163rd Income-Tax Day: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Taxation System टैक्स सिस्टम पर बड़ा बयान दिया है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा लाई गई विश्वास पर आधारित टैक्सेशन सिस्टम से बेहतर कलेक्शन हुआ है और जमा किए गए रिटर्न की संख्या भी बढ़ी है। दरअसल, सीतारमण ने 163वें आयकर दिवस पर दिए अपने अपने संदेश में यह बात कही है। उन्होंने पिछले वित्त वर्ष में 14 लाख करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व संग्रह हासिल करने के लिए विभाग की तारीफ भी की। साथ ही उन्होंने उम्मीद भी जताई है कि रेवेन्यू कलेक्शन में तेजी की रफ्तार चालू वित्त वर्ष में भी जारी रहेगी।
गौरतलब है कि प्रत्यक्ष कर संग्रह 2021-22 में सालाना आधार पर 49.02 फीसदी बढ़कर 14.09 लाख करोड़ रुपये हो गया है। सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 14.20 लाख करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष कर संग्रह का लक्ष्य रखा है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने कई लंबित मुद्दों का समाधान किया और प्रत्यक्ष करों से संबंधित ढांचागत खामियों को दूर किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने हाल के सालों में जो सुधार किए हैं, उसने टैक्स प्रणाली विश्वास आधारित बनाई है।
आयकर रिटर्न की संख्या बढ़ी
सीतारमण ने कहा कि करदाताओं ने विश्वास-आधारित कर प्रणाली की पुष्टि की है और कहा है कि यह कर संग्रह और बेहतर हुआ है जो आयकर रिटर्न की संख्या बढ़ने से साफ है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि करदाता सेवा और पारदर्शिता को बढ़ाने, विभागीय प्रक्रियाओं की रफ्तार तेज करने के लिए प्रौद्योगिकी का प्रभावी इस्तेमाल किया गया है।
विभाग ने किए सकारात्मक बदलाव
इस अवसर पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भी बताया है कि टैक्स विभाग की जिम्मेदारी सिर्फ सक्षम और कारगर कर प्रशासन तक ही सीमित नहीं है बल्कि ईमानदार करदाताओं को सम्मानित करना भी इसका दायित्व है। करदाताओं को समयबद्ध सेवाएं देकर और सकारात्मक बदलावों को अपनाकर विभाग ने खुद को एक समक्ष संगठन साबित किया है। टैक्स रिटर्न भरने वालों की संख्या बढ़ी है, जो विभाग की सक्षमता को बताता है।
Mika Di Vohti Winner : खत्म हुआ इंतजार, मीका सिंह की दुल्हिनया बनेगी ये टीवी एक्ट्रेस, जीता शो
Mika Di Vohti Winner : मीका सिंह की दुल्हनिया से तो आप मिल ही चुके हैं। बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने स्वयंवर रचाकर अपनी होने वाली दुल्हन चुन ली है। मीका ने अपना हमसफर अपनी फ्रेंड और फेमस एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) को बनाया है। दुल्हन तो मिल गई, लेकिन अब सवाल ये है कि मीका सिंह शादी कब करेंगे? मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को अपने हमसफर के तौर पर तो चुन लिया है, लेकिन उन्होंने आकांक्षा से शादी नहीं रचाई है। मीका ने सिर्फ आकांक्षा को कंगन और वरमाला पहनाकर ये ऐलान किया है कि वो आकांक्षा को अपनी वोटी के रूप में चुनते हैं।
मीका के फैसले से फैंस खुश भी हैं और निराश भी। खुशी इस बात की है कि मीका सिंह की होने वाली वोटी कौन होगी, इस राज से पर्दा उठ गया है। लेकिन जो फैंस मीका को नेशनल टीवी पर शादी रचाते हुए देखना चाहते थे, उन्हें सिंगर ने शादी ना करके निराश कर दिया है। मीका सिंह ने अपनी राजकुमारी तो चुन ली, लेकिन वो कब शादी करेंगे? इस सवाल पर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। लेकिन क्या आप जानते हैं…
मीका सिंह से पहले भी कई दूसरे सेलेब्स ने टीवी पर स्वयंवर रचाया है लेकिन ज्यादातर सेलेब्स ने शो में सगाई करके रिश्ता तोड़ दिया है। रतन राजपूत, राखी सावंत ने भी स्वयंवर में अपना जीवनसाथी चुनकर सगाई की और बाद में रिश्ते को खत्म कर दिया। सिर्फ राहुल महाजन ने ही अपने स्वयंवर में डिंपी से शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद उन दोनों का भी तलाक हो गया था।
इतने रिश्ते ठुकरा चुके हैं मीका सिंह
आपको ये भी बता देते हैं कि मीका सिंह अब तक करीब 100-150 रिश्तों को ठुकरा चुके हैं। जी हां, स्वयंवर करते समय मीका सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा था- मुझे लगता है कि कई लोग इस तरह से स्वयंवर रचाना चाहते होंगे। मैं खुद को लकी महसूस करता हूं कि मुझे कई सालों बाद ये ऑफर मिला है। मैं पहले इसके लिए तैयार नहीं था। पिछले 20 सालों में मैंने कम से कम 100-150 रिश्तों को ठुकराया है, क्योंकि मेरे लिए मेरा काम बहुत जरूरी था।
खैर, कहते हैं ना कि अंत भला तो सब भला. मीका सिंह को फाइनली उनके सपनों की राजकुमारी मिल गई है लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वयंवर करने से पहले आकांक्षा पुरी संग मीका सिंह के अफेयर की खबरें भी चर्चा में रह चुकी हैं। दोनों की साथ में एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद कहा गया था कि मीका और आकांक्षा ने छिपकर शादी रचा ली है। आकांक्षा पुरी संग वायरल तस्वीर का सच बताते हुए शो में मीका ने एक्ट्रेस संग अपने अफेयर की खबरों को बेबुनियाद बताया था लेकिन किस्मत को शायद यही मंजूर था, तभी को अफेयर की खबरों पर न..न…करते-करते दोनों ने एक दूसरे को हमसफर बनाने का फैसला कर लिया।
स्मार्टवॉच से लेकर लैपटॉप तक मिल रहे हैं सस्ते, Amazon की मैगा सेल की शुरूआत
हाल ही में Amazon Prime Day Sale खत्म हुई है। अब Amazon पर Mega Electronics Days Sale शुरू हो गई है। इस सेल में कई इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स को बंपर डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। इस सेल Lenovo, Fire-Boltt, Sennheiser, Apple, Bose, Dell, GoPro और दूसरे ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट दी जा रही है।
ई-कॉमर्स साइट Amazon की Mega Electronics Days Sale शुरू हो गई है। Amazon की Mega Electronics Days Sale 29 जुलाई तक चलेगी। इसमें कस्टमर्स को 50 परसेंट तक का ऑफ वेयरेबल्स, हेडफोन्स, टैबलेट, गेमिंग एक्सेसरीज, प्रिंटर्स, स्पीकर्स, साउंडबार और दूसरे डिवाइस पर दिया जा रहा है। इस सेल Lenovo, Fire-Boltt, Sennheiser, Apple, Bose, Dell, GoPro और दूसरे ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट दी जा रही है। यूजर्स को सेलेक्टेड प्रोडक्ट्स के लिए UPI पेमेंट करने पर 100 रुपये का कैशबैक भी कंपनी दे रही है।
Amazon इस सेल में बैंक डिस्काउंट भी दे रहा है। इसके लिए कंपनी ने बैंक ऑफ बड़ौदा और सिटी बैंक के साथ पार्टनरशिप की है। इस वजह से बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड और सिटी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूजर्स को 10 परसेंट इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Lenovo IdeaPad Slim 3
Lenovo IdeaPad Slim 3 में 11th Gen Intel Core i3-1115G4 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें प्री-लोडेड Windows 11 होम लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ दिया गया है। इसमें MS Office Home भी दिया गया है। ये 512GB SSD और 8GB रैम के साथ आता है।
Apple iPad Air
Apple iPad Air को भी ऐमेजॉन की इस सेल में सस्ते में बेचा जा रहा है जिसमें 10.9-इंच का Liquid Retina डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ट्रू टोन, P3 वाइड कलर व एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेल में 66,999 रुपये में बेचा जा रहा है।
Fire-Boltt Ring 3
Fire-Boltt Ring 3 से आप स्मार्टवॉच से ही सीधे कॉल कर पाएंगे। इस वॉच में बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रफोन भी दिया गया है। इसमें 1.8-इंच की TFT LCD स्क्रीन दी गई है। इस स्मार्टवॉच को सेल में 3,499 रुपये में उपलब्ध करवाया गया है।
News Hunt Daily Evening E-Paper
News Hunt Daily Evening E-Paper
25 July 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
News Hunt Daily Evening E-Paper
News Hunt Daily Evening E-Paper
25 July 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी को ठेस पहुंचाने नहीं उदेशय, जताया खेद : शीतल अंगुराल
जालंधर, 24 जुलाई (न्यूज़ हंट)- पिछले दिनी डिप्टी कमिशनर दफ्तर में जालंधर पश्चिम से विधायक शीतल अंगुराल की तरफ से अचानक दफ्तरों के दौरे दौरान हुए विवाद का समाधान आज डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह की उपस्थिति में विधायक और कर्मचारियों की बैठक के दौरान उस समय सुलझा जब शीतल अंगुराल ने खेद व्यक्त करते कहा कि उनकी इरादा किसी अधिकारी या कर्मचारी के सम्मान को ठेस पहुंचाना नहीं था।
डिप्टी कमिशनर दफ्तर में हुई बैठक के दौरान विधायक शीतल अंगुराल ने स्पष्ट किया कि डीसी. दफ्तर में उनकी कार्रवाई का एकमात्र उद्देश्य तहसील परिसर के बाहर ‘निजी एजेंटों’ के खिलाफ कार्रवाई करना और किसी भी तरह से सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने कहा कि अगर उनकी इस बात से किसी कर्मचारी या अधिकारी को ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए खेद प्रकट करते है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में अगर कोई एसा मामला आता है तो वह डिप्टी कमिशनर के ध्यान में लाएंगे।
इसके बाद डी. सी दफ्तर कर्मचारी संघ के पंजाब प्रधान गुरनाम सिंह विरक ने अपने सहयोगियों के साथ राज्य के महासचिव जोगिंदर कुमार जीरा, वित्त सचिव सतबीर सिंह चंदी, सहायक वित्त सचिव हरजिंदर सिंह और राज्य समिति के सदस्य बलबीर सिंह ने कहा कि विधायक शीतल अंगुराल के खेद और माफी की अभिव्यक्ति को स्वीकार करते हुए एसोसिएशन ने 25 जुलाई से दी हड़ताल का आह्वान वापस ले लिया है।
इस अवसर पर अन्य को इलावा सुपरडैंट परमिंदर कौर, चेयरमैन राकेश कुमार, प्रधान पवन वर्मा, महासचिव जगदीश सलूजा, सलाहकार नरेश कुमार कौल, खजानची दविंदर पाल सिंह, राजिंदर कुमार, रंजीत कौर, अनुदीप, मुनीश सैनी, अमन कौशिक, जिला प्रधान पठानकोट गुरदीप सफरी, जिला प्रधान बठिंडा कुलदीप शर्मा, दर्शन सिंह, जगप्रीत सिंह व जसविंदर सिंह आदि मौजूद रहे। ।
पीसीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने भी काला बैच लगा कर काम करने की काल वापस ली- विधायक शीतल अंगुराल द्वारा खेद जताने और फेसबुक पर माफी मांगने के बाद पीसीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन, पंजाब ने भी काला बैच लगाकर विरोध किया है। इस संबंध में एसोसिएशन के महासचिव अंकुर महिदरू ने कहा कि विधायक द्वारा खेद जताए जाने के बाद संगठन ने कॉल वापस ले ली है।
Facebook ला रही है ये नया फीचर, फ्रेंड्स और ग्रुप्स की पोस्ट दिखेगी अब नए अंदाज़ में
न्यूज हंट, टेक डेस्क : Facebook प्लेटफ़ॉर्म अपने मुख्य Home सेक्शन को दो टैब में विभाजित कर रहा है। फेसबुक द्वारा यूजर्स को अधिक मनोरंजक, अनुशंसित सामग्री (recommended content) दिखाने के लिए एक बड़े कदम का हिस्सा है। अपने इसी कदम को फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने ‘डिस्कवरी इंजन’ बताया है क्योंकि यह यूजर्स के समय और ध्यान के लिए टिकटॉक जैसे प्रतिद्वंद्वियों के साथ बेहतर प्रतिस्पर्धा करना चाहता है।
क्या है ये नया फीचर
अब जब यूजर्स फेसबुक खोलेंगे, तो उन्हें वैयक्तिकृत (personalized), मशीन लर्निंग संचालित अनुशंसाओं (powered recommendations) के आधार पर नया कंटेंट खोजने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया एक होम टैब दिखाई देगा।
होम टैब में फेसबुक स्टोरीज और इंस्टाग्राम रील्स भी होंगे, जिसे कंपनी अब यूजर्स को दोनों प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
होम टैब के बगल में एक नया feed टैब होगा, जिसमें कोई सुझाई गई सामग्री (कंटेंट) नहीं होगी, बल्कि यह यूजर्स को मित्रों की नवीनतम (recent) पोस्ट, साथ ही उनके द्वारा follow किए जाने वाले ग्रुप्स और Pages को देखने देगी।
फ़ीड टैब के भीतर, यूजर्स उन मित्रों, Pages और ग्रुप्स को फ़िल्टर करने के लिए Favorites फीड भी बना सकते हैं जिनकी वे सबसे अधिक परवाह करते हैं। कंपनी के अनुसार, दोनों टैब में अभी भी विज्ञापन शामिल होंगे। और अन्य टैब जो यूजर्स उपयोग करते हैं, जैसे कि फेसबुक वॉच और ग्रुप, वही रहेंगे।
पिछले हफ्ते की घोषणा के अनुसार फेसबुक यूजर्स अब अपने एक ही खाते के तहत पांच प्रोफाइल बना सकते हैं। फेसबुक ने कहा कि विकल्प का उद्देश्य यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म पर दोस्तों और सहकर्मियों के साथ जुड़ते समय यूजर्स के अनुभव को आसान बनाना है। नया फ़ीड टैब कुछ यूजर्स के लिए फेसबुक के शॉर्टकट बार में दिखना शुरू हो रहा है और अगले सप्ताह से वैश्विक स्तर पर इसके शुरू होने की उम्मीद है।
Sawan 2022 : सावन के दूसरे सोमवार पर बन रहे तीन शुभ संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त व पूजा विधि
नई दिल्ली, Sawan 2022 Second Monday: हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन का दूसरा सोमवार 25 जुलाई को पड़ रहा है। इस दिन सोम प्रदोष की तिथि भी पड़ रही है।। ऐसे में ये दिन और भी ज्यादा खास हो गया है। सावन का सोमवार के साथ-साथ प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। इसके साथ ही इस दिन काफी खास योग बन रहे हैं। ऐसे में शिवजी के साथ माता पार्वती की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी और हर तरह के दुखों से निजात मिलेगी। सावन के दूसरे सोमवार को शाम के समय त्रयोदशी लग जाने से इस दिन सोम प्रदोष व्रत हो गया है। जानिए सावन के दूसरे सोमवार का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।
सावन के दूसरे सोमवार को बन रहे हैं ये खास योग
पंचांग के अनुसार सावन के दूसरे सोमवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ अमृत योग और धुव्र योग बन रहा है। ऐसे शुभ संयोगों में भगवान शिव की पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है।
सावन सोमवार का शुभ मुहूर्त
सर्वार्थ सिद्धि योग – 25 जुलाई को सुबह 5 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर 26 जुलाई को दोपहर 1 बजकर 14 मिनट तक
अमृत सिद्धि योग- 25 जुलाई को सुबह 5 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर 26 जुलाई को दोपहर 1 बजकर 14 मिनट तक
धुव्र योग – 24 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 1 मिनट से शुरू होकर 25 जुलाई को दोपहर 3 बजकर 3 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 41 मिनट तक।
सावन के दूसरे सोमवार की पूजा विधि
सावन के दूसरे सोमवार के दिन प्रातःकाल सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान आदि करके व्रत का संकल्प लें।
भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति रखकर उनका जलाभिषेक करें।
किसी मंदिर में या फिर घर पर ही शिवलिंग एक चौकी में स्थापित करके दूध, गंगाजल, शहद, पंचामृत आदि से अभिषेक करें।
शिवलिंग में फूल, धतूरा, शमी, बेलपत्र, मदार के फूल आदि चढ़ाएं।
मंत्रोच्चार सहित शिव को सुपारी, पंच अमृत, नारियल आदि चढ़ाएं।
माता पार्वती जी को सोलह श्रृंगार की चीजें चढ़ाएं।
इसके बाद धूप, तिल के तेल का दीप और अगरबत्ती जलाएं।
इसके बाद ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
पूजा के अंत में शिव चालीसा और शिव आरती का पाठ करें।
पूजा समाप्त होने के बाद भूल चूक के लिए माफी मांग लें।
पूजा समाप्त होते ही प्रसाद हर किसी को बांट दें।
सुबह और सायं के समय भगवान शिव की प्रार्थना करें।
शाम को पूजा समाप्त करने के बाद व्रत खोलें और सामान्य भोजन करें।
(डिसक्लेमर : ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।)
News Hunt Daily Evening E-Paper
News Hunt Daily Evening E-Paper
24 July 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
