की पहली महिला विधायक हैं. वो पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ी थीं। चुनाव के समय उनके पास आप के यूथ विंग की राज्य ईकाई की प्रवक्ता और जिला यूथ विंग के प्रमुख की जिम्मेदारी भी थी।
होशियारपुर, 06 अक्टूबर (न्यूज़ हंट)- पराली जलाने को रोकने के लिए व किसानों को पराली प्रबंधन के नए तरीकों से परिचित करवाने के लिए जिला होशियारपुर में 81 कलस्टर अधिकारी तैनात किए गए हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने बताया कि इन सभी कलस्टर अधिकारियों के अंतर्गत 15 से 20 नोडल अधिकारी भी लगाए गए हैं, जो कि किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित करने, उनको मशीनों की उपलब्धता में सहायता करने व पराली जलाने से होने वाले नुकसान से परिचित करवाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी रिमोट सैंसिंग के माध्यम से पराली जलने की घटना का पता चलेगा, वहीं यह नोडल अधिकारी मौके पर जाकर रिपोर्ट करेगा। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में 76500 हैक्टेयर क्षेत्र में धान की बिजाई की गई है, जिस पर 5 लाख टन पराली पैदा होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि पराली के सुचारु प्रबंधन के लिए जिले में इन सीटू एक्स सीटू को लोकप्रिय बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पराली प्रबंधन की मशीनों की उपलब्धता के लिए गांव स्तर पर मैपिंग प्रक्रिया अपनाई जा रही है व ‘आई खेत’ एप्लीकेशन पर किसान समूहों, सहकारी सभाओं व कस्टमर हायरिंग सैंटरों में मशीनरी की उपलब्धता के बारे में जानकारी आनला इन की गई है, जिनको किसान इस एप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मशीनरी का प्रयोग नियमित समीक्षा को भी यकीनी बनाया जा रहा है ताकि कोई उपकरण या मशीन बिना प्रयोग के न रहे। उन्होंने कहा कि पराली के एक्स सीटू प्रबंधन के माध्यम से किसान पराली की गांठे बनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। इस संबंधी जिले में बेलर मशीने भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिनकी मदद से अधिक क्षेत्र में पराली के सुचारु प्रबंधन को यकीनी बनाया जा सकेगा। श्री संदीप हंस ने बताया कि पराली को आग लगाने की घटनाओं को रोकने के लिए गांवों में बड़े स्तर पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है और इसके अंतर्गत कैंप लगाने के अलावा वैनों के माध्यम से पराली न जलाकर इसके सुचारु प्रबंधन का संदेश घर-घर पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा पराली को आग लगाने के बुरे प्रभावों के बारे में जागरुक करते 350 वाल पेटिंग भी बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से आग लगाने की घटनाओं पर सख्त नजर रखी जा रही है व जो गांवों में पिछले वर्ष पराली जलाने के मामले सामने आए थे, वहां अधिक चौकसी अपनाई जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पराली जलाने की घटनाओं पर सख्त निगरानी को यकीनी बनाने की हिदायतें दी व उल्लंघना करने पर ए.टी.आर एप के माध्यम से बनती कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पराली को जलाने के कारण वातावरण के हो रहे नुकसान के मद्देनजर माननीय सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल व एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमिशन की ओर से बेहद सख्त रुख अपनाया गया है। इस लिए इस संबंधी कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जागरुकता अभियान में और तेजी लाते हुए अधिक से अधिक किसानों को इस संबंधी जागरुक करने की हिदायत की। उन्होंने अधिकारियो ं को कहा कि इस कार्य को वे अपनी केवल दफ्तरी ड्यूटी न समझे, बल्कि अपनी नैतिक जिम्मेदारी भी समझे। इस मौके पर एस.डी.एम. प्रीतइंदर सिंह व कंवलजीत सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी गुरदेव सिंह, पंजाब प्रदूषण बोर्ड के एस.डी.ओ. जतिंदर के अलावा समूह कलस्टर अधिकारी उपस्थित थे।
होशियारपुर, 06 अक्टूबर (न्यूज़ हंट)- कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर की सभी सडक़ों की कायाकल्प की जाएगी। शहर के वार्ड नंबर 6 की अलग-अलग गलियों का 7.58 लाख रुपए की लागत से तारकोल डालने के कार्य की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि शहर वासियों को सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाना उनकी मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शहर के सर्वपक्षीय विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हिदायत की कि कार्य की गुणवत्ता व मटीरियल का खास ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंधी कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर इलाका निवासियों की ओर से कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद किया गया। इस मौके पर मेयर सुुरिंदर कुमार, संदीप लिबड़ा, मास्टर बलदेव शर्मा, एक्सीयन कुलदीप सिंह, डी.एस.पी. पलविंदर सिंह के अलावा बड़ी गिनती में इलाका निवासी मौजूद थे।
स्टॉकहोम : संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और डेनमार्क (Denmark) के तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से इस साल के रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize 2022) से सम्मानित किया गया क्योंकि ये तीनों वैज्ञानिकों “अणुओं का एक ऐसा तरीका विकसित कर रहे है जिसका उपयोग बेहतर दवाओं को डिजाइन करने के लिए किया जा सकता है। कैरोलिन आर. बर्टोजजी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल प्रतिक्रियाओं पर उनके काम के लिए सम्मानित किया गया था जिनका उपयोग कैंसर की दवाएं बनाने, डीएनए को मैप करने में किया जाता है। स्वीडन के स्टॉकहोम में करोलिंस्का इंस्टीट्यूट में बुधवार को विजेताओं की घोषणा करने वाले रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के सदस्य जोहान एक्विस्ट ने कहा, “यह सभी अणुओं को एक साथ स्नैप करने के बारे में है।” शार्पलेस, जिन्होंने इससे पहले 2001 में नोबेल पुरस्कार जीता था और अब दो बार पुरस्कार प्राप्त करने वाले पांचवें व्यक्ति हैं।
Rupay credit card: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) पर रूपे क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर 2,000 रुपये तक के लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। भारतीय रिजर्व बैंक के एक हालिया सर्कुलर में यह निर्देश दिया गया है। रूपे क्रेडिट कार्ड पिछले चार साल से परिचालन में है और सभी प्रमुख बैंक इससे जुड़े हुए हैं। 4 अक्टूबर को जारी सर्कुलर में कहा गया है, ‘‘ऐप पर क्रेडिट कार्ड को जोड़ने और यूपीआई पिन बनाने की प्रक्रिया में सभी प्रकार के लेनदेन में क्रेडिट कार्ड को सक्षम करने के लिए ग्राहक की सहमति जरूरी है।’’ एनपीसीआई ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के लिए ऐप की मौजूदा प्रक्रिया क्रेडिट कार्ड पर भी लागू होगी। RBI का मानना है कि रुपे क्रेडिट कार्ड (RuPay credit cards) को UPI से जोड़े जाने से बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। दोनों को लिंक करने से यूपीआई मर्चेंट्स को ओवरड्राफ्ट, कैप्चर एंड होल्ड फेसिलिटी, एनवायसिंग सपोर्ट जैसी तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जा सकेंगी। RBI ने कहा है कि इस बदलाव से कुल यूपीआई लेनदेन में P2M ट्रांजैक्शन की हिस्सेदारी बढ़ जाएगी। फिलहाल देश में 26 करोड़ से अधिक UPI यूजर हैं, जिनमें 5 करोड़ से अधिक मर्चेंट्स शामिल हैं।
न्यूज हंट. लखनऊ :Blast in TV : उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में एक एलईडी टीवी में विस्फोट के बाद 17 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई है। यह ख़बर सामने आने के बाद हर तरफ हड़कंप मचा हुआ है कि आखिर ये घटना हुई कैसे है। अगर आपको भी यकीन नहीं हो रहा है तो बता दें कि ये धमाका टीवी में ही हुआ है। धमाका इतना तेज था कि घर की दीवार तक टूट गई। घटना में ओमेंद्र नाम के किशोर की मौत हुई है। जिस समय ये घटना हुई उस समय वो घर में टीवी पर शो देख रहा था। घटना में ओमेंद्र की मां, साली और एक दोस्त घायल हो गए हैं। पुलिस ने कहा कि विस्फोट में कंक्रीट के स्लैब और दीवार का एक हिस्सा ढह गया, जिससे पड़ोसियों में दहशत फैल गई है। ऐसा माना जा रहा है कि टीवी में जो धमाका हुआ है उसकी वजह पहले से मौजूद कोई फॉल्ट रहा होगा क्योंकि किसी भी एलसीडी टीवी में ना तो बैटरी होती है और ना ही कोई ऐसा पार्ट जो फट जाए। यह मामला बेहद हैरान करने वाला था और इसके सामने आने के बाद लोगों में अब एक डर बैठ गया है कि कहीं उनके टीवी के साथ भी तो ऐसा कुछ नहीं हो जाए।
न्यूज हंट. चंडीगढ़/ अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध शुरु की गई निर्णायक जंग के अंतर्गत एक और सफलता हासिल करते हुये पंजाब पुलिस ने बुधवार को एक कैदी समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके ड्रोन आधारित हथियारों/ गोला-बारूद की तस्करी करने वाले माड्यूल का पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान तरन तारन के भिक्खीविंड के जसकरन सिंह, जो इस समय सब-जेल गोइन्दवाल साहिब में बंद है और रतनबीर सिंह निवासी तरन तारन, खेमकरन ज़मानत पर बाहर है, के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से पाँच .30 बोर ( चाइना निर्मित) और पाँच 9 एमएम ( यूएसए आधारित बरेटा) समेत 10 विदेशी पिस्टलें और 8 स्पेयर मैगजीनों के इलावा जसकरन की तरफ से अपनी बैरक में छुपाया एक मोबाइल फ़ोन भी बरामद किया है। ए. आई. जी. काउंटर इंटेलिजेंस (सीआइ) अमृतसर अमरजीत सिंह बाजवा ने बताया कि मुलजिम जसकरन सिंह को ऐनडीपीऐस एक्ट से सम्बन्धित एक केस, जो अगस्त 2022 में ऐसऐसओसी अमृतसर में दर्ज किया गया था, में प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। पूछताछ के दौरान, दोषी जसकरन ने कबूला कि वह ड्रोन के द्वारा पाकिस्तान से नशीले पदार्थों और हथियारों / गोला-बारूद की तस्करी सम्बन्धित वटसऐप के द्वारा पाकिस्तान स्थित तस्करों के साथ संपर्क करने के लिए जेल में मोबाइल फ़ोन का प्रयोग कर रहा था। एआईजी ने बताया कि इस मंतव्य के लिए मुलजिम रतनबीर की मदद ले रहा था, जो अलग-अलग सरहदी इलाकों से ड्रोन के द्वारा फेंकी गई खेपों को हासिल करता था। ज़िक्रयोग्य है कि रतनबीर भी जसकरन सिंह के साथ ऐनडीपीऐस के कई मामलों में सह- दोषी है। उन्होंने बताया कि मुलजिम जसकरन की तरफ से तरन तारन-फ़िरोज़पुर रोड पर स्थित गाँव पिद्धी में बताए टिकाने से पाँच .30 बोर के पिस्टल और चार अतिरिक्त मैगजीनों समेत एक खेप बरामद की गई है, जिसको रतनबीर की तरफ से 28 और 29 सितम्बर, 2022 की बीच का रात को छिपाया गया था। ए. आई. जी. अमरजीत सिंह बाजवा ने बताया कि जसकरन की तरफ से दी जानकारी पर कार्यवाही करते हुये काउन्टर इंटेलिजेंस अमृतसर की पुलिस टीमों ने रतनबीर को खेमकरन से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है और उसके खुलासे पर 9 एमएम के पाँच और पिस्टोलों समेत चार अतिरिक्त मैगज़ीन बरामद किये हैं, जोकि उसने खेमकरन के गाँव माछीके में ड्रेन के नज़दीक छुपाए हुए थे। ज़िक्रयोग्य है कि थाना एस. एस. ओ. सी अमृतसर में हथियार एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत एफआईआर नंबर 30 तारीख़ 04. 10. 2022 को दर्ज कर लिया गया है।
न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान एफ. सी. आई., नकोदर, ज़िला जालंधर के लेबर हैंडलिंग इंचार्ज (सेवामुक्त) शंकर शाह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया है। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि कथित दोषी लेबर इंचार्ज को श्रीमती शमा निवासी गाँव महेड़ू, जालंधर की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे जांच जारी है और ऐफसीआइ के अन्य अधिकारियों की भूमिका, यदि कोई इस मामले में शामिल हो, की भी जांच की जायेगी। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दोष लगाया है कि उक्त सेवामुक्त लेबर इंचार्ज उसके पिता की मौत के बाद एफ. सी. आई. से बनते बकाए दिलाने में मदद करने के बदले रिश्वत की माँग कर रहा था। इसके इलावा शिकायतकर्ता ने दर्ज करवाया है कि मुलजिम शंकर शाह इस सम्बन्धी पहले भी उससे 10,000 रुपए ले चुका है। इस संबंध में मौजूद तथ्यों और सबूतों की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में उक्त मुलजिम को रिश्वत की राशि लेते हुये गिरफ्तार कर लिया।