16.7 C
Jalandhar
Wednesday, April 8, 2026
Home Blog Page 556

विजीलैंस की बड़ी कार्रवाई ! लुधियाना इंपरूवमैंट ट्रस्ट के चार अधिकारियों के खिलाफ़ केस दर्ज; ऐक्सियन, 2 जेई व प्राईवेट व्यक्ति गिरफ़्तार

0

न्यूज हंट. लुधियाना/चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान आज मौजूदा कार्यकारी इंजीनियर बूटा राम, कार्यकारी इंजीनियर (ऐक्सियन) जसदेव सिंह, जूनियर इंजीनियर, एल. आई. टी. इन्द्रजीत सिंह, नगर निगम लुधियाना के जूनियर इंजीनियर मनदीप सिंह और माडल टाऊन एक्स्टेन्शन लुधियाना के निवासी एक प्राईवेट व्यक्ति कमलदीप सिंह के खि़लाफ़ स्थानीय नागरिक विस्थापित (ऐलडीपी) स्कीम के अंतर्गत लुधियाना इम्परूवमैंट ट्रस्ट (ऐलआईटी) में रिहायशी प्लाटों की अलाटमैंट सम्बन्धी भ्रष्टाचार का एक और केस दर्ज किया है। इस मामले में जसदेव सिंह ऐक्सियन, इन्द्रजीत सिंह जेई और मनदीप सिंह (दोनो जेई) और कमलदीप सिंह को गिरफ़्तार किया है।  

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो के थाना, आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7ए और आई. पी. सी. की 120-बी के अंतर्गत दर्ज एफ. आई. आर. नं. 8, तारीख़ 14. 07. 2022 की तफ्तीश के दौरान यह पाया गया कि एल. आई. टी. के अधिकारियों ने भ्रष्टाचार करते हुये और अन्यों की मिलीभुगत से एल. डी. पी. स्कीम के अंतर्गत अनाधिकृत व्यक्तियों को रिहायशी प्लाट अलाट किये थे। चाहे कुछ अलाटियों की मौत हो चुकी थी परन्तु उनके प्लाट ऐलआईटी अधिकारियों की तरफ से निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते हुए अनाधिकृत व्यक्तियों को दोबारा अलाट कर दिए गए और लाभार्थियों से मोटी रिश्वत हासिल की गई।

उन्होंने और जानकारी देते हुये बताया कि इस पड़ताल के दौरान रिकार्ड पर यह सामने आया है कि नियमों का उल्लंघन करते हुए माडल टाऊन एक्स्टेन्शन, लुधियाना में प्लाट नंबर 1544-डी एक निजी व्यक्ति कमलदीप सिंह को अलाट किया गया था। इस मामले में इन्द्रजीत सिंह जे. ई., बूटा राम ट्रस्ट इंजीनियर और जसदीप सिंह ऐक्सियन, मनदीप सिंह जे. ई. एम. सी. लुधियाना ने उपरोक्त इलाके में पानी और सिवरेज की सुविधा न होने सम्बन्धी एल. आई. टी. को झूठी/ मनघड़त रिपोर्टें दीं थीं। अलाटी का पक्ष लेने के मकसद से उपरोक्त अधिकारियों/ कर्मचारियों ने समर्थ अथॉरिटी से मंजूरी लिए बिना 27 लाख रुपए का ग़ैर-निर्माण जुर्माना छोड़ दिया था, जब कि यह अलाटी से वसूला जाना ज़रूरी था, जिससे उन्होंने सरकारी खजाने को भारी वित्तीय नुकसान पहुँचाया।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि लाभार्थियों से मोटी रिश्वत लेकर ऐलडीपी स्कीम के अंतर्गत प्लाट अलाट करने के लिए पहले ही विजीलैंस ब्यूरो के थाना आर्थिक अपराध विंग, लुधियाना में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7ए, 8,12, 13(2) और आई. पी. सी. की धारा 409, 420, 467, 471, 120-बी के अंतर्गत एफआईआर नंबर 09 के अधीन मामला दर्ज किया हुआ है। इस मामले में एलआईटी के अधिकारियों के खि़लाफ़ जांच की जा रही थी जिसमें रमन बालासुब्रमण्यम, पूर्व चेयरमैन ऐलआईटी, कुलजीत कौर ईओ, अंकित नारंग एसडीओ, प्रवीन कुमार सेल्ज क्लर्क, गगनदीप क्लर्क और पूर्व चेयरमैन के पीऐ सन्दीप शर्मा शामिल थे। उपरोक्त मुलजिमों में से सन्दीप शर्मा पी. ए., प्रवीन कुमार क्लर्क और कुलजीत कौर ई. ओ. को पहले ही गिरफ़्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य मुलजिम गिरफ़्तारी से बच रहे हैं और इस संबंधी आगे जांच जारी है।

राजा वडिंग ने जारी की पंजाब कांग्रेस के 131 मेम्बर्स की तीसरी सूची, देखें किस नेता को मिली जिम्मेदारी

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस के 131 मैंबरों की तीसरी सूची जारी कर दी।

पंजाब पुलिस ने राणा कन्दोवालिया कत्ल केस में वांछित जग्गू भगवानपुरिया- बिशनोयी गैंग के दो मुख्य शूटर किये गिरफ्तार; चार हथियार बरामद

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के निर्देशों पर गैंगस्टरों के खि़लाफ़ चल रही जंग के हिस्से के तौर पर पंजाब पुलिस की गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स (AGTF) ने जग्गू भगवानपुरिया-लारेंस बिशनोयी गैंग को बड़ा झटका देते हुए शुक्रवार को इस गिरोह के दो मुख्य शूटरों को गिरफ्तार कर लिया, जो न केवल गैंगस्टर राणा कन्दोवालिया के सनसनीखेज़ कत्ल और अन्य घृणित अपराधों में वांछित थे, परन्तु दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को जान से मारने की कई कोशिशें कर चुके थे।

यह जानकारी देते हुये पंजाब के डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डी. जी. पी.) गौरव यादव ने आज बताया कि गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान मनदीप सिंह उर्फ तूफ़ान उर्फ मनु ( 24) निवासी बटाला और मनप्रीत सिंह उर्फ मनी रईआ (30) निवासी अमृतसर के तौर पर हुई है। उक्त गैंगस्टर पिछले कुछ सालों से पंजाब पुलिस को कत्ल, डकैती, जबरन-वसूली, कारों की लूटपाट, नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी के अलग-अलग अपराधिक मामलों में वांछित थे।

पुलिस ने इनके पास से चार आधुनिक हथियार जिनमें एक .30 कैलीबर चीनी पिस्तौल, एक .45 कैलीबर पिस्तौल टौरस यू. एस. ए., एक .357 कैलीबर मैगनम रिवाल्वर और एक .32 कैलीबर पिस्तौल शामिल हैं, समेत 36 जिंदा कारतूस बरामद किये हैं।

यह कार्यवाही ए. जी. टी. एफ. ने सिद्धू मूसेवाला कत्ल केस में छटे और आखिरी शूटर दीपक मुंडी को पश्चिमी बंगाल में भारत-नेपाल बार्डर से काबू किये जाने केवल पाँच दिनों बाद अमल में लाई गई, जब वह अपने दो सहयोगियों समेत नेपाल से आगे भूटान के द्वारा थाईलैंड भागने की कोशिश कर रहे थे। इसी गैंग ने बालीवुड अभिनेता सलमान ख़ान की हत्या करने की साजिश भी रची थी।

डी. जी. पी. गौरव यादव ने बताया कि ख़ुफ़िया सूचना के आधार पर ए. डी. जी. पी प्रमोद बाण की देख-रेख में ए. आई. जी . ए. जी. टी. एफ. सन्दीप गोयल के नेतृत्व में ए. जी. टी. एफ. की टीम ने अमृतसर ग्रामीण के राजा सांसी इलाके के गाँव हरसा छीना से मनी रईआ को गिरफ्तार किया, जबकि दोषी मनदीप तूफ़ान को तरन तारन जिले के वैरोवाल के गाँव खक्ख से गिरफ्तार किया गया। ए. जी. टी. एफ. टीम में डीएसपी बिक्रम बराड़, एसपी अभिमन्यु राणा, डीएसपी परमिन्दर राजन और डीएसपी गुरिन्दरपाल सिंह नागरा शामिल थे, जबकि डी. सी. पी. इन्वेस्टिगेशन मुखविन्दर सिंह भुल्लर के नेतृत्व में अमृतसर कमिशनरेट की पुलिस टीम ने भी एजीटीएफ टीम को इस कार्यवाही को अंजाम देने के लिए सहयोग दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआत, इन दो शूटरों को गायक सिद्धू मूसेवाला को कत्ल करने का काम सौंपा गया था। उन्होंने गैंगस्टर कपिल पंडित और सचिन थापन के साथ मिल कर फरवरी 2022 में दो- तीन बार मूसेवाले के गाँव में उसकी रेकी की थी और पुलिस की फ़र्ज़ी वर्दियों का इंतज़ाम भी कर लिया था, परन्तु कई कोशिशों के बावजूद भी वह असफल रहे थे।’’ उन्होंने कहा कि जांच में यह भी सामने आया है कि गोलडी बराड़ और बिशनोयी ने सिद्धू मूसेवाला की जान लेने के लिए दो अलग-अलग टीमें भेजी थीं, जिसके लिए उन्होंने काफ़ी समय पहले जुगतबंदी शुरू कर दी थी।

डी. जी. पी. ने बताया कि इसके बाद सतवीर सिंह (पहले ही गिरफ्तार) 20 मई, 2022 को तूफ़ान और मनी रईआ को अपनी फारचूनर कार में बठिंडा लाया और उनको मनु और प्रियाव्रत फ़ौजी के साथ मिलाया, जोकि मूसेवाले को जान से मारने के लिए भेजी गई दूसरी टीम थी। उन्होंने बताया कि जब वह बठिंडा में रहते थे तो वह गोलडी बराड़ के संपर्क में थे।

उन्होंने कहा कि इन दोनों गैंगस्टरों की गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस को मोहाली स्थित पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हैडक्वाटर पर रॉकेट प्रोपेलड ग्रेनेड ( आरपीजी) आतंकवादी हमले में भी बड़ी लीड मिली है क्योंकि यह दोनों गैंगस्टर साल 2021 में विरोधी गैंगस्टर राणा कन्दोवालिया के कत्ल के समय दीपक झज्जर और दिव्यांशू के साथ थे। ज़िक्रयोग्य है कि दीपक झज्जर और देवयांशू आरपीजी हमले के मामले में मुख्य दोषी हैं।

यहाँ बताना बनता है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर पंजाब पुलिस की तरफ से गैंगस्टरों के विरुद्ध चलाई जा रही जंग में प्राप्तियों की सूची में यह एक और सफलता है।

मनदीप तूफ़ान और मनी रईआ की अपराधिक पृष्टभूमि सम्बन्धी विवरण

मनदीप सिंह उर्फ तूफ़ान ( 24) पर सात अपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से वह चार मामलों में मुकदमों का सामना कर रहा है और तीन अपराधिक मामलों में भगौड़ा है, जबकि दो मामलों में पी. ओ. है। वह अमृतसर में काऊंसलर गुरदीप पहलवान के दिन-दिहाड़े हुए कत्ल में शामिल था और गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी हरसिमरन कौर के कत्ल के मुख्य शक्कियों में से एक है। वह 2019 में अमृतसर के सराफ़ा बाज़ार से 11 किलो सोने की सनसनीखेज़ डकैती में भी शामिल था। मनदीप तूफ़ान 2020 में गैंगस्टर फ़ौजी के कत्ल में भी मुख्य शूटर था। उसको 2021 में फतेहगढ़ चूड़ियां के एक शराब के ठेकेदार सत्तू के कत्ल के मुख्य मुलजिमों में से एक दोषी के तौर पर नामज़द भी किया गया था।

मनप्रीत सिंह उर्फ मनी रईआ (30) 18 अपराधिक मामलों का सामना कर रहा है, जिनमें से वह सात मामलों में मुकदमे का सामना कर रहा है और चार अपराधिक मामलों में वांछित है, जबकि, तीन अपराधिक मामलों में दोषी और चार अपराधिक मामलों में बरी हो चुका है। मनी रईआ तरन तारन में 2016 के दौरान हैरी, बम्बीहा और जग्गू ग्रुप के बीच की गैंगवार में भी शामिल था। वह होशियारपुर केंद्रीय जेल में पुलिस हिरासत में से फ़रार हो गया था, उसने एक और गैंगस्टर अकुल खत्री को भी 2016 में एस. बी. एस. नगर में पुलिस मुलाजिमों को घायल करके पुलिस हिरासत में से भागने में मदद की थी। उसने 2022 में बाबा बकाला के एक कपड़ा व्यापारी से बड़ी रकम वसूली थी और रईआ से बंदूक की नोक पर इनोवा क्रिस्टा कार भी छीनी थी।

AAP विधायक अमानतुल्लाह के ठिकानों पर ACB के छापे, करीबी के घर मिली ब्रेटा पिस्टल और 12 लाख

0

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। शुक्रवार को खान के ठिकानों पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रेड मारी और जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, अमानतुल्लाह के घर और 5 ठिकानों पर रेड की जा रही है। जांच टीम ने अमानतुल्लाह से पूछताछ के बाद रेड की है। ये पूरी कार्रवाई वक्फ बोर्ड से जुड़े मामले में की जा रही है। बताया गया है कि रेड के दौरान अमानतुल्ला के ठिकाने से विदेशी पिस्टल ब्रेटा (Baretta) बरामद की गई है। इस पिस्टल का लाइसेंस नहीं है। बताया गया कि ये पिस्टल अमानतुल्लाह के बिजनेस पार्टनर हामिद अली के घर से मिली है। साथ ही 12 लाख रुपये कैश भी मिला है। टीमें यहां जामिया, ओखला, गफूर नगर में रेड कर रही हैं।

वहीं, अमानतुल्लाह ने कहा- ये लोग कहते हैं ऊपर से प्रेशर है। कोई भी शिकायत डालता है। CEO वक्फ बोर्ड की शिकायत पर ऐसा हो रहा है। कॉन्ट्रैक्ट के लिए नहीं, पर्मानेंट स्टाफ के लिए नियुक्ति हुई थी। दंगों के समय मेरा पर्सनल अकाउंट, रिलीज अकाउंट नहीं बन सकता था। उन्होंने कहा कि मुझसे पहले 24 लोगों को भर्ती किया गया। सबको मेरिट बेस पर लिया गया। उसी CEO ने इन लोगों भी रखा, जिसने शिकायत की है। ये 2022 के रिकॉर्ड मांग रहे हैं जो हमने दिया। रिलीफ कमिटी 2020 में बनी, FIR उससे पहले हो गई। ना मैंने किसी केस को प्रभावित किया ना कुछ गलत किया। मैंने सभी मानदंडों का पालन किया है। मेरे खिलाफ 23-24 FIR हैं।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

News Hunt Daily Evening E-Paper

16 September 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

News Hunt Daily Evening E-Paper

16 September 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को मिली ज़मानत, 3 महीने से थे जेल में बंद

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : मानव तस्करी मामले में जेल की हवा खा रहे बॉलीवु के जानेमाने  और मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को हरियाणा हाईकोर्ट ने राहत दी है। पटियाला हाईकोर्ट द्वारा सुनाई गई सज़ा पर रोक लगाते हुए पंजाब और हारियाणा हाईकोर्ट ने दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) ज़मानत याचिका मंजूरा कर ली है और उन्हें ज़मानत दे दी है। 14 जुलाई को दलेर मेंहदी को पटियाला पुलिस ने अरेस्ट किया था। पिछले तीन महीने से सलाखों के पीछे कैद दलेर मेहंदी आखिरकार अब बाहर आ सकेंगे।

बता दें कि 19 साल पुराने मानव तस्करी मामले में पटियाला की ट्रायल कोर्ट ने साल 2018 में दलेर मेहंदी को 2 साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि उस वक्त दलेर मेहंदी को जमानत मिल गई थी, लेकिन इसके बाद दलेर मेहंदी ने पटियाला के एडिशनल सेशन जज के सामने अपील दायर कर चुनौती दी थी। चार साल अपील पर चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने 14 जुलाई 2022 को दलेर मेहंदी की अपील को खारिज कर सजा को बरकरार रखा। अपील खारिज होने के बाद दलेर मेहंदी ने हाईकोर्ट में रिवीजन पिटीशन दायर कर इसे चुनौती दी थी जिसपर आज सुनवाई हुई और कोर्ट ने दलेर मेंहदी को राहत की सांस दी।

Roger Federer : टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अचानक लिया संन्यास, फैन्स हुए मायूस

0

टेनिस के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक रोजर फेडरर (Roger Federer) ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। रोजर फेडरर ग्रैंड स्लैम और एटीपी दौरों में खेलने के संबंध में संन्यास लेने का फैसला किया है। रोजर फेडरर (Roger Federer) ने ट्वीट कर फैंस को अपने संन्यास की बात बताई है। रोजर फेडरर (Roger Federer)  20 ग्रैंड स्लैम जीते चुके हैं।

अगले हफ्ते लंदन में  होने वाले लेवर कप आखिरी एटीपी इवेंट होगा जिसमें रोजर फेडरर (Roger Federer) हिस्सा लेंगे. फेडरर ने अपने करियर के सफर में प्रशंसकों और प्रतियोगी को धन्यवाद दिया और कहा कि 41 साल की उम्र में, उन्हें लगता है कि इसे छोड़ने का समय आ गया है। लेवर कप का आयोजन अगले सप्ताह 23 से 25 सितंबर तक लंदन में होगा। उन्होंने कहा, ‘मेरी उम्र 41 साल है. मैंने 24 साल में 1500 से ज्यादा मैच खेले हैं। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि टेनिस ने मेरे साथ और अधिक उदारता से व्यवहार किया है और अब मुझे यह पहचानना होगा कि मेरे प्रतिस्पर्धी करियर के अंत का समय कब है।’

रोजर फेडरर (Roger Federer) ने आखिरी बार 2021 के फ्रेंच ओपन में हिस्सा लिया था। रोजर फेडरर (Roger Federer) पिछले 3 साल लगातार चोट से जूझ रहे थे, संन्यास के फैसले के पीछे ये भी एक बड़ा कारण हो सकता है। फेडरर ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम वर्ष 2003 में जीता था, उसके बाद उन्होंने 6 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 1 फ्रेंच ओपन, 8 विंबलडन और 5 यूएस ओपन के खिताब अपने नाम किए। वहीं फेडरर ने अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम खिताब 2018 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीता था।

राजस्थान के दौसा में 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरी एक साल की बच्ची, Video में रोती-बिलखती दिखी

0

न्यूज हंट. जयपुर : राजस्थान के दौसा में एक साल की बच्ची बोरवेल में गिर गई है। ये घटना दौसा जिले के बांदीकुई उपखंड के जस्सापाड़ा गांव की बताई जा रही है जहां पर अंकिता गुर्जर नाम की मासूम 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। यह बच्ची खेलते खेलते बोरवेल में गिरी है। जैसे ही परिजनों को इस बात की जानकारी लगी, तत्काल प्रशासन को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर भेजे गए ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जा सके।

अभी के लिए प्रशासन ने जयपुर से एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुला लिया है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह काफी पुराना बोरवेल है और कच्चा है। करीब 200 फीट का यह बोरवेल बताया जा रहा है जिसमें अंकिता 60-70 फीट की गहराई पर अटकी हुई है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की कोशिश है कि बोरवेल में गिरी बच्ची को सकुशल बाहर निकाला जाए। जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मेडिकल टीम भी तैनात कर दी गई है और बच्ची को पाइप के जरिए ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है, वहीं निगरानी के लिए सीसीटीवी भी बोरवेल में लगाया गया है।

जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें बच्ची काफी रोती-बिलखती दिख रही है। रेस्क्यू टीम पूरी कोशिश कर रही है कि उसे जल्द से जल्द बाहर निकाला जाए, लेकिन ये ऑपरेशन काफी चुनौतिपूर्ण दिखाई दे रहा है। बच्ची बोरवेल के बीच में कही अटक गई है, ऐसे में बिना उसे चोट लगे बाहर निकालना टीम की पहली प्राथमिकता है। वहीं बच्ची को ऑक्सीजन की कमी ना हो, इसलिए एक पाइप के जरिए लगातार ऑक्सीजन भी दी जा रही है। अब कितनों घंटों तक ये रेस्क्यू चलता है, अभी स्पष्ट नहीं…

विजीलैंस ब्यूरो ने बीडीपीओ सहित तीन पंचायत सचिवों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया, दो गिरफ़्तार

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : राज्य में से भ्रष्टाचार के ख़ात्मे के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज ग्राम पंचायत मनावा ज़िला तरन तारन की ज़मीन चकोते पर देने सम्बन्धी पिछले दो सालों में चकोतो की रकम 8,85,000 रुपए कम वसूली दिखाकर पंचायती फंडों में फ्रॉड और गबन करने के दोषों के अंतर्गत तत्कालीन बी. डी. पी. ओ., सहित तीन पंचायत सचिवों के खि़लाफ़ मुकद्दमा दर्ज करके दो पंचायत सचिवों को गिरफ़्तार किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में ब्यूरो ने दोषी लाल सिंह, एस. ई. पी. ओ., चार्ज बी. डी. पी. ओ. वलटोहा, ग्राम पंचायत मनावा के पंचायत सचिव राजबीर सिंह, ग्राम विकास अफसरों (वी. डी. ओ.) परमजीत सिंह और सारज सिंह के खि़लाफ़ मुकद्दमा नंबर 16, तारीख़ 14. 09. 2022, जुर्म अधीन धारा 406, 409, 420, 468, 471 और 120-बी, आई. पी. सी. और 13(1) (ए), 13 (2) भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो, अमृतसर में मामला दर्ज करके आगे कार्यवाही शुरू कर दी है। इस मुकद्दमे में पंचायत सचिव राजबीर सिंह और वी. डी. ओ. परमजीत सिंह को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

प्रवक्ता ने विवरण देते हुये बताया कि पंचायत मनावा, ब्लाक वलटोहा की तरफ से साल 2019- 20 में पंचायत की 24 एकड़ 07 कनाल 09 मरले ज़मीन चकौतेदारों को 7,35,000 रुपए में देकर चकोते की प्राप्त यह रकम ग्राम पंचायत मनावा के बैंक खाते में आज तक भी जमा नहीं करवाई गई। इसके इलावा लाल सिंह, एस. ई. पी. ओ. चार्ज बी. डी. पी. ओ. बतौर प्रबंधक और राजबीर सिंह पंचायत सचिव की तरफ से हाईकोर्ट और पंचायत विभाग की हिदायतों अनुसार ज़मीन की बोली न करवा के उक्त ज़मीन की बोली को मुबलग 7,35,000 रुपए के मुकाबले अपनी मनमर्ज़ी की कीमत पर अपने चहेते को साल 2020-21 और साल 2021-22 में क्रमवार मुबलग 3,35,000 रुपए और 2,50,000 रुपए में कम कीमत पर दे दी। इस तरह इन पंचायत मुलाजिमों ने दो सालों में चकोते की रकम 8,85,000 रुपए की कम वसूली दिखाकर पंचायत के फंडों में यह फ्रॉड और गबन किया गया है जिस कारण इन दोषियों के विरुद्ध मुकद्दमा फ़ौजदारी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और मुकद्दमे की आगे जाँच जारी है।