16.7 C
Jalandhar
Wednesday, April 8, 2026
Home Blog Page 555

Fuel Price: लोगों के लिए खुशखबरी, सरकार ने तेल पर घटाया टैक्स

0

Petrol Diesel Price: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें काफी समय से स्थिर बनी हुई हैं। उसमें किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले कई महीनों से पेट्रोल और डीजल के दाम न तो बढ़े हैं और न ही घटे हैं। हालांकि दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में गिरावट देखी गई है। इसी बीच सरकार ने अंतरराष्ट्रीय दरों में कमी के साथ देश में उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर (Windfall Tax) में कटौती की है। साथ ही डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर लगने वाला शुल्क भी कम किया गया है।

सरकार ने पांचवें पखवाड़े की समीक्षा में घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर कर 13,300 रुपये प्रति टन से घटाकर 10,500 रुपये प्रति टन कर दिया। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार डीजल के निर्यात पर शुल्क 13.5 रुपये प्रति लीटर से कम कर 10 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

साथ ही विमान ईंधन निर्यात पर शुल्क नौ रुपये प्रति लीटर से कम कर पांच रुपये लीटर कर दिया गया है। नई दरें 17 सितंबर से प्रभाव में आएंगी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम घटकर छह महीने के निचले स्तर पर आ गए हैं. इसके कारण अप्रत्याशित लाभ कर में कमी की गई है।

Punjab Police : मुश्किल में DCP नरेश डोगरा, इरादा-ए-कत्ल मामले में होशियारपुर की अदालत ने किया तलब

0

न्यूज हंट. होशियारपुर/जालंधर : साल 2019 में यहां के होटल रायल प्लाजा में हुए विवाद के मामले में होशियारपुर की एक अदालत ने तत्कालीन पुलिस अकादमी फिल्लौर के कमाडेंट व मौजूदा डीसीपी जालंधर नरेश डोगरा को तलब किया है। नरेश डोगरा व उनके करीबी कुछ साथियों की अदालत ने इरादा-ए-कत्ल व आर्म्स एक्ट के तहत समनिंग की है। ये समन अतिरिक्त सेशन जज रुपिदंर सिंह की अदालत ने भेजे हैं। बता दें कि 3 जनवरी, 2019 को होशियारपुर के होटल रायल प्लाजा में दो गुटों में विवाद हो गया था। जिसमें नरेश डोगरा व उनके साथियों का नाम आया था। इस झगड़े में दूसरे पक्ष ने आरोप लगाए थे कि पुलिस ने नरेश डोगरा के हक में जाते हुए उनके साथ काफी धक्केशाही की थी। 

अदालत ने नरेश डोगरा, होटल के दूसरे पाटर्नर विवेक कौशल, नायब तहसीलदार मनजीत सिंह, शिवी डोगरा, हरनाम सिंह उर्फ हरमन सिंह को तलब किया है। इन सभी को 15 नवंबर को अदालत में पेश होने के आदेश जारी किए गए हैं।

पंजाब के फरीदकोट में गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर भिड़े दो गुट; एक-दूसरे की पगड़ी उछाली, कृपाण से हमला

0

न्यूज हंट. फरीदकोट : शहर के जर्मन कालोनी में गुरुद्वारा साहिब के प्रधान पद को लेकर दो गुटों के बीच हुई बहस शनिवार को तीखी भिड़ंत में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों ने गुरु ग्रंथ साहिब की हज़ूरी में गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा को तार-तार करते हुए एक-दूसरे पर कृपाण से हमला कर दिया। हमले में एक महिला श्रद्धालु भी घायल हो गई। बहस उस समय में लड़ाई में तब्दील हो गई जब प्रधान के चुनाव को लेकर बातचीत चल रही थी, वहीं गुरुद्वारा साहिब की मौजूदा कमेटी और पूर्व कमेटी के सदस्यों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते लड़ाई में तब्दील हो गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल, घटना को लेकर और विवरण जुटाया जा रहा है।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

17 September 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

News Hunt Daily Evening E-Paper

17 September 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

मामला पाकिस्तान में 10 वर्षीय दिव्यांग हिंदु लडक़ी से दुष्कर्म का,खन्ना ने मामले का लिया कड़ा संज्ञान

होशियारपुर  (न्यूज़ हंट)- भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी व पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने पाकिस्तान में 10 वर्षीय दिव्यांग हिंदु लडक़ी से दुष्कर्म के मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए इस मामले में दोषियों के विरुध सख्त कारवाई करने तथा उन्हें फांसी की सजा दिलवाने हेतु केन्द्रीय विदेश मंत्रालय के समक्ष आवाज उठाई है।
खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने बताया कि गत दिनों पाकिस्तान के लाहौर छावनी में स्थित इलाका बस्ती चिराग में 10 वर्षीय दिव्यांग हिंदु बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले को खन्ना ने पाकिस्तानियों की घटिया करतूत बताते हुए इसे पाकिस्तान की घटिया मानसिकता का परिणाम करार दिया है। खन्ना ने कहा कि पाकिस्तानियों की मानसिकता बद से बद्तर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पाक सरकार की मिलीभगत के चलते वहां के कट्टड़पंथी लोग अल्पसंख्यकों पर अत्याचार कर रहे हैं। खन्ना ने इस संबंधी केन्द्रीय विदेश मंत्री डा. सुभ्रमण्यम जयशंकर को पत्र लिखकर कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की जिंदगियां, सम्पतियां तथा धार्मिक स्थल सुरक्षित नहीं हैं। खन्ना ने विदेश मंत्री से मांग की कि पाकिस्तान से सख्ती से बात कर 10 वर्षीय दिव्यांग हिंदु लडक़ी से दुष्कर्म के अपराधियों को जल्द फांसी दिलवाई जाए तथा भविष्य में अल्पसंख्यकों की जान माल तथा उनके धार्मिक स्थलों की सुरक्षा यकीनी बन सके।   

मोदी जी दूरगामी सोच से विश्व का हर देश मान रहा भारत का लोहा: अविनाश खन्ना

होशियारपुर  (न्यूज़ हंट)- माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा स्पोट्र्स सैल पंजाब की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई की अध्यक्षता में उनकी लंबी आयु की कामना के साथ शुभकामनाएं देते हुए एक रन फॉर नेशन दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व सांसद व हिमाचल प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना विशेष तौर पर उपस्थित होकर दौड़ की शुरुआत करवाकर कार्यकर्ताओं के साथ इस रन फॉर नेशन दौड़ में भाग लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व गुरु बनाने में काम किया है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लंबी आयु की तंदरुस्ती की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय में मोदी जी के नेतृत्व में देश दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करेगा। श्री खन्ना ने कहा कि जिस मजबूत इच्छा शक्ति से प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश हित में फैसले लेकर उन्हें पूरी निष्ठा के साथ लागू किया है इसकी ही बदौलत ही आज विश्व का हर देश भारत का लोहा मानता है। इस अवसर पर भाजपा स्पोट्र्स सैल के प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज जिस तरह मोदी जी के जन्म दिवस को मनाने में व रन फॉर नेशन दौड़ में भाग लेने के लिए जिस तरह कार्यकर्ताओं व आम लोगों में उत्साह था इससे साबित होता है कि प्रधानमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ देश की आम जनता की भी पहली पसंद है। डा. घई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में जिस तरह देश ने हर क्षेत्र में तरक्की व मजबूती के साथ आगे बढ़ा है इससे साबित होता है कि कड़ी मेहनत, लग्न व ईमानदारी से भारत ने महाशक्ति के रूप में अपने आप को स्थापित किया है। इस अवसर पर डा. पंकज शर्मा ने समूह कार्याकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डा. पंकज शर्मा के अलावा, जिला अध्यक्ष मोहित संधू, विकास गिल कौंसलर मनोज शर्मा, कुलभूषण सेठी, गौरव शर्मा, डा. राज कुमार सैनी, डा. वशिष्ट कुमार, गगन कुमार, नरेश कोच, विजय ठाकुर, रमनीश घई, दीपक कुमार,दलजीत सिंह, जसवीर सिंह, दलजीत धीमान, मयंक शर्मा, विकास कुमार, मनी माही, बब्बू प्रधान, मानव खन्ना, गुरप्रीत धामी, सुनील सेठी, घनशाम, सोनू निगम, मुकेश, जगमीत, सत्ता, रोहित, मनोज पहलवान, डी.के. के अलावा सैकड़ों कार्याकर्ताओं ने रन फॉर नेशन दौड़ में भाग लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। 

Daler Mehndi Case: दलेर मेहंदी जेल से हुए रिहा, कबूतरबाजी मामले में हुई थी दो साल की सजा

0

न्यूज हंट. पटियाला : पाप स्टार दलेर मेहंदी (Dalere Mehndi) को शुक्रवार शाम जेल से रिहा कर दिया गया। वीरवार को पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट की तरफ से दलेर मेहंदी को जमानत पर रिहा करने के आदेश दे दिए गए थे। शुक्रवार दोपहर तक दस्तावेज कार्रवाई पूरी की गई। शाम करीब पांच बजे दलेर मेहंदी जेल के मुख्य गेट से बाहर आने की बजाए दूसरे गेट से चले गए। जुलाई महीने में पटियाला के एडिशनल सेशन जज की अदालत ने दलेर मेहंदी की सजा खिलाफ अपील को खारिज कर दिया था। जिसके बाद उनको केंद्रीय जेल पटियाला भेज दिया गया था। मानवीय तस्करी संबंधी 19 साल पुराने मामले में पटियाला की ट्रायल कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए मार्च 2018 में दो साल दी सजा सुनाई थी जिसे खारिज करते हुए उन्हें केंद्रीय जेल पटियाला में भेज दिया गया था।

Black Tea Benefits: रोजाना सुबह खाली पेट काली चाय पीने से मिलेंगे ये फायदे

0

न्यूज हंट.लाइफस्टाईल डेस्क : Black Tea Benefits: आजकल ग्रीन टी ट्रेंडिंग में है। डॉक्टर भी सेहतमंद रहने के लिए ग्रीन टी पीने की सलाह देते हैं। इसमें विटामिन, मिनरल, फाइबर, कैफीन, एंटी-ऑक्सीडेंट और एमिनो एसिड पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में लाभकारी सिद्ध होते हैं। खासकर, मधुमेह, मोटापा और उच्च रक्तचाप में यह चाय बहुत लाभकारी होती है। जानकारों की मानें तो दिन में दो बार यानी दो कप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, ब्लैक टी भी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इस चाय के सेवन से शरीर पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। आइए, इस चाय के फायदे के बारे में जानते हैं-

इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो वायरल संक्रमण को रोकने में मददगार साबित होते हैं। इस चाय के सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है। चाय में मौजूद कैफीन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही शरीर में शक्ति का संचार होता है। रोजाना सुबह में ब्लैक टी का सेवन कर सकते हैं।

कैंसर का खतरा होता है कम

National Cancer Institute (NCI) की शोध में खुलासा हुआ है कि ब्लैक टी पीने से कैंसर का खतरा कम होता है। इसमें पॉलीफेनोल्स पाया जाता है, जो ट्यूमर के बढ़ने के खतरे को कम करता है। इससे स्किन, ब्रेस्ट, लंग और प्रोस्टेट का खतरा कम हो जाता है।

दिल के लिए फायदेमंद

ब्लैक टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स (जिसे फ्लेवोनोइड्स कहा जाता है) हृदय के लिए फायदेमंद होता है। नियमित रूप से ब्लैक टी पीने से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। साथ ही उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। इसके लिए रोजाना सुबह में खाली पेट ब्लैक टी जरूर पिएं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

One MLA-One Pension: 6 पूर्व विधायकों ने फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती, पंजाब सरकार को नोटिस

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : एक विधायक-एक पेंशन (One MLA One Pension) के पंजाब सरकार (Punjab Govt) के निर्णय को छह पूर्व विधायकों ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab & Haryana High Court) में चुनौती दी है। याचिका में अपील की गई है कि लाभार्थी पूर्व विधायकों से लाभ न छीना जाए और कानून बनने के बाद विधायक बनने वालों पर इसे लागू किया जाए। याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है।

पंजाब सरकार के एक विधायक-एक पेंशन के निर्णय के खिलाफ पूर्व विधायक राकेश पांडेय, लाल सिंह, सरवन सिंह, सोहन लाल ठंडल, मोहन लाल और गुरविंदर सिंह अटवाल ने हाईकोर्ट को बताया कि 24 अगस्त को एक पत्र जारी कर विधायकों की पेंशन कम करने का निर्णय लिया गया है। पंजाब सरकार के इस निर्णय से एक बार विधायक रहे व्यक्ति और कई बार विधायक रहे एक बराबर हो गए हैं।  इस निर्णय के बाद कई बार विधायक रहने वालों को भी उतनी ही पेंशन मिलेगी जितनी एक बार विधायक रहने वालों को मिलती है। याचिका में कहा गया है कि पंजाब सरकार के इस निर्णय से दशकों तक विधायक रहने वालों को उनके बराबर लाकर खड़ा कर दिया गया है जो बिल्कुल नए हैं।