24 C
Jalandhar
Tuesday, April 7, 2026
Home Blog Page 572

पंजाब के लोगों को झटका ! अब से PGI चंडीगढ़ नहीं करेगा इलाज, जाने वजह

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में पंजाब के मरीजों का आयुष्मान योजना (Ayushman Yojana) के तहत इलाज बंद कर दिया गया है। इसका मुख्य कारण पंजाब सरकार (Punjab Govt) द्वारा चंडीगढ़ में इलाज कराने वाले अपने मरीजों के इलाज के खर्च का भुगतान न करना है। भुगतान न मिलने से सबसे पहले जीएमसीएच 32 (GMCH-32) ने इलाज बंद किया था। अब पीजीआई ने इलाज करने से मना कर दिया है। PGI में भी पिछले दो दिनों से पंजाब के एक भी मरीज को भर्ती नहीं किया गया है।
हालांकि पीजीआई प्रशासन ने अभी इस संदर्भ में कोई लिखित आदेश जारी नहीं किया है। फिर भी अधिकारियों के मौखिक आदेश का पालन किया जा रहा है। इमरजेंसी व अन्य यूनिटों में पंजाब के एक भी मरीज को भर्ती कर इलाज नहीं दिया जा रहा है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को हो रही है। बुधवार को पीजीआई में पंजाब से कीमो कराने आए दर्जनों मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ा। उधर, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आयुष्मान भारत का समझौता पिछली सरकार ने दिसंबर में रद्द कर दिया था लेकिन हम इसे ट्रस्ट बोर्ड पर चला रहे हैं। योजना चल रही है, जारी रहेगी। इलाज से इनकार करने वाले किसी भी अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

छह महीने से उधार पर हो रहा था इलाज
पंजाब सरकार ने छह महीने से अधिक समय पहले चंडीगढ़ को आयुष्मान भारत योजना का भुगतान रोक दिया था। सबसे पहले जीएमसीएच- 32 और अब पीजीआई ने पंजाब के मरीजों का इलाज बंद कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, पंजाब सरकार पर योजना के तहत प्रतिपूर्ति के रूप में जीएमसीएच- 32 का अब तक दो करोड़ रुपये से अधिक बकाया है।
पीजीआई का 16 करोड़ रुपये बकाया है। हालांकि, पीजीआई ने अभी तक पंजाब के मरीजों के लिए इस योजना के तहत इलाज बंद करने का लिखित आदेश जारी नहीं किया है। फिर भी दो दिनों से पंजाब के किसी नए मरीज को पीजीआई में भर्ती नहीं किया गया है।

National Herald Case में यंग इंडियन का दफ्तर सील, सोनिया-राहुल के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा

0

ED Seal Young Indian Office: नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में जांच के तहत केंद्रीय एजेंसी ने दिल्ली के हेराल्ड हाउस (Herald House) में स्थित यंग इंडियन (Young Indian) की ऑफिस को सील कर दिया है। ईडी की इस कार्रवाई के बाद यंग इंडियन के दफ्तर में बिना इजाजत कोई प्रवेश नहीं कर सकेगा। इस मामले में बीते दो दिन से ईडी हेराल्ड हाउस समेत दिल्ली में कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चला चुकी है। केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) द्वारा नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी से पूछताछ के कुछ दिनों बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। ईडी की कार्रवाई के बाद सोनिया और राहुल गांधी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यंग इंडियन का ऑफिस सील
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड मामले में राष्ट्रीय राजधानी में 12 स्थानों और अन्य स्थानों पर छापे मारने के एक दिन बाद ये कार्रवाई की. इस मामले में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर मानदंडों का उल्लंघन करने का आरोप है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने एआईसीसी मुख्यालय के लिए सड़क अवरुद्ध करना एक अपवाद के बजाय एक आदर्श बन गया है। नेशनल हेराल्ड केस वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है और लगभग नौ महीने पहले दर्ज किया गया था।

सरकार ने ब्लॉक किए 348 ऐप्स, यूजर्स की जानकारी को इकट्ठा करने का लगा आरोप

0

नई दिल्ली, टेक डेस्क : सरकार ने चीन सहित विभिन्न देशों द्वारा विकसित 348 मोबाइल एप्लिकेशन को ब्लॉक कर दिया है। इन ऐप्स को नागरिकों की प्रोफाइलिंग के लिए यूजर की जानकारी एकत्र करने और इसे गलत तरीके से विदेशों में भेजने के लिए दोषी पाया गया है।

348 मोबाइल एप्लिकेशंस हुए ब्लॉक
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भाजपा के रोडमल नागर के एक सवाल के जवाब में लोकसभा में यह घोषणा की।
चंद्रशेखर ने कहा कि ये 348 मोबाइल एप्लिकेशन यूजर्स की जानकारी एकत्र कर रहे थे और इसे अनधिकृत तरीके से प्रोफाइलिंग के लिए देश के बाहर स्थित सर्वरों तक पहुंचा रहे थे।
MHA के अनुरोध के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने उन 348 मोबाइल एप्लिकेशन को ब्लॉक कर दिया है क्योंकि इस तरह के डेटा ट्रांसमिशन भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा और राज्य की सुरक्षा का उल्लंघन करते हैं।
यह पूछे जाने पर कि क्या ये सभी ऐप चीन द्वारा विकसित किए गए हैं, चंद्रशेखर ने कहा कि ये ऐप चीन सहित विभिन्न देशों द्वारा विकसित किए गए हैं।
यह दक्षिण कोरिया की गेमिंग दिग्गज क्राफ्टन के एक लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम, बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) को अपने प्ले स्टोर से हटाने के कुछ दिनों बाद आता है। Google ने कहा था कि उसे इस संबंध में सरकार से एक आदेश मिला है और इसलिए ऐप तक पहुंच को अवरुद्ध कर दिया है।
बता दें कि सितंबर 2020 में, डेटा सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए, क्राफ्टन के प्लेयर यूएनडॉग्स बैटलग्राउंड (PUBG) को 117 अन्य चीन-लिंक्ड ऐप्स के साथ प्रतिबंधित कर दिया गया था।
इससे पहले बैटल रॉयल गेम फ्री फायर को सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए 14 फरवरी को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A के तहत 53 अन्य चीन से जुड़े ऐप के साथ प्रतिबंधित कर दिया गया था।

Aadhaar Registration : आंगनवाड़ी योजनाओं के लिए नजदीकी केंद्र में आधार का पंजीकरण अनिवार्य, सरकार ने जारी किए दिशा निर्देश

0

Aadhaar Registration : नई दिल्ली (एजेंसी) : ‘सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण-2’ नीति के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार आंगनवाड़ी सेवा योजना (Anganwari Sewa Yojana) सभी लाभार्थियों के लिए है बशर्ते लाभार्थी ने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में अपनी आधार पहचान (Aadhaar Card) का पंजीकरण करा रखा हो। यह जानकारी न्यूज एजेंसी पीटीआई ने दी है।
महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि आंगनवाड़ी सेवा योजना के तहत लाभ लेने के लिए बच्चे का ही आधार कार्ड होना आवश्यक नहीं है। नाबालिग संतान को इस योजना के तहत लाभ दिलाने के लिए उसकी मां के आधार कार्ड का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। दिशा-निर्देशों के अनुसार किशोरियों के लिए लागू योजनाओं में भी बालिकाओं को आधार नंबर की आवश्यकता होगी।
इस योजना में शामिल होने वाली 14 से 18 साल की किशोरियों की पहचान करने का जिम्मा संबंधित राज्यों का होगा। संशोधित पोषण-2 योजना के तहत असम समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में 14 से 18 साल की किशोरियों को अहमियत दी जाएगी।

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
3 August 2022
Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
3 August 2022
Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
2 August 2022
Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
2 August 2022
Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

Asia Cup 2022: एशिया कप की तारीखों का ऐलान, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला; देखें शेड्यूल

Asia Cup 2022 Schedule : 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप(Asia Cup) का शेड्यूल जारी हो गया है। BCCI सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह (Jay Shah) ने मंगलवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। इस महीने के आखिरी में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को भिड़ंत होगी। इस बार एशिया कप टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहला मैच दुबई में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होगा। वहीं टूर्नामेंट के दूसरे दिन दुबई में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगी।
एशिया कप 2022 में इस बार 27 अगस्त से 31 अगस्त तक ग्रुप मैच होंगे। इसके बाद 3 से 9 सितंबर तक सुपर-4 की टीमों के मैच होंगे। 11 सितंबर को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। एशिया कप 2022 की मेजबानी इस बार श्रीलंका को करनी थी, लेकिन देश इन दिनों राजनीतिक और आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ऐसे में अब टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त अरब अमीरात को दी गई है। टी20 विश्वकप से पहले इस टूर्नामेंट से सभी टीमों की अच्छी तैयारी हो जाएगी।

बैट से पत्नी की हत्या, शराब पिलाकर दोस्त का प्राइवेट पार्ट काटा, अवैध संबंध के शक में डबल मर्डर

0

न्यूज हंट, करनाल : हरियाणा के करनाल में पुलिस ने Double Murder की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में हत्या के आरोपी विश्वजीत को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। पुलिस ने वह कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है जिससे उसने दोस्त की हत्या की थी। इससे पहले आरोपी अपनी पत्नी की बड़ी बेहरमी से हत्या कर चुका है।
जानकारी के मुताबिक, विश्वजीत के पिता एक समय में विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। विश्वजीत का पहले एक स्कूल था, जिसमें उसका दोस्त केयर टेकर के रूप में काम करता था। विश्वजीत को अपनी पत्नी और दोस्त के अवैध संबंधों को लेकर शक था, जिस वजह से उसने दोनों को मौत के घाट उतार दिया।
दो महीने पहले आरोपी ने अवैध संबंध के शक में बैट से अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी, उसी ने शनिवार को दोस्त नवीन की भी कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। नवीन का प्राइवेट पार्ट भी 90 प्रतिशत काट दिया था। दोस्त की हत्या करके आरोपी विश्वजीत ने कमरे में ताला लगा दिया और दूसरे कमरे में अपने दो बच्चों के साथ रहता रहा। वह दोस्त की लाश को जब तक ठिकाने लगा पाता, उससे पहले ही उसे शक के आधार पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि विश्वजीत ने 3 जून को अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। 5 जून को उसका अंतिम संस्कार तक कर दिया था। आरोपी से परिवार और ससुराल पक्ष के लोग संपर्क नहीं रखते थे, इस कारण पत्नी की मौत का पता किसी को नहीं लगा।