24.8 C
Jalandhar
Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 543

ICC T20I Rankings में नंबर वन बनने के करीब पहुंचे सूर्यकुमार यादव

0

Suraya Kumar Yadav Rankings: ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमें तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैकिंग को लेकर भी उठापटक जारी है। दरअसल, भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टी20 में नंबर वन बल्लेबाज बनने के बेहद करीब आ गए हैं। उनका मुकाबला पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मौजूदा समय में आईसीसी टी20 के नंबर वन बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान से हो रहा है। भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टी20 के नंबर वन बल्लेबाज बनने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। फिलहाल यादव रैकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज हैं और पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान पहले पर। हालाकि सूर्यकुमार रिजवान से केवल 16 प्वाइंट पीछे हैं। सूर्यकुमार यादव की टी20 बल्लेबाजी रैकिंग में फिलहाल 838 रेटिंग प्वाइंट है, वहीं रिजवान के 854 रेटिंग प्वाइंट हैं। सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में समाप्त हुई साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के तीन मुकाबले में 119 रन बनाए थे। वह इस वक्त कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में रैकिंग की यह जंग टी20 वर्ल्ड कप में भी क्रिकेट फैंस को देखने को मिलेगी। वहीं दूसरी ओऱ पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भी फिलहाल कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में खत्म हुई इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के 6 मुकाबले में 316 रन बनाए थे। ऐसे में दोनों की फॉर्म को देखते हुए नंबर वन की यह जंग काफी रोमांचक होने वाली है।

राइस ब्रांन डीलर्स एसोसिएशन 128 का विशाल भगवती जागरण हुआ संपन्न

मोगा (मोहित कोछड़) (न्यूज़ हंट)- राइस ब्रान डीलर्स एसोसिएशन 128 की ओर से शनिवार रात्रि मां भगवती के 26 वें वार्षिक जागरण का आयोजन पुरानी दाना मंडी में आयोजित किया गया। इस जागरण को रंग-बिरंगी लाइटों से सुशोभित 100 फुट ऊंचे भव्य दरबार में देर रात तक हजारों श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर ज्वाला जी धाम से आई पावन जोत के दर्शन किए। सर्वप्रथम दरबार का उद्घाटन सूरज धमीजा  , स्टेज उद्घाटन प्रसिद्ध समाज सेवी डा.सीमांत गर्ग, दरबार उद्घाटन नरेश गोयल किट्टू ने किया। इस जागरण में मुख्यतिथि के तौर पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा, हलका विधायक बाघापुराना अमृतपाल सिंह सुखानंद, रमन मित्तल रिंपी व्यापार सैल आप, पूर्व मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. अंकित बांसल, मनमोहन मित्तल, सूरज धमीजा, बिट्टू मित्तल, ब्लूमिंग बड्स स्कूल के चेयरमैन संजीव सैनी, गोल्ड कोस्ट क्लब के अनुज गुप्ता, के.जी.एग्रो के अशोक मित्तल, गोपाल मित्तल, जनेश गर्ग जोनी, डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह, डिप्टी कमिश्नर तरनतारन मनीष कुमार, एस.एस.पी. गुलनीत सिंह खुराना,एस.एस.पी फिरोजपुर सुरिंदर लांबा, कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू, ए.डी.सी. लुधियाना अनीता दर्शी, ए.डी.सी. हरिंदर सरां, मेयर नीतिका भल्ला, पूर्व विधायक डा.हरजोत कमल, शिअद के हलका इंचार्ज बरजिंदर बराड़ मक्खन, कांग्रेस हलका इंचार्ज मालविका सूद, भाजपा के प्रदेश नेता मोहन लाल सेठी, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन विनोद बांसल, अनिल बांसल पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा, डिप्टी मेयर अशोक धमीजा, बोबी महंत, पार्षद गौरव गुप्ता गुड्डू विशेष तौर पर अपनी हाजिरी लगवाई। और  साध्वी तृप्ता सरस्वती, साध्वी सुखजीत सरस्वती विशेष तौर पर पहुंचे। इस मौके पर राइस ब्रान डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन सिंगला, सरप्रस्त श्रीराम मित्तल, राजकमल कपूर, स्व. कृष्ण मित्तल मैसर्ज भगवती इलैक्टो फिरोजपुर कैंट के सुपुत्र पैट्रन समीर मित्तल, पैट्रन डा. परशुराम, चेयरमैन बलदेव राज बिल्ला, प्रमुख समाज सेवी राजेश कोछड़ सीनियर ,उप चेयरमैन सुबोध जिंदल, उपाध्यक्ष राकेश जैसवाल, सचिव सुरिंदर डब्बू, कैशियर संदीप जिंदल, उपाध्यक्ष विवेश गोयल, प्रोजेक्ट चेयरमैन हरीश धीर, लीगल एडवाइजर एडवोकेट नवीन गोयल, सदस्य बनवारी लाल ढींगरा, हरमन गिल, गगन कंबोज, रजनीश खुराना, सुमित पुजाना, समीत गोयल, अमित सिंगला, विकास सिंगला आदि पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से जगत जननी मां दुर्गा के दरबार में नवग्रह पूजन करके मां दुर्गा का पूजन किया। इस जागरण की शुरूआत भजन गायक राकेश राधे बरनाला वालों ने गणपति आराधना व सरस्वती वंदना के साथ जागरण में अपने प्रसिद्ध भजन तेरा करके दीदार असीं जाना तूं बूहे दाती बंद न करी, प्यारा सजा है तेरा दरबार भवानी भेंटें गाकर भक्ति रस बिखेरा। इस उपरांत बालीवुड गायक फिरोजखान ने नच्चना मैय्या दे लाल ढोल नाल नच्च दे नें, कृष्णा तेरी मुरली ते भला कौन नी नच्चदा, तेरे दर्शन दी ताक ले के आ गए भगत प्यारे जोतो वाली मेहरा वालिये लाउंदे सब जयकारे, बैठ जाओ सारे इक मन हो के ध्यान मैय्या दे चरणी हो के, रंग बरसे दरबार मैय्या जी तेरे रंग बरसे आदि भेटों का गुणगान करके श्रद्धालुओं में भक्ति रस बिखेरा। इस जागरण में सारी रात काजू बादाम वाली ठंडी खीर व भंडारा अटूट वितरित किया गया। इस जागरण में मां भगवती का दरबार जो 56 फुट चौड़ा व 40 फुट ऊंचा तथा आकर्षण का केंद्र था। इस दौरान सिरसा से कारीगरों द्वारा सुंदर व बांसल लाइट बरनाला वालों की ओर से जागरण स्थल को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। जागरण दौरान एसोसिएशन की ओर से आए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन सिंगला व पैट्रन देवप्रिय त्यागी, राजकमल कपूर, बलदेव राज बिल्ला, प्रोजेक्ट चेयरमैन हरीश धीर प्रमुख समाज सेवी राजेश कोछड़, व समूह सदस्यों ने जागरण में आए गणमान्यों को संबोधित करते कहा कि एसोसिएशन के प्रेरणा स्त्रोत स्व. कृष्ण मित्तल जी की याद को समर्पित यह भगवती जागरण का आयोजन किया गया है। जागरण करवाने का उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति के साथ जोड़ना है। जिसके लिए ऐसे समागम समय की जरूरत है। हलका विधायक डा.अमनदीप कौर अरोड़ा ने एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते अपील की कि धार्मिक कार्यों में युवा सदस्य आगे आए, ताकि समाज में फैली बुराईयों को जड़ से खत्म किया जा सके। डा. सीमांत गर्ग ने कहा कि जो एसोसिएशन द्वारा धार्मिक प्रयास किया गया है वह हमारे समाज में बुराईयों को खत्म करने में सहायक होगा। इस अवसर पर भारी संख्या में शहर की धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक व राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

5 October 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं |

News Hunt Group wishing you all a very Happy Dusshera.

From- Raman Kumar Verma

Chief Editor- News Hunt and Panchayat Bani

Dussehra 2022 : विजयदशमी पर करें किसी को बिना बताएं इन चीजों का दान, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

0

हिंदू धर्म में दशहरा का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इस पर्व को मनाया जाता है। इस बार दशहरा 5 अक्टूबर को पड़ रहा है। बुराई पर अच्छाई के जीत के रूप में हर साल इस दिन शाम के समय रावण के पुतले को जलाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दशहरा के दिन कई उपायों के बारे में बताया गया है। इसके अलावा दशहरा के दिन शुभ कार्यों के साथ कुछ चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। दशहरा के दिन गुप्त दान को लेकर मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं और घर में हमेशा वास करती है। आइए जानते हैं कि दशहरे के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, दशहरे के दिन किसी धार्मिक स्थान या फिर मंदिर में जाकर नई झाड़ू का दान करना चाहिए। इसके बाद इसके बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए। माना जाता है कि झाड़ू में मां लक्ष्मी वास करती है। इसलिए इसका दान करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र हो या फिर शास्त्र हर एक चीज में अन्न के दान के बारे में काफी कुछ बताया गया है। माना जाता है कि किसी जरूरतमंद या गरीब को अन्न दान देने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी के साथ-साथ मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है। जिस तरह एक व्यक्ति के जीवन के लिए अन्न और जल जरूरी है। उसी तरह उसे तन ढकने के लिए वस्त्र अति आवश्यक है। इसलिए दशहरे के दिन जरूरतमंद या गरीब को वस्त्र का दान करें। इसके बारे में किसी से भी चर्चा न करें।

डिसक्लेमर : इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

गैंगस्टर दीपक टीनू मामले में नया मोड़, पुलिस को मिला गर्लफ्रेंड का नंबर

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के कत्ल की साजिश में शामिल गैंगस्टर दीपक टीनू (Deepak Tinu) को भगाने में ओर कौन-कौन से शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। आइजी हेडक्वार्टर डा. सुखचैन सिंह ने कहा कि आरोपित पंजाब पुलिस का बर्खास्त सब इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह इस मामले में सीधे तौर पर शामिल पाया गया है। आइजी ने कहा कि इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि मामले में ओर भी शामिल हैं। आइजी ने कहा कि आरोपित प्रितपाल सिंह की फाइनेंशियल और काल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

पिछले एक महीने में आरोपित प्रितपाल सिंह जहां-जहां पर गया, उसके साथ कौन-कौन था, आरोपित ने किस-किस से बात की इसे जांचने के लिए सीसीटीवी फुटेज और काल डिटेल खंगाली जा रही है। टीनू की गर्लफ्रेंड पंजाब पुलिस की ही महिला कांस्टेबल है, यह अभी स्पष्ट नही है, लेकिन इस की जांच हो रही है। यह बात सामने आई है कि उसकी एक गर्लफ्रेंड है। बता दें, टीनू के फरार होने में उसकी गर्लफ्रेंड का अहम रोल बताया जा रहा है। आरोपित सब इंस्पेक्टर से दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। इनमें से ही टीनू की गर्लफ्रेंड का नंबर भी पुलिस को मिला है, जिसके जरिए उसकी गर्लफ्रेंड की पहचान कर ली गई है। फिलहाल उसका नंबर बंद आ रहा है।

Jio 5G : भारत में दशहरे पर लॉन्च होगा जियो का 5जी, इन शहरों में शुरू होगी सर्विस, ऑफर भी जानें

0

रिलायंस Jio ने भारत नें 5G सर्विस लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। कंपनी जियो की ट्रू-5G सर्विस का बीटा ट्रायल कल यानी दशहरा से शुरू कर रही है। यह सर्विस देश के चार शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में शुरू की जाएगी। अभी यह सर्विस ऑन इनविटेशन है यानी मौजूदा Jio यूजर्स में से कुछ चुनिंदा यूजर्स को इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए इनवाइट भेजा जाएगा।

यूजर्स को इसके साथ वेलकम-ऑफर भी मिलेगा जिसके तहत यूजर्स को 1GBPS तक की स्पीड और अनलिमिटेड 5जी डाटा मिलेगा। इनवाइटेड यूजर्स इन Jio ट्रू 5G सर्विस का एक्सपीरियंस करेंगे और उनके अनुभवों के आधार पर ही कंपनी विस्तृत 5G सर्विस लॉन्च करेगी। ‘वी केयर’ यानी हमें आपका ख्याल है, Jio का ट्रू 5G इसी मूल मंत्र पर बना है। इसके तहत jio 5G से कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, कौशल विकास, छोटे, मध्यम और बड़े उद्यमों, IoT, स्मार्ट होम और गेमिंग जैसे क्षेत्रों में प्रमुख रूप से फोकस करेगी। 

जियो ट्रू 5जी वेलकम ऑफर
Jio True 5G वेलकम ऑफर Jio यूजर्स के लिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता व वाराणसी में आमंत्रण द्वारा लॉन्च किया जा रहा है।
इन ग्राहकों को 1 Gbps+ तक की स्पीड के साथ अनलिमिटेड 5जी डाटा मिलेगा।
जैसे-जैसे शहर तैयार होते जाएंगे, अन्य शहरों के लिए बीटा परीक्षण सेवा रोलआउट करने की घोषणा कर दी जाएगी।
यूजर्स इस बीटा परीक्षण का लाभ तब तक उठा पाएंगे जब तक कि शहर का नेटवर्क कवरेज पर्याप्त रूप से मजबूत नहीं हो जाता।
आमंत्रित ‘Jio वेलकम ऑफर’ यूजर्स को अपना मौजूदा Jio सिम नहीं बदलनी होगी। यूजर्स का मोबाइल 5g होने पर Jio True 5G सेवा ऑटोमैटिक अपग्रेड हो जाएगी।

‘आदिपुरुष’ पर बढ़ा विवाद, हिंदू सेना ने की बैन लगाने की मांग, जाने आखिर क्या है वजह

0

फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। एक ओर जहां हिंदू सेना ने फिल्म को बैन करने की मांग की है, वहीं मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म से धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले दृश्य हटाने की मांग की है।

हिंदू सेना ने फिल्म आदिपुरुष पर बैन लगाने के लिए सूचना एवं प्रसारण सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में ध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि विदेशी फंडिग से भगवान श्री रामजी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। हमारे धर्म ग्रंथ रामायण से पैसे कमाने के लिए छेड़छाड़ करना गलत है। आधुनिकता के नाम पर रामायण को गेम के रूप में प्रसारित करना गलत है। इससे हिंदुओं की भावना आहत होगी इसलिए इस पर रोक लगाई जाए।

नरोत्तम मिश्रा ने आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत को पत्र लिखकर कहा- मेरे संज्ञान में आपकी आने वाली फिल्म आदिपुरुष का टीजर आया है। इसमें भारतीय धार्मिक आस्थाओं के प्रतीकों का चित्रण जिस तरह से किया गया है, उस पर लोगों को आपत्ति होना स्वाभाविक है।

ICC Rankings: भारत की स्टार बल्लेबाज को हुआ बड़ा फायदा, टॉप-10 में ये तीन भारतीय शामिल

0

ICC Rankings : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मंगलवार 4 अक्टूबर को महिला क्रिकेटर्स की रैंकिंग जारी कर दी। ताजा रैंकिंग में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्ज को बड़ा फायदा मिला है। अब वह टॉप-10 में शामिल हो गई हैं। उन्हीं के साथ अब टॉप-10 में भारत की तीन खिलाड़ी शामिल हैं। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वहीं ऑलराउंडर की सूची में वह चौथे स्थान पर बरकरार हैं। 

अगर अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो वेस्टइंडीज की कप्तान हैली मैथ्यूज 8 स्थानों की लंबी छलांग के साथ तीसरे नंबर की दुनिया की गेंदबाज बन गई हैं। ऑलराउंडर्स की सूची में भी वह दूसरे स्थान पर हैं। भारत की दीप्ति शर्मा गेंदबाजों की सूची में अब पांचवें से छठे स्थान पर आ गई हैं। वहीं ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में वह चौथे स्थान पर बरकरार हैं। उधर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी फायदा हुआ है जो अब 15वें से 13वें स्थान पर पहुंच गई हैं। टीम इंडिया मौजूदा समय में एशिया कप में खेल रही है, तो निश्चित ही अगले हफ्ते की रैंकिंग आने वाले मैचों पर निर्भर करेंगी।

टॉप पोजीशन की बात कर ली जाए तो टी20 बैटिंग में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 743 अंकों के साथ टॉप पर हैं। दूसरे स्थान पर उनकी हमवतन मेग लैनिंग हैं जिनके 725 अंक हैं। वहीं तीसरे स्थान पर मंधाना के 717 अंक हैं। गेंदबाजी में इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन टॉप पर हैं और दूसरे स्थान पर हैं उनकी हमवतन साराह ग्लेन। ऑलराउंडर्स की सूची में न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन नंबर एक पर काबिज हैं।