News Hunt Daily Evening E-Paper
24 July 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
News Hunt Daily Evening E-Paper
24 July 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
न्यूज हंट, लाइफस्टाईल डेस्क : मंकीपॉक्स के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। भारत में भी मंकीपॉक्स के मरीजों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले केरल में तीन लोग मंकीपॉक्स से संक्रमित हो चुके हैं। तीनों संयुक्त अरब अमीरात से लौटे हैं। वहीं, चौथे व्यक्ति ने हाल के दिनों में विदेश यात्रा नहीं की है। अतः चिंता का विषय यह है कि घर पर रहने के बावजूद कैसे दिल्ली का व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित हो गया है।
वर्तमान समय में सभी संक्रमितों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते सरकार ने गाइडलाइन्स जारी कर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जानकारों की मानें तो इम्युनिटी कमजोर रहने पर मंकीपॉक्स का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों और प्रेग्नेंट महिलाओं की इम्युनिटी कमजोर होती है। इसके लिए छोटे बच्चे ज्यादा चपेट में आते हैं। इससे पहले साल 1970 में मंकीपॉक्स का पहला मामला 9 साल के छोटे बच्चे में पाया गया था। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
क्या कहती है शोध
एक शोध के जरिए खुलासा हुआ है कि गर्भवती महिलाएं भी मंकीपॉक्स से संक्रमित हो सकती हैं। यह शोध कांगो में हुई थी, जिसमें 216 महिलाओं को शामिल किया गया था। इस शोध में शामिल 5 में 4 महिलाओं का गर्भपात यानी मिसकैरिज हो गया। वहीं, गर्भ में पल रहे बच्चों में भी मंकीपॉक्स के लक्षण पाए गए थे। इसके लिए महिलाओं को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यह बीमारी संक्रमित व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर भी होती है। इसके लिए संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाएं। लक्षण दिखने पर डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
प्रेग्नेंट महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान
-इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए ताजे फल, सब्जियां खाएं। रोजाना हल्दी वाला दूध पिएं।
-खाने-पीने की चीजें शेयर न करें। साथ ही अपने चीजें जैसे ब्रश, टूथपेस्ट, तौलिया आदि चीजें भी साझा न करें।
-संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाएं। इसके लिए सर्दी, खांसी और मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने पर व्यक्ति से दूरी बनाएं।
-घर के बाहर मास्क जरूर पहनें। इससे आप कोरोना वायरस के संक्रमण से भी बच सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
अहमदाबाद के वासणा इलाके में बिना सिर, हाथ और पैरों के अज्ञात युवक का डेड बॉडी मिली थी। घटना के 5 दिन बीत जाने के बाद अब वासणा से करीब 3KM दूर एलिजब्रिज इलाके से शव के पैर मिले। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से पूरे केस को सुलझा लिया है। शव हितेश नामक युवक का है, जिसकी हत्या उसके बुजुर्ग पिता ने ही की है।
दरअसल, पांच दिन पहले वासणा इलाके में पुलिस को अज्ञात युवक का शव मिला था, जिसका न सिर था, न पैर और न ही हाथ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जांच चल ही रही थी कि इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की वासणा से 3 किलोमीटर दूर एलिजब्रिज इलाके के पास कूड़े के ढेर से पॉलिथीन में इंसान के कटे हुए पैर मिले।
पुलिस को पहले तो शक हुआ कि कहीं ये पैर उसी शव के तो नहीं, जो 5 दिन पहले वासणा में मिला था? इसलिए उन्होंने जांच को जारी रखते हुए एलिजब्रिज इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। सीसीटीवी में स्कूटर सवार एक बुजुर्ग को उस पॉलिथीन को फेंकते देखा गया। पुलिस ने स्कूटर का नंबर निकलवाया। जब स्कूटर मालिक तक पुलिस पहुंची तो पता चला कि उसने ये स्कूटर उसने आंबावाड़ी इलाके के रहने वाले बुजुर्ग को बेच दिया है।
बुजुर्ग के घर से मिले चाकू और खून के धब्बे
शख्स की दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस स्कूटर इस्तेमाल करने वाले के घर पहुंची। पता चला कि बुजुर्ग अपने बेटे हितेश के साथ यहां रहता है। काफी दिनों से हितेश का कुछ भी अता पता नहीं है। पुलिस ने जब बुजुर्ग के घर की तलाशी ली तो अंदर से धारदार चाकू और खून के धब्बे मिले। पुलिस ने फौरन बुजुर्ग को हिरासत में ले लिया।
कहां है शव का सिर और हाथ?
सीसीटीवी फुटेज को भी जब दोबारा खंगाला गया, तो उसमें भी यही बुजुर्ग दिखा। पुलिस को पूरा यकीन हो गया कि ये उसी लाश के पैर हैं जो वासणा इलाके से 5 दिन पहले मिली थी।
पूछताछ में पता चला कि बुजुर्ग एम. जानी क्लास-2 रिटायर्ड अधिकारी है. जिस घर में वह रहता है, वहीं ग्राउंड फ्लोर पर उसकी बहन भी रहती है। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। बस एक बेटा हितेश है, जो उसके साथ रहता है लेकिन वह भी काफी दिनों से लापता था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कंफर्म हो गया कि शव हितेश का ही है. पुलिस ने जब हिरासत में लिए बुजुर्ग से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है. पता लगाया जा रहा है कि बुजुर्ग ने अपने बेटे की हत्या क्यों की?
The World Health Organization declared the outbreak of monkeypox to be a public health emergency of international concern.
“The global monkeypox outbreak represents a public health emergency of international concern,” WHO Director-General Dr. Tedros Adhanom Ghebreyesus said during a briefing in Geneva Saturday.
At the virtual press conference, Ghebreyesus also said that the outbreak has spread around the world “rapidly,” including those that had not seen it before, and that officials understand “too little” about the disease. The risk of monkeypox is moderate globally except in the European region, where the risk is assessed as high, he said.
Ghebreyesus also outlined a set of recommendations for countries that have not yet reported a case of monkeypox or have not reported a case for 21 days; those with recently imported cases of monkeypox that are experiencing human-to-human transmission; those with transmission of monkeypox between animals and humans; and those with manufacturing capacities for diagnostics, vaccines and therapeutics.
KYIV (Ukraine)- Russian missiles hit Ukraine’s Black Sea port of Odesa just hours after Moscow and Kyiv signed deals to allow grain exports to resume from there. Ukraine’s Foreign Ministry denounced Saturday’s airstrikes as a “spit in the face” to Turkey and the United Nations, which brokered the agreements. Two Russian Kalibr cruise missiles hit the port’s infrastructure and Ukrainian air defenses brought down two others, the Ukrainian military’s Southern Command said. Odesa regional governor Maksym Marchenko said an unspecified number of people were injured in the attack.
Vienna- Herbert Diess, the Volkswagen CEO whose image had been tarnished in the fallout from the German automaker’s emissions-cheating scandal, is stepping down.
In a surprise announcement Friday, the Wolfsburg, Germany-based company said Diess will depart Sept. 1 “by mutual consent” with the board. No reason was given for his departure. Oliver Blume, CEO of VW brand Porsche, will succeed Diess. Herbert Diess, who took over as chief executive in 2018, presided over the automaker at a time of significant change in the industry, including a shift toward increased production of electric vehicles. His contract was set to expire in 2025.
Board Chairman Hans Dieter Poetsch thanked Diess in a statement and praised his role in “advancing the transformation of the company.” “Not only did he steer the company through extremely turbulent waters, but he also implemented a fundamentally new strategy,” Poetsch said.
सावन में वास्तु से जुड़े कुछ उपाय करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा संचार बने रहता है। इस माह भगवान शिव की सच्चे मन से उपासना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सावन का हर दिन शुभ और कल्याणकारी है। मान्यता है कि सावन में अलग-अलग मनोकामनाओं की पूर्ति के उपाय किए जा सकते हैं। सावन में वास्तु में बताए गए उपायों को करने से घर- परिवार में खुशहाली बने रहती है। इसके साथ ही धन, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में सुखद परिणाम सामने आते हैं।
धन की कमी होगी दूर
सावन में शुक्रवार के दिन विशेष उपाय करने से आर्थिक तंगी या कंगाली नष्ट हो जाती है। इस महीने शिव उपासना से जीवन में धन की सारी मुश्किलें हल की जा सकती हैं। इस दिन शाम को मंदिर जाकर भगवान शिव को जल अर्पित करें। इसके बाद नमः शिवाय का 108 बार जाप करें। इसके बाद मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप करें। इनका मंत्र है- ‘ॐ श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नम:।
कर्ज से मिलेगी मुक्ति
मंत्रोजाप के बाद शाम को पहले शिवजी की आरती करें फिर मां लक्ष्मी की आरती करें। फिर महादेव और मां लक्ष्मी से धन प्राप्ति की प्रार्थना करें। जीवन में अगर कर्ज से परेशान हैं तो घबराएं नहीं। सावन में रोजाना शिवलिंग पर लाल फूल चढ़ाएं। इसके बाद “नमः शिवाय” बोलते हुए शिवलिंग को जल अर्पित करें। फिर मां लक्ष्मी को लाल गुलाब का फूल चढ़ाएं और मीठे पकवान का भोग लगाएं। शिवलिंग की परिक्रमा करें और दोनों देवी-देवता से कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करें।
घर में आएगी सुख-शांति
घर में सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि के लिए सावन में घर में रोजाना गंगाजल का छिड़काव करें। सावन में रुद्राक्ष धारण करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। सावन माह में घर में तुलसी का पौधा स्थापित करें। तुलसी के पौधे को उत्तर दिशा में लगाएं।
बीमारियों से रहेंगे दूर
सावन में हर सोमवार को भगवान शिव का स्मरण करते हुए व्रत रखें और वस्त्र अर्पित करें। तामसिक भोजन से दूर रहें। इस महीने रोजाना शिवलिंग पर जल में देसी घी मिलाकर अर्पित करें। ऐसा करने से शारीरिक बीमारियां दूर हो जाती हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। NEWS HUNT इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
न्यूज हंट. जालंधर : निजी स्कूलों ने यदि मनमानी से फीस बढ़ाई, वर्दियां व किताबें पसंदीदा दुकान से खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव डाला तो 30 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक का जुर्माना लगेगा। मान्यता रद करने की भी कार्रवाई भी की जाएगी। यह फैसला एडीसी कम जिला स्तरीय रेगुलेटरी कमेटी के चेयरमैन मेजर अमित सरीन ने कमेटी की बैठक के दौरान सुनाया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे फीस बढ़ाने, दुकान विशेष से किताबें व वर्दियों बेचने, ओवरचार्ज करने आदि की शिकायत लेकर कमेटी के पास आ सकते हैं। कमेटी यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी शिकायत पेंडिंग न रहे। मनमानी करने वाले स्कूलों पर जुर्नाना भी लगेगा और एनओसी रद करने की भी कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि सभी सभी स्कूल व शिक्षण संस्थान निर्देशों का ध्यान रखें। स्कूल सुनिश्चित करें कि वे किसी भी अभिभावक को किताबें, वर्दियां खरीदने के लिए मजबूर नहीं करेंगे और कम से कम शहर की 20 दुकानों में स्कूल की किताबें होनी अनिवार्य है। एडीसी ने कहा कि स्कूलों की तरफ से शिक्षा देना ही असल कार्य है इसे मुनाफा व व्यापार का साधन नहीं बनाना चाहिए। इस मौके पर उप जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी राजीव जोशी, कमेटी मैंबर एडवोकेट मनू जिंदल सहित अन एडिड स्कूलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।