30.2 C
Jalandhar
Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 549

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान होंगे देश के नए CDS, बिपिन रावत की मौत के बाद खाली था पद

0

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। बिपिन रावत के बाद वह दूसरे सीडीएस होंगे। सेना में 40 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले अनिल चौहान पिछले साल ही सेवानिवृत हुए थे। पिछले साल दिसंबर में एक हेलिकॉप्टर हादसे में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत के बाद से सीडीएस का पद खाली था। रक्षा मंत्रालय की ओर जारी दी गई जानकारी के अनुसार, वह भारत सरकार के सैन्य मामलों से जुड़े विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान अपने लगभग 40 वर्षों से अधिक के करियर में कई कमांड संभाले हैं। उन्हें जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक अनुभव भी है।

18 मई 1961 को जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान 1981 में भारतीय सेना की 11 गोरखा राइफल्स में भर्ती हुए थे। वह नेशनल डिफेंस अकेडमी, खडकवासला और इंडियन मिलिट्री अकेडमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं। मेजर जनरल के रैंक के अधिकारी ने उत्तरी कमान में महत्वपूर्ण बारामुला सेक्टर में एक इन्फैंट्री डिवीजन की कमान संभाली थी। बाद में लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में उन्होंने उत्तर पूर्व में एक कोर की कमान संभाली। इसके बाद वह सितंबर 2019 से पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बने और 31 मई 2021 में रिटायर हुए।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

28 September 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

28 September 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

PFI पर NIA की छापेमारी, 8 राज्यों में लिया एक्शन; 50 से ज्यादा सदस्य गिरफ्तार

0

नई दिल्ली :  आतंकी फंडिंग के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आज फिर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एनआईए की टीम मंगलवार सुबह से ही कई राज्यों में छापेमारी कर रही है। छापेमारी के दौरान 8 राज्यों में 200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। जिन राज्यों में छापेमारी की जा रही है उनमें यूपी, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात और असम शामिल हैं।

कर्नाटक में बड़ी संख्या में पीएफआई सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि पीएफआई और एसडीपीआई के 75 से ज्यादा सदस्यों को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया गया है। इसमें एसडीपीआई का जिला प्रमुख भी शामिल है। इसके अलावा गुजरात में भी 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।महाराष्ट्र और असम में पीएफआई के 50 से ज्यादा सदस्यों को गिरफ्तार भी किया गया है। असम पुलिस ने 25 तो महाराष्ट्र पुलिस ने 27 सदस्यों पर शिकंजा कसा है। असम के गोलपाड़ा जिले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र में जिन्हें गिरफ्ताार किया गया है उनमें पीएफआई के जिला अध्यक्ष, सचिव, खजांची शामिल हैं।

महाराष्ट्र पुलिस ने नासिक में आल इंडिया इमाम काउंसिल (एआईआईसी) के प्रदेश अध्यक्ष इरफान दौलत नदवी को भी गिरफ्तार किया है। इस दौरान पीएफआई के सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया। महाराष्ट्र के ठाणे, नासिक और मालेगांव में छापेमारी की जा रही है।

विधायक लाभ सिंह उगाेके के पिता का देहांत, डीएमसी में ली अंतिम सांस

0

न्यूज हंट. लुधियाना : विधायक लाभ सिंह उगोके के पिता दर्शन सिंह का मंगलवार को देहांत हो गया। वह पिछले कई दिनों से लुधियाना के डीएमसी में इलाज अधीन थे। हालांकि डीएमसी की तरफ से अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, मगर अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी मौत कुछ मिनट पहले हुई है। बताया जा रहा है कि उनके शरीर में से खून को बदलने के लिए विशेष मशीन लगाई गई थी। इस दौरान ही उनकी मौत हो गई। वहीं पिता की मौत के बाद विधायक के घर में मातम छा गया है।

हाल ही में विधायक लाभ सिंह उगोके के पिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सुर्खियों में आया था। हालांकि विधायक ने इन खबरों को नकारते हुए खारिज कर दिया था। विधायक की माता ने भी बयान जारी कर इन खबरों पर विराम लगाया था। वहीं विधायक के चाचा ने कहा था कि जहर खाने को लेकर यह गलत अफवाह फैलाई गई है। उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है। न ही उनका किसी से झगड़ा हुआ था।

आधार यूजर्स को UIDAI ने दी अब तक की सबसे बड़ी सुविधा, सुनकर खुशी से झूम उठे लोग

0

भारत में आधार कार्ड (Aadhaar Card) सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट हैं जिसके बिना किसी भी सरकारी और गैर सरकारी काम को नहीं किया जा सकता है। ग्राहकों के लिए आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) समय-समय पर कई सुविधाएं पेश करती रहती है। अब लोगों की सहूलियत के लिए यूआईडीएआई ने इसरो के साथ एक समझौते के तहत UIDAI ने ISRO और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology) के साथ मिलकर भुवन आधार पोर्टल (Bhuvan Aadhaar portal) लॉन्च कर दिया है, इससे अब आधार यूजर्स अपने नजदीकी आधार सेंटर का पता लगा सकते हैं।

आधार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। आधार ने बताया है कि आधार कार्ड की लोकेशन प्राप्त करने के लिये NRSC, ISRO और UIDAI ने मिलकर एक भुवन आधार पोर्टल की शुरुआत की है, जिसमें कुल तीन फीचर्स है। इस पोर्टल की सबसे बड़ी खूबी है कि आप इसके जरिए आधार सेंटर की ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा ये आपको आपके नजदीकी आधार केंद्र पहुंचने तक का रास्ता भी बताएगा। इसमें आपको दूरी के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

ऐसे पता करें लोकेशन 

1. इसके लिए आप सबसे पहले आप https://bhuvan.nrsc.gov.in/aadhaar/ पर जाएं।
2. इसके बाद आप अपने नजदीकी आधार केंद्र की जानकारी प्राप्त करने के लिए Centre Nearby ऑप्शन पर क्लिक करें।
3. यहां आपको आपके आधार केंद्र की लोकेशन मिल जाएगी।
4. इसके अलावा आप Search by Aadhaar Seva Kendra पर भी जानकारी ले सकते हैं।
5. यहां आप आधार केंद्र का नाम इंटर करें और फिर केंद्र की जानकारी आपको मिल जाएगी।
6. आप चाहें तो Search by PIN Code के जरिए भी अपने आसपास के आधार केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
5. इसके बाद आखिरी ऑप्शन हैं State-wise Aadhaar Seva Kendra का, जिस ऑप्शन को चुनकर आप राज्य के सभी आधार केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

फर्जी पासपोर्ट मामला : अबु सलेम को तीन साल की सजा, CBI की विशेष कोर्ट ने सुनाया फैसला

0

नई दिल्ली. पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम (Abu Salem) को फर्जी पासपोर्ट मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई है। मंगलवार को यहां सीबीआई की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट समृद्धि मिश्रा ने यह सजा सुनाई। फर्जी पासपोर्ट मामले में अबु सलेम के अलावा दूसरे दोषी परवेज आलम को भी सजा सुनाई गई है। पत्रावली के अनुसार अबू सलेम उर्फ अब्दुल कयूम अंसारी ने वर्ष 1993 में अपने साथियों परवेज आलम व समीरा जुमानी के साथ मिलकर लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय में अकील अहमद आजमी के नाम से पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। सलेम ने इस आवेदन के साथ फर्जी नाम व पते के कूटरचित दस्तावेज लगाए और पासपोर्ट प्राप्त किया। बाद में उसने इस पासपोर्ट का इस्तेमाल किया।

इस मामले की विवेचना के बाद सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की थी। इस पर संज्ञान लेने के बाद कोर्ट ने अबु सलेम पर 5 जून 2009 को आरोप तय किए थे। इसके बाद अभियोजन पक्ष ने गवाई दर्ज कराई और अब आरोपी का बयान दर्ज किया गया।

WhatsApp पर आया कमाल का फीचर, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट को देगा टक्कर

0

WhatsApp ने एक नया फीचर जारी कर दिया है। इस फीचर की मदद से ऐप Google Meets और Microsoft Teams जैसे प्लेटफॉर्म्स को टक्कर दे सकेगा। एक्टिव यूजर्स के मामले में ऐप के आसपास भी दूसरे प्लेटफॉर्म्स नहीं पहुंचे हैं। यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए कंपनी लगातार इस प्लेटफॉर्म को बेहतर करती रहती है। सोमवार को ऐप ने एक नए फीचर का ऐलान किया है जिसका लोगों के लंबे समय से इंतजार था। इस फीचर का नाम Call Links है।

इसकी मदद से वॉट्सऐप यूजर्स किसी ऑनगोइंग कॉल में ऐड हो सकते हैं या फिर नई कॉल शुरू कर सकते हैं। Call Links का फीचर ऐप के कॉलिंग टैप में मिलेगा। यूजर्स ऑडियो और वीडियो कॉल दोनों के लिए लिंक जनरेट कर सकते हैं और उसे शेयर कर सकते हैं। मैटा की मानें तो ये सर्विसेस इस हफ्ते के अंत तक रोलआउट हो जाएगी. इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स के पास ऐप का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए. वॉट्सऐप ने इसके साथ ही ग्रुप वीडियो कॉल को लेकर जानकारी दी है।

एक और फीचर जल्द आएगा

जल्द ही ऐप वीडियो कॉल पर 32 लोगों को ऐड किया जा सकेगा। इस फीचर की टेस्टिंग कंपनी शुरू करने वाली है। Mark Zuckerberg ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी कि WhatsApp पर Call Link फीचर जारी होने वाला है। इसकी मदद से यूजर्स अपनी फैमिली और फ्रेंड्स से कॉल का लिंक शेयर कर सकेंगे। इस लिंक पर क्लिक करके यूजर्स आसानी से कॉल से जुड़ सकेंगे। ये फीचर ठीक उसी तरह से काम करेगा, जैसे Google Meet या Microsoft Teams पर काम करता है।

कैसे जनरेट कर सकते हैं Call Links?

हालांकि मैटा ने ये साफ नहीं किया है कि यह फीचर एंड्रॉयड, iOS और विंडोज किस ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करेगा। किसी कॉल के लिंक क्रिएट करने के लिए यूजर्स को Calls टैब में Create call links ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहां से यूजर्स ऑडियो और वीडियो दोनों तरह की कॉल के लिए लिंक क्रिएट कर सकते हैं।