17.6 C
Jalandhar
Tuesday, April 7, 2026
Home Blog Page 561

भ्रष्टाचार मामले में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को बड़ा झटका, अदालत में जमानत याचिका खारिज

0

न्यूज हंट. लुधियाना : कथित ट्रांसपोर्ट टेंडर के अलाट्मेंट में हुए भ्रष्टाचार के मामले में फंसे दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शुक्रवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डा. अजीत अत्री की अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके साथ ही उनके पीए इंदरजीत सिंह ईंदी की जमानत याचिका भी रद कर दी गई है। 6 सितंबर को बहस सुनने के बाद अदालत ने शुक्रवार यानी 9 सितंबर के लिए फैसला आरक्षित रख लिया था।

मंडी से अनाज के ट्रांसपोर्ट को लेकर फर्जीवाड़ा करके वाहनों का इस्तेमाल किए जाने की पर्दाफाश हुआ था। इस मामले में एक ठेकेदार तेलूराम को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। इसी मामले में 22 अगस्त को पुलिस ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को हिरासत में लिया था। उनसे पुलिस ने करीब 9 दिन तक पूछताछ की थी। उसके बाद अदालत ने उन्हें पटियाल जेल भेज दिया था। इससे पहले ठेकेदार तेलूराम ने स्वीकार किया था कि मंत्री आशु के विभाग के उप निदेशक आरके सिंगला और पंकज मीनू मल्होत्रा ​​​​ने उनके नाम पर रिश्वत ली थी। इसी के बाद तत्कालीन मंत्री पर भी शिकंजा कसा गया था। 

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपानी होंगे पंजाब भाजपा के नए प्रभारी

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पंजाब का प्रभारी बदल दिया है। पार्टी ने राज्यसभा सदस्य दुष्यंत गौतम को पंंजाब भाजपा के प्रभारी पद से हटा दिया है। उनकी जगह गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री रहे विजय भाई रुपानी को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। दूसरी ओर सह प्रभारी के रूप में डा. नरिंदर सिंह रैना अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। पंजाब भाजपा में संगठन में बदलाव को लेकर पार्टी में लंबे समय से चर्चा चल रही थी।

भाजपा पंजाब को लेकर कितनी गंभीर नजर आ रही है इसका अंदाजा भी इस बात से लगाया जा सकता है कि राज्‍य में पहली बार पार्टी ने राजनीतिक रूप से माहिर खिलाड़ी को उतारा है। विजय भाई रुपानी ने न सिर्फ 2016 से लेकर 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभाई बल्कि वह अभी भी रायकोट वेस्ट से भाजपा के विधायक है।

दूसरी ओर भाजपा ने गुजरात के नेता को ऐसे समय में पंजाब की जिम्मेदारी दी है जब सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी गुजरात चुनाव में भी अपना दम दिखा रही है। अभी तक प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दुष्यंत गौतम निभा रहे थे। जोकि दिल्ली से राज्य सभा सदस्य हैं। पार्टी सूत्र बताते हैं कि दुष्यंत गौतम भाजपा की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पा रहे थे।

पहले किया पत्नी का कत्ल, फिर लाश को पास रखकर रातभर सोता रहा हत्यारा पति

0

न्यूज हंट. लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को जमीन पर छोड़ खुद पलंग पर लेटा रहा। हत्या की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

घटना थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी की है। पति ने गुस्से में डंडे से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी और शव को जमीन पर पड़ा रहने दिया और खुद सुबह तक पलंग पर सोता रहा। इस हत्या के पीछे घरेलू विवाद को कारण बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि 45 साल की लक्ष्मी सहारनपुर में होमगार्ड के पद पर तैनात थी जबकि आरोपी पति नगर निगम में सफ़ाई कर्मचारी है। इस सनसनीखेज हत्या को लेकर एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पति-पत्नी का काफी समय से आपसी विवाद चल रहा था जिसके चलते गुस्से में आकर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि पति को जेल भेज दिया गया।

उन्होंने कहा, थाना कोतवाली (देहात) के काशीराम कॉलोनी में एक पति-पत्नी रहते थे। पति और पत्नी के बीच आपस में कोई विवाद हुआ था जिसके बाद पति ने गुस्से में आकर पत्नी के ऊपर डंडे से वार कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

News Hunt Daily Evening E-Paper

9 September 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

News Hunt Daily Evening E-Paper

9 September 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

‘इस्तीफा मेरी जेब में है’, मोदी सरकार पर फिर बरसे राज्यपाल सत्यपाल मलिक

0

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक पिछले कुछ समय से मोदी सरकार के खिलाफ तल्खी रख रहे हैं। कई मौकों पर उन्होंने सार्वजनिक मंचों से सरकार की योजनाओं की आलोचना की है, आईना दिखाने का काम किया है। एक बार फिर उनकी तरफ से वही तल्खी दिखा दी गई है। बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र स्थित मुड़ी बकापुर गांव में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सत्यपाल मलिक ने कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा है।

सत्यपाल मलिक ने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि अगर सरकार ने किसानों की एमएसपी की बात नहीं मानी तो किसान और सरकार के बीच बड़ी लड़ाई होगी और मैं उस लड़ाई में गवर्नरशिप से इस्तीफा देकर कूद पड़ूंगा। जब तक एमएसपी को कानूनी दर्जा नहीं दिया जाएगा तब तक किसानों की समस्या हल नहीं होगी। उन्होंने पत्रकार वार्ता में ये भी फिर दौहराया कि इस्तीफा उनकी जेब में है और अगर किसी को उनकी बात से दुख पहुंच रहा है, चोट पहुंच रही है, वे अपने पद से तुरंत हट जाएंगे।

वैसे बातचीत के दौरान राजपथ का नाम बदलने वाला मुद्दा भी उठाया गया। इस पर सत्यपाल मलिक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं समझता हूं कि राजपथ कोई अंग्रेजों का दिया हुआ नाम नहीं है इसको नहीं बदला जाना चाहिए। वहीं यूपी में क्योंकि इस समय मदरसों का सर्वे करवाया जा रहा है, इस पर उनकी तरफ से एक नपा तुला बयान दिया गया है।

‘1000 का नोट बंद हुआ, लेकिन अर्चना जी का जज बनना बंद नहीं हुआ’, पढ़ें सिद्धार्थ सागर का मजेदार पोस्ट

0

The Kapil Sharma Show : बस दो दिन बचे हैं। आ रहा है आपका फेवरेट कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’। दर्शक घर पर अपना वीकेंड बनाने के लिए तैयार हो चुके हैं। कपिल के इस बार के शो में कई नए चेहरे नजर आने वाले हैं। अर्चना पूरन सिंह और कपिल शर्मा का नया अवतार दिखने वाला है। ‘द कपिल शर्मा शो’ में इस बार तो सिद्धार्थ सागर भी कमबैक कर रहे हैं। पुराने दिनों को याद करते हुए सिद्धार्थ सागर ने फोटो कोलाज शेयर किया है, जिसमें उन्हें अर्चना पूरन सिंह संग देखा जा सकता है। इस फोटो में सिद्धार्थ सागर जब 13 साल के थे, तब की फोटो है और अब वह 29 साल के हैं, तब की भी फोटो नजर आ रही है और सबसे जोरदार है सिद्धार्थ सागर द्वारा लिखा फोटो कैप्शन।

सिद्धार्थ सागर ने लिखा मजेदार कैप्शन
सिद्धार्थ सागर ने अर्चना पूरन सिंह संग फोटो शेयर करते हुए लिखा, “डायनासॉर पैदा होने बंद हो गए, पबजी बंद हो गया, 1000 के नोट बंद हो गए, लेकिन अर्चना जी कभी जज बनना बंद नहीं हुई। अर्चना मैम एक रिलिजन की तरह हैं, सदा जज हैं, थीं और रहेंगी। मैंने अपनी जर्नी की शुरुआत अर्चना पूरन सिंह मैम के साथ की थी, जब मैं 13 साल का था। आज मैं 29 साल का हूं और यह मेरी आज भी मेंटॉर हैं। अर्चना मैम ने मेरे काफी सारे एक्ट्स देखे हैं, परफॉर्मेंसेस देखी हैं, और यह हमेशा से ही एक शानदार जज रही हैं। अर्चना मैम हर पंच को बखूबी समझती हैं। हर डिटेल के बारे में वह जानकारी रखती हैं और अपनी हंसी के साथ यह उन पंच को पावरफुल बनाती हैं. अर्चना मैम, आप बेस्ट हैं. मैं खुश हूं कि मैं आपके सामने फिर से एक बारी परफॉर्म करने वाला हूं…आपको ढेर सारा प्यार और इज्जत।”

मीत हेयर और डॉ. निज्जर द्वारा नगर निगम के सेवा केंद्र की अचानक चैकिंग, लोगों के आवेदन पत्रों पर अनावश्यक ऐतराज़ लगाने पर दिए जांच के आदेश

0

न्यूज हंट.चंडीगढ़/लुधियाना :

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की तरफ से लोगों को बेहतर नागरिक सेवाएं मुहैया कराने की वचवबद्धता पर चलते हुये लोगों के पैंडिंग मामलों का वास्तविक मुआइना करने और ज़मीनी हकीकतें जानने के लिए पंजाब के प्रशासन सुधार मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने लुधियाना के रेलवे स्टेशन के सामने स्थानीय बस अड्डे के नज़दीक नगर निगम लुधियाना के अधीन चलते सेवा केंद्र की अचानक चैकिंग की।

सेवा केन्द्रों के द्वारा मुहैया करवाई जाती नागरिक सेवाओं के मामले में नगर निगम के कुछ कर्मियों की तरफ से अनावश्यक ऐतराज़ों के साथ भेजे जाते मामलों का निरीक्षण करने के उपरांत दोनों मंत्री सेवा केंद्र पहुँचे और सम्बन्धित कर्मियों से इनके बारे पूछताछ की। इसके साथ ही पैंडिंग मामलों की दुर्भावना का पता लगाने के लिए नगर निगम कमिशनर डॉ. शेना अग्रवाल के नेतृत्व अधीन कमेटी बना दी जो इस मामले की पड़ताल करेगी।

उन्होंने कहा कि लुधियाना जिले के कुल लम्बित पड़े मामलों की औसत 0.42 प्रतिशत है और इसमें से अकेले नगर नगम का औसत 6 प्रतिशत है। कुल 539000 आवेदन प्राप्त हुई जिनमें से 2276 आवदेनों का निपटारा सेवा के अधिकार कानून के अंतर्गत तय समय के अंदर नहीं हुआ। इसके बाद प्रशासकी सुधार विभाग की तरफ से फ़ैसला किया गया कि अकेले-अकेले पैंडिंग केस का मुआइना किया जाये जिसमें खुलासा हुआ कि लुधियाना के पाँच कर्मियों की तरफ से पैंडिंग केस वापस भेजने की दर बहुत है। दोनों मंत्रियों ने कहा कि सेवा केंद्र पारदर्शी और तय समय के अंदर सेवाएं मुहैया करवानी यकीनी बनाएं। सभी सेवा केन्द्रों के बाहर बोर्ड लगा कर सेवाओं की कीमत और निर्धारित समय भी लिखें जिसमें सेवा मुहैया करवानी लाज़िमी है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए निर्विघ्न सेवाएं यकीनी बनाने की वचनबद्धता को दोहराते हुये मीत हेयर और डॉ. निज्जर ने बताया कि लोगों को किसी भी किस्म की परेशानी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और हर फाइल का अतिरिक्त स्तर पर गहराई से अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की सुविधा के लिए ई-गवर्नेंस को अपना कर नागरिक सेवाएं प्रदान करने की प्रणाली में बड़े सुधार लाने के लिए 24 घंटे काम कर रही है।

ज़िक्रयोग्य है कि सेवा केंद्र के कामकाज की समीक्षा करते समय यह पाया गया कि राज्य में वापस भेजने की औसत 0.9 फ़ीसद है जबकि लुधियाना की औसत 6 फ़ीसद है। अधिकारियों द्वारा अलग-अलग ग़ैर-ज़रूरी और अस्पष्ट ऐतराज़ों जैसे ’आवेदक को काल करने’, ’माता के स्कूल सर्टिफिकेट की कॉपी नत्थी करने’, ’ऐतराज़ हटाने’( ऐतराज़ का जिक्र किये बिना) सम्बन्धी मुद्दे उठाए गए जिससे नागरिकों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे सेवाओं की मंजूरी में लगने वाला समय भी बढ़ गया है। इसलिए दोनों मंत्रियों की तरफ से आज सेवा केंद्र लुधियाना की अचानक चैकिंग की गई।

कैबिनेट मंत्रियों ने ज़ोर देकर कहा कि पंजाब सरकार नागरिकों को उनकी ड्योढ़ी पर ही सेवाएं मुहैया करवाने के लिए योजना बना रही है जिससे लोगों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कतारों में न खड़ा होना पड़े और सरकारी दफ़्तरों में बार- बार न जाना पड़े। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार लोगों की सुविधा के लिए एक ढंग तैयार कर रही है, जिसके अंतर्गत घर- घर जाकर आवेदक से अलग-अलग सेवाओं के लिए दस्तावेज़ इकठ्ठा किये जाएंगे और बाद में उनको वापस भेज दिए जाएंगे।

इस मौके पर विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल, रजिन्दरपाल कौर छीना, कुलवंत सिंह सिद्धू, गुरप्रीत बस्सी गोगी, मदन लाल बग्गा और अशोक पराशर पप्पी, डायरैक्टर प्रशासन सुधार गिरिश दियालन, नगर निगम कमिश्नर डॉ. शेना अग्रवाल और अन्य उपस्थित थे।

बलबीर सिंह पन्नू ने पनसप व राकेश पुरी ने पंजाब स्टेट फारेस्ट डिवैल्पमैंट कोरपरेशन के चेयरमैन का पद संभाला

0

न्यूज हंट.चंडीगढ़/मोहाली : पंजाब स्टेट सिविल सप्लाईज़ कोरपरोशन (पनसप) के नये चेयरमैन के तौर पर बलबीर सिंह पन्नू ने आज स्थानीय सैक्टर-34 में पनसप के दफ़्तर में राज्य के ख़ाद्य, सिविल सप्लाई, उपभोक्ता मामले के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल की हाज़िरी में पद संभाल लिया। 

इस मौके पर लाल चंद कटारूचक्क और कुलदीप सिंह धालीवाल ने नये चेयरमैन को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और विश्वास प्रकटाया कि उनके नेतृत्व में पनसप की तरफ से सफलता के नये आयाम स्थापित किये जाएंगे। 

इस मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान श्री बलबीर सिंह पन्नू ने आम आदमी पार्टी के कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करते हुये कहा कि दोनों नेताओं की तरफ से उन पर विश्वास प्रकटाते हुए जो ज़िम्मेदारी उनको सौंपी गई है, उसे वह पूरी तन-मन से निभाएंगे। उन्होंने आगे यह भी कहा कि यह विभाग किसानों की भलाई से जुड़ा हुआ है और उनकी प्राथमिकता रहेगी कि किसानों की भलाई हेतु हर संभव प्रयास किया जाये क्योंकि किसानी पंजाब की आर्थिकता की रीढ़ की हड्डी है। 

इसके इलावा मोहाली के सैक्टर-68 स्थित वन कंपलैक्स में राकेश पुरी ने वन और वन्य जीव सुरक्षा मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क की मौजूदगी में पंजाब स्टेट फारेस्ट डिवैल्पमैंट कोरपेरेशन लिमटिड के चेयरमैन का पद संभाला। इस मौके पर राकेश पुरी ने विभागीय योजनाओं को पूरे तन-मन से पूरा करने का प्रण लिया। 

इस मौके पर पनसप के एम.डी. अमृत कौर गिल और प्रमुख मुख्य वनपाल रमा कांत मिश्रा भी मौजूद थे।