News Hunt Daily Evening E-Paper
27 July 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
News Hunt Daily Evening E-Paper
27 July 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
News Hunt Daily Evening E-Paper
27 July 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
न्यूज हंट, बिजनेस डेस्क. तुर्की में एक विमान की उड़ान के दौरान हैरान करने वाला मामला सामने आया है। घटना के बाद विमान में क्रू मेंबर की चीख निकल गई। दरअसल, सन एक्सप्रेस (Sun Express) फ्लाइट के केबिन क्रू मेंबर को खाने की एक पैकेट में सांप का सिर मिला। विमान तुर्की की राजधानी अंकारा से जर्मनी के डसेलडोर्फ जा रहा था। इसी दौरान केबिन क्रू के एक सदस्य ने जब खाने का एक पैकेट खोला तो उसमें उन्हें सांप का सिर दिखा जिसे देख केबिन क्रू सदस्य की चीख निकल गई।
खाने में सांप का सिर मिलने की वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से शेयर की जा रही है। कुछ लोग इस वीडियो को स्नेक सलाद के नाम से पोस्ट कर रहे हैं। विमान में भेजे गए खाने में जानवर के शरीर का हिस्सा मिलने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी उड़ान के दौरान खाने में घोंघा (snails) मिल चुका है।
खाना पहुंचाने वाली कंपनी ने जताया अफसोस
सनएक्सप्रेस की फ्लाइट में खाना पहुंचाने का काम Sancak नाम की कंपनी के जिम्मे है। कंपनी ने कहा है कि वह 2018 से इस एयरलाइन के लिए कैटरिंग सेवा दे रही है। पहली बार ऐसा हुआ है कि इस तरह की शिकायत मिली है। हमने खाने के सैंपल की मांग की थी, पर वह हमें उपलब्ध नहीं कराया गया है।
कंपनी ने कहा है कि हम साल 1994 से विमान में खाना पहुंचाने का काम कर रहे हैं। साल 2018 से हम सनएक्सप्रेस कंपनी को कैटरिंग सर्विस उपलब्ध करा रहे हैं। यह पहली बार है जब हम ऐसी घटना का सामना कर रहे हैं। कंपनी ने यह भी कहा हे कि हमें नहीं लगता कि हमारी ओर से गलती हुई है, लेकिन हमारे नाम की चर्चा की गई है, जिसका हमें बहुत खेद है।
न्यूज हंट, बिजनेस डेस्क. अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। पीएम मोदी जल्दी ही पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त (PM Kisan 12th Installment Released) जारी करने वाले हैं।पीएम किसान योजना केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही ये योजना सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। पीएम किसान की अगली किस्त जल्दी ही आने वाली है। दरअसल, इस योजना के तहत किसानों को साल की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है। वहीं, तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर किया जाता है. इस हिसाब से अगले महीने में किसानों के खाते में पीएम किसान की 12वीं किस्त आ सकती है।
अभी कुछ दिन पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए ट्वीट कर कहा, ‘हमारे किसान भाई-बहनों पर देश को गर्व है। ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना ही समृद्ध होगा। मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं।
अपनी किस्त का स्टेटस ऐसे करें चेक
1. किस्त का स्टेटस देखने के लिए आप पीएम किसान की वेबसाइट पर जाएं।
2. अब फार्मर्स कॉर्नर (Farmers Corner) पर क्लिक करें।
3. अब बेनेफिशियरी स्टेटस (Beneficiary Status) ऑप्शन पर क्लिक करें।
4. अब आपके पास नया पेज खुलेगा।
5. यहां आप अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें।
6. इसके बाद आपको अपने स्टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
एएनआइ/न्यूज हंट, चंडीगढ़ : पंजाब के महाधिवक्ता (AG) अनमोल रतन सिद्धू (Anmol Rattan Sidhu) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पंजाब सरकार उनके स्थान पर विनोद घई को नया महाधिवक्ता नियुक्त कर सकती है। घई का नाम लगभग तय बताया जा रहा है। हालांकि अभी इसकी अधिसूचना जारी नहीं हुई है।
भगवंत मान सरकार के सत्ता में आने के बाद अनमोल रतन सिद्धू को एजी के पद पर नियुक्त किया गया था। सिद्धू ने इस्तीफा किन कारणों से दिया अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है। सिद्धू ने इसी वर्ष 19 मार्च को अपना कामकाज संभाला था। अनमोल रतन सिद्धू असिस्टेंट सालिस्टर जनरल आफ इंडिया व पंजाब के एडिशनल एडवोकेट जनरल भी रह चुके हैं। अनमोल रतन सिद्धू को पूर्व की चन्नी सरकार ने भी एजी बनाने की की थी घोषणा, लेकिन राजनीतिक कारणों से उनकी नियुक्ति पर पेंच फंस गया था।
न्यूज हंट, चंडीगढ़ : पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने स्वयं ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) एक बार फिर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसके बाद वे होम आइसोलेशन में चले गए हैं। इससे पहले जनवरी महीने में भी सीएम कोरोना संक्रमित हो गए थे। सीएम से पहले बिहार सरकार के कई मंत्री भी कोरोना पाजिटिव हो चुके हैं।
I was feeling unwell and got myself tested and my report has come covid -19 positive. Will keep working from my home.
I request all those who might have come in contact with me kindly get yourselves tested if symptoms come.
— Harjot Singh Bains (@harjotbains) July 26, 2022
बात पूरे देश की करेँ तों कोरोना महामारी को लेकर अच्छी खबर है। बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। देशभर में मंगलवार को भी कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में देश में संक्रमण के 14,830 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 36 लोगों की मौत भी हुई है। बता दें कि कल (25 जुलाई ) को कोरोना के 16,866 मामले दर्ज किए गए थे।
न्यूज हंट. जम्मू : पवित्र अमरनाथ गुफा के समीप मंगलवार दोपहर मूसलाधार वर्षा के कारण आसपास के जलाशयों और झरनों में पानी भरने से बाढ़ की स्थिति आ गई। मौके पर मौजूद सेना के जवानों, जम्मू-कश्मीर पुलिस व अन्य सुरक्षाबलों ने गुफा के निचले इलाके में मौजूद 4000 के करीब श्रद्धालुओं को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाकर एक बहुत बड़ी त्रासदी को टाल दिया है। अभी भी गुफा के निचले इलाके में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल अभी तक अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। प्रशासन की ओर से अमरनाथ यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि मौसम में सुधार के उपरांत यात्रा को फिर से सुचारू कर दिया जाएगा।
As First responders, troops of @ITBP_official deployed for #AmarnathYatra helping in the evacuation of nearly 4,000 pilgrims from the flood affected areas around the Amarnath cave complex pic.twitter.com/NFHPW81sDw
— Delhi Defence Review (@delhidefence) July 26, 2022
तीन लाख की ओर बढ़ रहा श्रद्धालुओं का आंकड़ा
बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह बरकरार है। आज मंगलवार सुबह जम्मू से सुबह 2189 श्रद्धालुओं का जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। अभी तक बाबा अमरनाथ की यात्रा का आंकड़ा 2.50 लाख पार कर चुका है और जल्द ही इसी सप्ताह यह यात्रा का आंकड़ा तीन लाख के पार होने की उम्मीद है।
Heavy rains in the high mountains around Holy Cave in Amarnath triggered floods in water body and surrounding springs at around 3 PM today. Immediate alert was sounded and more than 4,000 pilgrims were taken out of the area safely till now. Situation is under control. pic.twitter.com/GOBZjTLBNe
— Umaisar Gull (اُمیسر گُل) (@Umaisar_Gull) July 26, 2022
News Hunt Daily Evening E-Paper
26 July 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
News Hunt Daily Evening E-Paper
26 July 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
जागरण संवाददाता, संगरूर : Protest In Punjab: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार के खिलाफ बेराेजगाराें ने मार्चा खाेल दिया है। साेमवार काे मांगाें काे लेकर प्रदर्शन कर रही 646 पीटीआइ अध्यापक यूनियन पंजाब (614 PTI Teachers Union Punjab) के सदस्याें पर पुलिस का कहर बरपा। यूनियन पिछले कई दिनाें से मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के आवास के समक्ष अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन कर रही है। विधानसभा चुनाव में प्रचार के दाैरान आप नेताओं ने राेजगार देने का वादा किया था, लेकिन पांच महीने के बाद भी मांगें पूरी नहीं की जा रही है।
इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पानी की बौछारें डाली। यूनियन के अध्यक्ष ने खुद को आग लगाने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने अग्निमन यंत्र से बुझा दिया। इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसके चलते पुलिस ने हल्का बल भी इस्तेमाल किया। इस दाैरान कईयाें के चाेटिल हाेने की सूचना है। माैके पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। गाैरतलब है कि राेजगार की मांग काे लेकर कुछ दिन पहले पुलिस में भर्ती अभ्यर्थियाें ने जहर खाकर जान देने की काेशिश की थी।
इस अवसर पर अध्यापक यूनियन के नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार भी पिछली सरकारों की तरह बेरोजगारों से मजाक कर रही है। उनकी मांगों को हल नहीं किया जा रहा। मजबूरन धरने प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। पिछले कई दिनाें से मांगाें काे लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन काेई सुनवाई नहीं हाे रही है। अगर जल्द ही मांगें नहीं मानी गई ताे संघर्ष तेज किया जाएगा।