16.2 C
Jalandhar
Wednesday, April 8, 2026
Home Blog Page 554

PMGKAY: मुफ्त राशन योजना पर आया बड़ा अपडेट, सितंबर के बाद सरकार कर सकती अहम फैसला

0

केन्द्र सरकार गरीबों को मुफ्त राशन देने की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) को 30 सितंबर से आगे बढ़ाने के बारे में जल्द फैसला लेंगी। खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने सोमवार को यह जानकारी दी है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना मार्च, 2020 में शुरू की गई थी। इसके तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) में शामिल लगभग 80 करोड़ लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति हर महीने पांच किलो अनाज (गेहूं और चावल) मुफ्त दिया जा रहा है। इस योजना से गरीब परिवारों को कोरोना महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के दौरान काफी मदद मिली थी।

यह NFSA के तहत सामान्य आवंटन से अधिक है। इस योजना को कई बार बढ़ाया जा चुका है और अब यह 30 सितंबर 2022 तक वैध है। PMGKAY योजना को आगे बढ़ाने के बारे में पूछने पर पांडेय ने मीडिया कर्मियों से कहा कि सरकार को फैसला करना है। खाद्य सचिव ने कहा है कि ये बड़े सरकारी फैसले हैं। केन्द्र सरकार इस पर फैसला करेगी। वह रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की सालाना आम बैठक के मौके पर बोल रहे थे। सरकार ने इस साल मार्च में पीएमजीकेएवाई योजना को और छह महीने यानी सितंबर, 2022 तक बढ़ा दिया था। सरकार ने इस योजना पर मार्च तक लगभग 2.60 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं और सितंबर, 2022 तक 80,000 करोड़ रुपये और खर्च किए जाएंगे। इससे पीएमजीकेएवाई के तहत कुल खर्च लगभग 3.40 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा। इस योजना में लगभग 80 करोड़ लाभार्थी शामिल हैं।

मोगा में अंतिम संस्कार में जुटे लोगों के बीच गैस सिलेंडर में धमाका, 30 लोग बुरी तरह झुलसे, प्रसिद्ध साहित्यकार का बेटा भी शामिल

0

न्यूज हंट. मोगा : क्रांतिकारी लाला लाजपत राय की जन्मस्थली गांव डुढीके में गैस भट्टी पर एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान अचानक आग भड़कने के बाद लपटों ने गैस सिलेंडर को भी घेरे में ले लिया। लोग संभल पाते, उससे पहले ही तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। संस्कार में मौजूद करीब 30 लोग लपटों की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में प्रख्यात साहित्यकार स्व.जसवंत सिंह कंवल के बेटे सर्बजीत सिंह भी शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर बाद करीब ढाई बजे डुढीके में एक व्यक्ति का संस्कार गैस की भट्टी पर किया जा रहा था। इस दौरान जैसे ही भट्टी के लिए गैस सिलेंडर का वाल्व खोला गया, अचानक आग भड़क गई। इससे पहले कि आपरेटर सिलेंडर के वाल्व को नियंत्रित कर पाते, आग ने सिलेंडर को भी चपेट में ले लिया। बड़ी संख्या में लोग उस समय संस्कार के लिए मौजूद थे, कुछ लोग स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया।

इस कारण वहां मौजूद करीब 30 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए। कुछ पल के लिए तो स्थिति ये हो गई कोई किसी को बचाने की स्थिति में नहीं था, लेकिन धमाका तेज होने के कारण थोड़ी ही देर में आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे, उन्होंने मौके के हालात देख ग्रामीणों की मदद से पहले तो आग पर काबू पाया।

80 की उम्र में नई पारी ! कैप्टन अमरिंदर भाजपा में शामिल, पंजाब लोक कांग्रेस का भी हुआ विलय

0

नई दिल्ली. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) का भी भाजपा में विलय हो गया। इससे पहले उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात की थी। अमरिंदर सिंह के पार्टी में शामिल होने पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने कहा कि कैप्टन के पार्टी में आने के मायने हैं। वह शांति और सुरक्षा के पक्षधर हैं। कैप्टन के लिए देश सर्वोपरि है।

पूर्व स्पीकर अजायब सिंह भट्टी, कैप्टन की पुत्री जय इंदर कौर, कैप्टन के खास भरत इंदर चाहल, टीएस शेरगिल, मेजर अमरदीप, कैप्टन के पुत्र रण इंदर सिंह, अमरीक सिंह आहलीवाल पूर्व सांसद, पूर्व विधायक हरचंद कौर, पूर्व सांसद केवल सिंह ने भी भाजपा ज्वाइन की है। नरेंदर तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी। 

केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि हमारा मानना है कि देश के सही सोच वाले लोगों को एक होना चाहिए। पंजाब जैसे संवेदनशील राज्य को सावधानी से संभाला जाना चाहिए। सीएम के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कैप्टन ने कभी भी राष्ट्रीय सुरक्षा से पहले राजनीति नहीं रखी। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी भाजपा में शामिल होने पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया। इस दौरान भाजपा नेता सुनील जाखड़ और भाजपा पंजाब के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा मौजूद रहे। 

नागौर कोर्ट के बाहर इस ख़तरनाक गैंगस्टर को गोलियों से भूना, बॉडी भी ले गए बदमाश

0

राजस्थान के नागौर में बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक केस में गवाही देने आए हरियाणा के गैंगस्टर संदीप विश्नोई (सेठी) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को नागौर कोर्ट के बाहर अंजाम दिया गया। घटना के बाद बदमाश सेठी की बॉडी भी साथ ले गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई है और जांच कर रही है। पुलिस को गैंगवॉर की आशंका है।पुलिस के अनुसार संदीप को सुनवाई के लिए नागौर कोर्ट लाया गया था। इसी दौरान कार सवार बदमाशों ने 9 राउंड फायरिंग की, जिससे संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। सभी शूटर ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो में आए थे। बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस ने नागौर के आसपास बैरिकेडिंग कर दी है। सभी वाहनों की जांच की जा रही है। घटना के बाद कोर्ट के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। संदीप विश्नोई के शव को अस्पताल में रखा गया है।

मामले की जांच से जुड़े एक पुलिसकर्मी ने बताया कि संदीप हरियाणा का मूल निवासी था और सुपारी लेकर वारदात को अंजाम देता था। इसके साथ ही अवैध शराब तस्करी में भी शामिल था। विश्नोई सेठी गिरोह से जुड़ा था। उसने नागौर में एक व्यापारी की भी हत्या की थी। प्रथम दृष्टया ये हत्या का मामला लग रहा है। 

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

19 September 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

19 September 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

18 September 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

18 September 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

5 हजार रिश्वत लेते सिपाही साथी सहित रंगे हाथ गिरफ्तार, बिजली चोरी मामले को रफा-दफा काे मांगे थे 15 हजार रुपए

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : माेहाली विजिलेंस की टीम ने एक पुलिस मुलाजिम (सिपाही) और उसके साथी को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए शनिवार काे गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता तिरलोचन सिंह वासी मंडी गोबिंदगढ़ ने बताया कि बिजली चोरी के मामले को रफा-दफा करने को लेकर पंजाब पुलिस के हवलदार हरप्रीत सिंह ने उससे 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। बाद में 5 हजार में सौदा तय हुआ था।

पुलिस कर्मी का साथी कर्मजीत सिंह उससे 5 हजार लेने आया था। पंजाब पुलिस का सिपाही हरप्रीत सिंह लुधियाना के एंटी पावर थैफ्ट थाने में तैनात है। गाैरतलब है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने सत्ता में आते ही करप्शन करने वाले अधिकारियाें पर शिकंजा कसना शुरूकर दिया है।

NHS का दावा-12 हफ्ते में कम कर सकते हैं 6 किलो तक वजन, फॉलो करने होंगे ये 10 नियम

0

Weight Lose Tips : भागमभाग वाली आज की जीवन शैली में इंसान के पास वक्त की कमी होती जा रही है। इसकी वजह से वह खुद के लिए वक्त नहीं निकाल पाता, अपने स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रख पाता। खाने-पीने की अव्यवस्थित दिनचर्या की वजह से वह बढ़ते वजन पर भी ध्यान नहीं दे पाता। इंसान का स्वस्थ रहना जरूरी है लेकिन वजन को काबू में रखना ज्यादा जरूरी है। वजन का बढ़ना कई तरह की बीमारियों को बुलावा देना है। बढ़ते वजन की वजह से स्ट्रोक, ब्लड शुगर के साथ ही कैंसर का जोखिम भी बढ़ जाता है। गलत खान-पान और जीवन शैली की वजह से वजन का बढ़ना अब आम बात हो गई है। बच्चों में भी मोटापा की समस्या बढ़ती जा रही है। वजन कंट्रोल करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं जीवन शैली में सुधार कर और खान-पान पर ध्यान देकर आप बिना किसी उपाय के वजन कम कर सकते हैं। नेशनल हेल्थ सर्विस के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति 12 हफ्ते में लगभग 6 किलो तक अपना वजन कम कर सकता है। लेकिन वजन कम करने के लिए आपको अपनी दिनचर्या और खान-पान की आदतें सुधारनी होंगी।

तेजी से वजन कम करने के 10 आसान टिप्स

1-सुबह का नाश्ता बेहद जरूरी है. एक्सपर्ट्स की मानें तो सुबह नाश्ता जरूर करें। हेल्दी ब्रेकफास्ट करने से आपको जरूरी न्यूट्रीएंट मिल जाते हैं जो कि भूख को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं। अगर आप ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं तो ये न्यूट्रीएंट आपको नहीं मिलेंगे और दिनभर आपको भूख लगती रहेगी।

2. डॉक्टरों का कहना है कि दिन में नियमित रूप से खाने पर कैलोरी तेजी से बर्न होती है और भूख भी कम लगती है। इसका कारण है कि जब आप लंबे समय तक भूखे रहते हैं तो भूख बढ़ जाती है और आप अधिक खा लेते हैं। इससे वजन बढ़ने के चांस बढ़ जाते हैं। एक बार ज्यादा खाने की बजाय एक निश्तित अंतराल पर खाते रहें।

3. अपने खाने में खूब सारे फल और सब्जियों को शामिल करें. फल और सब्जियां कैलोरी, फैट और कार्ब में कम होती हैं इसलिए इनका पर्याप्त रूप से सेवन करना चाहिए। नेशनल हेल्थ सर्विस कहती है कि वजन कम करने के लिए फल और सब्जियों का भरपूर सेवन करना चाहिए।

4. खाने के अलावे आपकी एक्टिवनेस भी जरूरी है यानी वजन कम करने के लिए आपको एक्टिव बने रहने की जरूरत है। आप अगर घंटों जिम में जाकर पसीना बहाते हैं तो उससे वजन कम तो होता है लेकिन जैसे ही आप जिम जाना छोड़ते हैं आपका वजन फिर बढ़ने लगता है। इसीलिए आप खुद को एक्टिव बनाए रखें। इसके लिए खूब पैदल अधिक चलें, लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का प्रयोग करें। शारीरिक श्रम जरूर करें।

5. नेशनल हेल्थ सर्विस का कहना है कि कई बार लोग प्यास को भी भूख समझ लेते हैं और पानी पीने के बजाय खाना शुरू कर देते हैं। इसकी जगह अगर आपको भूख लगे तो पहले पानी पिएं और फिर भी अगर भूख ना मिटे तो कुछ हेल्दी खाना खाएं। इससे एक्स्ट्रा कैलोरी शरीर में जाने से बच जाएगी।

6. नेशनल हेल्थ सर्विस के मुताबिक, बड़ी थाली में खाने की बजाय जो लोग छोटी प्लेट में खाना खाते हैं उनकी भूख जल्दी मिटती है और उन्हें भूख को कम करने में भी मदद मिलती है। इसलिए थाली छोड़ें और हमेशा छोटी प्लेट में ही खाना लें। दरअसल, पेट को मस्तिष्क को यह बताने में लगभग 20 मिनट लगते हैं कि पेट भर चुका है। इसलिए धीरे-धीरे खाएं और पेट भरा महसूस होने पर खाना बंद कर दें।

7. जंक फूड खाना एक तरह  का फैशन और लोगों की जरूरत में शामिल हो चुका है, इसका अधिक सेवन खराब स्वास्थ्य और बढ़ते वजन का प्रमुख कारक बनता जा रहा है। जंक फूड की क्रेविंग किसी को भी हो सकती है। इस क्रेविंग से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उन्हें ना देखें और ना ही खरीदें. इसे जहां तक हो एवॉयड करें।

8. अधिक शराब पीने से वजन बढ़ता है, ये साबित हो चुका है। खासकर डायटिंग को लेकर आप जो कैलोरी की खपत खाना कम खाकर करते हैं वह शराब से पूरी हो जाती है, इसलिए वजन कम करने के लिए शराब का सेवन बंद कर देना चाहिए। इससे एक्स्ट्रा कैलोरी शरीर में जाने से बच जाती है।

9. खाने से खुद को ना रोकें, भूख लगे तो खूब खाएं लेकिन अपने खाने में हमेशा अपनी कैलोरी, न्यूट्रीएंट, विटामिन और मिनरल आदि को ध्यान में रखें। अगर आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको समय-समय पर अपने पसंदीदा खाना जरूर खाना चाहिए इससे मस्तिष्क को संतुष्टि मिलती है लेकिन हर समय खाने के बारे में ना सोचें. अगर आप खाने की चीजों के बारे में सोचेंगे कि ये चीज मुझे खानी ही नहीं है तो आपको अधिक भूख लगेगी।

10. वजन कम करने में आप अपनी डायट में फाइबर वाले फूड्स शामिल करें ये वजन घटाने में काफी मदद करते हैं। दाल, ड्राईफ्रूट्स, फल, और सब्जियां जरूर खाएं। फाइबर वाले फूड आपके पेट को भरा हुआ रखते हैं जिससे आप कम खाते हैं। इससे आप ओवरइटिंग से बचते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है।

गलत खान-पान और जीवन शैली की वजह से वजन का बढ़ना अब आम बात हो गई है। बच्चों में भी मोटापा की समस्या बढ़ती जा रही है। वजन कंट्रोल करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं जीवन शैली में सुधार कर और खान-पान पर ध्यान देकर आप बिना किसी उपाय के वजन कम कर सकते हैं।