अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी/ICC) ने ताजा वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। पिछले हफ्ते ही बुमराह ने पहला स्थान हासिल किया था। हालांकि, अब न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट उन्हें पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। दोनों के बीच बस एक रेटिंग अंक का अंतर है। बोल्ट के 704 प्वाइंट्स हैं, जबकि बुमराह के 703 प्वाइंट्स हैं।

वहीं, हार्दिक पांड्या ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में ऑलराउंडरों की सूची में 13 स्थान की छलांग लगाकर आठवें स्थान पर पहुंच गए। हार्दिक ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। वह प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे थे। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में हार्दिक ने चार विकेट लेने के साथ-साथ 71 रन भी बनाए थे और टीम इंडिया को जीतने में मदद की थी।
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज जीती थी। स्टार तेज गेंदबाज बुमराह पीठ में समस्या के कारण आखिरी वनडे में नहीं खेले थे। यही वजह रही कि ताजा रैंकिंग में उन्हें अपना शीर्ष स्थान गंवाना पड़ा। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में सात विकेट चटकाने वाले युजवेंद्र चहल चार पायदान की छलांग के साथ गेंदबाजों में 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
हार्दिक पांड्या को इंग्लैंड के खिलाफ बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करने का इनाम मिला। उन्होंने सीरीज में कुछ छह विकेट लिए और 100 रन बनाए। हार्दिक को बल्लेबाजी रैंकिंग में भी फायदा हुआ है और वह बल्लेबाजों में आठ स्थान की छलांग लगाकर 42वें स्थान पर पहुंच गए। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में नाबाद 125 रन की पारी खेलने का फायदा हुआ। वह वनडे बल्लेबाजों में 25 स्थान की छलांग के साथ 52वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
ICC ODI Rankings: एक हफ्ते बाद ही बुमराह ने गंवाया नंबर-1 का ताज, टॉप-10 ऑलराउंडर्स में हार्दिक पांड्या की एंट्री
President Salary: कितनी होती है भारत के राष्ट्रपति की सैलरी और क्या मिलती हैं सुविधाएं और अधिकार
Salary of President : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त होने के साथ, देश भर के सांसद और विधायक भारत के 15 वें राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए संसद भवन और राज्य विधानसभाओं में अपना वोट डाल चुके हैं। ऐसा कहा गया है कि एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को विपक्षी यशवंत सिन्हा पर बढ़त है क्योंकि क्षेत्रीय दलों के समर्थन के बाद उनका वोट शेयर लगभग दो-तिहाई तक पहुंचने की संभावना है। यदि ऐसा होता है, तो वह शीर्ष संवैधानिक पद पर काबिज होने वाली आदिवासी समुदाय की पहली महिला बन जाएंगी। राष्ट्रपति का पद बहुत सारे भत्तों और विशेषाधिकारों के साथ आता है। आइए राष्ट्रपति की योग्यता, वेतन और उनके कार्यकाल के दौरान मिलने वाले भत्तों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।
ये हैं भारत के राष्ट्रपति को मिलने वाली सुविधाएं
राष्ट्रपति के पद पर करीब 5 लाख रुपये महीना सैलरी मिलती है।
फ्री मेडिकल, आवास और इलाज की सुविधा (पूरे जीवन) समेत अन्य भत्ता दिए जाते हैं।
भारत के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी दुनिया में कहीं भी मुफ्त में यात्रा कर सकते हैं।
राष्ट्रपति के पास पांच लोगों का सेक्रेटेरियल स्टाफ होता है. इसके अलावा 200 अन्य लोग राष्ट्रपति भवन की देखरेख में अपनी जिम्मेदारी संभालते हैं.
राष्ट्रपति के पास छुट्टियां बिताने के लिए दो शानदार हॉलीडे रिट्रीट भी होते हैं जिनमें से एक हैदराबाद में राष्ट्रपति निलयम और दूसरा शिमला में स्थित रिट्रीट बिल्डिंग है। जहां वो अपने परिवार के साथ जा सकते हैं।
देश के राष्ट्रपति को कस्टमाइज्ड Mercedes Benz S600 (W221) गाड़ी मिलती है।
राष्ट्रपति के पास प्रधान मंत्री की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद की सलाह पर युद्ध की घोषणा करने की पावर है।
सभी जरूरी संधियां और अनुबंध राष्ट्रपति के नाम पर किए जाते हैं।
राष्ट्रपति भवन भारत के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास है। नई दिल्ली में स्थित, राष्ट्रपति भवन में 340 कमरे हैं और इसका फ्लोर एरिया 2,00,000 वर्ग फुट है।
ये भी मिलते हैं अधिकार
वह अपने ऑफिस की पावर और कर्तव्यों के प्रयोग और प्रदर्शन के लिए या उन शक्तियों और कर्तव्यों के अभ्यास और प्रदर्शन में उनके द्वारा किए गए या किए जाने वाले किसी भी काम के लिए किसी भी अदालत के प्रति जवाबदेह नहीं है।
बशर्ते कि अनुच्छेद 61 के तहत आरोप की जांच के लिए संसद के किसी भी सदन द्वारा नियुक्त या नामित किसी भी अदालत, न्यायाधिकरण या निकाय द्वारा उनके आचरण की समीक्षा की जा सकती है। उनके कार्यकाल के दौरान किसी भी अदालत में उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक कार्यवाही शुरू या जारी नहीं रखी जा सकती है। उनके कार्यकाल के दौरान किसी भी अदालत से गिरफ्तारी या कारावास की कोई प्रक्रिया जारी नहीं की जाएगी।
Indian Railways : अब टिकट कैंसिल करवाने पर नहीं लगेगा चार्ज ! सुनकर खुशी से उछल पड़ेंगे आप
Indian Railways: अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे (Indian Railways) अब आपकी यात्रा को और भी आरामदायक बनाने के लिए नई सुविधा पेश की है। दरअसल, भारत में लोग सबसे ज्यादा सफर ट्रेन से करते हैं, इसलिए रेल को भारत की जीवन रेखा भी कहा जाता है। रेलवे समय-समय पर यात्रियों के लिए सुविधाएं लाता रहा है। इस रेलवे यात्रियों के लिए जबरदस्त सुविधा लेकर आया है।
अब आसानी से करें टिकट रद्द
अब रेलवे ने यात्रियों की टिकट को लेकर नबा नियम बनाया है। अब आप आसानी से मिनटों में टिकट कैंसिल कर सकते हैं। अब आप रेलवे के ऐप या फिर रेलवे वेबसाइट पर जाकर अपना टिकट कैंसिल (Rail Ticket cancellation) कर सकता है। अब रेलवे ने ई-मेल से रेल टिकट कैंसिल करने की बड़ी सुविधा दे रहा है। भारतीय रेलवे ने एक ट्वीट कर इस सुविधा की पूरी जानकारी दी है।
रेलवे का बड़ा फैसला
रेलवे ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया कि अब रेल यात्री रेलवे को ई-मेल करके भी अपनी टिकट कैंसिल कर सकता है। दरअसल, इससे पहले एक यात्री ने ट्विटर पर रेलवे से शिकायत की थी कि उन्होंने तत्काल में टिकट बुक कराया था पंरतु, ट्रेन कैंसिल होने के कारण उसे दूसरा यात्रा विकल्प चुनना पड़ा है। यात्री ने बताया है कि उसे टिकट बुक कराने की नौबत आई, लेकिन टिकट रद्द करने के बाद भी रिफंड नहीं मिल रहा है। इस पर रेलवे ने अपना जवाब दिया।
ट्रेन स्टेटस पर लगेगा कैंसिलेशन
रेलवे ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ‘अगर यात्री अपने आप टिकट कैंसिल नहीं कर पाते हैं तो टिकट रद्द कराने के लिए यात्री रेलवे को अपनी रजिस्ट्रर्ड ई-मेल आईडी से etickets@irctc.co.in पर ई-मेल करके भी टिकट रद्द करा सकते हैं।’ इसके बाद अपने दूसरे ट्वीट में रेलवे ने जानकारी दी कि रेलवे परिचालन कारणों से ट्रेन स्टेटस पर कैंसिलेशन फ्लैग लगाता है। रेलवे ने बताया कि यदि संभव हो तो ट्रेन को किसी भी संभव बहाल किया जा सकता है. चार्टिंग के बाद ही फाइनल स्टेटस मिलता है। इसलिए यात्री को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। वरना उन्हें कैंसिलेशन का चार्ज देना पड़ सकता है।
दलेर मेहंदी को हाईकोर्ट से राहत नहीं, 15 सितंबर तक रह सकते हैं जेल में, पंजाब सरकार को नोटिस
न्यूज हंट. पटियाला : कबूतरबाजी के मामले में पटियाला जेल में बंद पंजाबी गायक दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) ने कोर्ट की ओर से सुनाई दो साल की सजा के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab And Haryana High Court) का दरवाजा खटखटाया लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। दलेर की ओर से दायर की गई याचिका पर पंजाब सरकार (Punjab Government) को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को तय की है। ऐसे में दलेर मेहंदी को 15 सितंबर तक सलाखों के पीछे रहना पड़ सकता है।
दलेर मेहंदी को पिछले दिनों पटियाला की कोर्ट ने कबूतरबाजी के मामले में दो साल की सजा सुनाई दी थी। दलेर मेहंदी ने इसी सजा के आदेश के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका दायर की है। वह पिछले 6 दिनों से सेंट्रल जेल में बंद हैं। वह पटियाला की जिस जेल में बंद हैं, उसमें कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी बंद हैं।
सिद्धू के साथ बैरक में रखे गए मेहंदी
पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को भी जेल में उसी बैरक नंबर-10 में रखा गया है जहां सिद्धू बंद हैं. पटियाला की एक अदालत ने गुरुवार को 2003 के मानव तस्करी मामले में पंजाबी पॉप गायक की दो साल की सजा को बरकरार रखते हुए जेल भेज दिया था। अदालत ने 2003 के मानव तस्करी मामले में निचली अदालत के 2018 के आदेश के खिलाफ मेहंदी की अपील खारिज कर दी थी।
Punjab Police Encounter : 53 दिन बाद मूसेवाला की हत्या का हिसाब, सिंगर को गोलियों से छलनी करने वाले गैंगस्टरों का ऐसे हुआ अंत
न्यूज हंट. अमृतसर : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड (Sidhu Moosewala Murder Case) के शूटर्स के साथ पुलिस की मुठभेड़ खत्म हो गई है। पुलिस ने अमृतसर के ग्रामीण क्षेत्र में अटारी बॉर्डर (Attari Border) के पास चिचा भनका गांव में गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा और साथी मनप्रीत मन्नू कूसा को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में चार अपराधी ढेर हुए हैं। हवेली में पुलिस की टीम दाखिल हो गई है। कई घंटों तक चले मुठभेड़ में 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए।
बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस के साथ यह मुठभेड़ जगरूप सिंह रूपा और मन्नू कोसा के वहां मौजूद होने की जानकारी होने के बाद आज बुधवार दिन में शुरू हुई जिसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। मुठभेड़ में गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा और साथी मनप्रीत मन्नू कूसा समेत चार गैंगस्टर ढेर हो गए हैं जबकि इस दौरान 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। साथ में 2 स्थानीय लोगों के भी गोली लगने की खबर है।
इससे पहले महीने की शुरुआत में दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया था कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या का एक मुख्य साजिशकर्ता वारदात से करीब एक महीने पहले ही देश से फरार हो गया था। इंटरपोल ने इससे पहले सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था जिसने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
कुछ दिन पहले वायरल हुआ था CCTV फुटेज
पुलिस ने बताया कि इनमें से मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू कूसा और जगरूप सिंह रूपा नाम के दो गैंगस्टर मूसोवाला की हत्या करने वाले शूटर थे और हत्या के बाद से फरार चल रहे थे। 21 जून को मोगा जिले के समालसर में दोनों का बाइक चलाते हुए हाल ही में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था।
जग्गू भगनपुरिया गैंग से दोनों शूटर्स का ताल्लुक
इससे पहले, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स की ओर से इस मुठभेड़ की पुष्टि की गई थी। दोनों जग्गू भगनपुरिया गैंग से ताल्लुक रखते हैं। मूसेवाला हत्याकांड के लिए भगनपुरिया ने इन निशानेबाजों को लॉरेंस बिश्नोई को मुहैया कराया था। ये दोनों पिछले 52 दिनों से पुलिस को चकमा दे रहे थे।
#WATCH | Encounter ensuing between police & gangsters at Cheecha Bhakna village of Amritsar district in Punjab pic.twitter.com/7UA0gEL23z
— ANI (@ANI) July 20, 2022
News Hunt Daily Evening E-Paper
News Hunt Daily Evening E-Paper
20 July 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
News Hunt Daily Evening E-Paper
News Hunt Daily Evening E-Paper
20 July 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
‘Swavlamban’ – Indian Navy’s Maiden Naval Innovation and Indigenisation Seminar
‘Swavlamban’, the maiden seminar of the Naval Innovation and Indigenisation Organisation (NIIO), was held at New Delhi on 18-19 July 2022. Sh Narendra Modi Hon’ble Prime Minister graced the occasion as the Chief Guest. Shri Rajnath Singh, Hon’ble Defence Minister was the Guest of Honour.
The two day seminar saw enthusiastic participation by the academia, industry, policy makers, think tanks, students and senior government officials, in addition to the naval personnel. Personnel at Command Headquarters and outlying units of the Navy also assembled at designated auditoriums spread across the country to participate online.
The morning inaugural session commenced with the Welcome Address by Rear Admiral Vineet McCarty, Assistant Chief of Naval Staff (Staff Requirements), which was followed by the address by the Defence Secretary, Dr Ajay Kumar. Keynote address was delivered by Vice Admiral SN Ghormade, Vice Chief of Naval Staff. President SIDM (Society of Indian Defence Manufacturers) provided the industry perspective. Exchange of MoUs and release of the Indian Naval Directory of Industry Partners (INDIP) were also undertaken in the inaugural session.
Four interactive sessions explored specific themes on Day 1. The session on innovation examined the Role of Industry, Academia and Policy in Accelerating Niche Technology Induction into the Indian Navy. The journey of NIIO thus far and the way ahead was deliberated. The second interactive session with focus on naval armament discussed the Ways to Harness the Potential of Indian Industry to realise AatmaNirbharta in this niche field. The third session with aviation as its focus examined the Future of Aviation in the Era of Algorithmic Warfare. The final interactive session had the theme of indigenisation towards self-reliance and debated Means to Enhance Domestic Defence Production, Associated Challenges and Way forward.
The plenary session was attended by the Hon’ble Prime Minister along with other dignitaries and senior government officials. The Chief Guest was escorted around the exhibition put up by the industry and shown a demo of ‘Varuna’ Personal Air vehicle – an autonomous multi-copter drone capable of carrying a passenger. The contribution being made to the defence eco-system by veterans was emphasised.
The highlight of the seminar was the release of the iDEX DISC7 (SPRINT) challenges by the Prime Minister. SPRINT (Supporting Pole-vaulting in R&D through iDEX, NIIO and TDAC) is a collaborative project between the Defence Innovation Organisation (DIO) and NIIO aimed at developing atleast 75 indigenous technologies / products as a part of Azadi Ka Amrit Mahotsav. The challenges span across a wide range of niche technology fields including Artificial Intelligence (AI), autonomous and unmanned systems and Information Technology. Challenges will be considered under both DISC (Defence India Startup Challenge) and Prime categories of iDEX which have provisions for grants upto Rs 1.5 crore and Rs 10 crore respectively. In addition, suo moto proposals submitted by innovators and startups under the IDEX Open Challenge category are also being considered under SPRINT.
To ensure that the ambitious timelines are met, multiple levels of monitoring will be implemented. Points of Contact for close liaison and regular monitoring of these cases have been identified by NIIO and DIO. In addition, periodic reviews by the NIIO Working Group and the Naval Technology Acceleration Council (NTAC) which is Chaired by Vice Chief of the Naval Staff will be carried out.
The second day of the seminar was reserved for outreach to the Indian Ocean Region (IOR) in accordance with the Government’s articulated vision of SAGAR (Security and Growth for All in the Region) and opportunity was accorded to the industry to showcase their ‘export ready’ products to the friendly foreign countries. This part of the seminar was witnessed by Defence Attaches of IOR countries posted at New Delhi while Indian Naval officers posted abroad liaised with the countries of their posting for participation. Officers from over twenty five countries participated.
The maiden seminar is ‘historic’ both in scope and ambition and will foster a new chapter in the naval thrust towards self-reliance in defence and an AatmaNirbhar Bharat.
News Hunt Daily Evening E-Paper
News Hunt Daily Evening E-Paper
19 July 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
News Hunt Daily Evening E-Paper
News Hunt Daily Evening E-Paper
19 July 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
