Home Blog Page 563

बीमार बेटे को बचाने के लिए मां ने दी बेटी बलि, पकड़े जाने पर बोली- सपना आता था

0

न्यूज हंट. कोटा : राजस्थान के कोटा जिले के अंता इलाके में कलयुगी मां ने अपने बेटे को जीवन देने की चाह में अपनी ही बेटी की जान ले ली। आरोपी मां ने अपनी 12 वर्षीय बेटी का गला घोंटकर उसको मौत के घाट उतार दिया। पुछताछ के दौरान आरोपी महिला रेखा हाड़ा ने चैकाने वाले खुलासे किए, जिसको सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि उसको सपना आता था कि बेटे को बचाना है तो किसी एक की बलि देनी होगी। इसके बाद महिला ने वारदात को अंजाम दे दिया।
डीएसपी तरूण कांत सोमानी ने बताया कि महिला द्वारा अपनी ही बेटी की हत्या करने की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और संदिग्धता के आधार पर महिला से पूछताछ की तो सारा मामला आईने की तरह साफ हो गया। पुलिस ने बताया कि रेखा अपने पति और तीन बच्चों के साथ रहती है। आरोपी महिला का बडा बेटा निकेन्द्र है जिसके दिल में छेद होने की जानकारी मिली। साथ ही ये भी सामने आया कि आरोपी महिला अपने बडे बेटे से बहुत प्यार करती है। बेटे की तबियत को लेकर महिला काफी परेशान रहने लगी। ऐसे में उसको सपना आने लगा की एक की बलि दोगे तो बेटा ठीक हो जाएगा।
आरोपी महिला रेखा के पति शिवराज ने बताया कि पत्नी काफी दिनों से इतनी परेशान रहने लगी कि उसका मानसिक संतुलन भी बिगड़ने लगा था। ऐसे में कुछ दिन पहले महिला ने अपने पति शिवराज पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया था लेकिन नींद खुलने से वो बच गया था। इसके बाद भी महिला के सिर पर अपने बेटे को बचाने के लिए किसी एक की बलि देने का भूत सवार हो गया था। बताया जा रहा है महिला ने अपनी 12 वर्षीय बेटी संजना और 7 वर्षीय छोटे बेटे सिंघम पर हमला किया था। लेकिन किसी तरह छोटा बेटा बच निकला लेकिन बेटी को महिला ने पकड़ लिया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

Shiv Sena Leader Murder : पंचतत्व में विलीन हुए हिंदू नेता, लगे ‘सुधीर सूरी अमर रहे’ के नारे

0

न्यूज हंट. अमृतसर : शिवसेना नेता सुधीर सूरी (Sudhir Suri) कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार दोपहर पंचतत्व में विलीन हो गए। भारी सुरक्षा के बीच टकसाली नेता के पार्थिव शरीर को उनके आवास स्थान से श्री दुर्ग्याणा शमशान घाट तक लाया गया। हर व्यक्ति की आंखें नम थी। रास्ते में जगह-जगह सूरी के पार्थिव शरीर पर फूल बरसाए गए। हर तरफ ‘सुधीर सूरी अमर रहे’ के नारे गूंजते रहे। सुधीर सूरी के पुत्र माणिक ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस अवसर पर पंजाब के अलग-अलग हिंदू संगठनों के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
इससे पहले पुलिस प्रशासन द्वारा हिंदू नेताओं को नजरबंद किए जाने के खिलाफ पीड़ित परिवार ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। परिवार और हिंदू नेताओं के दबाव के बाद पुलिस ने नजरबंद किए हिंदू नेताओं को अंतिम संस्कार में पहुंचने की इजाजत दे दी। श्री दुर्ग्याणा मंदिर शमशान घाट और इसके आस-पास के इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात रहे।
दोपहर करीब 2.15 बजे जैसे ही माणिक ने अपने पिता को मुखाग्नि दी, हर तरह सुधीर सूरी अमर रहे के नारे गूंज उठे। इस दौरान शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल रहा मुस्तैद। शहर के कई हिस्सों में पुलिस के अलावा कमांडो भी दिखाई दिए। चंडीगढ़ मुख्यालय से भी अधिकारी शहर में मौजूद रहे। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी आने-जाने हर व्यक्ति पर नजर रखे रहे।

T20 World Cup 2022 : भुवनेश्वर कुमार ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज

0

Bhuvneshwar Kumar T20 WC 2022 : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में काफी बेहतरीन फॉर्म में हैं। इस टूर्नामेंट में वह टीम इंडिया के लिए अहम खिलाड़ी बने हुए हैं। भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने सुपर 12 के आखिरी मैच में काफी किफायती गेंदबाजी की, इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
भुवनेश्वर कुमार ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया और इस ओवर में एक भी रन खर्च नहीं किया। टी20 क्रिकेट में भुवनेश्वर कुमार का ये 10वां मेडन ओवर था। टी20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले वह पहले गेंदबाज बने। भुवनेश्वर कुमार से पहले किसी भी गेंदबाज ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 ओवर मेडन नहीं फेंके हैं।
भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पछाड़कर ये बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। इस मैच से पहले भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह 9-9 मेडन ओवर के साथ बराबरी पर थे। जसप्रीत बुमराह ने 60 मैचों में 9 मेडन ओवर फेंके हैं, वहीं भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने 84वें मैच में ये कारनामा अपने नाम किया है।

Alia-Ranbir Baby Girl : कपूर खानदान में गूंजी किलकारियां, आलिया भट्ट ने दिया बेटी को जन्म

0

Alia-Ranbir Baby Girl : बॉलीवुड में फैंस के सबसे चहेते कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पेरेंट्स बन चुके हैं। आलिया ने मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल अस्पताल में एक प्यारी सी बेबी गर्ल को जन्म दिया है जिसके बाद पूरे कपूर खानदान में जश्न का माहौल है। बता दें कि आलिया को रविवार सुबह 8.20 मिनट पर मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इस वक्त रणबीर कपूर भी अस्पताल में मौजूद हैं। विश्वसनीय सूत्र ने आलिया के बेटी को जन्म देने की बात बताई है। आलिया और रणबीर ने फिलहाल मम्मी-पापा बनने का अधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है।
फिलहाल बेबी और आलिया दोनों ही स्वस्थ बताए जा रहे हैं। वहीं बेबी की डिलीवरी से पहले आलिया मे धूमधाम से गोद भराई का जश्न मनाया था जिसकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें आलिया खूबसूरत येलो कलर के सूट में नजर आई थीं जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो चेबरे पर साफ झलक रहा था।
बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी बहुत सादगी से उनके घर पर की गई थी जिसमें आलिया नो मेकअप लुक में नजर आई थीं। दोनों की इस शादी को फैंस का भी काफी प्यार मिली था।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

6 November 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

6 November 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

पुतिन ने जंग से पीछे हटने वाले सैनिकों को गोली मारने का दिया आदेश! यूक्रेन युद्ध पर बड़ा दावा

0

लंदन : ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यूक्रेन की वर्तमान स्थिति को लेकर एक खुफिया एजेंसी का अपडेट ट्वीट किया है। ट्वीट में दावा किया गया है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन से जारी जंग से पीछे हटने वाले सैनिकों को गोली मारने का आदेश दिया है। ब्रिटन ने दावा किया है कि रूस इसके लिए एक स्पेशल यूनिट तैनात कर रही है। ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी ने इस कदम का कारण रूसी सेना के अंदर युद्ध में उत्साह और मनोबल में आई कमी को बताया है।
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा है कि रूसी जनरल ने अपने कमांडरों से कहा है कि जंग से पीछे हटने वालों सैनिकों के खिलाफ हथियार का इस्तेमाल किया जाए. रिपोर्ट के अनुसार, चेतावनी देने के बाद भी अगर सैनिक मानने को तैयार नहीं होते हैं तो उन्हें गोली मार देने का भी आदेश शामिल है।
विभिन्न रिपोर्ट और खुफिया अपडेट के अनुसार, सितंबर में रूस को मिली बड़ी हार और यूक्रेन का फिर से अपने क्षेत्र पर कब्जा से रूसी सेना के मनोबल में कमी आई है।
पुतिन ने खुद मोर्चा संभाला : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने सैनिकों को पीछे हटने से रोकने के लिए खुद मोर्चा संभाल रखा है। सितंबर में न्यूयार्क टाइम्स में पब्लिश खबर के अनुसार, खेरसान शहर में यूक्रेन का दखल बढ़ता देख रूसी सेना ने राष्ट्रपति पुतिन से पीछे हटने का अनुरोध किया था, जिसे पुतिन ने अस्वीकार कर दिया था। रूस ने जंग से पीछे हटने वाले सैनिकों के लिए सजा भी बढ़ा दी है। सितंबर में रूस ने एक विधेयक पारित किया था। इस विधेयक के द्वारा जंग से पीछे हटने वाले सैनिकों की सजा 5 साल से बढ़ाकर 10 साल कर दिया गया है। दंड को लागू करने की अनुमति देने वाला डिक्री पर पुतिन ने हस्ताक्षर कर इस विधेयक पर मुहर लगाई।

PM Modi in Dera Beas: पीएम मोदी पहुंचे डेरा ब्यास, बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात, संगत दर्शन भी किए

0

PM Modi in Dera Beas: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शनिवार को अमृतसर जिले में राधा स्वामी संप्रदाय के डेरा ब्‍यास पहुंचे। कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा व सीएस वीके जंजुआ ने जालंधर के आदमपुर सैन्य कैंप के एयरबेस पर उनका स्वागत किया। उन्होंने डेरा मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात भी की। इसके बाद पीएम मोदी ने डेरे का भ्रमण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने डेरा ब्यास में सत्संग हाल , लंगर भवन सहित विभिन्‍न स्‍थानों का भी अवलोकन किया। इस दौरान वह वहां मौजूद डेरा अनुयायियों से भी रूबरू हुए।
इसके बाद पीएम मोदी जनसभा के लिए हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए। दरअसल, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी कर दिया है। इसके मद्देनजर मोदी शनिवार को हिमाचल के सुंदरनगर और सोलन में रैलियों को संबोधित करेंगे। यहां पीएम मोदी पहले सुंदरनगर में और फिर दोपहर के बाद सोलन में जनसभा को संबोधित करेंगे। हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं, 28 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

अमृतपाल सिंह मोगा के एक डेरे में नजरबंद; पुलिस ने जालंधर समागम में जाने से रोका

0

न्यूज हंट. मोगा : पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को हुई हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के मामले में पंजाब भर में शनिवार को पंजाब बंद का आह्वान किया था। हिन्दू नेता पंजाब सरकार और वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल सिंह का पुरजोर विरोध कर रहे है जिसके बाद अमृतपाल को मोगा के एक डेरे में नजरबंद कर दिया गया है। अमृतपाल को जालंधर में एक समागम में जाना था लेकिन सुरक्षा कारणों और बिगड़ते हालात के मद्देनज़र मोगा के गांव सिंघा वाला के नजदीक गुरूद्वारा डेरा भाई सेवा घर में नजरबंद कर दिया गया है। यहां घर के अंदर-बाहर और छत पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
आपको बता दें के सुधीर सूरी परिवार की प्रशासन के साथ अंतिम संस्कार को लेकर सहमति बन गई है। परिवार का दावा है कि प्रशासन ने सुधीर सूरी के मर्डर केस में अमृतपाल सिंह पर भी FIR दर्ज करने का भरोसा दिया है। जिसके बाद वह संस्कार के लिए राजी हो गए हैं। रविवार को दोपहर 12 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Tata ने अपने गाहकों को दिया ज़ोरदार झटका, अब कार खरीदना पड़ेगा महंगा, कंपनी ने बढ़ाए इतने दाम

0

Tata Motors Price Hike: देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने ग्राहकों को झटका दिया है। अब कंपनी की कारों को खरीदने के लिए उन्हें ज्यादा रकम चुकानी होगी। टाटा मोटर्स ने अपने पैसेंजर्स व्हीकल की कीमतों में औसतन 0.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी (Tata Motors Price Hike) कर दी है। नई कीमतें 7 नवंबर से लागू होंगी, यानी ग्राहकों के पास कम कीमत पर कार लेने के लिए बस एक दिन बचा है। टाटा मोटर्स इस समय टियागो, पंच, नेक्सॉन, हैरियर और सफारी मॉडलों की बिक्री करती है और इन वाहनों के कई एडिशन भी उपलब्ध हैं।
कंपनी ने शनिवार को जारी एक बयान में अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने की घोषणा की। गाड़ियों की कीमत में उनके मॉडल और वेरिएंट्स के हिसाब से अलग-अलग इजाफा किया जाएगा। हालांकि कंपनी की मानें तो औसत कीमत वृद्धि 0.9 प्रतिशत हुई है। टाटा मोटर्स ने कहा कि वह वाहन विनिर्माण की बढ़ी हुई लागत के बड़े हिस्से का बोझ खुद उठाती रही है लेकिन इनपुट लागत में तेज वृद्धि होने से उसे इसका कुछ बोझ उपभोक्ताओं पर डालने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इससे पहले टाटा मोटर्स ने जुलाई 2022 में भी पैसेंजर गाड़ियों के दाम बढ़ाए थे. उस समय कंपनी ने अपनी कारों के दाम में 0.55 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की थी।
एसयूवी कारों की बिक्री के मामले में टाटा मोटर्स सबसे आगे रही है। अक्टूबर 2022 में टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon SUV) ने बाजार में वापसी करते हुए नंबर वन का ताज अपने नाम कर लिया है। पिछले महीने टाटा मोटर्स ने नेक्सन सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की कुल 13767 यूनिट बेची हैं। टाटा नेक्सॉन की वर्तमान कीमत 7.60 लाख से 14.08 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।