SGPC New President : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के चुनाव में हरजिंदर सिंह धामी (Harjinder Singh Dhami ) को दोबारा जीत हासिल हुई है, वहीं बीबी जगीर कौर (Bibi Jagir Kaur) इस चुनाव को हार गई हैं। हरजिंदर सिंह धामी को 140 वोट मिले जबकि बीबी जगीर कौर को 42 वोट से संतोष करना पड़ा। एसजीपीसी के अध्यक्ष पद का चुनाव बुधवार (9 अक्टूबर) अमृतसर में हुआ। श्री दरबार साहिब के तेजा सिंह समुंदरी हाल में एसजीपीसी का जनरल इजलास बुलाया गया था।
अमृतसर में आज तेजा सिंह समुंदरी हाल में अरदास व हुकमनामे के बाद शिरोमणी गुरदवारा प्रबंधक कमेटी के सालाना जनरल इजलास की शुरूआत हुई। इजलास के दौरान एसजीपीसी मेंबर अरविंदर सिंह पखोके ने हरजिंदर सिंह धामी का नाम प्रधान के तौर पर पेश किया जिस की ताईद भगवंत सिंह सिआलका ने की। वहीं, दूसरी तरफ जगीर कौर का नाम प्रधान के तौर पर एसजीपीसी मेंबर अमरीक सिंह शाहपुर ने पेश किया जिसकी ताईद मिठु सिंह काहनके ने की। इस के बाद वोटिंग हुई और वोटिंग होने के बाद वोटों की गिनती शुरू हुई। इस दौरान एसजीपीसी कमेटी के इलावा सीनियर उपाध्यक्ष, जूनियर उपाध्याक्ष, जनरल सैक्रेटरी व 11 अंतरिंग कमेटी के मेंबर का चुनाव भी किया गया।
बीबी जगीर कौर चार बार एसजीपीसी की अध्यक्ष रह चुकी हैं. हालांकि इस बार वह अकाली दल की तरफ से उमीदवार न बनाए जाने को लेकर नाराज थीं और अकाली दल के साथ बगावत पर उतर आई थीं। अकाली दल ने चुनाव से पहले उनके बगावती तेवर देखते हुए पहले उनको काफी मौके दिये पर बाद में पार्टी से निकाल दिया था। वहीं हरजिंदर सिंह धामी लगातार दूसरी बार एसजीपीसी के अध्यक्ष चुने गए हैं। पेशे से वकील हरजिंदर सिंह धामी पंजाब के होशियारपुर से संबध रखते हैं।
SGPC Election 2022 : हरजिंदर सिंह धामी लगातार दूसरी बार बने शिरोमणि कमेटी के प्रधान, बीबी जगीर कौर को मिली हार
News Hunt Daily Evening E-Paper
9 November 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
9 November 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
बैंक ग्राहक ध्यान दें ! 19 नवंबर को रहेगी बैंक हड़ताल, ATM सर्विस भी हो सकती है प्रभावित
न्यूज हंट. बिजनेस डेस्क : देश में 19 नवंबर को बैंक ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) ने 19 नवंबर को बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि AIBEA ने भारतीय बैंक संघ (Indian Banks’ Association) को हड़ताल का नोटिस दिया है। बैंक में हड़ताल होने से लोगों को इस दिन काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं इस दौरान ATM समेत अन्य बैंकिंग सुविधाओं में भी कस्टमर्स को दिक्कत हो सकती है।
बैंक ने दी हड़ताल की जानकारी : बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि हम सूचित करते हैं कि अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) के महासचिव ने भारतीय बैंक संघ (Indian Banks’ Association) को हड़ताल का नोटिस दिया है और सूचित किया है कि उनके सदस्य अपनी मांगों के समर्थन में 19.11.2022 को हड़ताल पर जाने का प्रस्ताव रखते हैं।
मान सरकार का बड़ा कदम: टैक्स खुफिया विंग की स्थापना को हरी झंडी, जाली बिलों पर होगी पैनी नजर
न्यूज हंट. चंडीगढ़ : भगवंत मान सरकार ने टैक्स चोरी रोकने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने मंगलवार को टैक्स खुफिया विंग की स्थापना को हरी झंडी दे दी है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि टैक्स खुफिया विंग से टैक्स चोरी रुकने के इलावा सरकार की आमदनी में भी इजाफा होगा। टैक्स खुफिया विंग एडिशनल कमिश्नर की अगुवाई में काम करेगा। एक सेंट्रलाइज्ड यूनिट के इलावा दो यूनिट और बनाए जाएंगे। सेंट्रलाइज्ड यूनिट में एक ज्वाइंट कमिश्नर, तीन ईटीओ, छह इंस्पेक्टर व छह विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा।
पंजाब में लागू होगा आनंद विवाह अधिनियम, गुरू नानक जयंती पर CM भगवंत मान ने किया ऐलान
न्यूज हंट. श्री आनंदपुर साहिब : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को घोषणा की कि आनंद विवाह अधिनियम (Anand Marriage Act) लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा गुरु नानक जयंती के अवसर पर की। वह यहां तख्त श्री केसगढ़ साहिब आये थे। उन्होंने कहा कि हालांकि इस अधिनियम को 2016 में अधिसूचित किया गया था, परन्तु इसे पूर्ण रूप से लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा, दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों में इसे लागू कर दिया गया है लेकिन पंजाब में लागू नहीं हो रहा था।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार इस अधिनियम को लेकर आम लोगों और सरकारी अधिकारियों को जागरुक भी करेगी ताकि लोग इस विकल्प का इस्तेमाल कर सकें। इस अधिनियम के तहत सिख विवाह का पंजीकरण विवाह पंजीकार के पास करवा सकेंगे। उनका पंजीकरण हिंदू विवाह अधिनियम (Hindu Marriage Act) के तहत होने के कारण दिक्कतें आती थीं।
कार या बाइक की Duplicate RC घर बैठे ऐसे पाएं, बहुत ही आसान है ये तरीका
न्यूज हंट. टेक्नोलोजी डेस्क : डुप्लीकेट आरसी (Duplicate RC) के लिए आवेदन करने से पहले आपको पुलिस में शिकायत दर्ज करानी होगी, जिसमें आप अपनी पुरानी आरसी का ब्योरा देंगे जैसे कि अगर आपके वाहन की आरसी खो गई है तो उसके बारे में बताएंगे या चोरी हो गई है तो उसके बारे में बताएंगे। दरअसल, जब आप डुप्लीकेट आरसी के लिए आवेदन करें तो पुलिस में की गई शिकायत की कॉपी की जरूरत पड़ेगी।
डुप्लीकेट आरसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक परिवहन सेवा पोर्टल (https://parivahan.gov.in/parivahan//en) पर जाएं।
- व्हीकल रिलेटिड सर्विस चुनें और फिर अपने राज्य तथा पास के RTO कार्यालय का चयन करें।
- वाहन का पंजीकरण नंबर दर्ज करें और “आगे बढ़ें” पर क्लिक करें।
- स्क्रीन आपके वाहन की पूरी जनकारी आ जाएगी।
- आगे बढ़ेंगे तो अगली स्क्रीन पर कई सेवा विकल्प मिलेंगे, उनमें “डुप्लिकेट रजिस्ट्रेशन सर्टीफिकेट” पर क्लिक करें।
- वाहन के चेसिस नंबर के आखिरी 5 अंक दर्ज करें और सब्मिट कर दें।
- इसके बाद, डिटेल्स के साथ फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. फिर “सबमिट करें” पर क्लिक करें।
- अब डुप्लीकेट आरसी की फीस का भुगतान करें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।
- अगर आपके यहां प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन नहीं है तो फॉर्म को सभी दस्तावेजों के साथ आरटीओ ऑफिस में जमा करना होगा।
- साथ ही, आपको अपने वाहन के सत्यापन के लिए अपॉइंटमेंट स्लॉट बुक करना होगा।
- प्रक्रिया पूरी होने पर आपको डुप्लीकेट आरसी मिल जाएगी।
विदेश मंत्री का US को जवाब ! रूसी विदेश मंत्री के सामने बोले- जहां से फायदा होगा, वहीं से खरीदेंगे तेल
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मंगलवार को मॉस्को में अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ बैठक की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। विदेश मंत्री ने रूस से तेल खरीदने को लेकर पश्चिमी देशों के दबाव पर कहा कि भारत और रूस का रिश्ता बहुत पुराना और मजबूत है। तेल आपूर्ति को लेकर एनर्जी मार्केट पर दबाव है, लेकिन भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल और गैस का उपभोक्ता है। उन्होंने कहा कि यह भारत का मौलिक दायित्व है कि वह अपने उपभोक्ता को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचा सके। भारत के रूस के साथ काफी हित जुड़े हैं और मैं इसीलिए यहां आया हूं। मालूम हो कि विदेश मंत्री दो दिन की यात्रा पर रूस गए हुए हैं।
एनआईए के मुताबिक विदेश मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया को अफगानिस्तान की स्थिति को नहीं भूलना चाहिए क्योंकि आज उसे वह ध्यान नहीं मिल रहा है जिसका वह हकदार है।
एस जयशंकर ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कोविड महामारी, वित्तीय दबाव और व्यापारिक कठिनाइयों का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। अब हम यूक्रेन संघर्ष के परिणाम भी देख रहे हैं। आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन, दोनों मुद्दों का प्रगति और समृद्धि पर बुरा असर पड़ता है। हमारी वार्ता वैश्विक स्थिति के साथ-साथ विशिष्ट क्षेत्रीय चिंताओं पर भी हुई।
Lunar Eclipse 2022 : चंद्र ग्रहण हुआ खत्म, नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए तुरंत करें ये 6 काम
Chandra Grahan 2022: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण को काफी अशुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार, चंद्रमा मन का कारक माना जाता है जिसकी वजह से इसका सीधा असर व्यक्ति के शरीर और मन पर पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के समय वातावरण में सबसे अधिक नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। भारत में इस बार चंद्र ग्रहण दृश्य था इसलिए इसका असर और ज्यादा होगा। चलिए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण के बाद कौन कौन से कार्य करने चाहिए।
चंद्र ग्रहण के बाद ये कार्य करें
- स्नान करना बेहद जरूरी : धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के बाद स्नान करना बेहद जरूरी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण से निकलती हुई किरणों में कुछ अशुद्धियां हो जाती हैं, जिसके प्रभाव को कम करने के लिए ग्रहण के बाद स्नान करना चाहिए।
- बासी भोजन न खाएं : चंद्र ग्रहण के बाद बासी खाना या रात का बचा हुआ भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा भोजन पशुओं को डाल दें। यदि घर में दूध से बनी चीजें रखी हैं तो उन्हें फेंकने की बजाए उनमें तुलसी के पत्ते डाल दें।
- पूजा घर को गंगा जल से साफ करें : पूजा घर में रखी भगवान की मूर्तियों को गंगाजल से साफ करें। इसके बाद जिस भी भगवान में आपकी आस्था अधिक है उसे मान्यताओं के अनुसार भोग लगाएं। भगवान को भोग लगाने के बाद ही कुछ खाएं या पिएं।
- दान का कार्य करें : ग्रहण के बाद दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में सफेद वस्तुओं का दान करना तो और भी शुभ माना जाता है। आप खाने की कोई सफेद वस्तु या वस्त्र भी दान कर सकते हैं। इसके अलावा आप जरूरतमंदों को अन्न दान भी कर सकते हैं।
- घर की साफ सफाई करें : ग्रहण काल की समाप्ति के बाद घर की साफ-सफाई करना भी बेहद जरूरी माना जाता है। पानी में गंगाजल मिलाकर घर के सभी हिस्सों में उसका छिड़काव करने से घर का शुद्धिकरण हो जाता है।
- करें शिव जी की आराधना : चंद्र ग्रहण के बाद भगवान शिव की पूजा करने से ग्रहण का प्रभाव कम हो सकता है। शिवलिंग पर भगवान शिव की प्रिय चीजें चढ़ाएं और सच्चे मन से उनकी आराधना करें।
News Hunt Daily Evening E-Paper
8 November 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
