Home Blog Page 567

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

2 November 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

2 November 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

भारतीय रिज़र्व बैंक ने नवंबर तक धान की खरीद के लिए 43526.23 करोड़ रुपए की कैश क्रेडिट लिमिट को दी मंजूरी : लाल चंद कटारूचक्क

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : भारतीय रिज़र्व बैंक की तरफ से मौजूदा खरीफ सीजन के दौरान धान की खरीद के लिए नवंबर 2022 के अंत तक कैश क्रेडिट लिमिट ( सी. सी. एल.) बढ़ा कर 43526.23 करोड़ रुपए कर दी गई है। ख़ाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि राज्य की हरेक मंडी में खरीद के पहले दिन से ही किसानों की फ़सल की समय पर खरीद, ढुलाई और अदायगी की जा रही है।
इसके इलावा, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम. एस. पी.) सम्बन्धी भुगतानों के विवरण देते हुये उन्होंने कहा कि खरीद सीजन का पहला महीना पूरा होने पर बीते कल तक किसानों के बैंक खातों में एम. एस. पी. के 20086 करोड़ रुपए सीधे तौर पर जारी किये जा चुके हैं और अब तक लगभग 5.60 लाख किसानों को एम. एस. पी. का लाभ मिल चुका है। उन्होंने किसानों की तरफ से मेहनत और ख़ून-पसीने के साथ उगाई फ़सल का एक-एक दाना खरीदने के बारे राज्य सरकार की वचनबद्धता को दोहराया।
प्रमुख सचिव ख़ाद्य और सिवल सप्लाई राहुल भंडारी ने कहा कि सभी डिप्टी कमिशनरों को खरीद, ढुलाई और अदायगियों की रोज़मर्रा की समीक्षा/ निगरानी करने के लिए कहा गया है। सी. सी. एल. की मंज़ूरी के साथ, एम. एस. पी. भुगतान निर्विघ्न जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि रोज़मर्रा के करीब 6.5-7 लाख मीट्रिक टन धान की ढुलाई की जा रही है। राज्य सरकार की खरीद नीति और पंजाब मंडी बोर्ड के उप-नियमों ( बाइ लाअज़) अनुसार धान की ढुलाई 72 घंटों के अंदर-अंदर की जानी है। इसी तरह, जिलों से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार 72 घंटे से पहले खऱीदे गए धान में से 99 प्रतिशत धान की ढुलाई की जा चुकी है।

दिल्ली पुलिस ने जालंधर के इस गांव में छिपे गैंगस्टर किए गिरफ्तार, 7 घंटे चला सर्च आप्रेशन

0

न्यूज हंट. जालंधर : भोगपुर के गांव मे छिपे गैंगस्टरों को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने पकड़ लिया है। खुलासा हुआ है कि गैंगस्टर दिल्ली पुलिस को वांछित थे। दिल्ली एरिया में वारदात के पश्चात ये भागते हुए जालंधर पहुंच गए। दिल्ली पुलिस पीछा कर रही थी। लगभग 7 घंटे के ऑपरेशन के बाद खेतों मे छिपे दो गैंगस्टरों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। ये अपराधी किन मामलों में वांछित हैं, फिलहाल जानकारी नहीं दी जा रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तड़कसार दिल्ली पुलिस अपराधियों का पीछा करते हुए जालंधर पहुंची। जालंधर देहात पुलिस के सहयोग से भोगपुर में छिपे गैंगस्टरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पता चला है कि दो अपराधियों को पहले अरेस्ट कर लिया गया था, जबको दो भागने में सफल रहे और फिर खेतों में जा छिपे। पुलिस ने गांव में घेराबंदी की और ड्रोन की मदद से खेतों में छिपे गैंगस्टरों की लोकेशन ट्रेस की और काबू कर लिया गया। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए गैंगस्टरों से हथियार भी ज़ब्त किए गए हैं। इस बारे में आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

बॉलीवुड सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, बिश्नोई गैंग से मिली धमकी के बाद मिली Y+ सिक्योरिटी

0

एंटरटेनमेंट डेस्क. मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने सलमान खान (Salman Khan) की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कुछ समय पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrance Bishnoi Gang) द्वारा कथित तौर जान से मारने की धमकी के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाकर वाई प्लस श्रेणी (Y+ Category) कर दी गई है। यह फैसला महाराष्ट्र सरकार ने सलमान खान की सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया है।
सलमान को बिश्नोई गैंग ने पिछले दिनों उन्हें और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। लॉरेंस बिश्नोई जेल में है लेकिन बिश्नोई गैंग पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) को भी जान से मारने का आरोप है। यह धमकी सलमान खान को एक पेपर पर लिखकर दी गई थी। सलमान खान के पिता सलीम खान जब सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तब, उन्हें यह पेपर मिला था जिसके बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराया था लेकिन, अब सलमान खान को सरकार ने वाई प्लस सुरक्षा देने का फैसला किया है।
साथ ही आपको बता दें कि सलमान खान के अलावा अक्षय कुमार और अनुपम खेर की भी सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किए गए हैं। अक्षय कुमार को अब एक्स कैटगरी की सुरक्षा दी गई है। वहीं द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अभिनेता अनुपम खेर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दोनों को फिल्म रिलीज के बाद से कई बाद धमकी मिल चुकी है।

‘दबाव में नहीं है मोदी सरकार’, रूसी तेल की खरीद पर अमेरिकी पत्रकार को हरदीप पुरी का करारा जवाब

0

रूस से तेल की खरीद पर पूछे गए अमेरिकी पत्रकार के सवाल पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार किसी तरह के दबाव में नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी उपभोक्ताओं के प्रति है कि उन्हें पेट्रोल, डीजल की सप्लाई होती रहे।
अमेरिकी पत्रकार बेकी एंडरसन दावा कर रहीं थीं कि भारत रियायती कीमत पर तेल खरीदकर फायदा उठा रहा है। साथ ही उन्होंने तेल खरीदना जारी रखने को लेकर भी सवाल पूछा। पुरी ने जवाब दिया, ‘मैं पहले आपकी धारणा को सही करने की कोशिश करता हूं। 31 मार्च 2022 को हमारा वित्तीय वर्ष पूरा हुआ और रूसी तेल की खरीदी 0.2 फीसदी पर थी, 2 प्रतिशत पर नहीं। जो यूरोप एक दोपहर में खरीद लेता है, हम उसका केवल एक चौथाई खरीदते हैं।’ साथ ही उन्होंने पत्रकार को यह भी बताया कि बीते महीने रूस नहीं, बल्कि इराक भारत का सबसे बड़े सप्लायर था।
रूस से और तेल खरीदने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ‘हमारे उपभोक्ताओं के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि उन्हें पेट्रोल, डीजल मिलता रहे। रूसी तेल खरीदने में हम नैतिक रूप से संघर्ष नहीं कर रहे हैं। हम X या Y से तेल नहीं खरीदते। हम जो उपलब्ध है, उससे खरीदते हैं। मैं खरीदी नहीं करता हूं, तेल कंपनियां खरीदती हैं।’
इस दौरान उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि भारत के अमेरिका और यूरोप के साथ ही बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सरकार किसी दबाव में नहीं है।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

1 November 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

1 November 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

पुलवामा अटैक का जश्न मनाते हुए फेसबुक पर शेयर की थी पोस्ट, कोर्ट ने सुनाई सजा

0

बेंगलुरू की एक स्पेशल कोर्ट ने 2019 में हुए पुलवामा अटैक को लेकर फेसबुक पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले 22 साल के आरोपी को 5 साल के कारावास की सजा और 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह आदेश एडिशनल सिटी सिविल एंड सेशन जज गंगाधर सी एम ने दिया। दरअसल, आरोपी फैज रशीद 19 साल का था और अपराध के समय कॉलेज का छात्र था। वह पिछले साढ़े तीन साल से हिरासत में है।
कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष ने यह दिखाने के लिए सबूत पेश किए हैं कि आरोपी ने धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के इरादे से पुलवामा में CRPF जवानों पर किए गए हमले का समर्थन करते हुए अपने फेसबुक अकाउंट पर अपमानजनक पोस्ट किए थे, जो कि विभिन्न धर्मों के बीच सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिकूल है, इससे सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका थी।
कोर्ट ने आरोपी को धारा 153 ए (धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और धारा 201 (सबूत गायब करना) के तहत दोषी पाया था। हालांकि धारा 124A (देशद्रोह) पर मुकदमा नहीं चलाया गया था। IPC की धारा 153-ए के तहत कोर्ट ने आरोपी को पहले 3 साल के साधारण कारावास और 10,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी। बाद में आईपीसी की धारा 201 के तहत तीन साल के कारावास और 5,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।
जानकारी के मुताबिक रशीद ने आतंकवादी हमले का जश्न मनाते हुए और सेना का मजाक उड़ाते हुए विभिन्न मीडिया संस्थानों की पोस्ट पर 23 टिप्पणियां की थीं।

AGTF पंजाब की पंजाब पुलिस की 16 सदस्यीय टीम ‘केंद्रीय गृह मंत्री स्पेशल ऑपरेशन मेडल’ से सम्मानित

0

MHA Awards 2022 : न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस की उत्कृष्ट सेवाओं को मान्यता देते हुए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF), पंजाब की 16 सदस्यीय टीम को गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2022 के लिए “केंद्रीय गृह मंत्री विशेष अभियान पदक” से सम्मानित किया गया है। पुरस्कार विजेताओं में एजीटीएफ के प्रमुख एडीजीपी प्रमोद बान व उनकी टीम के सदस्य डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एआईजी गुरमीत सिंह चौहान, एआईजी संदीप गोयल, डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़, उपनिरीक्षक सुखप्रीत सिंह, एसआई सुमित गोयल, एसआई नितिन कुमार, एसआई शगनजीत सिंह, एसआई कुलविंदर सिंह, एसओ राहुल कुमार चेची, एसआई मोनिंदर सिंह, एसआई राहुल शर्मा, एसआई गुरप्रीत सिंह, एसआई अवतार सिंह और एएसआई सुखजिंदर सिंह शामिल हैं।
गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर ख़ुफिय़ा सूचनाओं का प्रयोग करते हुए और पंजाब पुलिस की फील्ड यूनिटों के तालमेल के साथ राज्य से गैंगस्टरों और समाज विरोधी तत्वों पर नकेल कसने के लिए ए.डी.जी.पी. प्रमोद बान के नेतृत्व अधीन ए.जी.टी.एफ. का गठन किया गया था, जिससे कानून एवं व्यवस्था में लोगों का विश्वास पुन: बहाल किया जा सके।
डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव निजी तौर पर ए.जी.टी.एफ. के कामकाज की निगरानी कर रहे हैं।
ए.जी.टी.एफ. टीम को बधाई देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने इन अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवाओं को मान्यता देने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह मान्यता पूरे पंजाब पुलिस बल का हौसला बढ़ाएगी और उनको और लगन एवं निष्ठा से काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
ए.जी.टी.एफ. के गठन के बाद फोर्स ने कई दिलेराना कार्यवाहियों में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके नतीजे के तौर पर बहुत से गैंगस्टरों को मार गिराया/गिरफ्तार किया गया, जबकि बहुत से समाज विरोधी तत्व मजबूर होकर राज्य छोड़ गए।
ए.जी.टी.एफ. के इन विशेष ऑपरेशनों में दो ख़तरनाक गैंगस्टरों को मार गिराया गया और 12 गैंगस्टरों को समय पर गिरफ़्तार किया गया। इसके अलावा उनके कब्ज़े से 24 हथियार, 1.05 किलोग्राम हेरोइन और 79.27 लाख रुपए की ड्रग मनी, 11 वाहन और एक पुलिस वर्दी बरामद की गई, जिससे सरहद पार से नशों/हथियारों की तस्करी को सफलतापूर्वक रोका जा सका और पंजाब में सनसनीखेज़ जुर्म करने की उनकी योजनाओं को नाकाम कर दिया।