32 C
Jalandhar
Monday, April 6, 2026
Home Blog Page 576

सिर्फ अर्पिता ही नहीं 6 और करीबी महिलाओं को गाड़ियां, फ्लैट और कैश देते थे पार्थ चटर्जी

0

न्यूज हंट. कोलकाता : स्कूल शिक्षकों की भर्ती में कथित घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच जारी है। इस मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। ईडी की जांच में पार्थ चटर्जी की 6 से ज़्यादा महिला मित्रों का नाम सामने आया है। अर्पिता की तर्ज़ पर पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी हर महिला मित्र को मंहगे गिफ़्ट, गाड़ियां, फ़्लैट और कैश देते थे। अब पार्थ की करीबी सभी महिलाएं ईडी की रडार पर हैं। जानकारी मिली है कि पश्चिम बंगाल के अलावा बांग्लादेश में भी पार्थ की महिला मित्रों ने संपत्ति खरीदी थी। ईडी के अधिकारी अब इन सभी संपत्तियों की जांच में जुट गए हैं। जरुरत पड़ने पर सभी महिलाओं की संपत्तियों को सील भी किया जा सकता है।
पार्थ और अर्पिता के बैंक खातों की जांच में जुटी ईडी
पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी के बैंक खातों को लेकर भी ईडी बेहद सक्रिय है। छापेमारी के दौरान ईडी को बंधन बैंक की पासबुक और बंधन बैंक की चेक बुक बरामद हुआ थी जिसके बाद आज बंधन बैंक की दो वरिष्ठ अधिकारियों को ईडी ने समन करके ईडी दफ़्तर बुलाया है, जहां दोनों अधिकारी ईडी ऑफ़िस पहुंच गए हैं और पार्थ और अर्पिता के बैंक खातों और चेक बुक से लेन देन को लेकर ईडी पूछताछ कर रही है।
ईडी के अर्पिता के पास से पहले 21 फिर मिले 28 करोड़ कैश
ईडी ने शहर के चिनार पार्क इलाके में अर्पिता मुखर्जी से जुड़े अपार्टमेंट पर बृहस्पतिवार देर शाम छापा मारा था। ईडी ने मुखर्जी के एक फ्लैट से लगभग 28 करोड़ रुपये नकदी बरामद करने के एक दिन बाद इस फ्लैट पर छापा माराथा. केंद्रीय एजेंसी कथित स्कूल भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में मुखर्जी को गिरफ्तार कर चुकी है। पिछले हफ्ते शहर में उसके एक और फ्लैट से ईडी ने 21 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी जब्त की थी।
ईडी के अधिकारी ने कहा, ”यह (चिनार पार्क) अपार्टमेंट अर्पिता मुखर्जी का है और हमें संदेह है कि उसके अन्य फ्लैटों की तरह, यहां भी नकदी जमा हो सकती है। हम पड़ोसियों से बात कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यहां किस तरह की गतिविधियां की गई हैं।”

गूगल ने की नए Play Store पॉलिसी की घोषणा, परेशान करने वाले विज्ञापनों, VPN समेत यह मुद्दे होंगे हल

0

न्यूज हंट, टेक डेस्क : Google ने बुधवार को डेवलपर्स के लिए नई Play Store पॉलिसी की घोषणा की है। इसका उद्देश्य परेशान करने वाले विज्ञापनों, अलार्म, VPN और ब्रांडों और अन्य ऐप्स के जुड़े मुद्दों को हल करना है। कंपनी ने कहा कि ये नीतियां अलग-अलग समय-सीमा के दौरान लागू होंगी, इसलिए डेवलपर्स के पास अपने ऐप्स में बदलाव करने के लिए काफी समय है। कंपनी का मानना है कि इस बदलाव की मदद से कंपनी अपने यूजर्स की सुरक्षा और ऐप के अनुभवों को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है।आइये जानते है कि गूगल ने क्या बदलाव किया है और ये नितिया कब तक लागू होंगी।
बेहतर विज्ञापन अनुभव (30 सितंबर, 2022)
जब हम कोई गेम खेलते है तो इन-गेम विज्ञापन से हमें बहुत परेशान करते हैं। गूगल इस समस्या में सुधार करना चाहता है। यह नीति किसी भी फुल-स्क्रीन विज्ञापनों को प्रतिबंधित करेगी, जो 15 सेकंड के बाद बंद नहीं होते हैं। बता दें कि ऑप्ट-इन विज्ञापन, जैसे कोई गेम रिवार्ड देने वाले विज्ञापन, इस पॉलिसी में नहीं आते हैं। कंपनी फ़ुल-स्क्रीन इंटरस्टीशियल विज्ञापनों को प्रतिबंधित कर रही है जो ऐप की लोडिंग स्क्रीन से पहले दिखाई देते हैं।
बता दें कि ये ऐड्स तब आते हैं, जब आप गेम का एक नया लेवल शुरू करते हैं या कभी-कभी गेम के बीच में भी इस ऐड को पेश किया जाता है।
इंपर्सनेशन (अगस्त 31, 2022)
नकल करने वाले ऐप्स को हटाने के लिए, Google अनधिकृत ऐप्स पर नकेल कस रहा है, जो सरकारों, कंपनियों और व्यवसायों के साथ जुड़े होने का दावा करते हैं। जैसे की ऐप्स राष्ट्रीय चिह्नों और सरकारी संगठनों का उपयोग लोगों को यह समझाने के लिए नहीं कर सकते कि यह एक आधिकारिक ऐप है। इसी तरह, डेवलपर किसी सरकारी आइकन का उपयोग यह दिखाने के लिए नहीं कर सकते हैं कि वे आधिकारिक तौर पर किसी कंपनी, कलाकार या टीवी शो से जुड़े हुए हैं।
स्वास्थ्य संबंधी गलत सूचना (31 अगस्त, 2022)
इसके साथ ही कंपनी उन ऐप्स पर भी प्रतिबंध लगा रही है जो स्वास्थ्य सलाह देते हैं और यूजर्स को नुकसान पहुंचा सकती है। कंपनी ने 1 नवंबर, 2022 से बच्चों द्वारा उपयोग किए जाने वाले ऐप्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बच्चों और स्टाकरवेयर को टारगेट करने वाले विज्ञापनों के लिए नीतिगत बदलावों की भी घोषणा की। Google का कहना है कि यदि केवल बच्चों को लक्षित करने वाला कोई ऐप विज्ञापन दिखाता है, तो उसे केवल उन्हीं विज्ञापनों का उपयोग करना चाहिए जिनमें स्वयं- Google Play नीतियों का पालन करता हो। Google द्वारा 20 जुलाई को ऐप्स के लिए सुरक्षा लेबल घोषित की। अपनी नीति लागू करने के कुछ दिनों बाद नई नीति में बदलाव भी किया गया है।

‘स्मृति ईरानी की बेटी से जुड़ा ट्वीट तुरंत डिलीट करें’, HC का कांग्रेस नेता को निर्देश

0

न्यूज हंट. दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) द्वारा मानहानि की अर्जी पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा को समन जारी किया है। इतना ही नहीं कोर्ट ने पवन खेड़ा को उस ट्वीट को हटाने का भी निर्देश दिया है, जिसमें उन्होंने स्मृति ईरानी की बेटी पर अवैध लाइसेंस के द्वारा बार चलाने का आरोप लगाया था। दरअसल, दोनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्मृति ईरानी की बेटी पर अवैध लाइसेंस के द्वारा बार चलाने का आरोप लगाया था।
स्मृति ईरानी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि जिस बार का जिक्र कांग्रेस नेता बार बार कर रहे हैं उससे उनकी बेटी का कोई रिश्ता या लेना देना नहीं है। दुर्भावना से उस बार के साथ मेरी बेटी का नाम जोड़ा गया है।
इस मामले में आधारहीन और मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने पवन खेड़ा को बार लाइसेंस विवाद के आरोपों पर अपमानजनक ट्वीट को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है। इस मामले में 18 अगस्त को अगली सुनवाई होगी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा दाखिल सिविल मानहानि के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता जयराम नरेश, पवन खेड़ा और नेट्टा डिसूजा को समन जारी कर अगली सुनवाई में जवाब के साथ हाजिर होने का कहा है। मानहानि का सिविल सूट होने की वजह से समन भी जारी किया गया है।
क्या है मामला?
कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी के गोवा स्थित रेस्त्रां को लेकर हमला साधा था। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा था कि वह जिस पार्टी से जुड़ी हैं, उनकी बेटी भी बहुत संस्कारी होनी चाहिए, लेकिन वो गोवा में एक रेस्टोरेंट चला रही है, जिसने 13 महीने पहले मरे हुए एक शख्स के नाम पर फर्जी लाइसेंस हासिल किया है।

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
29 July 2022
Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

दिल्ली में मंकीपॉक्स के पहले मरीज की कैसे हुई पहचान, देखकर डॉक्टर के उड़े होश

0

Monkeypox Case in Delhi: दिल्ली में 31 साल का एक शख्स पश्चिम विहार में रहता है। 16 जुलाई को वो जब डॉक्टर रिचा के पास पहुंचा तो इसे पिछले चार दिनों से बुखार था। हाथों पर और Genitals के हिस्सों पर लाल दाने आने लगे थे। इस व्यक्ति को शक था कि इसे चिकनपॉक्स है। लेकिन जब ये डॉक्टर के पास पहुंचा तो उन्हें ये चिकनपॉक्स नहीं लगा। उन्होंने उसे दवा देकर 5 दिन बाद वापस आने को कहा। 5 दिन बाद जब मरीज लौटा तो डॉक्टर ने देखा कि लाल निशान बढ़ गए हैं, दाने और बड़े हो चुके हैं और हथेलियों और चेहरे पर भी फैल गए हैं। मरीज ने बताया कि उसने कोई विदेश यात्रा नहीं की है। हालांकि वो कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश से लौटा था।
इस बार डॉक्टर ने तमाम लिटरेचर भी देखा और उन्हें समझ आया कि ये ऐसे दाने हैं जो उन्होंने अपनी 12 साल की प्रैक्टिस में पहले कभी नहीं देखे – ये चिकनपॉक्स या स्मॉलपॉक्स नहीं हैं। उन्हें शक हुआ कि ये मंकीपॉक्स लग रहा है। अच्छी बात ये रही कि बुखार होते ही मरीज ने कोरोना काल से सबक लेते हुए खुद को आइसोलेट कर लिया था। इसलिए उसके परिवार में कोई संक्रमित नहीं हुआ था। लेकिन सरकार की गाइडलाइंस के हिसाब से इसकी पुष्टि करने के लिए टेस्ट केवल सरकारी लैब में ही हो सकता था। हालांकि डॉक्टर को अब तक यकीन हो चुका था कि ये मंकीपॉक्स ही होगा। उन्होंने मरीज को समझाया कि लोकल सरकारी डॉक्टर को बताना जरूरी है। डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर को सूचना दी गई। उसके बाद मरीज को तुरंत प्रभाव से लोक नायक अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। 22 जुलाई शुक्रवार को मरीज के सैंपल को National Institute of Virology पुणे भेजा गया। रविवार सुबह ही वहां से टेस्ट के जरिए कंफर्म हो गया कि मरीज को मंकीपॉक्स ही है।
इस बीच डॉक्टर ने खुद को सात दिन के लिए आइसोलेट कर लिया। इसी वक्त बीमारी के होने या ना होने का पता चल जाता है। वे अपने परिवार और काम से दूर रहीं। डॉक्टर ने मरीज के इलाज के वक्त मास्क, ग्लव्स और पीपीई किट पहनी हुई थी। सेनेटाइजेशन का ख्याल रखा था लिहाजा वो संक्रमण से बची रहीं। डॉक्टर के मुताबिक मरीज से दूर रहें तो संक्रमण नहीं होगा और पास रहना ही पड़े तो मरीज को मास्क लगाने को कहें, क्योंकि उसकी थूक से भी संक्रमण हो सकता है। उसके कपड़ों, बिस्तर, चादर तौलिए – बाथरुम सबको अलग ही रखें।

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
29 July 2022
Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

पंजाब में सहकारी बैंक के दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से हड़कंप, सवा करोड़ रुपये के गबन का आरोप

0

न्यूज हंट, रूपनगर : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार केंद्रीय सहकारी बैंक रूपनगर में 1,24,46,547 रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी करने के आरोप में सहायक मैनेजर बिक्रमजीत सिंह और सीनियर मैनेजर अशोक सिंह मान को गिरफ्तार किया है।
स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एक शिकायत की पड़ताल के दौरान पता लगा है कि आरोपित बिक्रमजीत सिंह ने साल 2011 से 2016 तक बैंक में अपनी तैनाती के दौरान बैंक मैनेजरों और बैंक के अन्य कर्मचारियों के अकाउंट आईडीज, पासवर्ड और अन्य विवरणों का दुरुपयोग करके बड़ी रकम का घपला किया। आरोपित मैनेजर को विभिन्न बैंकों से इनवार्ड चेकों की क्लीयरेंस सहित ड्राफ्ट रकम ट्रांसफर करने और स्टेट कोआपरेटिव बैंक के चालू खातों के मिलान के लिए तैनात किया गया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपित ने सरकारी पद का दुरुपयोग करके धोखाधड़ी वाले पैसे अपने पारिवारिक सदस्यों और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। ऐसे खातों में पैसे भेजकर उसने कुल 1,24,46,547 रुपये का घपला किया। उन्होंने बताया कि दो साल पहले सहकारी बैंक की अंदरूनी जांच में भी बिक्रमजीत सिंह को आरोपित ठहराया गया था।
बिक्रमजीत सिंह ने साल 2011 से 2016 तक सीनियर मैनेजर अशोक सिंह मान के अलावा अन्य कर्मचारियों की आईडी के पासवर्ड का प्रयोग किया। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपित ने ज्यादातर अशोक सिंह मान की आईडी और पासवर्ड का प्रयोग किया लेकिन उन्होंने कभी भी बैंक और उच्च अधिकारियों को इस बारे कोई शिकायत नहीं की। इसलिए, वित्तीय धोखाधड़ी में उनको शामिल समझते हुए उन पर भी मामला दर्ज किया गया है।
दोनों आरोपितों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13 (1) व 13 (2) के साथ साथ आईपीसी की धारा 420, 409, 120-बी के अंतर्गत विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

आजादी के बाद देश निर्माण में मजदूर का बड़ा योगदान : तलवाड़

1947 के बाद देश को एक नया रूप देने की जरूरत थी भारतीयों को रोजगार के साथ साथ मूलभूत ढांचा मिले उसके लिए हमारे मजदूर भाइयों ने अपनी मेहनत से नए भारत का निर्माण किया । उपरोक्त शब्द युवक भलाई बोर्ड के पूर्व चेयरमैन संजीव तलवाड़ ने पूर्व पार्षद नीति तलवाड द्वारा हर घर तिरंगा मुहिम को दोबारा शुरू करते हुए कहे ।

तलवाड ने कहा कि मजदूर के पसीने ने भारत की मिट्टी को और भी खुशनुमा किया है आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर नीति तलवाड ने इन मजदूर भाई बहनों के घरों पर तिरंगा लहरा कर भारत निर्माण में उनके योगदान को सम्मान दिया है। इस मौके पूर्व पार्षद नीति तलवाड ने कहा कि 2016 में होशियारपुर में वार्ड नंबर 4 के हर घर पर तिरंगा बनाया गया था जिससे लोगों में देश प्रति प्रेम भावना हमेशा प्रफुल्लित होती रहे उन्होंने कहा कि आज जब पूरा भारत आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को एक उत्सव की तरह मना रहा है उसी कड़ी में अब हमने प्रण लिया है कि विधानसभा हलका होशियारपुर के लोग भी इस महा उत्सव में खुशी खुशी शामिल हो उसके लिए आज शुरुआत कर दी गई है ।

नीति तलवाड ने कहा आजादी के इस महापर्व में अपने घर की छत पर तिरंगा फहराने का सौभाग्य जो सबको प्राप्त हुआ है उसके लिए भारतवासी सदैव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आभारी रहेंगे उन्होंने कहा इस विषय में 15 अगस्त तक हर रोज कोई ना कोई देश हित का कार्य कर आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी समारोह में मुस्कान पराशर प्रिया सैनी सोनिया तलवार भूपेंद्र सिंह सुखदेव सिंह जोगिंदर सिंह आशा रानी अनमोल रतन बीना शर्मा आदि भी उपस्थित थे

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
28 July 2022
Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
28 July 2022
Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday