न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के करीबी और मैनेजर बताए जाने वाले शगनप्रीत सिंह को हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। मूसेवाला के कत्ल के बाद सुर्खियों में आए शगनप्रीत ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab and Haryana High Court) में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी जिसे अब कोर्ट ने रद्द कर दिया है। हालांकि हाईकोर्ट ने सुरक्षा की अर्जी को मंजूर कर लिया है। बता दें कि शगनप्रीत (Shaganpreet) ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) से अपनी जान को खतरा बताय था।
गौरतलब है कि शगनप्रीत इस समय ऑस्ट्रेलिया में है और विक्की मिड्डूखेड़ा (Vicky Middukhera) के कत्ल के साथ इसका नाम जुड़ा हुआ है। इसी के बाद विदेश से शगनप्रीत ने अपने वकीलों के जरिए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी जिसे अब रद्द कर दिया गया है।
सिद्धू मूसेवाला के करीबी बताए जाने वाले शगनप्रीत को झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत की अर्जी की रद्द
Sawan 2022: सावन के महीने में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, व्रत का नहीं मिलेगा फल
हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व बताया गया है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस महीने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग सोमवार का व्रत करते हैं। साथ ही, भोलेनाथ की प्रिय चीजें जैसे कि बेलपत्र, भांग, गंगाजल, दूध, चंदन, भस्म आदि अर्पित किए जाते हैं। हालांकि सावन में महिलाओं को शिव की पूजा के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। महिलाएं शिवजी की पूजा में जाने-अनजाने कई बड़ी गलतियां कर बैठती हैं।
हल्दी ना लगाएं : शिवलिंग पुरुष तत्व से संबंधित है, इसलिए कभी भी शिव या शिवलिंग को हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए। आप सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग, गंगाजल, दूध, चंदन, भस्म आदि अर्पित कर सकते हैं।
शिवलिंग ना छुएं : शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव की पूजा के वक्त महिलाओं को कभी भी शिवलिंग पर हाथ नहीं लगाना चाहिए। ऐसी मान्यताएं हैं कि महिलाओं द्वारा शिवलिंग छूने से माता पार्वती नाराज हो जाती हैं।
काले वस्त्र ना पहनें: सावन के महीने में यदि आप सोमवार का व्रत रख रहे हैं तो भूलकर भी काले रंग के कपड़े ना पहनें। काला रंग नकारात्मकता का प्रतीक होता है। भोलेनाथ की उपासना के वक्त लाल या पीले रंगे कपड़े पहनना अच्छा माना जाता है। सावन के महीने में हरे रंग के कपड़े पहनना भी उत्तम होगा।
ये चीजें ना खाएं : सावन के महीने में महिलाएं भूलकर भी बैंगन, पत्तेदार सब्जियां, लहसुन, प्याज, मांस या शराब का सेवन ना करें. तामसिक भोजन की बजाए सात्विक खाने का सेवन करें.
चुगली या किसी की बुराई ना करें : किसी भी व्रत का मतलब होता है कि शारीरिक और मानसिक रूप से हम साधना करें और अपनी इन्द्रियों पर नियंत्रण रखें। सावन के महीने में किसी की बुराई ना करें और चुगली ना करें। ऐसा करने पर व्रत का फल नहीं मिलता है।
Aadhaar Card सेंटर जाने का झंझट खत्म! FaceRD ऐप हुआ लॉन्च, घर बैठे होगा ये काम
Aadhaar Card होल्डर अब अपनी पहचान फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए कन्फर्म कर सकते हैं। इसके लिए एक ऐप को लॉन्च किया गया है। इसका नाम कंपनी ने Aadhaar FaceRD रखा है। इसको यूनिक आइडेंटिफिकेशन ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI)ने लॉन्च किया है। इस ऐप को एंड्रॉयड यूजर्स Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ये ऐप Face Authentication टेक्नोलॉजी की मदद से किसी पर्सन के फेस को लाइव कैप्चर Aadhaar ऑथेंटिकेशन के लिए करता है।
फेस ऑथेंटिकेशन का यूज कई आधार ऑथेंटिकेशन ऐप जैसे जीवन प्रमाण, राशन डिस्ट्रीब्यूशन (PDS), CoWin वैक्सीनेशन ऐप, स्कॉलरशिप स्कीम, किसान कल्याण योजनाएं के लिए किया जा सकता है। इसको लेकर UIDAI ने 12 जुलाई को ट्वीट भी किया था। ट्वीट में बताया गया था कि आधार फेस ऑथेंटिकेशन फीचर का यूज UIDAI RD ऐप के जरिए किया जा सकता है। इसका यूज कई आधार ऑथेंटिकेशन ऐप्स के लिए किया जा सकता है। आपको बता दें कि आधार फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी को UIDAI ने ही डेवलप किया है।
#FaceAuthentication
Residents are now using the #Aadhaar Face Authentication feature by downloading the #UIDAI #RDApp, which can be used for various #Aadhaar Authentication Apps like #JeevanPraman, #PDS, #Scholarship schemes, #COWIN, #FarmerWelfare schemes.@GoI_MeitY @ceo_uidai pic.twitter.com/c5cZNXEGOz— Aadhaar (@UIDAI) July 12, 2022
Livemint की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस ऐप से आधार होल्डर को अब लोकर आधार एनरोलमेंट सेंटर जाकर फिजिकल आइडेंटिफिकेशन के लिए आइरिस और फिंगरप्रिंट स्कैन करने की जरूरत नहीं होगी। इस वेरिफिकेशन से आधार होल्डर की रियल आइडेंटिटी को वैलिडेट किया जाता है।
इसको यूज करने के लिए आपको Aadhaar FaceRD को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा. इसके बाद आपको ऐप पर बताए जा रहे गाइड को फॉलो करें और Proceed पर क्लिक कर दें। फेस ऑथेंटिकेशन के लिए आपका फेस लाइट में होना चाहिए और आपका बैकग्राउंड क्लियर होना चाहिए।
Gurmeet Ram Rahim : गुरमीत राम रहीम का पैरोल खत्म, कड़ी सुरक्षा में हरियाणा पुलिस बागपत से ले गई अपने साथ
न्यूज हंट. बागपत : गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) की पैरोल समाप्त होने के बाद सोमवार को हरियाणा पुलिस आश्रम बरनावा पहुंची और डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को अपने साथ लेकर रोहतक की सुनारिया जेल के लिए रवाना हो गई। डेरा प्रमुख के जाते ही आश्रम में वीरानी छाने लगी। सेवादार और अनुयायी मायूस हो गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे।
रोहतक की सुनारिया जेल से 17 जून को एक माह का पैरोल मिलने के बाद हरियाणा पुलिस गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा छोड़ गई थी जिसके बाद डेरे की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान से डेरा प्रमुख के अनुयायियों का डेरे में आवागमन शुरू हो गया था। ज्यादा भीड़ आने से सड़कों पर यातायात की व्यवस्था प्रभावित हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने डेरा प्रबंधक को नोटिस जारी कर व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी थी।
News Hunt Daily Evening E-Paper
News Hunt Daily Evening E-Paper
18 July 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
News Hunt Daily Evening E-Paper
News Hunt Daily Evening E-Paper
18 July 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
GST का बढ़ा दायरा : गैर ब्रांडेड अनाज से लेकर दही व लस्सी पर 18 जुलाई से देना होगा जीएसटी, अस्पताल में इलाज भी महंगा
न्यूज हंट. चंडीगढ़ : जीएसटी काउंसिल (GST Council) की 47वीं बैठक इस बार चंडीगढ़ में हुई थी। काउंसिल की बैठक में लिए गए निर्णय 18 जुलाई से लागू हो रहे हैं। बैठक में कई वस्तुओं और सेवाओं पर GST बढ़ाई गई है, जोकि 18 जुलाई से लागू हो रहे हैं। अब गैर ब्रांडेड अनाज (Non-Branded Grain) से लेकर दही, लस्सी और छाछ पर भी जीएसटी चुकाना पड़ेगा। टेट्रा पैक वाली वस्तुओं पर GST 12 से 18 फीसद देना होगा। अब होटल में एक हजार रुपये तक का रूम बुक कराने पर 12 फीसद जीएसटी देना होगा। वहीं, बैंक से अब चेक बुक लेने पर 18 फीसद जीएसटी लगेगा। इसी तरह ई-वेस्ट पर भी अब जीएसटी पांच से 18 फीसद हो जाएगी।
अस्पताल में इलाज होगा महंगा
अस्पताल में अब कोई मरीज इलाज के दौरान प्राइवेट रूम लेता है, जिसका कराया पांच हजार रुपये से अधिक है। उस अस्पताल के कमरे की बुकिग करने पर मरीज को पांच फीसद जीएसटी देना होगा। इलाज के दौरान काम आने वाले कई उपकरण सस्ते होंगे। इनमें इलाज में मल-मूत्र निकालने की प्रक्रिया में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों पर जीएसटी 12 से पांच फीसद कर दिया गया है। इसी तरह हड्डी टूटने पर इलाज में काम आने वाले उपकरण जिन्हें आर्थोपेडिक एप्लायंसेस कहा जाता है, उन पर जीएसटी 12 से पांच फीसद कर दिया है। इसी तरह हड्डी टूटने पर इलाज में काम आने वाले उपकरण जिन्हें आर्थोपेडिक एप्लायंसेस कहा जाता है, उन पर जीएसटी 12 से पांच फीसद कर दिया है। मलेरिया की दवा पर अब कोई आइजीएसटी नहीं लगेगा। रोपवे से आने-जाने पर अब 18 की जगह पांच फीसद जीएसटी लगेगा। डायमंड होगा महंगा
डायमंड की कटिग और पालिश पर जीएसटी 0.25 फीसद से 1.5 फीसद कर दिया गया है। वहीं, सेवाओं की अगर बात करें तो रोप-वे के जरिए वस्तुओं और यात्रियों की ढुलाई पर जीएसटी 18 से पांच फीसद आइटीसी के साथ कर दिया गया है। ट्रक/माल ढुलाई का किराया जहां ईधन की लागत शामिल हो उस स्थिति में जीएसटी 18 से 12 फीसद कर दिया गया है। कई वस्तुओं पर जीएसटी की छूट खत्म कर दी गई है, इसमें चेक और बुक की शक्ल में चेक पर 18 फीसद जीएसटी और मैप, हाईड्रोग्राफिक, ट्रोपोग्राफिकल प्लान, ग्लोब्स पर 12 फीसद जीएसटी लगेगा।
इन वस्तुओं और सेवाओं पर भी जीएसटी में बदलाव
कटिग ब्लेड वाली छूरी, चम्मच, फोर्क, स्किमर्स, केक सर्वर्स, एलईडी लैंप, लाइट, सर्किट बोर्ड, विभिन्न प्रकार के पंप, पवन चक्की, सोलर वाटर हीटर, सब्जी-फल, दूध की साफ-सफाई से जुड़ी मशीन पर 18 फीसद जीएसटी लगेगा। ईट बनाने के काम पर भी पांच की जगह 12 फीसद जीएसटी लगेगा। सड़क, पुल, मेट्रो जैसे कार्य के कांट्रैक्ट पर 12 की जगह 18 फीसद जीएसटी लगेगा। पोस्टल सेवा पर जीएसटी नहीं देना होगा।
PSPCL Recruitment 2022 : असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर निकली नौकरियां, ऐसे कर पाएंगे अप्लाई
PSPCL Recruitment 2022: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने असिस्टेंट लाइनमैन के 1690 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.pspcl.in के माध्य से 31 जुलाई तक PSPCL Assistant Lineman Recruitment 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, आईटीआई प्रमाण पत्र रखने वाले और 18 वर्ष से 37 वर्ष की आयु के उम्मीदवार दिए गए समय सीमा के भीतर पीएसपीसीएल असिस्टेंट लाइनमैन भर्ती 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
पीएसपीसीएल नोटिफिकेशन- 31 मई 2022
पीएसपीसीएल आवेदन की शुरुआत- 31 जुलाई 2022
पीएसपीसीएलआवेदन की लास्ट डेट- 29 अगस्त 2022
नोटीफिकेशन देने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
कितना मिलेगा वेतन
असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर 20,200 + 3,400 ग्रेड पे दिया जाएगा। एससी और पीडब्ल्यूडी के उम्मीदवारों से 590 रुपये और अन्य उम्मीदवारों से 944 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन
लाइनमैन ट्रेड में मैट्रिक या समकक्ष और राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाणपत्र (एनएसी) रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवारों पर तभी विचार किया जाएगा जब उनके पास लाइनमैन ट्रेड में न्यूनतम योग्यता यानी नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट होगा। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अंतिम योग्यता ऑनलाइन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
आवेदन कैसे करें?
पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट http://www.pspcl.in पर जाएं।
इसके बाद ‘करियर अनुभाग’ पर जाएं।
ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
अपना विवरण दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।
इस शेयर में पैसे लगाते तो अब तक बन जाते करोड़पती, पांच साल में 25 हजार को बना दिया 1 करोड़ !
शेयर मार्केट (Share Market) में एक ऐसा शेयर भी मौजूद है, जिसने अपने निवेशकों को पिछल पांच साल में ही शानदार रिटर्न दिया है। इस शेयर का नाम सरस्वती कमर्शियल (Saraswati Commercial) है। साल 2017 में ये शेयर 10 रुपये से भी कम दाम में मिल रहा था लेकिन 2022 में अब ये शेयर 4 हजार रुपये का आंकड़ा भी पार कर चुका है। वहीं फिलहाल ये शेयर 2500 रुपये से ज्यादा के भाव पर कारोबार कर रहा है।
अगर 13 जुलाई 2017 की बात की जाए तो उस दौरान सरस्वती कमर्शियल (Saraswati Commercial) के एक शेयर की कीमत 8.40 रुपये थी। इसके बाद जुलाई 2018 में ये शेयर करीब 20 रुपये के भाव पर था। वहीं जुलाई 2019 में ये शेयर 50 रुपये के भाव को पार कर चुका था। इसके बाद जुलाई 2020 में शेयर की कीमत 400 रुपये से ज्यादा थी। वहीं जून 2021 में शेयर 3000 रुपये की कीमत को भी पार कर चुका था। वहीं अब 13 जुलाई को ये शेयर 2500 रुपये के भाव से ज्यादा था।
इतना लगाया हाई प्राइज
हालांकि फरवरी 2022 में सरस्वती कमर्शियल 4000 रुपये का भाव भी पार कर चुका था. इस शेयर का 52 वीक और ऑल टाइम हाई प्राइज 4099.95 रुपये है. वहीं इसका 52 वीक लो प्राइज 1700 रुपये है। महज 5 साल के भीतर ही इस शेयर ने 10 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक का सफर दिखाया है। वहीं अब इस शेयर की कीमत 15 जुलाई 2022 को 2630 रुपये है।
25 हजार के बनते 1 करोड़
ऐसे में अगर किसी ने साल 2017 में इस शेयर में 10 रुपये के भाव पर 25 हजार रुपये निवेश भी किए होते तो उसे सरस्वती कमर्शियल के 2500 शेयर मिलते। वहीं इन 2500 शेयरों को अगर फरवरी 2022 में 4000 रुपये के भाव पर बेचा जाता तो निवेशक को उसका 1 करोड़ रुपये का रिटर्न हासिल होता। वहीं अब अगर 2600 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से भी 2500 शेयर बेचे जाते तो निवेशक को 65 लाख रुपये का रिटर्न हासिल होता।
