26 C
Jalandhar
Monday, April 6, 2026
Home Blog Page 574

Royal Army of Oman Contingent for Joint Exercise Al NAJAH-IV Arrive in India

The 4th Edition of India Oman Joint Military Exercise ‘AL NAJAH-IV’ between contingents of Indian Army and the Royal Army of Oman is scheduled to take place at the Foreign Training Node of Mahajan Field Firing Ranges (Rajasthan) from 01 to 13 August 2022. The Royal Army of Oman contingent comprising 60 personnel from the Sultan of Oman Parachute Regiment has arrived at the exercise location. The Indian Army is represented by troops from the 18 MECHANISED INFANTRY Battalion. The previous edition of Ex AL NAJAH-IV was organised at Muscat from 12 to 25 March 2019.

The scope of the exercise includes professional interaction, mutual understanding of drills & procedures, the establishment of joint command & control structures and elimination of terrorist threats. The joint exercise would focus on Counter Terrorism Operations, Regional Security Operations and Peace Keeping Operations under the United Nations charter apart from organising joint physical training schedules, tactical drills, techniques and procedures.

A comprehensive training programme to culminate in a 48 hours long validation exercise involving the establishment of joint mobile vehicle check posts, a joint cordon and search operations followed by joint room intervention drills in a built-up area has been worked out.

The joint military exercise aims to enhance the level of defence cooperation between the Indian Army and the Royal Army of Oman and will further manifest in enhancing the bilateral relations between the two nations.

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
1 August 2022
Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
1 August 2022
Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

Google Meet में मीटिंग कैसे Schedule करें, जानें सब कुछ विस्तार से

0

न्यूज हंट, टेक डेस्क : Google Meet एक बहुत ही शानदार सर्विस है। लोग मीटिंग के लिए इस ऐप का इस्तेमाल बड़े स्तर पर करते हैं। इस कोरोना काल में अभी भी कई लोग वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) ही कर रहे हैं। इसी कारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, मीटिंग, इंटरव्यू और वीडियो कॉल पर एक दूसरे से बात करने के लिए इस ऐप का लोग इस्तेमाल करते हैं। यह ऐप आपको चैट, वॉइस काल और वीडियो कॉल करने का विकल्प देती है।
गूगल मीट सर्विस में वैसे तो कई अच्छे फीचर्स मौजूद हैं, जिसे लोग जानते भी हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गूगल मीट पर मीटिंग कैसे शेड्यूल करें। अगर आप गूगल मीट के इस फीचर को जानते हैं तो ठीक है, लेकिन अगर आप नहीं जानते तो हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं।
Google Meet में मीटिंग कैसे Schedule करें
• कंपूटर/लैपटॉप या मोबाइल में Google Meet ऐप खोलें।
• अब New Meeting के ऑप्शन पर क्लिक करें।
• अब आपको कई ऑप्शन दिखेंगे। इसमें Create a Meeting for Later, Start an Instant और Meeting Schedule in Google Calendar शामिल हैं।
• यहां आपको Create a meeting for later के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
• इसके बाद आपको एक लिंक मिलेगा, उस लिंक को कॉपी कर जिनके साथ आपको मीटिंग करनी है, उन मेंबर्स को भेज दें।
• अब इन सबके बाद जब आपको मीटिंग करनी है, तब उस लिंक पर क्लिक करके आप जॉइन कर सकते हैं।
• इसके अलावा आप गूगल मीट ऐप को खोल के भी, वहां Enter a Code or Link के ऑप्शन पर टैप कर, दिए गए ऑप्शन पर लिंक पेस्ट करके अपनी मीटिंग शुरू कर सकते हैं।
• इसके अलावा आप Schedule in Google Calendar पर क्लिक/ टैप करके गूगल कैलेंडर पर जा सकते हैं।
बताये गए इन तरीकों को आप अपने कंप्यूटर, लैपटॉप और Android स्मार्टफोन में इस्तेमाल कर गूगल मीट में अपनी मीटिंग schedule कर सकते हैं।

पंजाब के मालेरकोटला में आम आदमी पार्टी के मुस्लिम पार्षद की हत्या, 2 मोटरसाइकिल सवाराें ने बरसाई गाेलियां

0

न्यूज हंट, मालेरकोटला : AAP councilor Murdered : पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के एक मुस्लिम पार्षद की गाेलियां मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से शहर में हड़कंप का माहाैल है। बड़ी बात यह है कि यह वारादत मुस्लिम बहुल जिले मालेरकाेटला में हुई है।
रविवार सुबह मालेरकोटला के लुधियाना बाईपास के नजदीक जिम में कसरत कर रहे आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद मोहम्मद अकबर की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। गत वर्ष अकबर के बड़े भाई मोहम्मद अनवर की भी रानी पैलेस कैनरी मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमलावर रविवार को हत्या की वारदात को अंजाम देने के उपरांत मौके से फरार हो गए।
मृतक पार्षद मोहम्मद अकबर इस साल विधानसभा चुनावों से पहले ही कांग्रेस पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। पार्षद की हत्या काे लेकर लाेगाें में खासा राेष दिख रहा है।

संजय राउत की मुश्किलें बढ़ीं, ED ने हिरासत में लिया, बोले- झुकूंगा नहीं और न ही पार्टी छोड़ूंगा

0

न्यूज हंट.मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) को हिरासत में ले लिया है। महाराष्ट्र के 1000 करोड़ से ज्यादा के पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में ED की टीम संजय राउत से पूछताछ कर रही थी। करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद राउत को हिरासत में लिया है।
इस दौरान शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि मेरे खिलाफ झूठी कार्रवाई, झूठे सबूत लोगों को मार-पीटकर बनाए जा रहे हैं। ये सिर्फ महाराष्ट्र और शिवसेना को कमजोर करने के लिए है लेकिन महाराष्ट्र और शिवसेना कमजोर नहीं होगी। संजय राउत झुकेगा नहीं और पार्टी भी नहीं छोड़ेगा।

61 साल के बाद बदलाव, अब हरे रंग में नहीं होगी Sprite की बोतल, कंपनी ने चुना ये नया कलर

0

हर चीज की एक उम्र होती है और इसके बाद वो समाप्त हो जाती है लेकिन उसका असर और उसकी छाप हमारे दिमाग से शायद कभी खत्म नहीं होती। ऐसी ही एक चीज खत्म होने जा रही है और वो है स्प्राइट (Sprite) की हरे रंग वाली बोतल। कंपनी 61 साल के बाद हरे रंग के बोतल (Sprite Green Bottle) को रिटायर कर रही है। एक अगस्त से Sprite की हरे रंग वाली बोतल नजर नहीं आएगी। कंपनी ने इसके लिए नया कलर चुना है, लेकिन हमारे किस्सों-कहानियों में हरे रंग की स्प्राइट की बोतल शायद लंबे समय तक शामिल रहेगी।
कोका कोला का कहना है कि Sprite की बोतल को हरे रंग से सफेद या ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक में बदल रहा है। इससे प्लास्टिक मैटेरियल को दोबारा बोतल बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता। साल 1961 में पहली बार कोका कोला ने लेमन लाइम सॉफ्ट ड्रिंक के रूप में स्प्राइट को लॉन्च किया था। अगले साल यानी 1961 में कोका कोला ने स्प्राइट को पेप्सी से 7अप से मुकाबले के लिए मार्केट में उतारा। आज के समय में स्प्राइट दुनिया की तीसरी सबसे अधिक बिकने वाली सॉफ्ट ड्रिंक है। भारत समेत 190 देशों में इसकी बिक्री होती है।
Sprite बनाने वाली अमेरिकी कंपनी कोका कोला (Coca Cola) ने 61 साल बाद इस पॉपुलर कोल्ड ड्रिंक को हरे रंग की जगह सफेद या ट्रांसपेरेंट बोतलों में बेचने का फैसला किया है। पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए कंपनी ने ये निर्णय लिया है। कंपनी का कहना है कि स्प्राइट की हरे रंग की बोतल को रिसाइकिल करके बोतल नहीं बनाया जा सकता है। इसलिए कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला किया है। हालांकि, रिसाइकिल करके इससे अन्य प्रोडक्ट जरूर बनाए जा सकते हैं।
हरे रंग की प्लास्टिक बोतल पॉलीइथाइलीन टेरेफ्थेलेट (PET) से बनी होती है। इसे रिसाइकिल करके अक्सर कालीन और कपड़ों जैसे सिंगल यूज वाले वाले प्रोडक्ट बनाए जाते हैं। कंपनी का कहना है कि सफेद या ट्रांसपेरेंट बोतल को रिसाइकिल करके दोबारा बोतल बनाया जा सकता है। ग्रीन प्लास्टिक को आमतौर पर रिसाइकिल किया जाता है, लेकिन हमेशा ये काम आसान नहीं होता। हरे रंग की वजह से कई ये दोबारा इस्तेमाल करने लायक नहीं बचता।

Jeremy Lalrinnunga : जेरेमी 19 साल की उम्र में बने भारत के ‘गोल्डन बॉय’, पिता बनाना चाहते थे बॉक्सर

0

Jeremy Lalrinnunga Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में भारत को पांचवां मेडल जेरेमी लालरिनुंगा (Jeremy Lalrinnunga) ने दिलाया है। 19 साल के जेरेमी लालरिनुंगा (Jeremy Lalrinnunga) ने वेटलिफ्टिंग के मेंस 67 KG कैटेगरी में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। जेरेमी लालरिनुंगा के वेटलिफ्टिर बनने की कहानी काफी रोचक है। जेरेमी लालरिनुंगा के पिता ने उन्हें वेटलिफ्टिर नहीं बॉक्सर बनाने का सपना देखा था।
जेरेमी लालरिनुंगा (Jeremy Lalrinnunga) के पिता का नाम लालमैथुआवा हैं। जेरेमी के पिता राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर थे, जेरेमी ने सिर्फ छह साल की उम्र में अपने पिता के मार्गदर्शन में एक मुक्केबाज के रूप में अपना प्रशिक्षण शुरू कर दिया था। बाद में उन्होंने 10 साल की उम्र वेटलिफ्टिंग की शुरुआत की। जेरेमी ने कोच विजय शर्मा से प्रशिक्षण लिया और बाद में उन्होंने पुणे के आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। जेरेमी लालरिनुंगा भारतीय सेना में नायब सूबेदार भी हैं।
जेरेमी लालरिनुंगा (Jeremy Lalrinnunga) साल 2018 में यूथ ओलिंपिक के भी गोल्ड मेडलिस्ट हैं, वे 2021 कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। 2018 युवा ओलंपिक में उनकी उम्र महज 15 साल थी। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 274 KG (124 KG + 150 KG) वजन उठाया था और गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वह बर्मिंघम में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले पुरुष एथलीट हैं।
जेरेमी लालरिनुंगा (Jeremy Lalrinnunga) ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में जीतने के बाद कहा,’मैं अपनी परफॉर्मेंस से उतनी खुश नहीं हूं क्योंकि मुझे उम्मीद थी कि मैं ज्यादा अच्छा करूंगा, ये 67 KG की कैटेगरी में मैरा लास्ट कोंपिटिसन है, लेकिन 300 Kg भी ठीक हैं, क्योंकि हमारे देश के लिए गोल्ड मेडल लागा है।’

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
31 July 2022
Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
31 July 2022
Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday