21.6 C
Jalandhar
Tuesday, April 7, 2026
Home Blog Page 570

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
8 August 2022
Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
8 August 2022
Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
7 August 2022
Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
7 August 2022
Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

सिर्फ एक ही प्लान के अंदर Free में देखें Netflix, Amazon Prime Video व Disney Plus Hotstar, जानिए कैसे ?

0

नई दिल्ली, न्यूज हंट : OTT देखने के शौकीन तो अब भारत में भी बहुत बड़ी संख्या में हो चुके हैं। OTT के दीवाने तो एक नहीं बल्कि कई OTT की सदस्यता (Subscription) ले लेते हैं। इससे उनका खर्चा भी बढ़ जाता है। वैसे तो बहुत सारे ओटीटी देश में मौजूद हैं। लेकिन Netflix, Amazon Prime Video और Disney Plus Hotstar सभी के प्रिय ओटीटी हैं। Jio अपने पोस्टपेड प्लान में OTT की सब्स्क्रिप्शन भी साथ में फ्री देती है। इसलिए आज हम बताने जा रहे हैं कि Jio यूजर्स कैसे सिर्फ एक ही प्लान में इन तीनों OTT की सब्स्क्रिप्शन मुफ्त में पा सकते हैं।
Jio के OTT वाले Postpaid Plans
1. 399 वाले प्लान में यूजर्स को हर महीने 75 GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन भी मिलते हैं। इस प्लान में Netflix, Amazon Prime Video और Disney Plus Hotstar की सब्स्क्रिप्शन मुफ्त मिलती है। इसके साथ ही Jio Tv, Jio Cinema, Jio Cloud और Jio Security जैसी सुविधाएं भी फ्री मिलती हैं।
2. 599 वाले प्लान में यूजर्स को हर महीने 100 GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन भी मिलते हैं। इस प्लान में भी Netflix, Amazon Prime Video और Disney Plus Hotstar की सब्स्क्रिप्शन मुफ्त मिलती है। इसके साथ ही Jio Tv, Jio Cinema, Jio Cloud और Jio Security जैसी सुविधाएं भी फ्री मिलती हैं।
3. 799 वाले प्लान में यूजर्स को हर महीने 150 GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन भी मिलते हैं। इस प्लान में भी Netflix, Amazon Prime Video और Disney Plus Hotstar की सब्स्क्रिप्शन मुफ्त मिलती है। इसके साथ ही Jio Tv, Jio Cinema, Jio Cloud और Jio Security जैसी सुविधाएं भी फ्री मिलती हैं।
4. 999 वाले प्लान में यूजर्स को हर महीने 200 GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन भी मिलते हैं। इस प्लान में भी Netflix, Amazon Prime Video और Disney Plus Hotstar की सब्स्क्रिप्शन मुफ्त मिलती है। इसके साथ ही Jio Tv, Jio Cinema, Jio Cloud और Jio Security जैसी सुविधाएं भी फ्री मिलती हैं।
5. 1499 वाले प्लान में यूजर्स को हर महीने 300 GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन भी मिलते हैं। इस प्लान में भी Netflix, Amazon Prime Video और Disney Plus Hotstar की सब्स्क्रिप्शन मुफ्त मिलती है। इसके साथ ही Jio Tv, Jio Cinema, Jio Cloud और Jio Security जैसी सुविधाएं भी फ्री मिलती हैं।

8 अगस्त से शुरू होंगे CLAT रजिस्ट्रेशन, जाने कौन-सी वेबसाईट से कर पाएंगे अप्लाई

0

न्यूज हंट.एजुकेशन डेस्क : CLAT 2023 Registrations: क्लैट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 08 अगस्त, 2022 से शुरू हो रही है। अब ऐसे में, जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, स्टूडेंट्स ध्यान दें कि परीक्षा के आवेदन करने से पहले आधिकारिक सूचना को अच्छी तरह पढ़ें और फिर अप्लाई करें, क्योंकि ऐसा नहीं होने पर आवेदन पत्र रिजेक्ट हो जाएगा। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज का कंसोर्टियम (CNLU) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों को स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए 12वीं में 45 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके अलावा, पीजी प्रोगाम में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों के स्नातक में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
CLAT 2023 सिलेबस में मुख्य रूप से लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा और करंट अफेयर्स शामिल हैं। CLAT 2023 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, एग्जाम में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे।वहीं, प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तरों के लिए 0.25 अंक की कटौती होगी। प्रश्न केवल अंग्रेजी भाषा में पूछे जाएंगे। वहीं परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

मान सरकार ने एक और वचन किया पूरा, कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन में मृत पंजाब के 789 किसान परिवारों को मिली वित्तीय मदद

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष के दौरान मृत 789 किसानों के परिवारों को 39.55 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद मुहैया करने का काम मुकम्मल कर लिया है। किसानों के परिवारों को राज्य सरकार की तरफ से वित्तीय मदद के तौर पर पांच लाख रुपये प्रति परिवार दिए गए हैं।
मानसा के 89 परिवारों को कुल 4.60 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद दी गई, जबकि तरनतारन के 21 परिवारों को 1.05 करोड़ रुपये, संगरूर के 117 परिवारों को 5.85 करोड़ रुपये, मोगा के 69 परिवारों को 3.45 करोड़ रुपये, फाजिल्का के 10 परिवारों को 50 लाख रुपये, लुधियाना के 48 परिवारों को 2.37 करोड़ रुपये, बरनाला के 43 परिवारों को 2.15 करोड़ रुपये, पटियाला के 111 परिवारों को 5.55 करोड़ रुपये, अमृतसर के 19 परिवारों को 95 लाख रुपये, शहीद भगत सिंह नगर के सात परिवारों को 35 लाख रुपये, मोहाली के 10 परिवारों को 50 लाख रुपये और बठिंडा के 83 परिवारों को कुल 4.15 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद दी गई।


इसी तरह राज्य सरकार ने श्री मुक्तसर साहिब के 35 परिवारों को कुल 1.73 करोड़ रुपये, गुरदासपुर के 20 परिवारों को एक करोड़ रुपये, फतेहगढ़ साहिब के 24 परिवारों को 1.20 करोड़ रुपये, जालंधर के 12 परिवारों को 60 लाख रुपये, फिरोजपुर के 15 परिवारों को 75 लाख रुपये, होशियारपुर के 10 परिवारों 50 लाख रुपये, कपूरथला के एक परिवार को पांच लाख रुपये, मालेरकोटला के चार परिवारों को 20 लाख रुपये, फरीदकोट के 30 परिवारों को 1.50 करोड़ रुपये और रूपनगर के 11 परिवारों को 55 लाख रुपये की वित्तीय मदद मुहैया करवाई गई है।

Vice President Election 2022 : जगदीप धनखड़ होंगे नए उपराष्ट्रपति, चुनाव के नतीजों का हुआ एलान

न्यूज हंट. नई दिल्‍ली : जगदीप धनखड़ नए उपराष्ट्रपति होंगे। चुनाव के नतीजों का एलान हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न दलों के सांसदों ने मतदान किया। मतदान पूर्वाह्न 10 बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला।

समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सबसे पहले वोट डालने वाले सांसदों में शामिल रहे जबकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर संसद भवन पहुंचे और मतदान किया। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दोपहर में मतदान किया। कोविड-19 से जूझ रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी पीपीई किट पहनकर संसद भवन पहुंचे और मतदान किया।

निसंतान हैं तो पुत्रदा एकादशी का करें व्रत, भगवान विष्णु जी देंगे पुत्र होने का आशीर्वाद

0

Putrada Ekadashi Vrat 2022: सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के नाम पर व्रत रखने का विधान है। इस बार यह एकादशी 8 अगस्त को पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र का पूजन करने के बाद व्रत रखते हुए वेदपाठी ब्राह्मणों को भोजन कराएं और दान आदि देकर संतुष्ट कर उनका आशीर्वाद लेकर विदा करें।
पूरा दिन भगवान का ध्यान करने के साथ ही भजन कीर्तन में बिताएं और रात में भगवान की मूर्ति के पास ही सोएं। इस तरह से व्रत रखने वाले निःसंतान दंपती की गोद भगवान विष्णु के आशीर्वाद से जल्द भी भरती है और पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है।
प्राचीन काल में महिष्मनी नगरी में महीजित नामक राजा राज्य करता था। राजा अत्यंत धर्मात्मा, शांतिप्रिय और दान-पुण्य के काम में लगा रहता था, किंतु इस बात से दुखी था कि उसके कोई संतान नहीं है।
एक बार राजा अपने राज्य के सभी ऋषियों की सभा बुलाई और उनका यथोचित सम्मान कर पुत्र प्राप्त का उपाय पूछा। इस पर परम ज्ञानी लोमश ऋषि ने बताया कि राजन पिछले जन्म में सावन मास में एकादशी के दिन आपने अपने तालाब से प्यासी गाय को पानी पीने से हटा दिया था। उसी के शाप से आपके कोई संतान नहीं हो रही है। अब आप सावन मास में एकादशी के दिन भगवान विष्णु का नियमानुसार व्रत रखें और रात्रि जागरण करते हुए भजन कीर्तन करें तो पुत्र अवश्य ही प्राप्त होगा।
राजा महीजित ने लोमश ऋषि द्वारा बताए उपाय के अनुसार ही सावन मास के शुक्ल पक्ष में एकादशी के दिन व्रत किया तो निश्चित समय के बाद उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। तभी से सावन मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहा जाने लगा।

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
6 August 2022
Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday