Home Blog Page 545

गैंगस्टर लखबीर लंडा गैंग के तीन गुर्गे हथियारों समेत काबू, विरोधी गैंग के सदस्यों की करनी थी हत्या

0

न्यूज हंट. जालंधर : जालंधर जालंधर देहात पुलिस ने गैंगस्टर लखबीर लंडा ( Gangster Lakhbir Landa) गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। एसएसपी जालंधर (SSP Jalandhar) स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि थाना फिल्लौर की पुलिस ने लंडा गैंग के तीन शातिरों से सात पिस्टल मैगजीन सहित 30 कारतूस, एक रिवाल्वर और एक 315 बोर पिस्टल सहित दो कारतूस और आई 20 कार बरामद की है।
एसएसपी संधू ने बताया कि फिल्लौर पुलिस ने जज्जा चौक के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार आती दिखाई दी जिसको शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका गया। जब कार सवारों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम लवप्रीत सिंह उर्फ लाडी निवासी गढ़शंकर, गगनदीप सिंह निवासी जालंधर और सुखविंदर सिंह निवासी गोराया बताया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से हथियारों की खेप बरामद हुई।
पुलिस ने हथियार और कार को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एसएसपी संधू ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह तीनों अमृतसर जेल में बंद रवि बलाचौरिया निवासी होशियारपुर के गैंग के सदस्य हैं और विरोधी गैंग के सदस्यों के कत्ल की प्लानिंग बनाकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। उन्हें हथियारों की सप्लाई पटियाला जेल में बंद गैंगस्टर राजवीर कौशल करवाता था जोकि रवि बलाचौरिया से मिला हुआ है और पूरी प्लानिंग गैंगस्टर लखबीर लंडा वासी हरीके की होती थी। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से बरामद हथियार मेरठ यूपी से लाए गए थे और इनका इस्तेमाल विरोधी गैंग के सदस्यों का कत्ल करने, फिरौती मांगने और बड़ी वारदातों को अंजाम देने के लिए किया जाना था।
एसएसपी ने बताया कि बलाचौरिया गैंग के सदस्य लवप्रीत कत्ल का एक, इरादा-ए-कत्ल के 2 सहित कुल पांच केस दर्ज हैं। गगनदीप सिंह पर इरादा-ए-कत्ल का एक लूटपाट करने के तीन सहित कुल पांच केस दर्ज हैं। गगनदीप सिंह के भाई अमनदीप सिंह की बूटा पिंड कपूरथला में विरोधी गैंग के साथ लड़ाई हुई थी जिसमें उसे गोली लग गई थी, उसी का बदला लेने के लिए इन हथियारों का प्रयोग किया जाना था। इन आरोपियों की गिरफ्तारी से बड़ी गैंगवार टल गई और कई वारदातें होने से बच गई।

Cyber Attack : हैकर्स के निशाने पर है ये सरकारी वेबसाइट, 24 घंटों में 6000 बार सेंध लगाने की कोशिश

0

ICMR Website: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की वेबसाइट में हैकर लगातार सेंध लगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया जाता है। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भावित तौर पर हांगकांग के हैकरों ने 30 नवंबर को 24 घंटे के दौरान ICMR की वेबसाइट में करीब 6000 बार सेंध लगाने की कोशिश की। ये हमले कथित रैनसमवेयर हमले की पृष्ठभूमि में हुए जिसकी वजह से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की ऑनलाइन सेवा बाधित हो गई थी। अधिकारी ने बताया कि आईसीएमआर की वेबसाइट पर मौजूद सामग्री सुरक्षित है। वेबसाइट की सुरक्षा की जिम्मेदारी एनआईसी डाटा सेंटर की है जो नियमित तौर पर इसे अद्यतन करता है। हमले को सफलतापूर्वक नाकाम किया गया।
इससे पहले देश के सबसे प्रतिष्ठित, अग्रणी और विश्वसनीय सरकारी अस्पताल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के सर्वर पर साइबर हमला हुआ था। इन साइबर हमले के बाद सवाल उठ रहे है कि भारत ऐसे साइबर हमलों से निपटने में कितना सक्षम है।

Rahu Ketu Horoscope 2023 : साल 2023 में राहु-केतु इन राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किल, पैसों का होगा नुकसान

0

Rahu Ketu Horoscope 2023: राहु और केतु दोनों ही पाप ग्रह माने जाते हैं। अगले साल यानि 2023 में राहु और केतु की चाल चार राशियों के जातकों को बहुत परेशान करने वाली है। केतु कन्या राशि में और राहु मीन राशि में रहेंगे। इन चार राशि वालों को आर्थिक, सेहत और करियर के मोर्चे पर काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है, इसलिए इन्हें बेहद सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं कि 2023 में राहु-केतु किन राशि वालों को परेशान कर सकते हैं।
मेष राशि : साल 2023 में मेष राशि के जातकों को काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। राहु आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित करेगा। खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। धन की प्राप्ति तो होगी लेकिन, आपके खर्च भी अधिक रहने वाले हैं। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो बहुत सोच-समझकर ही कोई कदम उठाएं। आपको व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। राहु केतु आपके दांपत्य जीवन को भी प्रभावित करने वाले हैं। पार्टनर के साथ नोंक-झोंक बढ़ सकती हैं। रिश्ते में दरार भी आ सकती है।
वृष राशि : राहु-केतु वृष राशि के जातकों की भी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। ये पाप ग्रह आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। आपके खर्चे ज्यादा रहने वाले हैं, इसलिए पूरे साल बजट बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। नौकरी-व्यापार के सिलसिले में आपको खूब भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपको घर से दूर जाकर लंबी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।
कन्या राशि : साल 2023 में केतु आपकी राशि में ही विराजमान रहने वाले हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि इस साल आपको ज्यादा संघर्ष करना पड़ सकता है। आपकी सेहत पर इसका बुरा असर हो सकता है। वर्कप्लेस पर सहकर्मियों के साथ आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। इन्क्रीमेंट, प्रमोशन के लिए आपको बहुत ज्यादा प्रयास करना होगा। व्यापार में मुनाफे के लिए भी आपको कड़े प्रयास करने होंगे।
मीन राशि : साल 2023 में राहु मीन राशि में ही विराजमान रहने वाले हैं। कारोबारी या व्यापारी वर्ग के जातकों के लिए यह अवधि बिल्कुल अनुकूल नहीं मानी जा रही है। दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। खर्च और कर्ज भी आपकी मुश्किल बढ़ाने का काम करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में जुटे छात्रों की एकाग्रता भंग हो सकती है। 2023 में कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

6 December 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

6 December 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

31 मार्च तक तैयार हो जाएगी पंजाब की नई कृषि नीति : कुलदीप सिंह धालीवाल

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कृषि की व्यवस्था में सुधार करने के लिए लगातार यत्न कर रही है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुये 31 मार्च, 2023 तक राज्य की नयी कृषि नीति तैयार की जायेगी। यह जानकारी देते हुये पंजाब के कृषि मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि नयी कृषि नीति पंजाब की भौगोलिक स्थिति, मिट्टी की सेहत, फसलों और पानी की उपलब्धता को मुख्य रख कर तैयार की जायेगी, जिसके लिए प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिकों, माहिरों और किसान जत्थेबंदियों के साथ सलाह मशवरे किये जा रहे हैं।
धालीवाल ने आज पंजाब राज किसान और कृषि श्रमिक आयोग की तरफ से ‘पंजाब का कृषि विकास माडल – कुछ नीतिगत मुद्दे’ विषय पर करवाई गई किसान गोष्ठी के दौरान संबोधन करते हुये कहा कि पिछली सरकारों के ग़ैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण और गलत नीतियों के कारण पंजाब का शुद्ध पानी, शुद्ध हवा और वातावरण और सेहतमंद उपजाऊ भूमि अब दूषित पानी, ज़हरीली हवा और ग़ैर- उपजाऊ भूमि में बदल रही है, जिसको साफ़ नीति और नीयत से बदलने की ज़रूरत है।
कुदरती कृषि के लिए अलग नीति बनाने का ऐलान करते हुये कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि में खादों, रासायनों, नदीन नाशकों और कीटनाशकों के हद से अधिक प्रयोग के कारण लोगों को सेहत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब को पहले वाली स्थिति में लाने के लिए कुदरती कृषि के अपनी आबो-हवा अनुसार काम करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि कृषि सिर्फ़ कृषि नहीं, यह जीवन के साथ जुड़ा हुआ मुद्दा है। उन्होंने कोआपरेटिव प्रणाली को आबाद करने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुये कहा कि कृषि को ज़रूरत मुताबिक करने की ज़रूरत है।
कृषि मंत्री ने कृषि में आयी असुरक्षा को दूर करने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुये कहा कि राज्य सरकार कृषि को बचाने की दिशा में सबके सहयोग के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि कृषि करने के लिए बड़ी मशीनें खरीदने की जगह छोटी मशीनों का सुयोग्य प्रयोग करना चाहिए, जिससे किसानों की आर्थिकता में भी सुधार होगा। पंजाब की फसलों, पानी और मिट्टी और वातावरण को केंद्र में रख कर अलग-अलग कान्फ्ऱेंसें करने का किया ऐलान करते हुये उन्होंने कहा राज्य सरकार कि कृषि माहिरों और कृषि वैज्ञानिकों और तजुर्बेकार लोगों की मदद से कृषि क्षेत्र को मज़बूत करने का हर संभव यत्न करेगी।
इस कान्फ्ऱेंस के मौके पर कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना के उप-कुलपति डॉ. सतबीर सिंह गोसल, पंजाब राज किसान और कृषि श्रमिक आयोग के चेयरमैन डॉ. सुखपाल सिंह, कृषि विभाग के डायरैक्टर डॉ. गुरविन्दर सिंह, डॉ. दविन्दर शर्मा, डॉ. गुरकंवल सिंह, प्रोफ़ैसर बावा सिंह, प्रिंसिपल सुच्चा सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह आदि के इलावा श्रमिक किसान यूनियन के नेता स. रविन्द्र सिंह और स. राजिन्दर सिंह, दीप सिंह वाला आदि ने भी संबोधन किया। इस मौके पर कृषि विभाग के सचिव स. अरशदीप सिंह थिंद के इलावा विभाग के सीनियर अधिकारी भी उपस्थित थे।

पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई : 86 लाख रुपए से अधिक के संदिग्ध लेन-देन के लिए 4 निलंबित, कईयों को कारण बताओ नोटिस जारी

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ :

पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा के दिशा-निर्देशों पर वित्त विभाग ने राज्य के खज़़ाना दफ्तरों सम्बन्धित भ्रष्टाचार की शिकायतों पर सख़्त कार्यवाही करते हुए एक सीनियर सहायक को मुअत्त्ल करने के इलावा कई अन्य अधिकारियों/ कर्मचारियों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी करने के हुक्म जारी किये हैं, जबकि 86 लाख रुपए से अधिक के शक्की लेन-देन वाले इस मामले में तीन अधिकारी/ कर्मचारी पहले ही मुअत्तल हैं। उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्यवाही शुरू करने के हुक्म भी दिए।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार की तरफ से शुरू की गई भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के अंतर्गत राज्य के खज़़ाना दफ्तरों में भ्रष्टाचार सम्बन्धी मिली अलग-अलग शिकायतों की जांच करने के लिए 2 जून, 2022 को विभागीय जांच कमेटी का गठन किया गया था।

उन्होंने कहा कि जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर एक सुपरडैंट, एक सीनियर सहायक और एक जूनियर सहायक पहले ही मुअत्तल हैं, जबकि एक सीनियर सहायक को आज मुअत्तल कर दिया गया है और शक्की वित्तीय लेन-देन के लिए राज्य स्तरीय और क्षेत्रीय खज़़ाना दफ्तरों के कई अन्य अधिकारियों/ कर्मचारियों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किये गए हैं।

वित्त मंत्री चीमा ने बताया कि जांच कमेटी की तरफ से सौंपी रिपोर्ट अनुसार कुल 86,44,022 रुपए के शक्की लेन-देन पाये गए हैं और इसकी आगे जांच की जा रही है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब सरकार के ईमानदार और समर्पित अधिकारियों और कर्मचारियों और राज्य के लोगों से अपील की कि वह राज्य में से भ्रष्टाचार को ख़त्म करने की पहलकदमियों का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

डीगढ़ :

पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा के दिशा-निर्देशों पर वित्त विभाग ने राज्य के खज़़ाना दफ्तरों सम्बन्धित भ्रष्टाचार की शिकायतों पर सख़्त कार्यवाही करते हुए एक सीनियर सहायक को मुअत्त्ल करने के इलावा कई अन्य अधिकारियों/ कर्मचारियों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी करने के हुक्म जारी किये हैं, जबकि 86 लाख रुपए से अधिक के शक्की लेन-देन वाले इस मामले में तीन अधिकारी/ कर्मचारी पहले ही मुअत्तल हैं। उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्यवाही शुरू करने के हुक्म भी दिए।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार की तरफ से शुरू की गई भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के अंतर्गत राज्य के खज़़ाना दफ्तरों में भ्रष्टाचार सम्बन्धी मिली अलग-अलग शिकायतों की जांच करने के लिए 2 जून, 2022 को विभागीय जांच कमेटी का गठन किया गया था।

उन्होंने कहा कि जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर एक सुपरडैंट, एक सीनियर सहायक और एक जूनियर सहायक पहले ही मुअत्तल हैं, जबकि एक सीनियर सहायक को आज मुअत्तल कर दिया गया है और शक्की वित्तीय लेन-देन के लिए राज्य स्तरीय और क्षेत्रीय खज़़ाना दफ्तरों के कई अन्य अधिकारियों/ कर्मचारियों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किये गए हैं।

वित्त मंत्री चीमा ने बताया कि जांच कमेटी की तरफ से सौंपी रिपोर्ट अनुसार कुल 86,44,022 रुपए के शक्की लेन-देन पाये गए हैं और इसकी आगे जांच की जा रही है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब सरकार के ईमानदार और समर्पित अधिकारियों और कर्मचारियों और राज्य के लोगों से अपील की कि वह राज्य में से भ्रष्टाचार को ख़त्म करने की पहलकदमियों का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

हाईकोर्ट का पंजाब सरकार को आदेश; गुरमीत राम रहीम को उपलब्ध करवाए जाएं बेअदबी केस से जुड़े दस्तावेज

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab and Haryana High Court) ने पंजाब सरकार (Punjab Govt) को आदेश दिया है कि वह बेअदबी मामले से जुड़े सभी दस्तावेज राम रहीम को उपलब्ध करवाए। हाईकोर्ट ने डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम की तरफ से डाली गई याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। डेरा मुखी के वकील की तरफ से कहा गया था कि राम रहीम को पंजाब सरकार की तरफ से काफी दस्तावेज नहीं दिए जा रहे हैं जिस कारण केस में अपना पक्ष रखने में दिक्कत आ रही है। आरोपी को केस के दौरान बचाव करने का कानूनी रूप से अधिकार होता है। केस का ट्रायल फरीदकोट की जिला अदालत में चल रहा है।
हाईकोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि पंजाब सरकार सारे दस्तावेज राम रहीम को मुहैया करवाए और साथ ही इन दस्तावेजों को पेन ड्राइव में भी डालकर राम रहीम के वकील को दिया जाए। बेअदबी के मामले में राम रहीम ने पंजाब पुलिस की एसआईटी के स्थान पर सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है।