23.3 C
Jalandhar
Tuesday, April 7, 2026
Home Blog Page 567

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
23 August 2022
Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
23 August 2022
Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
22 August 2022
Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
22 August 2022
Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

Punjab IED Case : एसआइ की कार में बम लगाने वाले आतंकी दिल्ली से गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में थे दोनों

न्यूज हंट. अमृतसर : सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह की कार में आइईडी लगाने के आरोपित आतंकी दिल्ली एयरपोर्ट से विदेश भागने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित पंजाब पुलिस की रिजर्व बटालियान का कांस्टेबल है। इसकी पहचान हरपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट से दोनों को अमृतसर लेकर पहुंची है। अब दोनों को ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर में पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि बुधवार को मामला जब सामने आया तो आरोपित दिल्ली फरार हो चुके थे। इधर, देश की सुरक्षा एजेंसियों ने भी आरोपितों का पीछा करना शुरू कर दिया। बुधवार की सुबह उन्हें दिल्ली के एयरपोर्ट से काबू कर लिया गया। पता चला है कि उक्त गिरफ्तारी में दिल्ली पुलिस का भी सहयोग लिया गया है। पता चला है दोनों आरोपित जिला तरनतारन के पट्टी क्षेत्र के रहने वाले हैं। मामले में और जानकारी जुटाई जा रही है। 

इससे पहले, बुधवार सुबह एडीजीपी आरएन धोके ने घटनास्थल का दौरा करके बताया था कि फोरेंसिक जांच में पाया कि आईईडी 2.7 किलो की थी। उसमें लगभग दो किलो आरडीएक्स का उपयोग किया गया था। एडीजीपी ने कहा था कि यह आईईडी अमृतसर में मिली आईईडी के समान थी, जिससे मामले के तार सीमा पार से जुड़ते नजर आए थे। उन्होंने आरोपितों के 24 घंटे के अंदर दबोचने की बात कही थी जो कि अंत में सच साबित हुई।

उड़ान के दौरान विमान में मास्‍क नहीं लगाया तो हो सकती है कड़ी कार्रवाई, DGCA ने एयरलाइंस को दिये निर्देश

नई दिल्ली : नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बुधवार को एयरलाइंस और हवाई अड्डों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि यात्री अपनी यात्रा के सभी चरणों में मास्क पहनें। COVID-19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए, एयरलाइनों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है। आदेश में कहा गया है, “एयरलाइंस यह सुनिश्चित करेगी कि सभी यात्री फेस मास्क ठीक से पहनें और पूरी यात्रा के दौरान उन्हें पहनना जारी रखें।

SSC ने निकाली भर्ती, 1,12,400 रुपए तक वेतन, जानिए पूरी डिटेल

0

नई दिल्ली : सरकारी नौकरी (Govt Job) पाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बार फिर शानदार मौका सामने आया है। कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) की ओर से जूनियर इंजीनियर के कई पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया गया है। वे उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 सितंबर 2022 है। पदों से संबंधिक जानकारी के लिए एसएससी ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ssc.nic.in जा कर आवेदन कर सकते हैं।

ये होनी चाहिए योग्यता

उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आवेदन करने से पहले पदों से जुड़ी योग्यता की जांच करलें। शैक्षिणिक योग्यता पद से संबंधित इंजीनियरिंग विषय में बीटेक डिग्री या तीन वर्षीय डिप्लोमा + दो साल का अनुभव मांगा जा सकता है। कुछ पदों के लिए केवल संबंधित इंजीनियरिंग विषय में डिप्लोमा मांगा गया है।

इतनी होनी चाहिए आयु सीमा

उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 30 साल तक की है। एससी, एसटी वर्ग को पांच वर्ष और ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष की आयु सीमा में छूट दी गई है।

इतनी है आवेदन फीस

सामान्य व ओबीसी- 100 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग व सभी वर्गों की महिलाओं के लिए कोई आवेदन फीस नहीं है।

इतनी होगी सैलरी

इन पदों पर चयन के बाद लेवल- 6 के हिसाब से सैलरी दी जाएगी। इस में चयनित उम्मीदवार को हर महीने 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक का वेतन मिलेगा।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों को चयन के लिए दो पेपर देने होंगे। पेपर-1 (सीबीटी) और पेपर-2 में प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा। पेपर-1 में पास उम्मीदवारों को पेपर-2 में बुलाया जाएगा। सीबीटी ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों वाला होगा। इसमें नेगेटिव मार्किंग होगी।

पितरों को प्रसन्न रखने के लिए साल में 15 दिन होते हैं उन्हें समर्पित, इस दौरान न करें शुभ और मांगलिक कार्य

0

Pitru Paksha 2022 Date and Time :  इस बार पितर पक्ष 11 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक रहेगा। यह पक्ष अपने पितरों को तृप्त करने का है। इस समय कोई भी शुभ कार्य का प्रारंभ नहीं किया जाता। साथ ही किसी नए कार्य या नए अनुबंध को भी नहीं किया जाना चाहिए। यह समय है पितर यानी इमीडिएट बॉस को प्रणाम करने का। यह पक्ष साल के 365 दिनों में से 15 दिन अपने पितरों को समर्पित रहता है, जिस तरह महादेव को एक पूरा माह समर्पित रहता है। मां शक्ति के लिए वर्ष में दो बार 9 दिन शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्र के रूप में रहते हैं, उसी तरह शास्त्रों में पितरों के लिए भी पूरे एक पक्ष का प्रावधान किया गया है। इससे यह तो स्पष्ट ही है कि पितर हमारे लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।

पितर अनेक होते हैं, जानिए कौन हैं पितृ

ईश्वर तो एक होता है, लेकिन पितर अनेक हो सकते हैं। इसका संबंध हमारी परंपरा से होता है। अब यह जानना भी जरूरी है कि आखिर यह पितर हैं कौन। पितर हमारे जीवन में अदृश्य सहायक होते हैं। यह हमारे जीवन के कार्यों और लक्ष्यों में अपना पूरा शुभ व अशुभ प्रभाव रखते हैं, यानी अगर पितर प्रसन्न तो उनका अदृश्य सपोर्ट मिलता रहेगा, जिस तरह साइकिल चलाते समय यदि उसी दिशा में तेज हवा चलती है तो कम मेहनत में अधिक दूरी तय हो जाती है, ठीक उसी तरह पितर प्रसन्न हैं तो जीवन की गाड़ी आराम से भागती जाती है और पितर नाराज तो जो स्थिति साइकिल चलाने में विपरीत हवा के कारण होती है, वही स्थिति जीवन रूपी गाड़ी की हो जाती है।

पितरों का तर्पण और श्राद्ध है आवश्यक

पितर वे हैं, जो पिछला शरीर तो त्याग चुके हैं, लेकिन अभी अगला शरीर नहीं प्राप्त कर सके हैं। हिंदू दर्शन की मान्यता है कि जीवात्मा स्थूल शरीर छोड़ देती है, तब मृत्यु होती है। पितृपक्ष में पितरों की श्राद्ध और तर्पण किया जाता है। श्राद्ध का अर्थ है, श्रद्धा व्यक्त करना और तर्पण का अर्थ है, उन्हें तृप्त करना। अब प्रश्न यह है कि कैसे श्रद्धा व्यक्त की जाए और कैसे तर्पण किया जाए। धर्मशास्त्रों में भी यही कहा गया है कि जो मनुष्य श्राद्ध करता है, वह पितरों के आशीर्वाद से आयु, पुत्र, यश, बल, वैभव-सुख और धन्य-धान्य को प्राप्त करता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि आश्विन मास के पूरे कृष्ण पक्ष यानी 15 दिनों तक  रोजाना नियमपूर्वक स्नान करके पितरों का तर्पण करें और अंतिम दिन पिंडदान श्राद्ध करें।

सदैव रखें पितरों के प्रति श्रद्धा और भाव  

श्राद्ध और तर्पण तो परंपरागत रूप से पितरों को खुश करने की बात है, किंतु इसे थोड़ा विस्तृत रूप में समझने की कोशिश कीजिए।. घाट तक जाना, गया जाना, पिंडदान करना सब इसलिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह आपकी पितरों के प्रति श्रद्धा रूपी हवाई जहाज की हवाई पट्टी है यानी आपका प्रेम पूर्ण भाव ही श्रद्धा है और यह सदैव रहना चाहिए न कि केवल पितृपक्ष तक। पितृपक्ष तो भाव और श्रद्धा को और विशेष रूप से प्राकट्य करने के लिए है।

मोदी सरकार ने दिया किसानों को तोहफा, सस्ते ब्याज पर आगे भी मिलता रहेगा कर्ज

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अगुवाई वाली केंद्र सरकार (Central Goverment) ने देश के किसानों को बुधवार को बड़ा तोहफा दिया। केंद्रीय मंत्रिमंडल (Union Cabinet) ने 3 लाख रुपये तक के शॉर्ट टर्म एग्रीकल्चर लोन (Short Term Agri Loan) पर ब्याज में 1.5 फीसदी की सबवेंशन योजना (Interest Subvention Scheme) को पुन: बहाल करने की मंजूरी दे दी। मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने से किसानों को कम ब्याज दर पर कर्ज मिलता रहेगा और बैंकों व कर्ज देने वाले अन्य वित्तीय संस्थानों के ऊपर इसका बोझ भी नहीं पड़ेगा।

सरकार के ऊपर आएगा इतना बोझ

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकारी बैंकों, निजी बैंकों, छोटे वित्तीय बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, सहकारी बैंकों और कम्प्यूटराइज्ड पीएसीएस को फाइनेंशियल ईयर 2022-23 (FY23) से 2024-25 (FY25) के लिए सरकार की ओर से यह मदद मिलेगी। मंत्रिमंडल की इस मंजूरी के बाद इंटरेस्ट सबवेंशन की भरपाई करने के लिए सरकार को बजट के अतिरिक्त 34,856 करोड़ रुपये का प्रावधान करना होगा।

सरकार का कहना है कि इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम को आगे बढ़ाने से एग्रीकल्चर सेक्टर में कर्ज का प्रवाह बनाए रखने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही कर्ज देने वाले संस्थानों की वित्तीय सेहत भी खराब नहीं होगी। इस मदद के मिलने से बैंक पूंजी की लागत को सह पाने में सक्षम होंगे और किसानों को छोटी अवधि के लिए कर्ज देने के प्रति उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा। सरकार को इस फैसले से रोजगार के मोर्चे पर भी मदद मिलने की उम्मीद है, चूंकि ये कर्ज पशुपालन (Animal Husbandry), डेयरी (Dairy), पॉल्ट्री (Poultry) और मछली (Fisheries) पालन समेत कृषि से जुड़ी तमाम अन्य गतिविधियों के लिए दिए जाते हैं, इस कारण सरकार को लगता है कि सस्ता कर्ज मिलते रहने से रोजगार के मौके पैदा होंगे।

समय पर भरे किस्त तो और फायदा

जो किसान समय पर कर्ज की किस्तों का भुगतान करेंगे, उन्हें ज्यादा फायदा मिलेगा। ऐसे किसानों को कम अवधि के लोन महज 04 फीसदी के ब्याज पर मिल जाएंगे। मंत्रिमंडल ने बताया, ‘किसानों को बैंकों को कम से कम ब्याज देना पड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम (ISS) पेश की थी, जिसका नाम अब बदलकर मोडिफाइड इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम (MISS) हो गया है। इसका लक्ष्य किसानों को छूट प्राप्त ब्याज दर पर कम अवधि के लिए कर्ज उपलब्ध कराना है।’ इस स्कीम के तहत खेती-बाड़ी, पशुपालन, डेयरी, मुर्गीपालन और मछली पालन जैसे काम में किसानों को 07 फीसदी की सालाना ब्याज दर पर 03 लाख रुपये तक का कर्ज मिलेगा, वहीं जो किसान समय पर किस्तों का भुगतान करेंगे, उन्हें 03 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी. यानी ऐसे किसानों को महज 04 फीसदी की दर से ब्याज का भुगतान करना होगा।