26 September 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
26 September 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
(न्यूज़ हंट)- भाजपा मंडल गढ़दीवाला के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जेयन्ती दिवस को समर्पण दिवस रूप में मनाया गया इस मौके भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मन्हास व विजय शर्मा विशेष रूप में उपस्थित हुए।इस मौके संजीव मन्हास व विजय शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि
एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रेरणा पुंज जनसंघ के अध्यक्ष स्वर्गीय दीन दयाल उपाध्याय जी की जन्मजयंती पर भाजपा #समर्पण_दिवस के रूप में मना रही हैं।
कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के चित्र के समक्ष अपनी पुष्पांजलि अर्पण की।इस मौके युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश सपरा, डा सवर्ण कांत, गगन कौशल,पवन गुप्ता,विवेक गुप्ता,शिवम, नरिंदर ठाकुर,पंकज सैनी,हितेश सेठ, राहुल सेठ आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
25 September 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
25 September 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
नई दिल्ली. ताजा स्टडी में कोरोना से भी खतरनाक वायरस मिलने का दावा किया गया है। हालांकि ये वायरस अब तक सिर्फ रूस के चमगादड़ों में पाया गया है, लेकिन मेडिकल एक्सर्ट्स का मानना है कि ये इंसानों को भी संक्रमित कर सकता है। अगर ऐसा हुआ परिणाम गंभीर हो सकते हैं। यह अध्ययन अमेरिकी चिकित्सा वैज्ञानिकों की एक स्टडी मेडिकल जर्नल PLOS पैथोजेन में प्रकाशित हुआ है। इसके मुताबिक मौजूदा कोविड टीके वायरस ‘खोस्ता -2’ पर बेअसर हैं, लेकिन इसमें एक बीमारी के रूप में विकसित होने के लिए जरूरी माने जाने वाले जीन की कमी है। ये स्टडी एक रूसी चमगादड़ में सार्स-कोव-2 के जैसे एक नए वायरस की खोज पर आधारित है। इसको लेकर मेडिकल एक्सपर्ट्स का दावा है कि ये वायरस इंसानों को भी संक्रमित कर सकता है। मौजूदा समय में वायरस से बचाव के उपलब्ध टीके इसे रोकने के लिए कारगर साबित नहीं हो रहे।
खोस्ता -1 और खोस्ता -2 वायरस 2020 में रूसी चमगादड़ों में खोजे गए थे। शुरुआती जांच में ये कहा गया कि ये इंसानों के लिए खतरनाक नहीं हैं, लेकिन बाद में पता चला कि खोस्ता -2 कोविड 19 से भी खतरनाक है। इसे वर्तमान कोविड टीकों के सीरम और प्रभावों से समाप्त नहीं किया जा सकता। रूसी चमगादड़ों में इस खतरनाक वायरस की खोज करने वाली मेडिकल एक्सपर्ट्स की टीम का कहना है कि अब किसी यूनिर्सल टीके की जरूरत है। तभी सर्बेकोवायरस से बचा ज सकता है। मेडिकल साइंटिट्स ने कहा कि फिलहाल घबराने जैसी कोई बात नहीं है। सर्बेकोवायरस एक रेस्पिरेटरी वायरस हैं जो अक्सर रेकॉम्बिनेशन की प्रक्रिया से गुजरता रहते हैं। बता दें कि अमेरिका में वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने सबसे पहले साल 2020 के अंत में रूसी चमगादड़ों में वायरस की खोज की थी।
एक वायरोलॉजिस्ट के हवाले से मिरर यूके ने अपने लेख में कहा, “हमारा शोध आगे एशिया के बाहर वन्यजीवों में फैलने वाले सरबेकोवायरस लेकर जारी रहेगा। नया वायरस पश्चिमी रूस समेत वैश्विक स्वास्थ्य व SARS-CoV-2 के खिलाफ चल रहे वैक्सीन अभियानों के लिए भी खतरा है। वायरोलॉजिस्ट ने दावा किया कि आनुवंशिक रूप से फैलने वाले ये अजीब रूसी वायरस पहले मौजूद कुछ अन्य वायरस से मिलते जुलते है, लेकिन SARS-CoV-2 से भी खतरनाक हैं।
नई दिल्ली. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली की जेल में बंद कुख्यात अपराधी नीरज बवाना तथा दो अन्य गैंगस्टरों कौशल चौधरी और भुप्पी राणा को अपनी हिरासत में लिया है। एनआईए पटियाला हाउस कोर्ट से तीनों को पांच दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जांच आगे बढ़ाएगी। एनआईए ने कोर्ट को बताया कि नीरज बवाना और उसके गैंग के लोग प्रभावशाली लोगों को डरा धमकाकर न सिर्फ उगाही कर रहे हैं, बल्कि टारगेट किलिंग भी कर रहे हैं। राष्ट्रीय जांच एजंसी ने कोर्ट को बताया कि मुख्य रूप से भारत और विदेशों में बैठे आतंकवादियों, गैंगस्टरों व ड्रग तस्करों के बीच बढ़ते गठजोड़ को नष्ट करने के लिए उसने पंजाब, राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली-NCR क्षेत्र में 50 स्थानों पर छापेमारी की थी।
24 September 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
24 September 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
न्यूज हंट. चंडीगढ़/अमृतसर : Amritsar IED Case : पंजाब पुलिस ने आज मुख्य दोषी और आठवें दोषी के तौर पर युवराज सबरवाल उर्फ यश को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने कैनेडा स्थित गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा के निर्देशों पर अमृतसर में सब- इंस्पेक्टर की कार के नीचे एक इम्परूवाईजड एक्सप्लोसिव डिवायस (आईईडी) लगाया था।
डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (DGP) पंजाब गौरव यादव ने बताया कि ख़ुफ़िया एजेंसी के नेतृत्व वाली कार्यवाही के दौरान नयी आबादी फैजपुरा के रहने वाले युवराज को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि युवराज एक हिस्ट्री शीटर है और इरादातन कत्ल, डकैती और लूटपाट आदि समेत कई घृणित अपराधों में शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि युवराज के साथ पुलिस ने उसके दो साथियों पवन कुमार उर्फ शिवा माची और साहिल उर्फ माची, दोनों निवासी चमरंग रोड अमृतसर को भी गिरफ्तार किया है, जोकि अपराधिक पृष्टभूमि वाले हैं और अमृतसर पुलिस को कत्ल, सनैचिंग, डकैती, लूटपाट आदि के कई अन्य मामलों में वांछित थे। दोनों मुलजिम अमृतसर के थाना मजीठा रोड में दर्ज डकैती केस में गिरफ्तार किये गए हैं, जबकि अमृतसर के थाना रणजीत ऐवीन्यू में दर्ज हुए आईईडी केस में भी उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
यह कार्यवाही, पंजाब पुलिस की तरफ से तरन तारन के पट्टी गाँव के दीपक (22), जो 16 अगस्त, 2022 को अमृतसर के सी-ब्लाक रणजीत ऐवीन्यू के क्षेत्र एस. आई. दिलबाग सिंह की रिहायश के बाहर उसकी ऐसयूवी बोलैरो (पीबी02-सीके-0800) के नीचे आईईडी लगाने वाले युवराज का साथी था, समेत सात व्यक्तियों को गिरफ्तार करने से चार हफ्ते बाद अमल में लाई गई है। स्थानीय पुलिस की तरफ से मौके से मोबाइल फ़ोन-ट्रिगरिंग आईईडी जिसका वज़न 2.79 किलोग्राम और लगभग 2.17 किलो हाई विस्फोटक बरामद किया गया था।
लौजिस्टिक, तकनीकी और वित्तीय सहायता प्रदान करने के दोष के तहत गिरफ्तार किये गए छह अन्य व्यक्तियों की पहचान बख़ार्स्त कांस्टेबल हरपाल सिंह और फतेहदीप सिंह, दोनों निवासी गाँव सभरा, तरन तारन; रजिन्दर कुमार उर्फ बाऊ निवासी हरीके, तरन तारन; खुशहालबीर सिंह उर्फ चिट्टू, वरिन्दर सिंह उर्फ अब्बू और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी तीनों निवासी भिक्खीविंड, के तौर पर हुई।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि युवराज की गिरफ्तारी के साथ जहाँ पुलिस ने इस मामले में शामिल सभी मुलजिमों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, वहीं सरहदी सूबे की शान्ति और सदभावना को भंग करने की साजिश रचने वाले कैनेडा स्थित गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा के प्रत्यर्पण के लिए भी पुरज़ोर यत्न किये जा रहे हैं।
डी.जी.पी. ने दोहराया, ‘‘मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से समाज विरोधी तत्वों के प्रति ज़ीरो-टौलरैंस अपनाने के कारण पंजाब पुलिस सूबे में से गैंगस्टरों और नशों का सफाया करने के लिए वचनबद्ध है।’’
पुलिस कमिशनर (सी. पी) अमृतसर अरुण पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवराज का सात दिन का रिमांड हासिल किया है और आगे पूछताछ की जा रही है।
बॉक्स : लंडा कौन है?
लखबीर लंडा ( 33), जोकि तरन तारन का रहने वाला है और 2017 में कैनेडा भाग गया था, ने मोहाली में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हैडक्वाटर पर रॉकेट प्रोपेलड ग्रेनेड ( आरपीजी) आतंकवादी हमले की भी साजिश रची था। उसे पाकिस्तान स्थित वांछित गैंगस्टर हरविन्दर सिंह उर्फ रिन्दा का करीबी माना जाता है, जिसने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के साथ हाथ मिला लिया था।
न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने ग्रीन हाईड्रोजन सम्बन्धी ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए तीन मुल्कों जर्मनी, बेल्जियम और नीदरलैंडज़ के दौरे के लिए मंज़ूरी ( पोलिटिकल क्लीयरेंस) न देने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा को प्रश्न किया कि वह आम आदमी पार्टी (आप) से राजनैतिक तौर पर इतना असुरक्षित क्यों महसूस कर रही है, जो उसे आप लीडरशिप के सरकारी विदेश दौरे के लिए मंज़ूरी देने से इन्कार करने जैसी भद्दी चालों का सहारा लेना पड़ रहा है।
अमन अरोड़ा ने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ कि केंद्र सरकार ने किसी ‘आप’ नेता को इजाज़त देने से इन्कार किया है। इससे पहले भी भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने ‘आप’ के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल को वर्ल्ड सिटीज़ सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सिंगापुर जाने की मंज़ूरी देने से इन्कार कर दिया था।
दिलचस्प तथ्य यह है कि केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने इस दौरे के लिए अमन अरोड़ा समेत 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सूची को 14 सितम्बर, 2022 को मंजूरी दी थी, परन्तु विदेश मंत्रालय ने पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री को राजनैतिक मंजूरी नहीं दी।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह दौरा इंडो-जर्मन एनर्जी फोरम की तरफ से स्पांसर किया गया था। इस दौरे का केंद्र या प्रांतीय सरकार पर एक पैसे का भी वित्तीय बोझ नहीं पड़ना था।
कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि ‘आप’ की जन-हितैषी नीतियों की सफलता ने भाजपा के नफ़रत और झूठ के माडल को सख़्त चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ भारत के राजनैतिक नक्शे से भाजपा का सफ़ाया करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो मौजूदा हालातों से भगवा पार्टी को स्पष्ट दिख रहा है।
अमन अरोड़ा ने कहा, ‘‘24 सितम्बर से 2 अक्तूबर, 2022 तक का यह दौरा राज्य में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों सम्बन्धी योजनाबंदी और विकास के लिए बेहद अहमीयत रखता था जिससे भावी ज़रूरतों को पूरा करने के साथ-साथ राज्य के लोगों को हरा-भरा और साफ़-सुथरा वातावरण यकीनी बनाया जा सके।’’ केंद्र सरकार का ऐसा अनावश्यक दख़ल मुल्क के संघीय ढांचे के लिए भी बड़ा ख़तरा है।
अमन अरोड़ा ने कहा कि भाजपा ने भारतीय लोकतंत्र की गौरवमयी रिवायतों को भुला दिया है। उन्होंने भाजपा को याद करवाते हुये कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री पी.वी नरसिमा राव ने श्री अटल बिहारी वाजपायी को विरोधी पक्ष के नेता होने के बावजूद संयुक्त राष्ट्र में भेजे जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए चुना था।