News Hunt Daily Evening E-Paper
15 September 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
News Hunt Daily Evening E-Paper
15 September 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
News Hunt Daily Evening E-Paper
15 September 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) बुधवार को विधायकों के साथ प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे। चीमा ने कहा कि भाजपा ने आपरेशन लोटस के तहत इन विधायकों को खरीदने का प्रयास किया। भाजपा के नेताओ ने आप के 10 विधायकों को फोन किया। चीमा ने कहा कि जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल को फोन आया और उन्हें मारने तक की धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि विधायक बलजिंदर कौर को भी फोन आया है। भाजपा आप के 35 विधायकों को तोड़ना चाहती है। आप इस मामले में डीजीपी को शिकायत करेगी, ताकि जांच हो सके।
चीमा ने कहा कि भाजपा को जिन राज्यों में लोग नकार देते हैं वह वहां आपरेशन लोटस के तहत काम करती है। सरकारें बनाती है। भाजपा के लिए सत्ता खरीद-फरोख्त की दुकान है। भाजपा ने पहले कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश और गोवा में आपरेशन लोटस चलाया। अब पंजाब में भी भाजपा यह प्रयास कर रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी के विधायक बिकने वाले नहीं हैं।
हरपाल चीमा के साथ विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन रोडी, प्रिंसिपल बुधराम, मंजीत सिंह बिलासपुर, कुलवंत सिंह पंडोरी, दिनेश चड्ढा, रमन अरोड़ा, पुष्पिंदर हैप्पी, नरेंदर कौर, शीतल अंगुरल आदि विधायक मौजूद थे।
हरपाल सीमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में बिखर गई है। कांग्रेस के नेता बिकाऊ माल बन गए हैं और उन्होंने भाजपा के आगे घुटने टेक दिए हैं। चीमा ने कहा कि भाजपा का आपरेशन लोटस गोवा में सफल हुआ। आपरेशन लोटस के तहत बीजेपी ने कांग्रेस के 8 विधायक तोड़ लिए, लेकिन यह आपरेशन पंजाब में विफल रहा। चीमा ने कहा कि देश में अगर कोई पार्टी बीजेपी को टक्कर दे सकती है तो वह आम आदमी पार्टी है। एक तरफ देश में आम आदमी पार्टी का ग्राफ बढ़ा है वहीं बीजेपी का ग्राफ लगातार नीचे गिर रहा है।
US Market Crash : अमेरिका में मंगलवार को महंगाई के आंकड़े जारी किए गए हैं, जिसके बाद वहां के स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इस वजह से दुनिया के अमीर अरबपतियों की संपत्ति में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। महंगाई के आंकड़ों नें वॉल स्ट्रीट को बड़ा झटका दिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, जेफ बेजोस की संपत्ति में एक दिन में 9.8 बिलियन डॉलर (करीब 80,000 करोड़ रुपये) की गिरावट आई है। इस दौरान सबसे ज्यादा गिरावट जेफ बेजोस की संपत्ति में ही देखने को मिली है। इसके बाद में एलन मस्क की संपत्ति 8.4 बिलियन डॉलर (70 हजार करोड़ रुपये) फिसली है।
ब्लूमबर्ग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मार्क जुकरबर्ग, लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन और स्टीव बाल्मर की संपत्ति में 4 बिलियन डॉलर से अधिक की गिरावट आई, जबकि वॉरेन बफेट और बिल गेट्स को क्रमशः 3.4 बिलियन डॉलर और 2.8 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। अमेरिकी बाजारों में गिरावट के बाद डाओ जोंस करीब 1300 अंक फिसला और एसएंडपी में भी 500 अंकों की गिरावट देखने को मिली। बता दें अमेरिका में खुदरा महंगाई दर अगस्त महीने में 8.3 फीसदी पर रही है. इसके अलावा अमेरिकी मार्केट में फूड आइटम्स और एनर्जी के प्राइस में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) और सचिव जय शाह (Jay Shah) को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने अधिकारियों के कार्यकाल से जुड़े मामले में इन्हें राहत दी है। कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए BCCI के संविधान में संशोधन को भी मंजूरी दे दी है। साथ ही कूलिंग ऑफ पीरियड से जुड़े संविधान में संशोधन को भी मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है कि अब गांगुली और जय शाह के कार्यकाल पर फिलहाल कोई संकट नहीं है। अब यह दोनों लगातार दूसरी बार अपने-अपने पद पर बने रहेंगे।
दरअसल, बीसीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी कि उनके अधिकारियों को लगातार दो कार्यकाल तक बने रहने की इजाजत दी जाए। बोर्ड का कहना था कि राज्य क्रिकेट संघों में भी तीन साल का कूलिंग ऑफ पीरियड होने के कारण बीसीसीआई में उसके प्रमोशन में या दूसरे पदभार को ग्रहण करने में दिक्कतें आती हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि एक कार्यकाल के बाद कूलिंग ऑफ पीरियड की ज़रूरत नहीं है, लेकिन दो कार्यकाल के बाद ऐसा किया जा सकता है। इससे साफ है कि सौरव गांगुली और जय शाह आने वाले तीन साल यानी 2025 तक अपने पद पर बरकरार रह सकते हैं।
न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब सरकार को माइनिंग मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने सरकार की नई नीति पर रोक लगा दी है। पंजाब सरकार ने केंद्र की ओर से दी जाने वाली डिस्ट्रिक सर्वे रिपोर्ट और पर्यावरण मंजूरी लिए बिना पंजाब में 274 ठेकेदारों को माइनिंग करने के लिए नोटिस जारी किया था। इसके तहत ठेकेदारों ने खुदाई करनी थी। रेत और बजरी सरकार ने खुद बेचनी थी। एडवोकेट गगनेश्वर वालिया द्वारा दायर दाखिल हुई जनहित याचिका पर चीफ जस्टिस के आधारित बैंच ने उक्त आदेश पारित कर सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (PFMS) के द्वारा कल्याण योजनाओं की पेन्शन की अदायगी करने वाला देश का पहला राज्य होगा।
मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बुज़ुर्ग, विधवा और बेसहारा औरतों, आश्रित बच्चों और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए चलाई जा रही सामाजिक कल्याण योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुँचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी के अंतर्गत पंजाब राज्य में पेन्शन की अदायगी तुरंत करने के लिए सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (PFMS) लागू किया गया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास संबंधी मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लाभार्थियों को प्रति माह 1500 रुपए पेन्शन के रूप में वित्तीय सहायता दी जा रही है। मौजूदा समय में पंजाब राज्य में इन योजनाओं के अधीन 30.25 लाख लाभार्थियों को पेन्शन का लाभ मिल रहा है।
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पेन्शन की राशि की तुरंत अदायगी करने के लिए पूरे पंजाब राज्य में नई व्यवस्था सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पी.एफ.एम.एस) लागू किया गया है, जिससे पेन्शन का भुगतान जल्दी होगा और अदायगी सम्बन्धी विभाग को तुरंत जानकारी मिल जाएगी।
उन्होंने कहा कि यदि पेन्शन की अदायगी में कोई रुकावट आती है तो लाभार्थी अपनी पूरी जानकारी इस व्यवस्था के द्वारा प्राप्त कर सकता है। यह व्यवस्था पहले 7 जिलों में लागू की गई थी, जोकि सफल रही। अब पंजाब राज्य के जि़ला अधिकारियों को पेन्शन की अदायगी में और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए पी.एफ.एम.एस के द्वारा पेंशन भेजने के लिए हिदायतें जारी की गई हैं।
डॉ. बलजीत कौर ने यह भी बताया कि पूरे पंजाब में पी.एफ.एम.एस लागू होने से पेन्शन भेजने के काम में पारदर्शिता आएगी। पंजाब राज्य भारत का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा जो 30.25 लाख लाभार्थियों को इस व्यवस्था से प्रतिमाह पेन्शन का लाभ देगा। विभाग को सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली को पूरे पंजाब में लागू करने के लिए गवर्नेंस विभाग और ऐक्सिस बैंक द्वारा सहयोग दिया गया है।
News Hunt Daily Evening E-Paper
14 September 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
News Hunt Daily Evening E-Paper
14 September 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
Sharing a tweet by Dr Jitendra Singh on clean than organised at Juhu beach in Mumbai, the Prime Minister, Shri Narendra Modi has lauded the cause. Shri Modi has appreciated the people involved in the clean than and said that it is important we focus on keeping our coasts clean.
“Commendable…I appreciate all those involved in this effort.
India is blessed with a long and beautiful coastline and it is important we focus on keeping our coasts clean.”