16.8 C
Jalandhar
Wednesday, April 8, 2026
Home Blog Page 552

चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास के घेराव करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का एक काफिला दसुहा से रवाना हुआ।

 (न्यूज़ हंट)- भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मन्हास के नेतृत्व में भाजपा वर्करो का काफिला दसुहा से चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर मुकेरियां विधायक श्री जंगीलाल महाजन और जिलाध्यक्ष अजय कौशल सेठु विशेष रूप से उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष संजीव मन्हास और विधायक जंगीलाल महाजन ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सरकार भाजपा पर आप विधायकों को खरीदने के झूठे आरोप लगाकर पंजाब के लोगों का ध्यान भड़काने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आज हम मुख्यमंत्री आवास पर जाकर भाजपा के ऊपर लगे आरोपों के सबूत मांगेंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता से झूठ बोलकर बनी आप सरकार को अपने वादों को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए।इस मौके सीनीयर आगू विजय शर्मा, एडवोकेट राजगुलजिन्दर सिंह,नवदीप विरक, मंडल अध्यक्ष बड़ड़ला, कैप्टन शाम सिंह, मंडल अध्यक्ष दसूया रूपिंदर सिंह,नेक मन्हास,अनीता कुमारी, अंजना मन्हास, रेणु कश्यप,चरणजीत सिंह,श्रीराम, कमल किशोर, शिव, रमन गोल्डी, लखविंदर सिंह, वरुण, विकास मनकोट्या, राजिंदर सिंह महाजन, विक्की राणा, डॉ. होशियार सिंह, डॉ. संतोख सिंह, कुलदीप सिंह, विक्रम घोगरा आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

22 September 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

22 September 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा पर भी पंजाब विजिलेंस का घेरा, 4 घंटे से ज्यादा हुई पूछताछ

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा (Sunder Sham Arora) पर भी पंजाब विजिलेंस का घेरा कस गया है। अरोड़ा बुधवार को विजिलेंस मुख्यालय में अधिकारियों के सामने पेश हुए। सुंदर शाम अरोड़ा को विजिलेंस ब्यूरो की ओर से आय से अधिक संपत्ति के मामले में तलब किया गया था। अरोड़ा से चार घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की गई। इसके बाद विजिलेंस मुख्यालय से बाहर आए अरोड़ा ने कहा कि अधिकारियों ने संपत्ति को लेकर जानकारी मांगी गई थी। मैंने अपना जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि किसी ओर घोटाले में मुझसे कोई सवाल नहीं किया गया है।

पंजाब सरकार को बड़ा झटका ! राज्‍यपाल ने नहीं दी विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मंजूरी

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने भगवंत मान सरकार की ओर बुलाए पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र मंजूरी नहीं दी है। मान सरकार ने यह सत्र विश्‍वास मत पेश करने के लिए बुलाया था। विधानसभा का यह सत्र 22 सितंबर को सुबह 11 बजे होना था। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से उसके कई विधायकों को खरीदने की कोशिश हो रही है। इसी के मद्देनजर मान सरकार ने फिर से पंजाब विधानसभा में विश्‍वास मत हासिल करने का फैसला किया था। 

बता दें कि विशेष सत्र बुलाने के लिए राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने 20 सितंबर को मंजूरी दे दी थी। इसके बाद विपक्ष की ओर से राज्यपाल को लिखे पत्र के बाद उन्‍होंने इस संबंध में कानूनी राय ली। इसके बाद बुधवार शाम विशेष सत्र के लिए दी गई मंजूरी वापस ले ली गई।

Cold Weather 2022: उत्तर भारत में ठंड कब देगी दस्तक? IMD ने बताई तारीख

0

Cold Weather 2022: मानसून की विदाई की बेला में फिलहाल भले ही दिल्ली एनसीआर वासी गर्मी का एहसास कर रहे हों, लेकिन जल्द ही उन्हें इससे राहत मिलने लगेगी। अधिकतम दो सप्ताह में सुबह और शाम के समय सर्दी की आहट महसूस होने लगेगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आगामी एक पखवाड़े के दौरान यानी अक्टूबर की शुरुआत में ही तापमान के सामान्य, जबकि माह के मध्य से सामान्य के नीचे रहने का पूर्वानुमान है। अलबत्ता, ठीकठाक सर्दी के लिए अभी नवंबर का इंतजार करना होगा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, मंगलवार को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों और गुजरात के कच्छ से मानसून ने पीछे हटना शुरू कर दिया। एक दो दिन में दक्षिण हरियाणा और पंजाब से भी मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। यहां से इसकी सामान्य तारीख 17- 18 सितंबर है। इसी तरह 28- 29 सितंबर के आसपास मानसून 2022 दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों से भी विदा ले लेगा। यहां मानसून की विदाई की सामान्य तारीख 25 सितंबर है। फिर 30 तारीख के आसपास यह समस्त उत्तर भारत से विदा हो जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले 5 सालों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है, ऐसे में मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि ठंड इस बार भी पिछले कुछ सालों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ऐसे में लोगों सतर्क रहने की जरूरत है।

हैवानियत : गर्भवती से गैंगरेप के बाद गर्भपात, हाथ में भ्रूण लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंची सास, लोगों मं हड़कंप

0

न्यूज हंट. लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बरेली में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। बिशारतगंज थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में एक गर्भवती महिला से गैंगरेप किया गया जिसके बाद गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई। रेप पीड़िता की सास हाथ में भ्रूण लेकर न्याय की गुहार लगाने एसएसपी दफ्तर पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया। इस घटना को देखकर लोग सदमे में हैं। दरिंदों ने 3 महीने की गर्भवती महिला के साथ बलात्कार किया जिस वजह से उसका गर्भपात हो गया। घटना उस वक्त हुई जब महिला किसी काम से खेत में गई थी।

उसी दौरान वहां घात लगाए बैठे गांव के ही दबंगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी रेप के बाद महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गए। काफी देर तक जब पीड़ित महिला घर नहीं पहुंची तो परिजन खेत में देखने पहुंचे जहां वो गंभीर हालत में मिली।

तुरंत परिजन महिला को निजी अस्पताल में ले गए जहां बच्चे की जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने हर संभव कोशिश की लेकिन शिशु को नहीं बचाया जा सका। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि दुष्कर्म के दौरान बच्चा महिला के गर्भ में ही मर गया। महिला के परिजन न्याय के लिए अफसरों के चक्कर काट रहे हैं। पीड़िता की सास आरोपियों को सजा दिलाने के लिए प्लास्टिक के जार में भ्रूण को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। महिला के हाथ में भ्रूण देखकर एसएसपी दफ्तर में मौजूद अफसरों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले को संज्ञान लेते एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि महिला का बयान लिए जा रहा है। जल्द ही जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर में स्वतंत्रता सेनानियों के साथ सावरकर की तस्वीर, बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

0

Vinayak Damodar Savarkar: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार खबरों में बनी हुई है। इस यात्रा के वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। हालांकि इस बार यात्रा से जुड़ी एक फोटो भी इंटरनेट पर शेयर की जा रही है जिसे देखना कांग्रेस कभी पसंद नहीं करेगी। दरअसल कांग्रेस से भारत जोड़ो यात्रा के 14वें दिन एक बड़ी चूक हो गई। इस यात्रा के एक पोस्टर पर आजादी के संघर्ष के नायकों में विनायक दामोदर सावरकर का चित्र भी शामिल था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह पोस्टर एर्नाकुलम में लगाया गया था। सोशल मीडिया पर जब यह पोस्टर शेयर किया जाने लगा तो कांग्रेस को अपनी गलती का एहसास हुआ और जल्द ही इस पोस्टर में सावरकर की तस्वीर को महात्मा गांधी की तस्वीर से ढक दिया गया।

बीजेपी नेताओं ने साधा निशाना
हालांकि तब तक देर हो चुकी थी और कई बीजेपी नेताओं ने इस पोस्टर को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया, ‘राहुल जी, आप कितनी भी कोशिश कर लें…इतिहास और सच्चाई सामने आ ही जाती है। सावरकर वीर थे! छुपाने वाले “कायर” हैं।’

वहीं बीजेपी के आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ‘वीर सावरकर की तस्वीरें एर्नाकुलम (हवाई अड्डे के पास) में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को सुशोभित करती हुईं। हालांकि देर से लेकिन राहुल गांधी के लिए अच्छा बोध, जिनके परदादा नेहरू ने एक दया याचिका पर हस्ताक्षर कर अंग्रेजों से उन्हें पंजाब की नाभा जेल से केवल 2 सप्ताह में ही बाहर जाने देने की अनुमति देने का अनुरोध किया था।’

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनाते ने अमित मालवीय को जवाब देते हुए ट्वीट किया, ‘अरे फेक न्यूज बेचने वाले,  स्वतंत्रता संग्राम के दौरान नेहरू ने करीब 10 साल जेल में बिताए, याद कीजिए तब आप अंग्रेजों के लिए जासूसी कर रहे थे और सॉरी कह रहे थे। इस बीच बुलबुल के पंखों पर उड़ने वाले सावरकर का आनंद लें!’

LPU Suicide Case : छात्र ने सुसाईड नोट में मौत के लिए इस प्रोफेसर को जिम्मेदार ठहराया, FIR दर्ज

0

न्यूज हंट. फगवाड़ा : मंगलवार को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में बैचलर आफ डिजाइनिंग प्रथम वर्ष के छात्र इजिन एस दिलीप कुमार की आत्महत्या के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। छात्र का एक सुसाइड नोट (Suicide Note) पुलिस को मिलने की सूचना हैं। इसमे आत्महत्या करने वाले छात्र ने अपनी मौत के लिए एनआईटी कालीकट के एक प्रोफेसर को जिम्मेदार ठहराया है जिसके खिलाफ पुलिस ने बुधवार देर शाम एफआईआर भी दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

ज़िक्रयोग्य है कि मंगलवार की देर शाम को मूल रूप से केरल निवासी इजिन ने सुसाइड कर लिया था। इसके बाद देर रात तक यूनिवर्सिटी में जमकर हंगामा भी हुआ था। पुलिस दुवारा उस समय कहा जा रहा था कि युवक न परिवारिक परेशानी के चलते यह कदम उठाया था। बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर उसका सुसाइड नोट वायरल हो रहा है। इसमें छात्र ने अपनी मौत का जिम्मेवार एनआइटी के एक प्रोफेसर को बताया है। 

छात्र की आत्महत्या के मामले में एलपीयू ने अपना पक्ष रखते हुए इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इसमें बताया गया है कि विश्वविद्यालय में एक विद्यार्थी ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है और छात्र के सुसाइड नोट में एनआईटी कालीकट (केरल) में अपने पिछले संस्थान में व्यक्तिगत समस्याओं के कारण ही यह कदम उठाया है। जहां उसने दो साल तक अध्ययन किया था।  गत दिवस जानकारी के भाव में उसके साथी विद्यार्थियों में गलतफहमी हो गई थी, जिस कारण रात में विश्वविद्यालय परिसर में अशांति फैल गई थी। पुलिस और विश्वविद्यालय की तरफ से विद्यार्थियों को घटना संबंधी सारी स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। सभी छात्र अब शांतिपूर्वक कक्षाओं में शामिल होने के साथ-साथ परीक्षा भी दे रहे हैं।

 

Raju Srivastav Death: 58 साल के राजू श्रीवास्तव की कार्डियक अरेस्ट से गई जान

0

Raju Srivastav Death : कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) का बुधवार 21 सितंबर 2022 को 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। पिछले कई दिनों से वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। उनके ठीक होने की सभी को उम्मीद थी लेकिन सुबह यह दुखद खबर सामने आ गई। पिछले महीने राजू श्रीवास्तव की अचानक तबियत खराब हुई थी। इसके बाद से ही वह हॉस्पिटल में एडमिट थे। दरअसल, राजू श्रीवास्तव होटल के जिम में वर्कआउट कर रहे थे। ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते हुए उन्हें सीने में दर्द हुआ और वह नीचे गिर गए। इसके बाद राजू श्रीवास्तव को उनके जिम ट्रेनर फौरन अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर्स के मुताबिक, एक्सरसाइज करते समय राजू श्रीवास्तव को कार्डियक अरेस्ट आया था। मशहूर सिंगर केके की भी कुछ समय पहले कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी।

प्रशंसकों के लिए यह यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि उनका प्रिय हास्य कलाकार इस दुनिया से जा चुका है। सोशल मीडिया पर मातम पसरा हुआ है। हर कोई अपने-अपने तरीके से राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दे रहा है। इस बीच खबर आई है कि राजू श्रीवास्तव के पार्थिव शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था। हाल ही में उनके पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट सामने आ गई है। सूत्रों के मुताबिक कॉमेडियन की पाोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर्स की तरफ से यह खुलासा किया गया है कि उनके शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।