28 November 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
28 November 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
28 November 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
गुरु तेग बहादुर जी धर्म की रक्षा के लिए स्वयं को बलिदान करने देने वाले उच्च व्यक्तित्व थे | मुगल शासक औरंगजेब के आदेश पर 24 नवंबर 1675 को गुरु तेग बहादुर की हत्या की गई थी | औरंगजेब ने उनको सिख धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म स्वीकार करने का दबाव डाला था | लेकिन गुरु तेग बहादुर जी उसके दबाव के आगे नहीं झुके, उन्होंने धर्म परिवर्तन की बजाय शहादत को चुना |
From- Raman Kumar Verma
Chief Editor- News Hunt and Panchayat Bani
न्यूज हंट. पटियाला : अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को पत्र लिखकर सांत्वना दी है। नवजोत सिद्धू करीब 34 साल पुराने रोडरेज मामले में सजा काट रहे हैं। सिद्धू मई-2022 में जेल गए थे और उनकी 6 महीने की सजा पूरी हो चुकी है। मई-2023 में उनकी एक साल की सजा पूरी हो जाएगी। सिद्धू 6 महीने बाद जेल से बाहर आ जाएंगे।
इसी साल फरवरी में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव के समय सिद्धू की पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे। प्रियंका गांधी की ओर से उन्हें चिट्ठी भेजे जाने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद भी सिद्धू गांधी परिवार की गुड बुक में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि एक साल की सजा पूरी होने के बाद सिद्धू को कांग्रेस हाईकमान कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है।
वॉट्सऐप (WhatsApp) ग्रुप चैट्स के लिए कमाल का फीचर आने वाला है। इस फीचर के आने से यूजर्स को ग्रुप चैट्स में ‘Mute’ का शॉर्टकट मिल जाएगा। WAbetaInfo की मानें तो कंपनी इस फीचर पर अभी काम कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार इस फीचर की मदद से यूजर ग्रुप में रिसीव होने वाले मेसेजेस के नोटिफिकेशन को तुरंत बंद (turn off) कर सकेंगे। WABetaInfo ने बताया कि वॉट्सऐप का यह अपकमिंग फीचर अभी अंडर डेवेलपमेंट है। शुरुआत में कंपनी इसे कुछ सेलेक्टेड बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट करेगा। सबसे पहले यह वॉट्सऐप के डेस्कटॉप बीटा वर्जन में आएगा।
वॉट्सऐप ने हाल में ऐंड्रॉयड बीटा वर्जन के लिए बड़े ग्रुप्स के नोटिफिकेशन्स को ऑटोमैटिकली ऑफ करने वाला फीचर रोलआउट किया था। अब कंपनी डेस्कटॉप वर्जन के लिए भी ग्रुप चैट नोटिफिकेशन्स को कम करने की तैयारी कर रही है। जल्द ही वॉट्सऐप डेस्कटॉप के लिए अपडेट आएगा, जिसमें ग्रुप चैट को म्यूट करने का शॉर्टकट मिलेगा। WABetaInfo ने इस अपकमिंग फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। स्क्रीनशॉट में आप इस अपकमिंग फीचर की झलक देख सकते हैं।
स्क्रीनशॉट में नोटिफिकेशन्स को म्यूट करने के तरीके को समझा जा सकता है। वॉट्सऐप के बीटा अपडेट में ग्रुप चैट्स के हेडर के राइट साइड में बेल आइकन दिखेगा। इसे क्लिक करके यूजर ग्रुप चैट्स के नोटिफिकेशन्स को बंद कर सकते हैं।
न्यूज हंट. लुधियाना : लुधियाना में एक व्यक्ति ने छोटे भाई के सिर पर रॉड मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात में आरोपी की पत्नी ने भी उसका साथ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए। मृतक की पहचान राजविंदर सिंह (50) के रूप में हुई है। पत्नी रमनदीप कौर ने राजविंदर सिंह को पड़ोसियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत बता दिया गया।
सूचना के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस मामले में थाना सराभा नगर की पुलिस ने रमनदीप कौर की शिकायत पर जेठ बलजीत सिंह और जेठानी सुखराज कौर के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
रमनदीप कौर ने पुलिस को शिकायत दी है कि पति अपना कारोबार करता था और देर रात करीब 10 बजे रोज घर आता है। ससुर लाटपाल सिंह ने जेठ बलजीत सिंह को अपनी जायदाद से बेदखल कर रखा है। इसी कारण दोनों भाइयों में विवाद रहता है।
रमनदीप कौर के मुताबिक आरोपी उसके परिवार को परेशान करने के लिए रोज जल्दी ही गेट को बंद कर देता था ताकि उन्हें आने जाने में दिक्कत हो। शनिवार की रात को भी उसका पति रोज की तरह 10 बजे घर आया तो आरोपी ने पहले तो काफी समय तक दरवाजा नहीं खोला। जब खोला तो आरोपी ने एकदम से लोहे की रॉड से हमला करना शुरू कर दिया।
इसी दौरान आरोपी बलजीत कौर ने राजविंदर सिंह के पेट पर लात मारी और पति को उकसाया। इस दौरान बुरी तरह से घायल पति राजिंदर सिंह वहां पड़ा रहा। वह नीचे पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गए। उसने किसी तरह से अपने पति को गुरदेव अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें मृत बता दिया गया। सूचना के बाद पुलिस भी वहां पहुंची। थाना सराभा नगर के एसएचओ सब इंस्पेक्टर अमनिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
देश में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के प्रॉविडेंट फंड सब्सक्राइबर्स की संख्या करोड़ों में है। इस तरह के खाते पर खाताधरकों को ब्याज भी मिलता है। यह अभी फिलहाल 8.1 फीसदी सालाना है। ब्याज उन्हीं खातों पर मिलता है, जो एक्टिव हैं लेकिन क्या डीएक्टिव EPF खातों पर भी ब्याज मिलता है? चलिए जानते हैं EPFO का नियम क्या कहता है।
EPF क्या है?
सबसे पहले समझिए कि कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) क्या होता है? यह एक रिटायरमेंट प्लान है जिसे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) मैनेज करता है। EPF स्कीम में कर्मचारी और उसकी कंपनी हर महीने बराबर रकम का योगदान करते हैं, जो मूल वेतन और महंगाई भत्ते का 12% होता है। कंपनी के योगदान का 8.33% हिस्सा कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के लिए जाता है।
बंद EPF खातों पर मिलता है ब्याज?
अब सवाल है कि क्या बंद पड़े EPF खातों पर भी ब्याज मिलता है? तो इसका जवाब है हां। EPFO ने FY11 में सुझाव दिया था कि 3 साल से ज्यादा अवधि से कोई योगदान नहीं किए जाने वाले EPF खातों में ब्याज का भुगतान रोका जाए। हालांकि, इस फैसले को 2016 में वापस ले लिया गया।
EPF खातों पर ब्याज न मिलने की वजह
आपका अकाउंट डीएक्टिवेट हो गया है
स्कीम की अवधि समाप्त हो गई है
अकाउंट होल्डर्स की उम्र 58 साल से ज्यादा है
EPF बैलेंस नहीं निकाला है
EPF खाते का बैलेंस कैसे चेक करें?
EPFO की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
इसके साथ ही सर्विस टैब पर क्लिक करें
अब ‘फॉर इम्पलॉई‘ वाले सेक्शन पर क्लिक करें
इसके बाद ‘मेंबर पासबुक‘ पर क्लिक कर UAN और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें
अब आपके सामने आपका अकाउंट बैलेंस दिख जाएगा
Rahu Grah Gochar: ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का अपना महत्व है। जिस प्रकार किसी भी ग्रह के गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है उस प्रकार राहु ग्रह के गोचर का भी सभी राशियों पर असर पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार राहु और केतु छाया और मायावी ग्रह माने जाते हैं। जो कि हमेशा वक्री चाल चलते हैं और डेढ़ साल बाद अपनी राशि बदलते हैं। वहीं अब राहु साल 2023 में एक बार फिर राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।
साल 2023 में राहु 30 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करके मीन राशि में प्रवेश करेंगे। फिलहाल राहु 30 अक्टूबर तक मेष राशि में रहेंगे। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, राशियों पर हर गोचर का असर नकारात्मक और सकारात्मक रूप से पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि राहु का ये गोचर किन राशियों के लाभकारी साबित होगा।
मेष राशि
30 अक्टूबर, 2023 में राहु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं मेष राशि वालों का अच्छा समय रहेगा और इन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी साथ ही पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। बिजनेसमैन और नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा और आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। कुल मिलाकर साल 2023 मेष राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। इस दौरान उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर साल 2023 आपके कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाएगा और फाइनेंशियल स्थिति में सुधार लाएगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों की राहु के गोचर के चलते करियर में जिम्मेदारी बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, आय के नए रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। अचानक धन प्राप्त हो सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। लेकिन इस दौरान आपको सेहत के प्रति सचेत रहना होगा।
मीन राशि
अक्टूबर 2023 में राहु के गोचर से मीन राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आपको धन की प्राप्ति होगी। जिस भी क्षेत्र में हाथ डालेंगे, वहीं कामयाबी हासिल होगी। दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद से काम पूरे होंगे, तरक्की मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए भी ये समय अच्छा रहने वाला है।
Sesame Benefits: सर्दियों में कुछ चीजों का सेवन जड़ी-बूटी से कम नहीं होता है। तिल हाइब्लडप्रेशर को कम करने में काफी मददगार होती है। कई रिसर्च में बताया गया है कि तिल में पाया जाने वाला तेल हाइब्लडप्रेशर को कम करता है। तिल सभी के किचन में रखा होता है। यह खाने की शोभा बढ़ाता है, साथ ही तिल स्वाद बढ़ाने के लिए अक्सर मिठाइयों और खाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। सर्दी के मौसम में तिल काफी फायदेमंद होता है। इसमें पॉलिसैचेराइड फैटी एसिड, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और ओमेगा-6 जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए लाभकारी होते हैं। जानते हैं तिल शरीर को किस तरह से फायदा पहुंचाता है –
हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक
सर्दियों के मौसम में तिल गुड़ का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और जोड़ों का दर्द भी ठीक होता है। तिल में पाया जाने वाला कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस हड्डियों के निर्माण में सहायक होता हैं। सर्दी के मौसम में यदि रोज तिल और गुड़ का सेवन करेंगे तो हड्डियों का दर्द नहीं होगा। दिन में एक बड़ा चम्मच तिल खाए खाएंगे तो इससे दांत भी मजबूत होते हैं। यही नहीं यह प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। तिल के तेल का इस्तेमाल हड्डियों और मांसपेशियों की मालिश के लिए भी किया जाता है।
कई बीमारियों से दिलाए निजात
तिल में सेसमिन एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने का कार्य करता है। इसी कारण लंग कैंसर, ल्यूकेमिया, प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और पेट का कैंसर आदि की संभावनाओं को भी काफी कम कर देता है।
तनाव में कारगर होता है तिल
तिल में पाया जाने वाला लिपोफिलिक एंटीऑक्सीडेंट तनाव को कम करने का कार्य करता है, इससे याददाश्त कम होने की समस्या भी ठीक हो जाती है। तिल मस्तिष्क की कोशिकाओं के निर्माण में भी मदद करता है। बुजुर्गों में याददाश्त कम होने लगती है इसके लिए उन्हें तिल का रोज सेवन करना चाहिए।
त्वचा को निखारे
तिल के रोजाना नियमित सेवन से त्वचा भी खूबसूरत होती है। इसके अतिरिक्त त्वचा को निखारने के लिए तिल को पीसकर इसका लेप लगाने से भी फायदा होता है। तिल के तेल का उपयोग करने से भी फायदा देखने को मिलेगा।
दिल की मांसपेशियों को रखें स्वस्थ
तिल में पाया जाने वाला कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम हृदय की मांसपेशियों को सक्रिय करने में मदद करते हैं, जिससे दिल की मांसपेशियां हमेशा तंदुरुस्त रहती है इसलिए रोजाना तिल खाना चाहिए।
दिल की बीमारी होगी ठीक
आज दिल की बीमारी बेहद आम बात हो गई है। यह समस्या खराब जीवनशैली और खराब खानपान की आदत के कारण होती है। व्यस्तता के चलते लोगों में तनाव भी बढ़ता जा रहा है, जिससे ब्लड प्रेशर के अनियंत्रित होने की भी संभावना बढ़ जाती है। इसके लिए तिल का नियमित रूप से सेवन करें। तिल में पाया जाने वाला मोनो सैचुरेटेड फैटी एसिड शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने का कार्य करता है और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखता है। तिल को गुड़ के साथ खाने से और अधिक फायदा होगा क्योंकि गुड़ में सभी तरह के मिनरल्स होते हैं जिससे अन्य फायदे भी होंगे।