30.8 C
Jalandhar
Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 545

लुधियाना के मंदिर में गायक G Khan से हाथापाई, स्थिति तनावपूर्ण

0

न्यूज हंट. लुधियाना : यहां एक धार्मिक समारोह के दौरान पंजाबी गायक जी खान (G Khan) की तरफ से गाए गाने के बाद उसे माफी देने पर हिंदू संगठन (Hindu Organisation) ही आमने सामने हो गए। बताया जा रहा है कि शिव सेना पंजाब की तरफ से गायक काे रविवार काे माफी देने के लिए संगला वाले शिवाला मंदिर बुलाया गया था। उसने मंदिर के प्रबंधक महंत नारायण पुरी के समक्ष सभी हिंदुओं से इस पर माफी भी मांग ली थी। मगर बाद में बाहर हिंदुओं का एक और गुट आकर जमा होने लगा। जैसे ही जी खान वहां से जाने के लिए गाड़ी में बैठा तो उसका विरोध शुरू हो गया। वहां पर उसके साथ धक्कामुक्की करने का भी प्रयास हुआ। बाद में शिवसेना पंजाब के कुछ नेताओं और दूसरे हिंदू संगठनाें के लोग आपस में उलझे हैं और एक दूसरे पर पत्थर भी चलाए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए जिसके बाद पुलिस बल को तैनात किया गया। दोनों तरफ के नेताओं को समझाने का प्रयास किया गया। खबर लिखे जाने तक एसीपी रमनदीप सिंह भुल्लर समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर तैनात थी।

IND vs SA: कोहली ने रचा इतिहास, ये महारिकॉर्ड बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने

0

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान इतिहास रच दिया है। विराट कोहली ने एक महारिकॉर्ड बना दिया है। विराट कोहली (Virat Kohli) ये महारिकॉर्ड बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली से पहले भारत का कोई भी बल्लेबाज ये कमाल नहीं कर पाया है। विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 11,000 पूरे करने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 19वां रन बनाते ही विराट कोहली ने ये महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 28 गेंदों पर 49 रन ठोक दिए। विराट कोहली के अब टी20 क्रिकेट में 11,030 रन हो गए हैं। विराट कोहली से पहले भारत का कोई भी बल्लेबाज आज तक ये महारिकॉर्ड नहीं बना पाया है। विराट कोहली ने अब तक 354 टी20 मैचों में 11030 रन बनाए हैं। बता दें कि ओवरऑल टी20 क्रिकेट में अभी तक क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, शोएब मलिक और विराट कोहली ने ही 11000 या उससे ज्यादा रन बनाने का कमाल किया है।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 

1. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 463 मैचों में 14562 रन

2. कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) – 614 मैचों में 11915 रन

3. शोएब मलिक (पाकिस्तान) – 481 मैचों में 11902 रन

4. विराट कोहली (भारत) – 354 मैचों में 11030 रन

5. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 328 मैचों में 10870 रन

Karwa Chauth 2022 : करवा चौथ इस समय होगा चंद्रोदय, जानें शुभ मुहूर्त और शुभ योग

0

Karwa Chauth 2022: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन सुहागिन महिलाएं पवित्र करवा चौथ का व्रत रखती है। यह व्रत पति की लम्बी आयु और परिवार के कल्याण के लिए रखा जाता है। इस वर्ष करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं चंद्रोदय तक निर्जला उपवास रखती हैं और फिर चन्द्रमा के दर्शन के बाद ही व्रत तोड़ती हैं।

करवा चौथ तिथि और शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth Tithi and Muhurat)

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी प्रारंभ – 13 अक्टूबर 2022 को सुबह 01 बजकर 59 मिनट

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी समाप्त – 14 अक्टूबर 2022 को सुबह 03 बजकर 08 मिनट तक

पूजा का शुभ मुहूर्त – 13 अक्टूबर 2022 को शाम 06 बजकर 01 मिनट से लेकर रात 07 बजकर 15 मिनट तक।

करवा चौथ पर चंद्रोदय समय – 13 अक्टूबर रात 08 बजकर 19 मिनट पर

उपवास का समय- 13 अक्टूबर सुबह 6 बजकर 26 मिनट से रात 8 बजकर 27 मिनट तक

करवा चौथ का शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2022 Shubh Muhurat)

अमृत काल मुहूर्त- शाम 04 बजकर 08 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 50 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 21 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 07 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त- शाम 04 बजकर 17 मिनट से लेकर अगले दिन सुबह 05 बजकर 06 मिनट तक

करवा चौथ पर बनने वाले योग

इस साल करवा चौथ पर काफी शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन रोहिणी और कृतिका नक्षत्र के साथ सिद्धि योग बन रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में होगा। ऐसे में इस दिन पूजा अर्चना और व्रत रखने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होगी।

मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, समाजवादी पार्टी ने दिया ये अपडेट

0

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की रविवार को तबीयत बिगड़ गई। लिहाजा उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के ICU में शिफ्ट किया गया है। मुलायम सिंह यादव कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। सूत्रों के मुताबिक मुलायम सिंह को प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया था, लेकिन ऑक्सीजन का स्तर कम होने के कारण उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट और चेस्ट में इंफेक्शन होने पर ICU में शिफ्ट किया गया।

मुलायम सिंह यादव को फिलहाल मेदांता हॉस्पिटल के ICU-5 में शिफ्ट कराया गया है। डॉक्टर सुशीला कटारिया के देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। पिछले काफी समय से मुलायम सिंह का स्वास्थ्य खराब है। मुलायम सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद अखिलेश यादव और डिंपल यादव मेदांता अस्पताल पहुंच गए हैं। साथ ही शिवपाल सिंह यादव भी मेदांता अस्पताल पहुंचे। दरअसल, मुलायम सिंह यादव कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती हैं। उन्हें रूम से ICU में शिफ्ट किया गया है। वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से कहा गया है कि नेताजी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है। वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

लॉरेंस का करीबी गैंगस्टर टीनू चौथी बार पुलिस हिरासत से फरार, मूसेवाला केस में होनी थी पूछताछ

0

न्यूज हंट. मानसा : गैंगस्टर दीपक कुमार उर्फ टीनू (Deepak Tinu) शनिवार रात चौथी बार पुलिस हिरासत से फरार हो गया। टीनू लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) का गुर्गा था और पुलिस उससे सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पूछताछ करने के लिए रिमांड पर लेकर जा रही थी। गैंगस्टर दीपक इस समय कपूरथला जेल (Kapurthala Jail) में बंद चल रहा था। फिलहाल, अब उसकी तलाश जोरों से की जा रही है।

पंजाब पुलिस के मुताबिक, मानसा के सीआईए इंचार्ज अपनी प्राइवेट गाड़ी में गैंगस्टर दीपक टीनू को लेकर मानसा जा रहे थे, तभी मौका देखकर वह फरार हो गया। घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है। टीनू 2017 से जेल में बंद था और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हिस्सा रहा है। पुलिस ने बताया कि दीपक उर्फ टीनू से सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में अहम पूछताछ की जानी थी। उससे घटना से जुड़ी जानकारियां ली जानी थीं। इसी बीच, वह मौका पाकर भाग निकला. आरोपी इस समय प्रोडक्शन वारंट पर था।

पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई का साथी दीपक टीनू मानसा के सीआईए स्टाफ की हिरासत से फरार हुआ है। मानसा पुलिस उसे कपूरथला जेल से रिमांड पर लेकर आई थी। मूसेवाला मर्डर केस की प्लानिंग में आखिरी कॉन्फ्रेंस कॉल लॉरेंस और टीनू के बीच 27 मई को हुई थी और 29 मई को सिद्धू मूसेवाला का मर्डर हुआ था।

दीपक के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में करीब 34 से ज्यादा केस दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने और जबरन वसूली के आरोप हैं। यह भी हैरान कर देने वाली बात है कि टीनू पहले भी पुलिस को चार बार चकमा दे चुका है।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

2 October 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

2 October 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

Paddy Procurement: Deputy Commissioner, MLAs get procurement started at New Grain Market

Jalandhar, October (News Hunt)- With expected arrival of nearly 11 lakh metric tonne paddy in mandis, the procurement has been started today in the mandis across district. Deputy Commissioner Jaspreet Singh accompanied by Kartarpur MLA Balkar Singh and Jalandhar West MLA Raman Arora kickstarted the purchase of paddy at local New Grain Market.

                While getting the procurement started, Deputy Commissioner Jaspreet Singh said that all requisite arrangements had already been put in place in the mandis as well as availability of sufficient gunny bags for this season. In the presence of MLAs and Deputy Commissioner, the concerned official purchased the pile of crop brought by farmer Rashpal Singh of Gill village. Similarly, the procurement was also started in the mandis at Mehatpur, Bhogpur, Shahkot and Kartarpur, where crop of farmers bought in a seamless manner.

                Urging farmers to bring paddy as per the specifications within the set moisture limit, Deputy Commissioner mentioned that the paddy would be procured Rs. 2060 per quintal. He said District Administration was fully geared up to check bogus procurement, if any, and inflow of crop from other states through illegal ways with constituting 12 flying squads in district. These squads will be led by the Tehsildars and Naib Tehsildar in different market committees namely Jalandhar Cantt, Adampur, Bhogpur, Phillaur, Noormahal, Bilga, Goraya, Shahkot, Lohian Khas, Nakodar and Mehatpur. Jaspreet Singh stated that these teams would oversee all the procurement operations in mandis and report the illegal activities, if found anywhere in the district.  In the room number 14-A of the District Administrative Complex, a control room has also been setup to register complaint regarding bogus procurement, illegal recycling or purchase, said the Deputy Commissioner adding that telephonic complaint can also be registered at phone number 0181-2224417.

                Deputy Commissioner also spoke with the farmers in the mandis and apprised them about the arrangements and prepping in the mandis for this season. He pointed out that there were 78 regular mandis and 28 temporary procurement centers had been established besides ensuring all facilities including availability of potable water, lights at yards, gunny bags, public conveniences and cleanliness for farmers and other stakeholders. He said that agencies namely Pungrain, Punsup, Markfed, Punjab State Warehouse Corporation and FCI would purchase the crop of farmers. Besides officers of concerned department, District Planning Board’s Chairman Amritpal Singh, AAP leader Rajwinder Kaur were also present. 

PWD Minister Harbhajan Singh Joins Sangat at Tirath Yatra Proceeded to Ram Tirath

Jalandhar, October 1 (News Hunt)- Exhorting the people to tread on the great teachings of Bhagwan Valmiki Ji, the Punjab PWD & Power Minister Harbhajan Singh ETO on Saturday joined the devotees here at local Ali Mohalla at the start of ‘Vishal Tirath Yatra’ dedicated to Bhagwan Valmiki Jayanti.  

                In his address before starting long religious procession under the yatra to Bhagwan Valmiki Tirath Sthal, Ram Tirath, Amritsar organized by Bhagwan Valmiki Utsav Committee, the Minister emphasized that all of us should follow the path shown by Bhagwan Valmiki Ji to carve out an egalitarian society. On this sacred occasion we should vow for ensuring education to all children, which will be the real tribute to Bhagwan Valmiki Ji. He said Punjab Government led by CM Bhagwant Mann was committed by making all out efforts for holistic development of underprivileged sections of society.

Meanwhile, the Minister accompanied by Chief Editor Ajit Group of Publications Barjinder Singh Hamdard, MLAs Raman Arora, Sheetal Angural and Balkar Singh besides Members Parliament Hans Raj Hans & Chaudhary Santokh Singh and organizers Vipan Sabharwal & others started the tirath yatra proceeded towards Ram Tirath, Amritsar.

Religious personalities Sri Pargat Nath Ji, Sant Nirmal Dass Ji Babe Jaure and devotees from different parts of the state were also present on the occasion. Pertinently a long procession of devotees in buses, cars and other vehicles left for tirath yatra from Ali Mohalla.

किसानों को पराली के एक्स-सीटू प्रबंधन के लिए जागरूक संबंधी चलाया जाएगा विशेष अभियान-अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर

जालंधर, 1 अक्तूबर  (न्यूज़ हंट)- अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा ने कहा कि धान की पराली के उचित प्रबंधन के लिए किसानों को इन-सीटू प्रबंधन के साथ-साथ एक्स-सीटू प्रबंधन के बारे में जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि पराली जलाने के बजाय, इसको किसानों की आय का जरिया बनाया जा सके।

अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर ने स्थानीय जिला प्रशासन परिसर में जिले के बेलर मालिकों एवं पराली के थोक खरीददारों के साथ बैठक के दौरान कहा कि पराली जलाने की बजाय किसानों को एक्स-सीटू व्यवस्था से अवगत करवाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पराली की गांठें बनाकर ईधन के रूप में प्रयोग करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांवों में सरपंचों, पंचों और नंबरदारों की मदद से किसानों को पराली की गांठें बनाकर ईंधन, चारा, कागज आदि के रूप में इसके उपयोग की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिले में धान के अंतर्गत 4.32 लाख एकड़ में से लगभग 75000 एकड़ में पराली प्रबंधन एक्स-सीटू प्रक्रिया के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान में जिले में 45 बेलर मशीनें उपलब्ध है और 27 नई बेलर मशीनों को सब्सिडी के साथ स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि इन बेलर मशीनों के माध्यम से इस बार बड़े क्षेत्र में पराली का एक्स-सीटू प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीरपिंड नकोदर में स्थापित बिजली उत्पादन इकाई द्वारा पहले से ही 12,000 एकड़ क्षेत्र में पराली का प्रबंधन किया जा रहा है, जिसकी सालाना खपत 75,000 टन है। पराली का उपयोग पशुओं के चारे के रूप में भी किया जा रहा है।

बता दे कि बैठक में पराली से ईंधन बनाने के लिए जालंधर और भीखी (मानसा) में स्थापित इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इन इकाइयों की क्षमता क्रमश: 10000 टन और डेढ़ लाख टन प्रतिवर्ष है। अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर ने कहा कि किसान ऐसी इकाइयों को स्ट्रॉ बेल्स में बेचकर अपनी आय बढ़ा सकते है।

अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर ने किसानों से पराली प्रबंधन के लिए एक्स-सीटू प्रक्रिया अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे पराली किसानों के लिए आय का स्रोत बन जाएगी और पर्यावरण के प्रदूषण से भी बचा जा सकेगा।

इस अवसर पर कृषि अधिकारी कम जिला प्रशिक्षण अधिकारी कपूरथला डा. नरेश गुलाटी, कृषि अधिकारी जसविंदर सिंह, कृषि अधिकारी फिल्लौर डा. गुरमीत सिंह, सहायक कृषि इंजीनियर नवदीप सिंह आदि उपस्थित थे।